City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में बिचौलिया प्रथा

0

बिचौलिये के जरिए परेशान किया जा रहा है ठेकेदारों को

बिचौलिये के जरिए ठेकेदारों से उगाही

अर्जुन झा

जगदलपुर शासन की प्रमुख निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग में अब बिचौलिया प्रथा हावी हो गई है। विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी से खुद को बचाते हुए बिचौलिये के माध्यम से कार्यों का निपटारा कर रहे हैं। यह तथाकथित बिचौलिया बेवजह ठेकेदारों के कार्यों में अड़ंगे डाल रहा है।

बस्तर संभाग स्थित लोक निर्माण विभाग के कांकेर मंडल में बिचौलिये की गतिविधि काफी बढ़ गई है। कांकेर मंडल के अंतर्गत नारायणपुर जिले में कार्यरत ठेकेदार विभाग में हावी बिचौलिया प्रथा से बेहद परेशान हैं। पीड़ित ठेकेदारों का कहना है कि अधीक्षण अभियंता श्री सूर्यवंशी की बिचौलिया रखने की नीति से वह काफी परेशान हैं। कोई मीणा नामक व्यक्ति जो श्री सूर्यवंशी का खास मुंह लगा है वह नारायणपुर जिले में कार्यरत ठेकेदारों के बीच सक्रिय होकर अपनी मनमानी करते हुए ठेकेदारों से अधीक्षण अभियंता के नाम पर रंगदारी वसूली करता है। रंगदारी नहीं देने पर निपटा देने की बात कही जाती है। इस बात की पुष्टि तब हुई जब रूरल रोड प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेकेदारों ने बिचौलिये की बात मानने से इंकार कर दिया। नतीजतन कई ठेकेदारों को अधीक्षण अभियंता सूर्यवंशी के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।

आज भी उक्त मीणा नामक दलाल के माध्यम से ही पूरे मंडल स्तर पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस पूरे इलाके में “सूर्यवंशी टैक्स” मीणा दलाल के माध्यम से वसूले जाने की बात जग जाहिर हो चुकी है।हालांकि इसकी शिकायत पीएम हाउस से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई है। इसके बाद भी दलाल के माध्यम से टेंडर निकालने से लेकर अपने चहेतों को काम दिलाने की प्रक्रिया बदस्तूर चल रही है। लोगो का कहना है कि अब नक्सलमुक्त बस्तर में नए परदेसी द्वारा विभाग के अधिकारी का चहेता बन कर ठेकेदारों को लूटने का काम किया जा रहा है।

पेटी कांट्रेक्टर को भुगतान?

रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत नारायणपुर और कोंडागांव जिले में स्वीकृत एवं बिल्डिंग निर्माण के टेंडर दक्षिण भारत के एक फर्म को दिया गया है। टेंडर मंजूर हुए 4 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है, मगर इस फर्म ने अब तक 5 प्रतिशत भी काम नहीं कराया है। इसके बावजूद इस फर्म के खिलाफ आज तक न तो कोई कार्रवाई की गई है और न ही उसके ठेके निरस्त किए गए हैं। कहा जाता है कि कथित मीणा सरनेम वाला व्यक्ति को दक्षिण भारत के उक्त ठेका फर्म ने सबलेटिंग किया है। यह व्यक्ति खुलेआम कहता है कि कांकेर मंडल के अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी से उसकी सेटिंग है। यह जांच का विषय है कि जब निविदा शासन द्वारा दक्षिण भारत के रजिस्टर्ड फार्म को दिया गया है तो उसके बिलों का भुगतान लेने मीणा कार्यालय के चक्कर क्यों लगाता है, वह करोडो के बिलों का भुगतान भी वह कैसे ले चुका है? किस हैसियत से उसे साऊथ के फर्म ने सबलेन्ट कॉन्ट्रेक्टर बनाकर कैसे दिया गया है। इस व्यक्ति द्वारा मेजरमेन्ट बुक मे साईन भी किस अधिकार करवाया जाता है। शुरू से अब तक नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों जिलों मे आरआरपी-2 और एलडब्ल्यूई योजना के करोड़ों के कार्य करवाए जा रहे हैं।

बस्तर गोंचा महापर्व की निर्विघ्न संपन्नता पर आरण्यक ब्राह्मण समाज ने व्यक्त किया आभार

0

जगदलपुर, 25 जुलाई। बस्तर गोंचा महापर्व के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे तथा गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे ने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम, पुलिस विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठनों, सहयोगी विभागों तथा समस्त श्रद्धालुओं के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समाज ने आगामी दिनों में श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।उन्होंने बताया कि देवशयनी एकादशी के साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व का पारायण संपन्न हो गया है तथा इसके साथ ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। अब आगामी देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी, जो 20 नवंबर को है, से पुनः मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे।इस अवधि में, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की नियमित आराधना, हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी रहेंगे।

तुपकी की सलामी के बीच मना बाहुडा गोंचा आस्था के साथ भक्तों ने खीचा भगवान का रथ

0

जगदलपुर. गोंचा महापर्व का शुक्रवार को बाहुडा के रूप में समापन हुआ. रथ यात्रा के दौरान परंपरा अनुसार छुट्टियों से भगवान को तुपकियों से सलामी दी गई.उत्साह पूर्वक बाहुड़ा गोंचा का पर्व बस्तर में मनाया गया.पर्व की शुरआत 16 जुलाई को चंदन जात्रा रस्म से हुई थी. 27 जून को श्रीगोंचा के दिन रथ में सवार होकर जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपनी मौसी के घर जनकपुरी जाते हैं. इसके बाद 9 दिनों तक जनकपुरी प्रति शाम महाआरती होती है. 9 दिनों तक महाआरती और 56 भोग लगाने के बाद वापस भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा तीनों को विशाल रथों में सवार करके वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया जाता है. और उनकी मूर्ति को स्थापित किया जाता है. इसे ही बाहुड़ा गोंचा कहा जाता है. शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में जनकपुरी सिरासार में भक्तो का सैलाब उमड़ा. भगवान जगन्नाथ स्वामी समेत शुभद्रा जी व बलभद्र के विग्रहो को गाजे बाजे के साथ रथो में आरुढ़ करवाया गया. सिरासार, मिताली चौक व गोलबाजार होते हुए रथ यात्रा श्री मंदिर में विसर्जित हुआ. भगवान की प्रतिमाओं को विधि विधान पूर्वक विराजित किया गया. पर्व के मौके पर 360 घर अरण्य ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिदिन भजन संध्या वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा.

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, हाईवा वाहन जप्त

0

संवाददाता सुनील कथूरिया

नारायणपुर, 24 जुलाई 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार खनिज जांच दल ने जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2026 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जप्त किया। जप्त वाहन को कलेक्टर परिसर, जिला नारायणपुर में सुरक्षित रखा गया है। दस्तावेज़ में वर्णित कार्रवाई के अनुसार यह वाहन बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन कर रहा था। जप्त वाहन हाईवा क्रमांक CG-27-R-7464 है, जो विवेक निषाद, निवासी नारायणपुर के नाम पर दर्ज है।

वाहन में रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

0

दल्लीराजहरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, दल्लीराजहरा द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा की गई अमर्यादित, अपमानजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में थाना प्रभारी, दल्लीराजहरा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।भाजयुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर समाज में वैमनस्य फैलाने तथा राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे कृत्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करते हैं।भाजयुमो ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनहित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू नगर, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, एल्डरमैन महेंद्र सिंह,एल्डरमैन ललित जैन,उपाध्यक्ष मुकेश खस,भाजयुमो जिला मंत्री एम एस श्रीजीत,भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन,मंडल मंत्री समर्थ लखानी,पार्षद भूपेंद्र श्रीवास,मेवा पटेल,भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर गनीर,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान,दमनदीप सिंह,ओबीसी मोर्चा जिला मन की बात प्रभारी विजय भान,भाजपा पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य साहिल सवालकर,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा,रोहित साहू,रौनक साहू,महामंत्री नदीम बडगूजर,राहुल साहू,कोषाध्यक्ष प्रदीप कामडीं मंत्री उल्लास,विवेक,शेखर करायत,गजेंद्र,पी एस अमान,मनीष सिन्हा,दीपक यारदा,अपलसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोंटी छतवाल,महामंत्री मोहर्रम हुसैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी यादव,महामंत्री मुस्कान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

रिश्तेदार महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

0

सुनील कथूरिया

नारायणपुर जिले में अपनी ही रिश्तेदार महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद नारायणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने किसी विवाद के चलते अपनी रिश्तेदार महिला पर प्राणघातक हमला किया था, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अपराधियों पर बालोद पुलिस का सख्त प्रहार, आर्म्स एक्ट के तहत 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

0

दो अलग-अलग मामलों में धारदार चाकू के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार जब्त।

सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बालोद पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी।

बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।थाना बालोद पुलिस ने दिनांक 22 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के दो प्रकरणों में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई ग्राम झलमला सब्जी बाजार के पास की गई, जहां आरोपी तुषार ठाकुर के कब्जे से बिना वैध अनुज्ञप्ति के एक लोहे का धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई बालोद–औराभाठा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे की गई, जहां आरोपी धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी1. तुषार ठाकुर, पिता गिरधर ठाकुर, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी झलमला, थाना बालोद।जब्ती: लोहे का जंग लगा धारदार चाकूनुमा हथियार (अनुमानित मूल्य ₹250)।2. धनेश्वर कुमार ठाकुर उर्फ राजा, पिता सूरज राम, उम्र 20 वर्ष, निवासी झलमला, थाना बालोद।जब्ती: लोहे का धारदार चाकू (प्लास्टिक मूठ सहित), अनुमानित मूल्य ₹500। जब्त मशरूका01 लोहे का धारदार चाकूनुमा हथियार01 लोहे का धारदार चाकू (प्लास्टिक मूठ सहित)कुल अनुमानित मूल्य : ₹750 बालोद पुलिस की अपील*सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमना कानूनन अपराध है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध हथियार संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

