दो सगी बहनों की खेत में लाश मिलने से गाँव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
1217

जांजगीर चांपा – दो सगी बहनों की खेत में लाश मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई है | दोनों बहनों का पति भी एक ही व्यक्ति है | घटना जांजगीर चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप हुई थी। बीते दिन दोनो बहने बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नही लौटीं जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला. आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश सेमरा गांव के दादर खार में फसल के बीच देखी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बताया जा रहा है कि  दोनो बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद अपने मायके वालों से चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। वहीं दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

पुलिस पति सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png