City Media - Page 1549 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1549

साँसद दीपक बैज ने पेश की मानवता की मिशाल…कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ..

0

बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगो की मदत करते आ रहे है। उसी तारतम्य में जगदलपुर निवासी जो ब्रेन का इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में गए थे और ठीक होने के पश्चात डिस्चार्ज के लिए लगभग उन्हें 19000 रुपये की कमी हुई ।जिसके बाद उन्होंने बस्तर साँसद दीपक बैज से फोन के माध्यम से सम्पर्क किया मामले को संज्ञान में लेते हुए साँसद बैज ने उक्त मरीज को तत्काल हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाया और आज वह मरीज अपने घर मे सुरक्षित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस कोरोना काल मे लगातार बस्तर साँसद दीपक बैज अपने क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर भी लोगो की मदत कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बड़ेकिलेपाल की घटना दुःखद। करेंगे दोनों बच्चों की मदद – दीपक बैज

0

ज्ञात हो की रविवार को शिक्षक भागीरथी ओगरे एवं उनकी पत्नी संतोषी ओगरे कोरोना की जंग से हार गए। जो कि मूलतः रायगढ़ के निवासी थे। और बड़े किलेपाल में किराये में रहते हुए अपने सेवायें दे रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने से ओगरे का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज एवं पत्नी संतोषी ओगरे होम आइसोलेशन में रहते हुए मृत्यु हो गयी। जिससे उनके दो मासूम बच्चे पल्लवी ओगरे 5 वर्ष व उमेश ओगरे 2 वर्ष के सर से माँ-बाप साया उठ जाना बच्चों के साथ साथ हम सब के लिए हृदय विदारक घटना है।

साँसद दीपक बैज ने कहा उन दो मासूम बच्चों के माँ-बाप को वापिस लौटा तो नही सकते, लेकिन अपने एक माह के वेतन का 50% देकर उन बच्चों की कुछ मदद कर पाऊँ जिससे पढ़ाई व अन्य कार्यों में काम आ सके साथ ही बस्तर साँसद ने आगे भविष्य में भी उन मासूम बच्चो की मदद करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वन विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पर राज्यस्तरीय अधिकारी जांच व कार्यवाही करें -शिवसेना

0

मनरेगा के तहत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य मे बस्तर के आदिवासियों को मिले प्राथमिकता

जगदलपुर / शिवसेना । बस्तर ज़िला के वन महकमें में ऑनलाइन टेंडर ना करवाना बल्कि कोविड प्रोटोकाल को तोड़कर बोली पद्धति पर निविदा आयोजित करना निश्चय ही अनेक शंकाओं को जन्म देता है। इसी तरह मनरेगा कार्यों में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों में बस्तर के स्थानीय मज़दूरों को प्राथमिकता देने के बदले डिगर लोगों को ठेका पर बुलाना भी उचित नही है। इस तरह से कहते हुए शिवसेना बस्तर के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने मुख्य वन संरक्षक के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वन विभाग को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि बस्तर में माओवादी विचारधारा का विकास ऐसे ही कुछ कारणों व विचारों के कारण पनपा, जिसमें स्थानीय आदिवासियों का हक़ उनसे छीनकर अन्य लोगों को दिया जा रहा था। चिंता का विषय है जहां सरकारें इस विचारधारा के ख़िलाफ़ अंतिम लड़ाई लड़ने की बात करती है वहीं स्थानीय स्तर पर आज भी लगातार ऐसी विचारधारा को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ाने का प्रयास चंद अधिकारियों के कारनामों के कारण स्वतः उत्पन्न हो जाते हैं। जब आप स्थानीय लोगों से रोज़गार छिनने का प्रयास करेंगे तब विचार करिये बस्तर का भविष्य क्या हो सकता है..?

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बाहरी लोगों द्वारा सामूहिक शिकार का मामला सामने आना चिंताजनक

वन विभाग द्वारा बाहरी लोगों को ठेके पद्धति पर बुलाने के कारण जंगलों में सामुहिक शिकार का भी मामला समाचारों के माध्यम से सामने आया है। शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् में बस्तर के जांबांज पत्रकारों के हौसले को नमस्कार करते हुए, समस्यायों को सामने लाने हेतु प्रयास पर उनकी प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि राजकीय पक्षी का दर्ज़ा प्राप्त पहाड़ी मैना के मौत और संवर्धन हेतु चुने गए क्षेत्र व अन्य लापरवाही पर भी शिवसेना द्वारा लिखित शिक़ायत उपरांतत आज लगभग 1 वर्ष 06 माह बीतने को है, लेकिन बस्तर के मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) महोदय द्वारा आज तक कोई जवाब इस पर नही दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शिवसेना के ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने कहा कि इस समय भारत के लोकसभा में शिवसेना के 21 सांसद हैं और महाराष्ट्र में शिवसेना के अगुवाई में सरकार भी है वावजूद छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारी शिवसेना को हल्के में ले रहे हैं और पहाड़ी मैना के प्रति राजकीय सम्मान को समझ नही रहे हैं,
इसीकारण पूंछे गए सवालों का जवाब भी नही देते हैं। जिस विषय पर अब पार्टी द्वारा केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्रालय पर शिक़ायत की जावेगी।

समाचार के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने टेंडर और अवैध शिकार मामले पर वन विभाग के राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों से पक्षपात रहित जांच व कार्यवाही सहित स्थानीय लोगों को मनरेगा के तहत पत्ता संग्रहण कार्यों में शामिल किया जावेगा यह आशा है।

कोई भूखा ना सोए मुहिम के तहत आज भी बरसते पानी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे संसदीय सचिव रेख चंद जैन

0

जारी रहा राहत सामग्री वितरण और मच्छरदानी वितरण का दौर

जगदलपुर/संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के समक्ष उपजे संकट के समाधान हेतु शहर के विभिन वार्डो मे और ग्रामीण क्षेत्रो मे राशन सामग्री एवं मच्छर दानी का लगातार वितरण किया जा रहा है |

आज बदले हुए मौसम के बावजूद बारिश में भी वितरण का कार्य जारी रहा इसी कड़ी मे जैन द्वारा आज हाटपदमुर, कैकागढ़, कैकाचेरबहार, पुशपाल, धनियालुर, बिलौरी एक- दो मे तथा शहर मे शिव मंदिर वार्डके रहवासियों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई।
जैन द्वारा लगातार लोगो से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे है |

आज वितरण कार्यो मे नीलूराम बघेल,लखमी बघेल, कमल सेठिया, भगवती सेठिया, मनोहर सेठिया, विनोद सेठिया, मूलाराम सेठिया, अस्ति बघेल, रूपसाय, ज्ञानिक बघेल सचिव, सोनमती बघेल सरपंच, फूलचंद सेठिया सचिव, अजमन बघेल, ज्ञानी राम नाग सरपंच ,शोभावती चालकी ,तुलाराम बघेल सचिव, पगलू राम बघेल, सदर नाग, पितांबर सेठिया लकी बघेल ,पदम नाग, मोतीराम बघेल सरपंच

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

,जग्गू कश्यप, वनमाली नाग,बुधराम, श्रीनाथ कश्यप, पदमनाथ सरपंच ,धनीराम पटेल, ओम दास ,मुरलीधर सेठिया सचिव, शंकर कश्यप, मोहन ठाकुर, ईश्वरदास नाग, नवीन बाकड़े, वनमाली तिवारी, सुभद्रा बघेल सरपंच, तिलकराम ,तुलाराम , जगर नाथ, रामेश्वरी, अमन बघेल, सरिता सिन्हा, ईश्वर, वीणा कश्यप, चंपा कश्यप सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नर सेवा नारायण सेवा – संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर।विश्व महामारी के बीच आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में पार्षद एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष ने ज़रूरत मंद गरीब परिवारों को राशन सामग्री एवं सर्जिकल मास्क का वितरण किया !

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव ने लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा टीका लगाने , घर पर रहने एवं मास्क लगाने प्रेरित किया !

उन्होंने कहा कि आज ऐसे विषम अवसर पर भाजपा पार्षददल नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करने हेतु प्रयासरत है !

वार्ड में विशेषरूप से उपस्थित पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्रीनिवास मद्दीने कहा की सेवा कार्य में भाजपा के पार्षद पूरी तन्मयता के साथ प्रत्येक वार्ड में दिखाई पड़ रहे हैं और and इस वार्ड का तो इतिहास इस मामले में शुरू से ही बहुत अच्छा रहा है !उन्होंने कहा आज प्रत्येक आदमी को अनुशासित रहने की आवश्यकता है !

वार्ड पार्षद संजय पाण्डेय ने बताया कि केन्द्र सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति १० किलो चावल गरीब परिवारों को नि:शुल्क प्रदान किया है ,इस राशन कीट में मास्क,खाने पीने तथा नित्य कर्म की लगभग सभी सामग्री रखने का प्रयास किया गया है ! वास्तव में नर सेवा ही नारायण सेवा है !

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष द्वय श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पानीग्रही,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा,कमल पटवा,शशिनाथ पाठक,लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य,रिंकू शर्मा , शिरीष मिश्रा ,अमित तिवारी वार्ड के अरुण नेताम, बुधराम कश्यप,अजय बेसरा,मंटू साहू,सावन नाग सुबरधन बघेल आदि कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सामग्री प्रदाय करने में मदद की !!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी

0

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है।कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि बस्तर जिले में आमा त्यौहार के पूजा विधान के समय बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की परम्परा है। इस वर्ष कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए केवल पुजारियों द्वारा रीति रीवाज एवं परम्परा अनुसार आमा त्यौहार पूजा विधान सम्पन्न कराने हेतु अनुरोध करने कहा है। मंदिरो, देवगुड़ी, धार्मिक स्थलों, चर्च आदि के पट बंद रखा जाएगा। केवल पुजारियों द्वारा ही पूजा विधान सम्पन्न किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

