City Media - Page 76 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 76

ज्वेलरी शॉप चोरी, तीन नाबालिग और एक आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में 8 सितंबर की रात एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। इस मामले में एक वयस्क और तीन नाबालिग आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि दो नाबालिग फरार हैं। गीदम निवासी ज्वेलर्स रावलमल सोनी पिता जसराज सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ज्वेलरी शॉप से अज्ञात चोरों द्वारा सोने, चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्ति एवं आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। थाना भैरमगढ़ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक आरोपी और विधि से संघर्षरत तीन बालकों को हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर 16 जोड़ी चांदी की पायल,

1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 1 नग चांदी का सिक्का,1 नग चांदी की मूर्ति, आर्टिफिशियल हार सहित अन्य आभूषण और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी

बरामद कर ली गई है। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए है। आरोपी सोनू पूनेम पिता बुधराम को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में 3 अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में संलिप्त विधि से संघर्षरत दो बालक पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मानव सेवा के क्षेत्र में बढ़ते कदम” जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने कुपोषित बच्चों को लिया गोद

0

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना चिखालकसा के अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सुपोषित करने के अभियान में विभाग जुटा हुआ है l

कुसुमकसा क्षेत्र में 11 बच्चे गम्भीर कुपोषित वर्ग में है l आंगन बाड़ी के सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा अपील किया गया कि इन बच्चों को जल्द स्वस्थ करके सुपोषित करने के लिए सहयोग करे l

 

तब बच्चों को शीघ्र सुपोषित करने के लिए जनपद सदस्य कुसुमकसा मंजू संजय बैंस ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और आंगनबाड़ी केंद्र कुसुमकसा क्रमांक एक के एक बालिका टेवीशा को गोद लिया l ये बालिका गंभीर कुपोषित वेस्टिंग कैटिगरी में है l जिनकी माता यशोदा पिता राघवेंद्र की चिंता अपनी बेटी के लिए बनी रहती थी l इस बेटी को जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने गोद लेकर कहा कि इस बेटी के लिए जितनी चिंता मां बाप कर रहे है उतनी जिम्मेदारी अब मेरी भी है l डाक्टरों से चर्चा कर इस बेटी के भोजन में विटामिन प्रोटीन या जो भी जरूरत की सामग्री होगी ये सब मै उपलब्ध कराउंगी l इस बेटी को जल्द सुपोषित करने की दिशा में काम करूंगी l

उन्होने कहा कि हमारे कुसुमकसा क्षेत्र में 11 बच्चे अति कुपोषित है मै निजी और सरकारी डाक्टरों , नर्स मितानिन बहनों के साथ जल्द एक बैठक कर हमारे क्षेत्र से कुपोषण के खिलाफ हम जंग लड़ेंगे l बच्चों के सुपोषित अभियान का मैं सहभागी बनूंगी l मैं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और जागरूक लोगों से भी निवेदन करती हू कि महिला एवं बाल विकास विभाग य़ह जो जबरदस्त योजना लेकर आई है l

सरकार के अलावा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चों के कुपोषण को दूर करने में सहयोग करें l बच्चे स्वस्थ और सुपोषित रहेंगे तभी हम स्वस्थ भारत और स्वस्थ समाज की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे इस अवसर पर सीमा पिस्दा जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला साहू जी पोषण मित्र एवं अन्य लोग उपस्थित रहे l

कलार समाज अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

0

बस्तर ब्लॉक इकाई बस्तर भानपुरी के कलार समाज के पदाधिकारीयों ने गुरुवार 11 सितंबर को भानपुरी थाना पहुँचकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि ग्राम बुदेली, तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी मनोज कुमार मंडावी ने अपने फेसबुक अकाउंट से विगत दिनों से लगातार कलार समाज और साहू (तेली) समाज के विरुद्ध जाति सूचक, अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं।

समाज के लोगों का आरोप है कि आरोपी ने न केवल दोनों समाजों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, बल्कि देवी-देवताओं, भारत देश, संविधान और कानून व्यवस्था पर भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं और व्यापक आक्रोश फैल गया है।

दोनों समाजों ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

भोपालपटनम में धान-चावल तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय! तेलंगाना और महाराष्ट्र तक फैला है गोरखधंधा

0

बीजापुर भोपालपटनम, 11 सितम्बर 2025 भोपालपटनम क्षेत्र में धान और चावल के अवैध व्यापार का एक बड़ा सिंडिकेट लंबे समय से सक्रिय है। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाखों रुपए मूल्य का धान और चावल प्रतिदिन तस्करों के माध्यम से कस्टम कर महाराष्ट्र और तेलंगाना भेजा जा रहा है। यह पूरा कारोबार सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा है, जिसमें स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली तत्वों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सूत्रों के अनुसार, यह गोरखधंधा वर्षों से जारी है और अब यह इतना संगठित हो चुका है कि इसे एक संगठित अपराध कहा जा सकता है। तस्करों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों का लाभ उठाते हुए धान और चावल को सीमा पार भेजा जा रहा है, जिससे शासन को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है।

इस पूरे प्रकरण में स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जहां एक ओर शासन स्तर पर बार-बार खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के आदेश जारी किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई नगण्य दिखाई दे रही है।

क्षेत्रवासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह गोरखधंधा और अधिक फैल सकता है, जिससे न केवल आर्थिक हानि होगी बल्कि क्षेत्र की छवि भी धूमिल होगी।

ज्ञात हो कि गत सोमवार की मध्य रात्रि को अंतर्राज्यीय सीमा अर्थात छत्तीसगढ़ की सीमा इंद्रावती नदी के पार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली तहसील सिरोंचा क्षेत्र थाना – पातागुडेम में लगभग 4.267 किलोग्राम गांजा कृष्णा ट्रैवल्स यात्री बस में पकड़ा गया। यह बस जगदलपुर से हैदराबाद चलतीं है। जगदलपुर से अंतर्राज्यीय मार्ग पर हर जगह वनविभाग और सुरक्षा विभाग के चेक पोस्ट है। लेकिन इन तीनों जिलों की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र की सीमा में गांजा पकड़ाना अनेक प्रश्न खड़ा करता है? या तो कहे कि ” दाल में कुछ काला है, या पूरी दाल ही काली है”?