काम अधूरा, 30 सचिवों को 45 दिन में लौटाने होंगे 3.20 करोड़ रु

0

जिला पंचायत का बड़ा फैसला: राशि जमा नहीं करने पर RRC से होगी वसूली, नारायणपुर और ओरछा के सचिवों पर

संवाददाता सुनील कथूरिया

नारायणपुर आदिवासी अंचल नारायणपुर और अबूझमाड़ की ग्राम पंचायतों में विकास व निर्माण कार्यों के नाम पर निकाली गई सरकारी राशि के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।जिला पंचायत ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों के 30 सचिवों से 3 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपये की वसूली के कड़े आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि सचिवों ने निर्माण कार्यों के लिए तय राशि का आहरण तो कर लिया, लेकिन धरातल पर काम अधूरे छोड़ दिए। कई मामलों में विभागीय जांच के दौरान भारी वित्तीय अनियमितताएं उजागर हुई हैं RRC के तहत होगी वसूली, SDM को निर्देश**जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने 21 जुलाई को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया। आदेश के तहत नारायणपुर और ओरछा के एसडीएम को संबंधित सचिवों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (RRC)दर्ज कर 45 दिनों के भीतर पूरी राशि वसूलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

प्रगति रिपोर्ट: एसडीएम को हर माह वसूली की प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायत को भेजना अनिवार्य होगा।

खातों में जमा होगी राशि: वसूल की गई राशि को संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों में वापस जमा कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन:** आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य *छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965* का उल्लंघन है और इसे *छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993* के तहत गंभीर वित्तीय अनियमितता माना गया है।

प्रमुख बकायेदार और वसूली की राशि सचिव का नाम | बकाया राशि (रुपये में) रमेश विश्वकर्मा | ₹40.82 लाख || कार्तिक नंदी| ₹40.32 लाख || विनोद गावड़े | ₹31.22 लाख || विमल द्विवेदी| ₹25.86 लाख || जितेन्द्र कुमेटी | ₹22.73 लाख (अन्य मद में ₹4.60 लाख पृथक) || गुड्डी कश्यप | ₹16.11 लाख || सुरेश साहू | ₹12.00 लाख || संतुराम शोरी| ₹11.32 लाख || मंगनी ध्रुव| ₹11.19 लाख || विभूति राय | ₹10.57 लाख |अन्य सचिव: इनके अलावा हुलसी कावड़े, शांतु शोरी, जयराम नाग, कमलू कुमेटी, महाबीर भोयर, बेलमती मांझी, मंगलराम सलाम और बलराम मरकाम सहित अन्य सचिवों के नाम भी वसूली सूची में शामिल हैं।> जिला पंचायत सीईओ ने सख्त हिदायत दी है कि 45 दिनों की तय सीमा के भीतर सभी सचिवों से शत-प्रतिशत राशि की रिकवरी सुनिश्चित की जाए।

बहुड़ा यात्रा: कल शाम 4 बजे पुराना बस स्टैंड से निकलेगा भगवान जगन्नाथ का रथ, नगरवासियों में भारी उत्साह

0

सुनील कथूरिया संवाददाता

नारायणपुर भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रसिद्ध ‘बहुड़ा यात्रा’ (बहुड़ा गोंचा) कल, दिनांक 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी।गुंडीचा मंदिर में विराजित भगवान अब पुनः अपने धाम ‘ मंदिर’ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस पावन अवसर पर पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर (गुंडीचा मंडप) से शाम ठीक 4:00 बजे भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।आयोजकों ने सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अपील करते हुए कहा है कि जिस प्रकार नवदिवसीय यात्रा के प्रारंभ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था, उसी भक्ति-भाव और उत्साह के साथ बहुड़ा यात्रा में भी शामिल हों। उन्होंने सभी से इस पुण्य अवसर का भागीदार बनकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा-:शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार की कार बिजली खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल

0

दल्लीराजहरा (बालोद)। शुक्रवार देर रात लगभग 12:30 बजे दल्लीराजहरा नगर के मेन रोड स्थित हिंदू होटल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डौण्डी के बंधियापारा निवासी एक ही परिवार के छह लोग जिस स्विफ्ट कार (क्रमांक CG 07 BM 1040) में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार कुमारी शारदा पाटिल (24 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम पाटिल, निवासी बंधियापारा डौण्डी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग चिपरा (कुसुमकसा) में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस डौण्डी लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा के हिंदू होटल के सामने चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के समय कार चला रहे रंजीत पिता समारु राम(55 वर्ष), जो मृतका के दादा बताए जा रहे हैं, भी घायल हुए हैं।हादसे में घायल अन्य लोगों में ममता पति भादू राम, उम्र 40 वर्ष निवासी साल्हे टोला लोहारा,नीतू पिता रंजीत उम्र 35 वर्ष, रंजना रावटे पिता उत्तम रावटे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोचेरा लोहारा तथा मेघा ठाकुर पिता घनश्याम ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरगांव शामिल हैं।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया गया है कि मृतका शारदा पाटिल बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार अथवा वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS