- दिवंगत भाजपा नेता की जयंती और पुण्यतिथि पर संगोष्ठी व संकीर्तन
- दो दिवसीय हरि कथा कीर्तन का आज समापन
जगदलपुर बस्तर संभाग के सबसे बड़े भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद ब्रह्मलीन बलीराम कश्यप की जन्म जयंती पर शहर के पावर हाउस चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी भी हुए। दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा में उनकी जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर चल रही दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन का समापन आज शाम 5 बजे होगा।
श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, सभी पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बलिराम कश्यप के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने एक एक कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में लोगों ने पूर्व सांसद बलिराम कश्यप के जीवन परिचय, बस्तर के हित में उनके योगदान और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में त्रिवेणी रंधारी, सुधा मिश्रा, रंजिता पाणिग्रही, उमा मिश्रा, प्रमिला कपूर, रोशन सिसोदिया, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, शक्ति सिंह चौहान, आनंद मोहन मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, मनीष पारख, कौशिक शुक्ला, रंजीत पांडे, योगेंद्र कौशिक, लक्षण झा, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, गोविंद ईनाणी, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, अनिल लुक्कड़, रोशन झा, संजय उपाध्याय, अमर झा, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, सूरज श्रीवास्तव, अमर यदु, मनोज ठाकुर, ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, रानी चेरपा, बिजली, अनिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फरसागुड़ा में उमड़ी भीड़
10 मार्च को बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि व 11 मार्च को जन्मतिथि के मौके पर हर साल विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष बलिराम कश्यप की स्मृति में उनके निवास स्थान फरसागुड़ा (भानपुरी) में 2 दिवसीय श्री हरि कथा संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसका समापन आज शाम 5 बजे किया जाएगा। कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे संभाग से लोग पहुंच रहे हैं।।रामायण मंडलियों और सत्संग समितियों द्वारा दी जा रही जीवंत प्रस्तुति का भी लोग आनंद ले रहे हैं। जगदलपुर सहित फरसागुड़ा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंचे और उन्होंने बलिराम दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की।