14 मई को ईद-उल-फितर का त्यौहार है। सदर तथा समाज प्रमुखों की बैठक लेकर अपील करें कि मस्जिदों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए नमाज अदा करें। मस्जिदों में मौलाना, मौजन, मुतवल्ली एवं कमेटी के एक पदाधिकारी को सम्मिलत करते हुए नमाज अदा की जाए तथा शेष लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करे। इसके अतिरिक्त सामूहिक जलसा/भोज आदि का आयोजन न किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हर ब्लाक में कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कम से कम दो कंटेनमेंट जोन घोषित करें।बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में परम्परा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर क्रिया-कर्म आदि कार्यक्रम सम्पन्न करते है। इस हेतु ग्राम प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करें कि इस विषम परिस्थिति में 10 व्यक्तियों तक ही सीमित रखकर सम्पन्न कराया जावे तथा मृत्यु भोज न दिया जावे।

दहेज़ प्रताड़ना को लेकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, 05 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद – दहेज़ प्रताड़ना को लेकर नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई | घटना दिनांक 24.04.2021 की है जिसमे मृतिका द्वारा दहेज मांगने की बात से परेशान होकर अपने कमरे के अंदर साड़ी के टुकड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। मृतिका का विवाह ग्राम बोरगहन के सेंवत राम गोरे के साथ जून 2020 में हुआ था। मृतिका फागुन त्यौहार मनाने अपने मायके आयी थी, तब अपने माता-पिता एंव फोन में अपने मामा-मामी को बतायी कि मृतिका के सास रमीला बाई, ससुर शिवा गोरे, पति सेंवत गोरे, जेठ लीखन गोरे एंव देवर के द्वारा दहेज में कम पैसा लाये हो 50,000 रू और लेकर आना कहकर प्रताड़ित करने की बात बतायी थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

थाना अर्जुन्दा, के ग्राम बोरगहन में एक नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना पर थाना अर्जुन्दा में दिनांक 20.04.2021 को मर्ग क्रमांक 14/2021 कायम कर जांच पर लिया गया। मृतिका नवविवाहिता होने से पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा कराया गया एंव मृतिका के शव को पीएम हेतु सीएचसी गुण्डरदेही भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मामले के गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर.पोर्ते के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आरोपियों के द्वारा नवविवाहिता को दहेज की मांग कर अत्यंत प्रताड़ित करने से मृतिका के द्वारा आत्म हत्या किये जाने की घटना घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 56/2021  धारा 304 बी 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आज दिनांक 11.05.2021 को मृतिका के ससुर शिवाराम गोरे पिता स्व.सोनउ राम गोरे उम्र 60 वर्ष, सास रमीला बाई ठाकुर पति शिवाराम गोरे उम्र 56 वर्ष, पति सेंवत कुमार पिता शिवाराम गोरे उम्र 26 वर्ष, जेठ लीखन लाल गोरे पिता शिवाराम गोरे उम्र 32 वर्ष, देवर छोटू लाल गोरे पिता शिवाराम गोरे उम्र 24 वर्ष, बोरगहन को घटना के संबध में विस्तृत पुछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना कबूल पाये जाने से उक्त 05 नफर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह ठाकुर एंव थाना अर्जुन्दा के अन्य स्टाप की महत्त्वूपर्ण भुमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवक की लाश बोरी में भरकर तालाब में फेंकी

0

रायपुर – रायपुर के केरला तालाब जो कि गोगांव में स्थित है बोरी में भरे हुए युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई | लाश मिलने की सुचना पुलिस को दी गई | जब बोरी में से युवक की लाश निकाली गई तो मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए है | युवक की लाश को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

शव का पहचान हरीश साहू गुढ़ियारी निवासी के रूप में की गई | पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट पूछताछ कर रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना 18+ टीकाकारण के साथ कोरोना मुफ्त में ले

0

दल्लीराजहरा – चिखलाकसा शासकीय अस्पताल जहाँ पर टीकाकरण के नाम पर कोविड 19 के नियमों को अनदेखा किया जा रहा है | अस्पताल में 18+ लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीयन किया जा रहा है और किस प्रकार लोगों की भीड़ जमा हो रही है टीकाकरण के लिए न किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है | पहली बारिश में अस्पताल की पोल खुलती नजर आ रही है मरीजों के लिए किस प्रकार का इंतजाम किया जाता है यह हाल है शासकीय स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा का | ऐसे भीड़ भरे माहौल में टीका के साथ कोरोना भी मुफ्त में ले |     

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में पहली बारिश में अनाथ आश्रम एवं शिव संस्कार धाम में पानी घुसा, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

0

दल्लीराजहरा – प्रेरणा निःशक्त जन संस्था एवं शिव संस्कार धाम वार्ड क्र 8 दल्ली राजहरा के पास स्थित पुलिया में कचरा फंस गया इसके बाद पानी शिव संस्कार धाम एवं प्रेरणा निःशक्त जन संस्थान में घुस गया जहाँ पर अनाथ बच्चे रहते है अफरातफरी का माहौल बन गया | दल्लीराजहरा में पहली बारिश होने से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खुली |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

आनन् फानन में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया उसके पश्चात् सफाई कर पानी बाहर निकाला गया | अभी तो बारिश शुरू नहीं हुई है तो ये आलम है बारिश के मौसम में क्या होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS