City Media - Page 76 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 76

भोपालपटनम में धान-चावल तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय! तेलंगाना और महाराष्ट्र तक फैला है गोरखधंधा

0

बीजापुर भोपालपटनम, 11 सितम्बर 2025 भोपालपटनम क्षेत्र में धान और चावल के अवैध व्यापार का एक बड़ा सिंडिकेट लंबे समय से सक्रिय है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाखों रुपए मूल्य का धान और चावल प्रतिदिन तस्करों के माध्यम से कस्टम कर महाराष्ट्र और तेलंगाना भेजा जा रहा है। यह पूरा कारोबार सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा है, जिसमें स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली तत्वों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों के अनुसार, यह गोरखधंधा वर्षों से जारी है और अब यह इतना संगठित हो चुका है कि इसे एक संगठित अपराध कहा जा सकता है। तस्करों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों का लाभ उठाते हुए धान और चावल को सीमा पार भेजा जा रहा है, जिससे शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है।

इस पूरे प्रकरण में स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जहां एक ओर शासन स्तर पर बार-बार खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के आदेश जारी किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई नगण्य दिखाई दे रही है।

क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह गोरखधंधा और अधिक फैल सकता है, जिससे न केवल आर्थिक हानि होगी बल्कि क्षेत्र की छवि भी धूमिल होगी।

ज्ञात हो कि गत सोमवार की मध्य रात्रि को अंतर्राज्यीय सीमा अर्थात छत्तीसगढ़ की सीमा इंद्रावती नदी के पार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तहसील सिरोंचा क्षेत्र थाना – पातागुडेम में लगभग 4.267 किलोग्राम गांजा कृष्णा ट्रैवल्स यात्री बस में पकड़ा गया। यह बस जगदलपुर से हैदराबाद चलतीं है। जगदलपुर से अंतर्राज्यीय मार्ग पर हर जगह वनविभाग और सुरक्षा विभाग के चेक पोस्ट है। लेकिन इन तीनों जिलों की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र की सीमा में गांजा पकड़ाना अनेक प्रश्न खड़ा करता है? या तो कहे कि ” दाल में कुछ काला है, या पूरी दाल ही काली है”?

 

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी तत्परता और सख्ती से लेता है।

न्यौता भोज में शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन

0

बस्तर बस्तर विकास खंड के सोरगांव संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में पदस्थ शिक्षिका लमिता मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने स्कूल के बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया।न्यौंता भोज के पूर्व सभी बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को नमकीन मिष्ठान वितरण किया गया व न्यौंता भोज में दाल अंडा और पनीर की पौष्टिक सब्जी परोसी गयी।बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन अपने दौरा में रहते हुए पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर मध्यान भोजन किया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शिक्षिका के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगो मे समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। कोई भी ग्रामीण जन अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्यौंता भोज शासकीय विद्यालयों मे करा सकते है।इस अवसर पर सोरगांव के सरपंच शशिधर भारती, संकुल समन्वयक डमरू दास पंत, संस्था के शिक्षक रमेश बघेल, चम्पेश्वर पाण्डेय,भूपेंद्र मरकाम सालेमेटा संकुल के समन्वयक परमेश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्टर और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत भी पहुंचे हैं।

हवाई अड्डे पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का स्वागत किया।

झाड़ेश्वर समिति के सदस्यों ने हैदराबाद में CMD के नाम सौपा ज्ञापन

0

झाड़ेस्वर समिति मर्यादित नगरनार का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा आज दिनाँक 9-9-2025 को परिवहन मे गाड़ी मालिकों को आ रही समस्याओं को लेकर हैदराबाद मे प्रबंधक कार्मिक को CMD एन एस एल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विस्तृत रूप से परिवहन के विषय मे चर्चा किया गया। जिसमें रेल मार्ग से अत्यधिक माल का परिवहन होने से स्थानीय ट्राला मालिकों को माल मे कमी , एच आर काइल के परिवहन मे RTO के द्वारा फाइन होने से गाड़ी मालिकों हो रहे आर्थिक नुकसान के सम्बंध मे विस्तृत चर्चा किया गया।

नगरनार से रेणु बघेल के द्वारा क्षेत्र मे विकाश कार्य, काले पानी की समस्या के साथ गाँव मे मिनी स्टेडियम की मांग किया गया तथा और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण कराया गया।जिस पर उनके द्वारा उक्त विषयों पर जल्द तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।बैठक मे डायरेक्टर पर्सनल प्रियदर्शिनी पी एवं पूर्व अधिशाषी निदेशक श्री प्रवीन कुमार उपस्तिथ थे।

झाड़ेस्वर समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग, उपाध्यक्ष रेणु बघेल,  हरि साहू, खगेस्वर बघेल,  रवि शंकर दास उपस्तिथ थे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0
  • आदिवासी छात्र संगठन ने पंडरीपानी स्कूल में किया स्पर्धा का आयोजन

जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में आदिवासी युवा छात्र संगठन जगदलपुर बस्तर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 99 बच्चों ने भाग लेकर अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देती हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। ऐसी पहल बस्तर जिले के सभी विद्यालयों में की जानी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे बच्चों को सही दिशा और भविष्य की राह दिखाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया। संगठन का प्रयास है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चे भी शिक्षा में प्रतिस्पर्धा कर उच्च शिखर तक पहुंच सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया। विद्यालय परिवार और संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत सन् 2025_26 कक्षा नवमी में अध्यनरत नव प्रवेशित बालिकाओं को अनुसूचित जाति वर्ग से 13 साइकिल जनजाति वर्ग से 14 साइकिल पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग में 16 कुल 43 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष  तोरण लाल साहू उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे  रमेश गुजर अध्यक्ष (SMDC)  सौरभ लूनिया महामंत्री जिला बालोद  रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती अरुणा रामटेके पार्षद वार्ड क्रमांक 18  संजीव सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 4  विशाल मोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 24  तरुण साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 15  सुरेश जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 22 श्री प्रमोद रात्रे वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 25 मेवा पटेल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 टी,ज्योति पार्षद वार्ड क्रमांक 26 मुकेश खस,समर्थ लखानी, विधायक प्रतिनिधि अजय छाजेड़ संस्था प्रमुख टी ,आर,रानाडे एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित थे इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहां कि इस योजना में एससी एसटी वर्ग के बालिकाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग की बालिकाओं के लिए गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के आधार पर पात्रता होती है यह योजना बालिकाओं के स्कूल आने जाने में सुविधा प्रदान करने हेतु लागू किया गया है छात्राओं में शिक्षा को बढ़ावा देने में प्रेरणा मिलती है।

बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

0

बालोद, 10 सितंबर 2025 जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रध्दा दिल्लीवार एवं खाद्य निरीक्षक  सुधीर खेस्स तथा खाद्य अमलों द्वारा बालोद नगर मे विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद के गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता

भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार, देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर कुल 11 नग भरा सिलेण्डर जप्त कर छ.ग. द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 की कडिकाओं के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जिले में आगेे भी घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही जारी रहेगी ।

संविदा शिक्षकों की दो सूत्रीय मांगों पर शिक्षा मंत्री से हुई अहम मुलाकात, मंत्री जी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

0

छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल, सेजेस अहिवारा, दुर्ग इकाई के प्रतिनिधियों के साथ माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव जी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की प्रमुख दो सूत्रीय मांगों को विस्तार से रखा।

संघ की पहली मांग नियमित वेतनवृद्धि एवं वेतनमान निर्धारण से जुड़ी रही। प्रतिनिधियों ने कहा कि संविदा कर्मी पूर्णकालिक रूप से कार्यरत हैं, इसलिए उन्हें वार्षिक वेतनवृद्धि की स्पष्ट व्यवस्था और योग्यता व अनुभव के अनुरूप उचित वेतनमान मिलना चाहिए। साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन का सिद्धांत भी लागू किया जाना चाहिए।

दूसरी मांग के रूप में, संघ ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का शिक्षा विभाग में समावेशन (संविलियन) एवं नियमितीकरण करने पर जोर दिया। प्रतिनिधियों ने बताया कि इससे कर्मचारियों की सेवाओं को स्थायित्व मिलेगा और वे बिना असुरक्षा की भावना के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में अपना पूरा योगदान दे पाएंगे।

मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वस्त किया कि इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संघ को पूर्ण विश्वास है कि मंत्री जी के ठोस प्रयासों से संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही संभव होगा।

छात्रावासों में ज्यादा दर्ज संख्या बताकर राशि और राशन की हेराफेरी

0
  •  युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने उठाया संगीन मामला

बकावंड युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सहायक आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, बस्तर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में हो रही गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।

ज्ञापन में श्री कश्यप ने उल्लेख किया है कि छात्रावासों में वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर एवं अभिलेखों में अधिक संख्या दर्शाकर राशन, भोजन, भत्ता का वैयक भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। इस तरह की हेराफेरी से शासन की राशि का दुरुपयोग हो रहा है और छात्रावासों में निवासरत वास्तविक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि छात्रों का हक़ मारा जा रहा है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लग सके। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रावासों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बस्तर यूनिवर्सिटी के खिलाफ लिया जाए कड़ा एक्शन: उमाशंकर शुक्ला

0
  •  विधानसभा में भी उठा भर्ती घोटाले का मुद्दा
  • जांच कमेटी ने सही पाए हैं सारे आरोप

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के प्राध्यापक भर्ती घोटाले और नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार के मामले को भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया। मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा जांच समिति गठन कर प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी ।

विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में शिक्षकों की भर्ती में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दी है। खास बात यह है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही चयनित शिक्षकों ने ज्वाइनिंग ले ली है। रिपोर्ट के आधार पर जिन शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें हटाने की अनुशंसा की जा रही है।

गंभीर आरोपों की श्रृंखला

विश्वविद्यालय में 59 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। आरोप लगे कि भर्ती प्रक्रिया में यूजीसी- 2018 के नियमों की अनदेखी की गई, आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ, आयु सीमा के संबंध में संशोधित विज्ञापन जारी नहीं हुआ, रूरल टेक्नोलॉजी विषय में रूरल टेक्नोलॉजी विषय के विशेषज्ञ बुलाए बिना मेरिट सूची जारी कर दी गई। दुर्गेश डिकसेना की अवैधानिक नियुक्ति हुई, सैकड़ो आवेदकों को साक्षात्कार में बुलाकर नाट फाउंड सुटेबल करने, यहां तक कि 50 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवारों को भी नियुक्त कर दिया जाना। कई चयनित अभ्यर्थी प्रदेश से बाहर के बताए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के फॉरेस्ट्री विभाग में कार्यरत एक ऐसोसिएट प्रोफेसर पर पैसों के लेनदेन के लिए काल करने समेत अनेक आरोप लगे थे।

मुख्यमंत्री ने बनाई जांच कमेटी

यह मामला विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एडिशनल डायरेक्टर जीके खैरवार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

जांच में आरोपी की पुष्टि

सूत्रों के मुताबिक खैरवार कमेटी ने पखवाड़े भर पहले ही शिकायतों की जांच पूरी कर रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दी है। रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करने की बात कहते हुए अनियमितताओं की पुष्टि की गई है। अब उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश देने जा रहा है। रिपोर्ट आने से पहले ही चयनित शिक्षकों ने ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में अब शिक्षकों को हटाने और वेतन आहरण नहीं करने की मांग तेज हो गई है, परंतु आनन फानन में कुलपति द्वारा अवैधानिक रूप से नियुक्त प्राध्यापकों के वेतन आहरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

हटाया जाए कुलपति को: शुक्ला

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने बयान दिया है कि विभिन्न अखबारों में छपी खबरों के अनुसार शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में प्राध्यापक भर्ती में हुई गड़बड़ी के सबूत जांच दल को मिले हैं। यह मामला सिर्फ एक विश्वविद्यालय का नही बल्कि यह मामला इस जैसे सभी शिक्षण संस्थानों को डुबोने की घटिया रणनीति का हिस्सा है। बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज श्रीवास्तव को पूरे मामले में दोषी पाया गया है। जब जांच में अनियमितता की पुष्टि हो गई है तो आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले कुलपति मनोज श्रीवास्तव को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।विश्वविद्यालय में भर्ती संबंधित सभी दस्तावेजों को सील करना चाहिए। ताकि आरोपी किसी भी प्रकार से बच न सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS