City Media - Page 79 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 79

मंत्री केदार कश्यप की लोकप्रियता से घबरा गई है कांग्रेस: दिलीप पेद्दी

0
  • अपनी नाकामी छुपाने थ्योरी गढ़ती है कांग्रेस

सुकमा कांग्रेस द्वारा मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेड्डी ने कहा है कि मुद्दा विहीन कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है कि अब वह लोकप्रिय मंत्री की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास करने लगी है।

भाजपा नेता दिलीप पेद्दी ने कहा है कि प्रदेश की जनता मंत्री केदार कश्यप के काम और उनकी ईमानदार छवि व मिलनसार छवि से भली-भांति परिचित है, कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहीं इस तरह की अफवाहों से मंत्री  कश्यप की छवि पर किसी भी तरह असर नहीं पड़ेगा और न ही कांग्रेस नेताओं के नापाक मंसूबे पूरे हो पाएंगे। सुकमा जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप पेड्डी आगे कहा कि मंत्री केदार कश्यप ने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और ग्रामीण विकास जैसे बुनियादी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों का नतीजा है कि प्रदेश के सुदूर अंचलों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है साथ ही सुकमा जिले के विकास में मंत्री  कश्यप का निरंतर योगदान रहता है। प्रदेश के लोकप्रिय, मिलनसार व्यक्तित्व वाले आदिवासी नेता की छवि ख़राब करने की कोशिश करना सीधे-सीधे जनता के फैसले का अपमान करना है। पेद्दी ने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस अपने कार्यकाल के पांच सालों में प्रदेश का विकास करने में विफल रही और सिर्फ़ घोटाले करने में लगी रही। अब कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही विकास का कोई विज़न, जिसे वह जनता के सामने रख सके। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के घोटाले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।यही कारण है कि बार-बार निराधार बातें गढ़कर राजनीतिक वातावरण को दूषित करने का प्रयास कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। पेद्दी ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की घटिया राजनीति को देख रही है और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब जनता फिर से देगी। दिलीप पेद्दी ने कहा है कि मंत्री कश्यप पूरी तरह जनसेवा और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के आरोप न उनके संकल्प को तोड़ पाएंगे, न ही जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को कम कर पाएंगे।

मातारानी के गहने ले उड़े चोर

0
  • हिंगलाजिन माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत गिरोला के हिंगलाजिन माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई। चोर इस मंदिर में विराजित माता रानी के लगभग दो लाख रुपए के जेवर चुरा ले गए हैं। बताते हैं कि रात में मंदिर से तीन संदिग्ध व्यक्ति निकलते देखे गए थे। पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है।मंदिर के पुजारी लोकनाथ बघेल हैं। बताते हैं कि कल रात्रि करीब 1 बजे के आसपास मंदिर से चोरी हुई है। चोर देवी के जेवरात और कुछ अन्य कीमती सामान ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद बकावंड थाना प्रभारी  सिन्हा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। यह क्षेत्र के लोगों की आस्था से जुड़ा प्रसिद्ध मंदिर है जहां उड़ीसा से भी भक्त लोग आते हैं।

मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि रात्रि 11 बजे के बाद बिजली बंद हुई, तभी 3लोग मंदिर परिसर से निकलते नजर आए। कर्मचारियों ने उन लोगों को आवाज देकर रोकने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकले। संभवतः वहीं लोग चोर होंगे।

बकावंड़ थानेदार श्री सिन्हा ने बतया कि दो लाख के आभूषण चोरी गए हैं और बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

बोड्डीडेम के पास दिखे दतैल हाथी

0

दल्लीराजहरा महामाया माइंस जाने वाले सड़क आज सुबह सुबह स्थानीय लोगों द्वारा  दतैल हाथी देखा गया  ।बोड्डीडेम साईड से सुबह सुबह हाथी  नलकसा और कुमुड़कट्टा दोनों गांव से होते हुए बोड्डीडेम साईड गया है। जिससे लोगों में डर का माहौल हैं । हाथी ट्रक के पास तक पहुंच गया था, समय रहते चालक ने ट्रक को पीछे कर अपनी जान बचाई.इसके चलते  राहगीरों ने यह देख कर वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डटा बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए

