जगदलपुर बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत सोरगांव में सरपंच शशि भारती द्वारा ओएसडी, एमएसडी वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर जेनरेटिक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन सरपंच शशि भारती ने किया। शिविर में में 40 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई तथा सभी लोगों को काढ़ा पिलाया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. टीएस बढ़ई, डॉ. खिलेश्वरी नेताम, फार्मासिस्ट मोहन कश्यप, और औषधालय सेवक धनमती कश्यप पीटीएस फूलचंद दीवान का सहयोग रहा।
रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में 18 यूनिट रक्तदान
दल्लीराजहरा रक्त की कमी और रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु ग्राम डौंडी ब्लॉक से आए रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में 18 यूनिट रक्तदान किए युवा रक्तमित्र साथी अश्वन मानकर नरेंद्रा साहू अखिलेश यदु के प्रायस से यहां रक्तदान किया गया युवा रक्तमित्र के अध्यक्ष अश्वन मानकर ने बताया कि राजहरा के आस पास से आए मरीजों को समय पर रक्त मिलना मुश्किल होता है शहर के डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप संस्था के द्वारा रक्त की पूर्ति किया जाता है।

डीबी ग्रुप के कार्य से प्रेरित हो कर हमारे युवा साथियों का एक ग्रुप बनाया गया है और जब भी रक्त की आवश्यकता होगा हम सभी प्रयास करेंगे कि मरीज को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके ग्रुप के सदस्य नरेंद्रा साहू अखिलेश यदु ने आगे बताया रक्तदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र से सभी युवा साथियों को जोड़ा जा रहा है ताकि रक्त जागरूकता को बढ़ावा मिल सके डीबी ग्रुप के साथ मिल कर हमारी टीम सेवा कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी रक्तदान में शहीद ब्लड सेंटर से डॉ शैबाल जाना जी डॉ योगेश लालवानी जी किरण करियरे जितेश्वरी ध्रुव निकिता मांडवी नीलम मेश्राम संगीता गायकवाड़ एवं डीबी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे रक्तवीरो का नाम प्रशांत सोनबेर छगन ठाकुर नागेश्वर सिंहा मनीष यादव प्रकाश कुलदीप राजेंद्रा पटेल अनिल यादव आशीष ठाकुर अजय दर्रो प्रशांत चंद्राकर अशोक ठाकुर उमेश कुमार योगेश साहू कामदेव निषाद
सभी रक्तवीरो का सम्मान डीबी ग्रुप के द्वारा मोमेंटो प्रमाण पत्र दे कर सम्मान किया गया
राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के उपर लगातार
- 4 दिवस में 7 प्रकरण आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर किया गया गिरफ्तार ।
- आदतन निगरानी गुण्डा बदमाशों का किया जा रहा जिला बदर की कार्यवाही ।
- अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही ।
पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है थाना प्रभारी द्वारा 4 दिवस में आबकारी एक्ट के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करने वाले के विरूद्ध 1 प्रकरण, अवैध शराब बिक्री करने के विरूद्ध 3 प्रकरण , अवैध रूप से शराब बिक्री हेतू परिवहन के 1 प्रकरण तथा अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा प्रदान करने वाले के विरूद्ध 1 प्रकरण एवं सार्वजनिक जगह पर बैठ कर शराब पीने वालों के विरूद्ध 1 प्रकरण दर्ज किया गया है ।

थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा राजहरा नगर के निगरानी गुण्डा बदमशों की चेकिंग कर उन पर जिला बदर की कार्यवाही किया जा रहा है तथा प्रतिबंधित करने हेतू लगातार 129 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।
1. प्रकरण :- दिनांक 25.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र0 18 आम जगह रोड पर शराब पी रहा है कि सूचना पर रेड कर मनोज कुमार रामटेके पिता स्व0 सहदेव रामटके निवासी वार्ड क्र0 18 पुराना बाजार राजहरा को आम जगह पर शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके विरूद्ध अपराध क्र0 190/25 धारा 36(च) आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
02. प्रकरण:- दिनांक 25.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र0 17 में आरोपी द्वारा अपने घर के बाहर शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही आरोपिया नेमीन बाई साहू पति स्व0 संतराम साहू उम्र 49 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शोले शराब एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