 

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी तत्परता और सख्ती से लेता है।

न्यौता भोज में शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन

0

बस्तर बस्तर विकास खंड के सोरगांव संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में पदस्थ शिक्षिका लमिता मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने स्कूल के बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया।न्यौंता भोज के पूर्व सभी बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को नमकीन मिष्ठान वितरण किया गया व न्यौंता भोज में दाल अंडा और पनीर की पौष्टिक सब्जी परोसी गयी।बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन अपने दौरा में रहते हुए पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर मध्यान भोजन किया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शिक्षिका के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगो मे समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। कोई भी ग्रामीण जन अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्यौंता भोज शासकीय विद्यालयों मे करा सकते है।इस अवसर पर सोरगांव के सरपंच शशिधर भारती, संकुल समन्वयक डमरू दास पंत, संस्था के शिक्षक रमेश बघेल, चम्पेश्वर पाण्डेय,भूपेंद्र मरकाम सालेमेटा संकुल के समन्वयक परमेश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्टर और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत भी पहुंचे हैं।

हवाई अड्डे पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का स्वागत किया।

झाड़ेश्वर समिति के सदस्यों ने हैदराबाद में CMD के नाम सौपा ज्ञापन

0

झाड़ेस्वर समिति मर्यादित नगरनार का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा आज दिनाँक 9-9-2025 को परिवहन मे गाड़ी मालिकों को आ रही समस्याओं को लेकर हैदराबाद मे प्रबंधक कार्मिक को CMD एन एस एल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विस्तृत रूप से परिवहन के विषय मे चर्चा किया गया। जिसमें रेल मार्ग से अत्यधिक माल का परिवहन होने से स्थानीय ट्राला मालिकों को माल मे कमी , एच आर काइल के परिवहन मे RTO के द्वारा फाइन होने से गाड़ी मालिकों हो रहे आर्थिक नुकसान के सम्बंध मे विस्तृत चर्चा किया गया।

नगरनार से रेणु बघेल के द्वारा क्षेत्र मे विकाश कार्य, काले पानी की समस्या के साथ गाँव मे मिनी स्टेडियम की मांग किया गया तथा और भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण कराया गया।जिस पर उनके द्वारा उक्त विषयों पर जल्द तकनीकी विशेषज्ञों से चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।बैठक मे डायरेक्टर पर्सनल प्रियदर्शिनी पी एवं पूर्व अधिशाषी निदेशक श्री प्रवीन कुमार उपस्तिथ थे।

झाड़ेस्वर समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग, उपाध्यक्ष रेणु बघेल,  हरि साहू, खगेस्वर बघेल,  रवि शंकर दास उपस्तिथ थे।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0
  • आदिवासी छात्र संगठन ने पंडरीपानी स्कूल में किया स्पर्धा का आयोजन

जगदलपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में आदिवासी युवा छात्र संगठन जगदलपुर बस्तर द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 99 बच्चों ने भाग लेकर अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देती हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। ऐसी पहल बस्तर जिले के सभी विद्यालयों में की जानी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे बच्चों को सही दिशा और भविष्य की राह दिखाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया। संगठन का प्रयास है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चे भी शिक्षा में प्रतिस्पर्धा कर उच्च शिखर तक पहुंच सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया। विद्यालय परिवार और संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत सन् 2025_26 कक्षा नवमी में अध्यनरत नव प्रवेशित बालिकाओं को अनुसूचित जाति वर्ग से 13 साइकिल जनजाति वर्ग से 14 साइकिल पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग में 16 कुल 43 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष  तोरण लाल साहू उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे  रमेश गुजर अध्यक्ष (SMDC)  सौरभ लूनिया महामंत्री जिला बालोद  रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष  राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती अरुणा रामटेके पार्षद वार्ड क्रमांक 18  संजीव सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 4  विशाल मोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 24  तरुण साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 15  सुरेश जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 22 श्री प्रमोद रात्रे वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 25 मेवा पटेल पार्षद वार्ड क्रमांक 9 टी,ज्योति पार्षद वार्ड क्रमांक 26 मुकेश खस,समर्थ लखानी, विधायक प्रतिनिधि अजय छाजेड़ संस्था प्रमुख टी ,आर,रानाडे एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित थे इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहां कि इस योजना में एससी एसटी वर्ग के बालिकाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र तथा पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग की बालिकाओं के लिए गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के आधार पर पात्रता होती है यह योजना बालिकाओं के स्कूल आने जाने में सुविधा प्रदान करने हेतु लागू किया गया है छात्राओं में शिक्षा को बढ़ावा देने में प्रेरणा मिलती है।

बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

0

बालोद, 10 सितंबर 2025 जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रध्दा दिल्लीवार एवं खाद्य निरीक्षक  सुधीर खेस्स तथा खाद्य अमलों द्वारा बालोद नगर मे विभिन्न संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बालोद के गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता

भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार, देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट बालोद में घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग करते पाये जाने पर कुल 11 नग भरा सिलेण्डर जप्त कर छ.ग. द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 की कडिकाओं के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि जिले में आगेे भी घरेलू सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरुपयोग को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही जारी रहेगी ।

MOST POPULAR

HOT NEWS