0
  • राशन दुकान और पीड़ित ग्रामीणों के घरों को किया दुरुस्त
  • स्वयंसेवकों ने प्रभावितों को पहुंचाई बड़ी राहत

जगदलपुर प्राकृतिक आपदाओं और किसी भी संकट की घटी में राष्ट्र एवं देशवासिययों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बस्तर में भी उल्लेखनीय सेवा भावना का परिचय दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला जगदलपुर द्वारा आज इंद्रावती नदी की बाढ़ से प्रभावित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में शासकीय उचित मूल्य दुकान और मांदर गांव में कई प्रभावित ग्रामीणों के घरों की सफाई और मरम्मत का कार्य किया। राशन दुकान में मलबा और कीचड़ भर गया था, जिसे साफ कर राशन सामान रखने योग्य बनाया गया। ग्राम मांदर में रामप्रसाद पटेल, पुरानचंद, रूपक धर पटेल, सुबेराम पटेल, जय सुंदर पटेल तथा कुमारी पटेल के घर बाढ़ से गिर चुके थे।

इन घरों का मलमा तथा लकड़ी, खपरैल को निकाल कर सफाई की गई। घरों में तिरपाल डालकर रहने लायक स्थान बनाकर पीड़ितों का सहयोग किया गया। इस आपदा की घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगदलपुर के कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार सराहनीय कार्य किया है। आपदा की इस घड़ी में आरएसएस के स्वयंसेवक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्रीvभी वितरित करते आ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने राहत सामग्री वितरण के लिए केंद्र बनाकर योजनाबद्ध ढंग से प्रभावितों तक सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संकट के समय संघ के कार्यकर्ताओं ने जो सेवाभाव का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। ग्रामीण भी स्वयं सेवकों की सेवा भावना से प्रभावित और खुश नजर आ रहे हैं।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा विशेष सेवा अभियान

0
  • बालोद जिले के 186 गांवों में जनजातीय वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए संचालित की जाएगी आदि कर्मयोगी अभियान
  • ग्रामों में वाल पेंटिंग कर लोगों को अभियान का लाभ लेने किया जा रहा है जागरूक

बालोद, 07 सितंबर 2025 भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के आदिवासी बहुल 186 गांवों में जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण एवं विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई को आदि कर्म योगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विशेष सेवा अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को इस दौरान जनजातीय परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने गांव गांव में वाल पेंटिंग के माध्यम से अभियान की जानकारी दी जा रही है। जिससे लोगों में जागरूकता आएगी तथा वे इस अभियान का लाभ ले सकेंगे।

 

सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने किया 2.12 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

0
  • बास्तानार विकासखंड के गांवों में भी बहने लगी है विकास की बयार

जगदलपुर बास्तानार ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 212.78 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद महेश कश्यप एवं क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर तिरथुम में सीसी सड़क, बड़े किलेपाल में दो पुलिया, किलेपाल, लक्ष्मणपारा, गुजेपाल, जामगांव, कोलंगपारा सावगेल, मलाडीपारा सावगेल, बुरगुम एवं लालागुड़ा में प्राथमिक शाला भवन, वहीं जुनाटप्पा एवं वेट्टीपारा में उच्च प्राथमिक शाला भवन तथा जुनाटप्पा में नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। साथ ही सांसद और विधायक संकुल स्तरीय बैठक में शामिल होकर स्कूली बच्चो और शिक्षकों से मिले।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भारत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा, सड़क, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर निवेश से ही ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकता है।विधायक विनायक गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण जनता को बुनियादी सुविधाएं सुलभ होंगी और उनके जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार होगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, रितेश दास जोशी, बास्तानार जनपद अध्यक्ष महावती मंडावी, उपाध्यक्ष विनोद कुहरामी, सरपंच मंगली पोयाम, चंद्रशेखर, भदरु पोडियाम, बाबुल नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कर्मचारी से मारपीट गाली गलौच करने वाले मंत्री पर कार्रवाई करें मुख्यमंत्री: दीपक बैज