03. प्रकरण:- दिनांक 26.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान से रेल्वे लाबी के सामने रोड वार्ड क्र0 26 की ओर की से एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी प्रमोद कुमार सिन्हा पिता मानिक लाल उम्र 28 साल सा0 दोरबा थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अम्बागढ चौकी के कब्जे से एक लायलोन थैला में रखे 32 पौवा देशी शोले प्लेन शराब को जप्त किय गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 195/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत तहत कार्यवाही किया गया ।
04. प्रकरण:- दिनांक 27.06.2025 को टाउन पेट्रालिंग पर जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सब्जी मार्केट राजहरा में ओम बाई अपने होटल में शराब पीने पिलाने की सुविधा प्रदान करा रहे कि सूचना पर रेड कार्यवाही आरोपीया ओम बाई पति स्व0 राजेन्द्र साहू उम्र 55 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 22 मछली मार्केट राजहरा के होटल में शराब पीलाने की सुविधा प्रदान करते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्र0 196/2025 धारा 36(सी) आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
05. प्रकरण :- दिनांक 27.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सब्जी मंडी चिखलाकसा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहनीश राजाभोज पिता स्व0 शैलेन्द्र राजा भोज उम्र 34 साल सा0 वार्ड क्र0 3 कुसुमकसा के कब्जे से एक् थैला में 20 नग देशी प्लेन शोले शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 197/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत तहत कार्यवाही किया गया ।
06. प्रकरण :- दिनांक 27.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्र0 27 बोगदा पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बिहारी लाल चतुर्वेदी पिता स्व0 मेहत्तर चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा के कब्जे से एक मटमैला रंग के थैला में 20 नग देशी प्लेन शोले शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 198/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
07. प्रकरण :- दिनांक 28.06.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ती सब्जी मंडी रोड चिखलाकसा की ओर से अवैध पर शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय सिंह राजपूत पिता टिकेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 6 शिव वार्ड चिखलाकसा थाना राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से एक थैला में रखे 11 पौवा देशी रोमियों प्लेन शराब एवं 3 अध्धी देशी प्लेन शोले शराब को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 199/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि विजय जगत, सउनि हिरामन मंडावी, प्र0आर0 बालाराम मरकाम , संजय देशमुख, म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी, आर0 छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, यादव , झामसिंग कोमरे का प्रमुख भूमिका रही ।
स्वच्छता कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी से सुरक्षा हेतु टीकाकरण अभियान
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता कर्मी महिलाएं , जो दल्लीराजहरा नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहीद अस्पताल द्वारा आज हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी जैसे गम्भीर संक्रामक रोग से सुरक्षित रखना है। टीकाकरण से पूर्व सभी कर्मियों की HBsAg जांच की गई, ताकि संक्रमण की पूर्व स्थिति का पता चल सके। जांच के उपरांत उन्हें टीका लगाया गया।

इस अवसर पर डॉ. शैबाल जाना ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि:”आप सभी न केवल नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा की पहली पंक्ति में खड़ी हमारी साथी हैं। हेपेटाइटिस-बी जैसे गंभीर संक्रमण से बचाव के लिए यह टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। अस्पताल परिवार आपके साथ है और आपके निरंतर स्वास्थ्य की कामना करता है।”
अगला डोज 27 जुलाई 2025 को शहीद अस्पताल परिसर में ही लगाया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में संपन्न हुई।शहीद अस्पताल द्वारा यह पहल सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
- शासकीय योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद, 27 जून 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जनपद पंचायत डौण्डी के सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम सुरेश साहू, तहसीलदार देवेन्द्र नेताम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, वन, कृषि एवं अन्य विभागों के अलावा स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा आदि कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसीलदार देवेन्द्र नेताम से डौण्डी तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का एवं राजस्व निरीक्षक सर्कल तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के स्थिति की संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों तथा उनके निराकरण हेतु की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने अतिक्रमण के संबंध में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए तहसीलदार एवं नगर पालिका के अधिकारियों को समन्वय बनाकर दल्लीराजहरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वामीत्व योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शेष सभी प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्कूली बच्चों के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बच्चों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने किसान पंजीयन के कार्य की जानकारी लेते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए शेष सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आवास प्लस सर्वें कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों कोे हितग्राहियों से संपर्क कर सभी अप्रारंभ कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनजेमेंट, फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट आदि के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला स्व सहायता समूह को अधिक से अधिक आर्थिक एवं आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने को कहा। इसके अलावा उन्हें मशरूम, मछली पालन प्रोटेक्सन एवं मार्केटिंग की व्यवस्था के लिए प्रेरित करने को कहा। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत कुल स्वीकृत अमृत सरोवरों में से पूर्ण अमृत सरोवरों के संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को अमृत सरोवरों के नये प्रस्ताव माॅडल सरोवर बनाने हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विद्यार्थियों के लिए गणवेश की उपलब्धता, शिक्षकों की पदस्थापना की जानकारी के अलावा अध्ययन-अध्यापन तथा अन्य शैक्षणिक क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी ली। शाला भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुरूप अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रस्ताव पे्रषित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं शाला भवन में किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने सभी शालाओं में शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्षा ऋतु के मद्देनजर जलजनित एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के अलावा पूरे समय चिकित्सकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड निर्माण आदि कार्यों की भी समीक्षा की। वन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु निर्धारित योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके सुरक्षा के उपाय भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डौण्डी विकासखण्ड में खाद-बीज की समुचित उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को खाद-बीज की कमी नही होनी चाहिए। श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को समय रहते खाद-बीज का प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं अधिकारियों ने जनपद पंचायत डौण्डी परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।
दल्ली राजहरा के युवकों ने मात्र i PHONE में बनाया 4 एपिसोड का क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, ट्रेलर हुआ रिलीज़
छत्तीसगढ़ धीरे – धीरे सिनेमा मनोरंजन का केंद्र बनते जा रहा है, हालही में छत्तीसगढ़ में वेब सीरीज का दौर चालू हुआ है जिसमे कुख्यात और प्रख्यात दोनों ही तरह के कलाकार अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी तरह रायपुर के कुछ युवकों ने अपनी फिल्म मेकिंग की यात्रा शुरू करते हुए मात्र i PHONE से एक वे सीरीज बनाई जिसका नाम रखा “रंगा”, जिसका ट्रेलर यूट्यूब व अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर रिलीज़ हो चूका है।
बता दे की जल्द ही रिलीज़ होने वाली वेब सीरीज़ “रंगा” दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जहाँ अपराध केवल बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी भी होता है। यह क्राइम सस्पेंस थ्रिलर सीरीज़ पांच दोस्तों की कहानी है, जो एक रहस्यमयी घटना में उलझ जाते हैं और फिर उनके रिश्ते, डर और हकीकत की परतें एक-एक करके खुलने लगती हैं।
“रंगा” की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह iPhone 15 पर शूट किया गया है, जो तकनीक और क्रिएटिविटी के मेल का बेहतरीन उदाहरण है। सीमित संसाधनों में बनी यह सीरीज़ न सिर्फ कहानी कहती है, बल्कि एक अनुभव बन जाती है।
इस सीरीज़ में थ्रिल है, डार्क ह्यूमर है, और हर एपिसोड में एक ऐसा मोड़ है जो दर्शकों को अपनी जगह से हिलने नहीं देगा।
रंगा वयस्क दर्शकों के लिए
यह वेब सीरीज़ वयस्क दर्शकों (18+) के लिए बनाई गई है, क्योंकि इसमें कठोर भाषा, तंबाकू व नशीले पदार्थों का उपयोग, और कुछ ऐसे दृश्य शामिल हैं जो सभी दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं हैं। “रंगा” की कहानी यथार्थ से प्रेरित नहीं है लेकिन कहानी के मांग के अनुसार इसे बिना किसी फ़िल्टर के पेश किया गया है, ताकि इसकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक गहराई बरकरार रहे।
टीम से बात चित
निर्देशक और लेखक अभिनव मूर्ति की टीम ने इस कहानी को इतने ईमानदार और असली अंदाज़ में पेश किया है कि यह केवल एक थ्रिलर नहीं, बल्कि एक एहसास बन जाती है। बता दे इसमें मात्र 11 लोगों ने काम किया है, जिनमे प्रोडूसर होने के साथ साथ लीड में – आकाश कोसले नजर आये है, साथ ही इसमें जॉर्ज जोन, संदीप गौतम, कामेश सिन्हा और सुनेत्र गांगुली अपना अपना किरदार निभाते हुए दिखेंगे।
“रंगा” जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स पर रिलीज़ की जाएगी।
इससे पहले इसका ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता और सराहना दोनों देखने को मिल रही है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से निशांत ने योजना का लाभ लेकर पाया बिजली बिल में कटौती
जगदलपुर, 27 जून 2025/प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से जगदलपुर निवासी निशांत जैन ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, तब से उन्हें बिजली के बिल बहुत ही कम आने लगा है। पहले जहां हर माह 12 सौ से 15 सौ तक का बिजली बिल दे रहे थे, वहीं अब बिल नहीं आ रहा है उल्टे अतिरिक्त बिजली भी उत्पादित हो रही है। सरकार द्वारा शुरू की गयी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना निशान्त जैन जैसे कई लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।
निशांत ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि अपनी माताजी के नाम पर स्वीकृति आदेश के उपरांत अपने घर छत की पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया है। इसके लिए उन्हें सरकार से 78 हजार की सब्सिडी भी मिली है। इससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। यह बहुत ही अच्छी योजना है सभी को इसका फायदा लेना चाहिए।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित इस योजना में मध्यम एवं गरीब वर्ग के परिवारों को महंगे बिजली के बिल से निजात दिलाने के लिए देश के एक करोड़ घरो मे पीएम सूर्या घर सोलर पैनल लगाने का अभियान शुरू किया गया है । पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने का तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। यह योजना भारत के घरों पर वित्तीय बोझ कम करने और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण पर काम करती है। योजना से 1 करोड़ लोगो को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा, इस योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएँगी। सोलर पैनल खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएँगी, सरकार द्वारा बैंकों से सोलर पैनल खरीदने के लिए लोन उपलब्ध कराने के लिए सहायता व मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लाभार्थियों को भारी रियायती बैंक ऋण तक की पहुंच के साथ-साथ सीधे उनके बैंक खाते में सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
जमीनी स्तर पर योजना की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों को अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राहकों तथा शहरी स्थानीय निकायों और वित्तीय संस्थानों सहित प्रत्येक हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा जो की आवेदन और निष्पादन प्रक्रिया को स्ट्रीम किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से सरकार का यह लक्ष्य है कि हरित भविष्य को बढ़ावा मिले और भारत देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। इस योजना के माध्यम से हर घर बिजली पहुँचने में मदद मिलेगी। इसके लिए वेबसाइट – pmsuryaghar.gov.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं ।
बस्तर गोंचा में आज जगन्नाथ रथ यात्रा महापर्व मनाया
बस्तर गोंचा महापर्व पर आज नगर पालिक निगम द्वारा तैयार नगर गौंचा गुड़ी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, सांसद महेश कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान चित्रकूट विधायक विनायक गोयल , अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं जनप्रतिनिधि और 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगण एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बस्तर गौंचा महापर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भगवान जगन्नाथ जी भगवान बलभद्र माता सुभद्रा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप
भानपुरी बस्तर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि “शिक्षा जीवन की नींव है”। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मंत्री जी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझने और उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने समाज को सशक्त और समृद्ध बना सकते हैं।
शिक्षा के महत्व को समझने की आवश्यकता
मंत्री जी ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के महत्व को समझना और उसे अपने जीवन में लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास में मदद करती है, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

नव प्रवेशी विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं
कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश और स्कूल बैग प्रदान किए गए। मंत्री जी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप जी ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज की सच्ची ताकत है”। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। कश्यप ने आगे कहा कि स्कूल न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें सही दिशा में प्रोत्साहित करें।
जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की सच्ची ताकत है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक व चंदन लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पुस्तकें, गणवेश और स्कूल बैग प्रदान किए गए। बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती जयबती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान श्रीमती शकुंतला कश्यप जनपद सदस्य जमुना ठाकुर रायधर दिवान गौरव कश्यप करन्दोला सरपंच संध्या कश्यप शामिल हुए।
अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी और खंड स्त्रोत समन्वयक श्री अजम्बर कोर्राम, के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर बस्तर विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, शिक्षिकाएं, पालकगण, ग्रामीणजन और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी तत्काल गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन पर थाना देवरी बालोद पुलिस की सख्त कार्यवाही।
➡️ जे०सी०बी० वाहन घर में घुसने को लेकर घर वाले द्वारा जेसीबी चालक के साथ किए थे मारपीट।
➡️ मामले को नियंत्रित करने सहायता मे पहुंची पिनकापार पुलिस पर ही आरोपियों द्वारा किया गया था हमला।
मामला पुलिस चौकी पिनकापार थाना देवरी क्षेत्र का है। दिनांक 25.06.2025 के रात्रि करीबन 09:15 बजे पिनकापार के एक घर में जे०सी०बी० चालक द्वारा गाडी के सामने अचानक मवेशी आ जाने पर मवेशी को बचाने के प्रयास में जितेन्द्र कुमार सतनामी के घर जेसीबी घुस गया। जिससे घर का दीवाल क्षतिग्रस्त होने पर घर वालों के द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट शुरू कर दिया, उक्त घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी पिनकापार प्रभारी सउनि अजित महोबिया द्वारा चौकी स्टाफ के साथ मामले को नियंत्रित करने सहायता हेतु तत्काल घटना स्थल में पहुंचे थे जहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। घटना स्थल पर जितेन्द्र एवं धनेश सतनामी निवासी पिनकापार द्वारा जेसीबी चालक की पीटाई कर रहे थे, पिंकापार पुलिस द्वारा अपने कर्त्तव्य के अनुरूप दायित्व निभाते हुए मामले को कंट्रोल करने जेसीबी चालक को वाहन में बैठाकर चौकी पिनकापार लाने का प्रयास कर रहे थे। इतने में दोनों आरोपीगण द्वारा जेसीबी चालक को और मारेंगे कहकर पिंकापार पुलिस के साथ ही वाद विवाद पर उतर आए, चौकी प्रभारी द्वारा समझाइश देने पर भी दोनों आरोपी नहीं माने उल्टा पुलिस को ही गाली गलौच करते हुए पुलिस पर ही हमला कर दिए।
उक्त घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवरी दिनेश कुमार कुर्रे द्वारा दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जमा हुए भीड़ को पहले नियंत्रित कर मामला शांत कराया गया तदुपरांत पुलिस अधिकारी पर जानबूझकर आपराधिक बल का प्रयोग करने वाले हमलावर आरोपियों को शासकीय कार्य में बाधा डालकर मारपीट करने के मामले में थाना देवरी में अपराध क्रमांक 89/25 कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपीगण- 01 जितेन्द्र कुमार सतनामी पिता स्व अकल राम सतनामी उम्र 38 वर्ष
02. धनेश कुमार सतनामी पिता स्व अंकल राम सतनामी उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पिनकापार।


