नारायणपुर विधानसभा के मांदलापाल मे खुला नवीन धान खरीदी केंद्र

0
59

विधायक चंदन कश्यप ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदलापाल के नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिल चुकी है खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर प्रदेश में 28 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमती प्रदान की है जिसमें नारायणपुर विधानसभा के मांदलापाल भी शामिल है। किसानों के मांग एवं स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप की अथक प्रयास से नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिली। नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान खुशी से झूम उठे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का आभार व्यक्त किया। नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिलने पर विधायक चंदन कश्यप ने क्षेत्र के किसानो को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित मे कार्य कर रहीं है। उन्होंने कहा नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानो को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक चंदन कश्यप ने नवीन धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का आभार व्यक्त किया।