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जगदलपुर के सर्किट हाउस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रसोइए के साथ मंत्री द्वारा की गई मारपीट और मां की गाली देना बेहद निंदनीय है । दीपक बैज ने मंत्री कश्यप को आदतन गालीबाज नेता करार देते हुए कहा है कि है इसके पहले भी कोंडागांव में भी वे ऐसा कर चुके हैं।

दीपक बैज ने कहा है कि भाजपाई सत्ताधीश खुद को खुदा समझने लगे हैं। सत्ता के मद में जनता को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं।उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है वह लकवाग्रस्त है उसका इलाज चल रहा है।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कुछ दिन पहले मोदी की मां को एक सिरफिरे ने गाली दी थी तो पूरी भाजपा ने आसमान सिर पर उठा लिया था।मुख्यमंत्री साय भी बहुत आक्रोशित थे। आज उनके ही मंत्री ने एक गरीब कर्मचारी को मां की गाली दी है। क्या उसकी मां का सम्मान नहीं है? मोदी की मां के जैसे ही इस गरीब की भी मां है। मुख्यमंत्री अपने मंत्री पर कार्रवाई करें। ऐसे अभद्र और गालीबाज तथा हिंसक मंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री केदार कश्यप से इस्तीफा लें। वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें बर्खास्त किया जाए। गरीब कर्मचारी से मारपीट गाली गलौज करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि अब देखना यह भी होगा मंत्री हटाए जाते हैं या वह गरीब कर्मचारी हटा दिया जाएगा। अगर उसे नौकरी से हटाया गया और उस पर किसी भी तरह का दबाव डाला गया तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी।

शेरपार स्कूल में शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर बच्चों ने किया गुरुजनों को सम्मानित

0

शिक्षक न्यूज़//- शासकीय पूर्व “माध्यमिक शाला-शेरपार में शिक्षक दिवस” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों व शिक्षकों द्वारा भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की 137 वे जयंती को “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा कतारबद्ध खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए अपने गुरुजनों शिक्षकों ऊपर पुष्प बरसाते हुए व डायरी एवम पेन उन्हें भेंटकर सम्मानित किया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला- शेरपार के प्राचार्य- श्रीमती निर्मला ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गुरू गोविंद दोउ खड़े, काके लागु पांय, बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताय,” का उल्लेख करते हुए कहा कि संत कबीर दास द्वारा गुरुजनों की महिमा को व्यक्त कर उनकी महानता को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा हमारे ग्रंथों में भी गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। माता-पिता के बाद गुरु ही एक बालक का प्राथमिक मार्गदर्शक होता है, जो उसे अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्य पालन का महत्व बताने के साथ-साथ समाज में रहन-सहन का सलीखा सिखाते है।

प्रधानपाठक-रमेश सलामे ने कहा कि शिक्षकों के अथक मेहनत एवं प्रयासों से छात्रों को पढ़ाई व खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ गांव,जिला व प्रदेश में नाम रोशन करने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने शिक्षकों से आग्रह किया कि इस नवीन टेक्नोलॉजी के दौर में शिक्षक नई तकनीक अपनाकर आगामी पीढ़ी की शिक्षा को नयी दिशा देवें। बच्चों के आधारभूत व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों का योगदान सर्वाधिक होता है अतः प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल स्तर तक हर छात्र का भविष्य संवारना शिक्षकों का प्राथमिक दायित्व है, ताकि वह देश का जिम्मेदार नागरिक बन सके।

शिक्षक दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूली बच्चों के साथ संकुल प्राचार्य- श्रीमती निर्मला ठाकुर, प्रधान पाठक- रमेश सलामें, श्रीमती इंदुमती ठाकुर व्याख्याता, आधार सिंह कुमेटी शिक्षक, शंकर साहू शिक्षक, सुश्री लता पटवा शिक्षक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

गणेश विसर्जन को लेकर हुई बालोद पुलिस कार्यालय एवं जिले के समस्त थाना चौकी अंतर्गत शांति समिति बैठक

0
  • बालोद पुलिस की ओर से गणेश समितियों को गणेश विसर्जन हेतु सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था संबंधी दिए गए उचित दिशा-निर्देश।
  • डीजे पूर्णतः होगी प्रतिबंध, विसर्जन हेतु निर्धारित समय का पालन एवं रैली पूर्व लेनी होगी SDM से परमिशन।
  • गोताखोर एवं समितियों द्वारा वालेंटियर टीम अनिवार्य रूप से रखेंगे तैनात।

आज दिनांक 06.09.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं डीएसपी मुख्यालय  देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय बालोद एवं जिले के समस्त थाना चौकी द्वारा गणेश समितियों की शांति समिति बैठक ली गई। गणेश विसर्जन के दौरान बालोद शहर एवं पूरे जिले में चाक चौबंद सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने गणेश विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किये जाने दिए निर्देश* अंधेरा होने के बाद किसी भी प्रकार का विसर्जन नहीं किया जाए। विशेष रूप से बड़ी मूर्तियों का विसर्जन केवल निर्धारित सुरक्षित माध्यम व (क्रेन) से ही किया जाए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी

एसडीओपी बालोद ने स्पष्ट किया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक वातावरण की गरिमा बनाए रखते हुए केवल पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल के साथ-साथ गणेश समितियों के द्वारा स्वयं सेवकों (वालेंटियर्स) की भी नियुक्ति की जाए। इसके अलावा विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की टीम तैनात की जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जाए।

रैली पूर्व अनुमति* गणेश समितियों को रैली पूर्व अपने एसडीएम से आवश्यक अनुमति लेनी होगी जिससे समितियों की आने जाने का रूट और विसर्जन स्थल की जानकारी स्पष्ट रहे और गणेश समिति सभी नियमों का पालन भी करें।

बालोद पुलिस द्वारा सभी गणेश उत्सव समितियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करें, शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें तथा गणेश विसर्जन को एक सुरक्षित और सामूहिक उत्सव के रूप में सम्पन्न करें।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में हुए उक्त बैठक में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, सीएसपी राजहरा डॉक्टर चित्रा वर्मा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा , बालोद एवं राजहरा क्षेत्र के गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस के कर्मचारी से कथित अभद्रता पर सियासी तूफान, भूपेश ने घसीटा मोदीजी की माताजी का नाम

0
  • मंत्री कश्यप के शालीन व्यवहार के कायल हैं सब 

अर्जुन झा

जगदलपुर स्थानीय सर्किट हाउस के संविदा कर्मी से कथित मारपीट और गाली गलौज की घटना पर अब सियासी रंग चढ़ चुका है। इस मसले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जहां सौम्य तरीके से कहते नजर आए कि वे पीड़ित के साथ खड़े हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस केस से प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को जोड़ दिया है। इस बीच कई लोग मंत्री केदार कश्यप की शालीनता के हवाला देते हुए कह रहे हैं कि कर्मचारी का रवैया ठीक नहीं है, उसे मंत्री ने हल्की फटकार भर लगाई थी।

दरअसल शनिवार शाम 7 बजे मंत्री केदार कश्यप सर्किट हाउस पहुंचे थे। उनके आने की सूचना उनके समर्थकों को मिल चुकी थी। अतः वे पहले ही सर्किट हाउस पहुंच कर चाय नाश्ता कर रहे थे। चतुर्थ वर्ग कर्मचारी खिंतेंद्र पांडे और कुछ अन्य कर्मचारी हमेशा की तरह उपस्थित थे, फिर अचानक मीडिया में खबर आने लगी कि मंत्री केदार कश्यप ने कर्मचारी खितेंद्र पांडे को बुरी तरह मारा है, सर्किट हाउस का कमरा नहीं खोलने से वह नाराज़ हैं, और तुरंत ही मीडिया के कुछ लोग उक्त कर्मचारी के बयान का वीडियो बना कर भेजने लगे। फिर क्या था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट भी सामने आ गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है-सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मां ही मां हैं, या सबकी मां भी मां हैं? इस सवाल का जवाब भाजपा को देना है। अगर देश की हर मां का सम्मान आप करते हैं, तो तुरंत गालीबाज मंत्री को बर्खास्त करने की हिम्मत दिखाइए। वास्तव में यह पूरा घटनाक्रम बड़ा ही नाटकीय प्रतीत होता है। केबिनेट मंत्री ने उसे कमरा नहीं खोलने पर कहते सवाल जवाब कर कर्मचारी को फटकार अवश्य लगाई थी। सर्किट हाउस के कुछ कर्मचारी बड़े बदतमीज है और कमरा बुक होने के बाद भी देने में आनाकानी करते हैं। कथित पीड़ित कर्मचारी का पिता भी बरसो से सर्किट हाउस में कम किया है और उक्त कर्मचारी भी आते जाते रहा है और पला है , जो सभी दलों के नेताओं और मंत्री से परिचित है जिसके कारण वह सबसे घुल मिल गया है कई बार पत्रवार्ता के दौरान कर्मचारी पत्रकारों से भी ठीक से पेश नहीं आते हैं। घटनाक्रम पर कर्मचारी शिवचरण यादव ने बताया कि मंत्री जी के साथ आए उनके समर्थक ने ही शिकायत की तो मंत्री नाराज हुए, क्योंकि हम लोग उन्हें 15 से 17 साल से जानते हैं आज तक कभी ऐसी बात नहीं हुई थी, चाहे कांग्रेस की सरकार हो या फिर बीजेपी की हम लोग सभी की आवभगत करते हैं, लेकिन कल मंत्री जी के समर्थक द्वारा हमारे सामने ही अव्यवस्था की शिकायत होने पर उक्त घटना घटित हुई। घटनाक्रम की नाटकीयता का आलम यह था कि चंद सेकंड में मसला रायपुर या पुरानी भिलाई में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी कानों तक पहुंच गई और धड़ाक से उनका ट्वीट भी आ गया

बैज ने दिखाई शालीनता

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़े धैर्य और शालीनता का परिचय दिया है।. श्री बैज ने कथित पीड़ित कर्मचारी को फोन कर बातचीत की, उससे पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। घटना की पुष्टि होने के बाद ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कर्मचारी से कहा कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।

समर्थकों की साजिश?

दरअसल इस मामले में मंत्री के समर्थकों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि कर्मचारी ने मंत्री की सुरक्षा के लिहाज से कमरा खोलने से इंकार किया था, मगर समर्थकों ने इसे बेवजह तूल देकर मंत्री को भड़काने का काम किया है। इसके पीछे साजिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि घटना की बात जिस तेजी से फैली है, वह इस ओर संकेत करती है। इस मामले में नेता दोषी हैं, या उनके समर्थक? इस तथ्य का खुलासा होना अभी बाकी है। मगर यह बात जग जाहिर है कि बड़े नेताओं या मंत्रियों को अक्सर अपने समर्थकों की हरकतों के कारण ही शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बस्तर की जनता मंत्री केदार कश्यप के व्यवहार से भलीभांति परिचित है।अपने सौम्य और शालीन व्यवहार के लिए वे जाने जाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा एक कर्मचारी से दुर्व्यवहार किए जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS