City Media - Page 415 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 415

खेरथा बाजार में हुए सरपंच के हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थीे।
  • बालोद पुलिस को मिली सफलता, खेरथा बाजार में हुए सरपंच के हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
  • घटना में प्रयुक्त चाकू (हथियार) जप्त, गांव का ही निकला आरोपी।
  • थाना डौण्डीलोहारा के चौकी संजारी क्षेत्र में ग्राम खेरथा बजार में हुआ था सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या।

दिनांक 26.08.2024 को प्रार्थी कन्हैया दास मानिकपुरी निवासी ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा ने चौकी संजारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा कि गांव में रहने वाले रामजी प्रजापति ने उसकी धारदार चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दि है कि सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक,  एस. आर. भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा व चौकी संजारी स्टाफ एवं एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का बरिकी से जांच किया गया। घटना के संबध में संपूर्ण जाकरी प्राप्त कर प्रकरण में संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह पहले गोल मोल जवाब दे रहा था घटना के संबंध में कोई जानकारी नही होना बता रहा था। किन्तु उससे कढाई से पूछताछ करने पर वह बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नि के बारे में गलत बात कर रहा था। और उसकी पत्नि पर गलत नियत रखता था। जिसके कारण दोनो में विवाद हुआ । रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।

आरोपी का नाम पताः-

1. रामजी प्रजापति पिता स्व. दादूराम प्रजापति उम्र 51 वर्ष पता- वार्ड 10 बाजार चौक खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद ।

कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में:- चौकी प्रभारी संजारी सउनि अरविंद साहू , प्र.आरक्षक हेमराज कोमरे,प्र. आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक लोकेश साहू, वेदप्रकाश, संजीव बारले, महिला आरक्षक जागृति ठाकुर। थाना डौण्डीलोहारा से सउनि अनित राम यादव ,प्र.आरक्षक यज्ञदत ठाकुर ,आरक्षक त्रवेश सिन्हा , पूनम खरे, कुमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

लौह अयस्क नगरी सहित अंचल में महिलाओं ने हलषष्ठी व्रत रखकर अपने संतान की दीर्घायु की कामना की

0

दल्लीराजहरा  लौह अयस्क नगरी सहित अंचल में हलषष्ठी/हरछठ/ कमरछठ का पर्व सनातनी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया । महिलाओं ने भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि को हलषष्ठी मैय्या व्रत का उपवास रखकर भगवान शिव पार्वती गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर बलराम/बलभद्र जी की सुसज्जित सगरी मेंं पूजा अर्चना कर क्रमशः दो अलग -अलग दिवस 24 अगस्त शनिवार व 25 अगस्त रविवार को अपनी सुविधानुसार माताओं ने अपने संतान की दीर्घायु की कामना की।इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेन्ट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10, क्वार्टर नं.70 में महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या व बलराम/बलभद्र जी की जयंती के शुभ अवसर पर महिलाओं ने सगरी में जल भरकर व भगवान शिव पार्वती गणेश की वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कथा श्रवणकर ,सगरी की परिक्रमा व आरती करने के पश्चात उपस्थित जनों को प्रसाद वितरण कर हलषष्ठी पर्व मनाया।जिसमें ममता शर्मा, राधा मिश्रा, कल्पना मेश्राम, रेखा साहू, लता कुलदीप,शारदा देवांगन, वीना निषाद,अंकिता निगम, ईश्वरी यादव, गीतांजलि देवांगन, ममता मानकर, पूर्णिमा राठौर, प्रमिला नायक, निर्मला निषाद, शांति साहू उपस्थित रही।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन” के नगर अध्यक्ष बने मदन माइती

0

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंन्सिल के दल्ली राजहरा शहर में मदन माइती को शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है l माननीय बृजेश पांडे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा में जिला अध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा दल्ली राजहरा के नेता मजदूर हितैषी को जिम्मेदारी दी और श्री मदन माइती की नियुक्ति आदेश जारी कर “भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसलिंग ” का नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की है। भारतीय जनता मजदूर संघ परिषद राज्य समिति रजिस्ट्रेशन नंबर 4460288 एएएचएबी 4550 ए-भारत सरकार यूपीआर -53/20, यूएसटीयू अधिनियम 1926 एक अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन विंग और भाजपा की मान्यता प्राप्त, संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए सेवा है l

 

नगर अध्यक्ष बनने पर मदन माइती ने कहा की राजहरा माइंस का क्षेत्र है l यहां स्थानीय बेरोजगारों को पहली प्राथमिकता खदान में रोजगार दिलाना होगा l मैं क्षेत्र के बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिलाने की मांग वर्षो से करते हुए आ रहा हूं l संगठन के तैयार होने से स्थानीय मजदुरो और बेरोजगारों का परेशानी दूर होगी। संगठन का बहुत जल्द BSP मे रजिस्टेशन कराया जायेगा l खदानों में मिलने वाले काम संगठन के युवाओं को मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा l

 

भारती जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष संतोष देवांगन ने कहा कि मदन माइती को जो जिम्मेदारी दी गई है , वह उसकी काबिलियत और जुझारूपन का इनाम है l हमें पूर्ण विश्वास है की वह अपने पद की गरिमा बनाते हुए दल्ली राजहरा के बेरोजगारों को हक और अधिकार दिलाने में पूर्णता कामयाब होंगे l

 

नियुक्त होने पर भाजपा के पदाधिकारीयो तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है l जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला , राहुल शर्मा ,शेखर यादव , शंकर साहू ,सुरेंद्र बेहरा , सुख चैन सिंह, राजेश कांबले, अमित भास्कर ,सुजीत मेश्राम , पुरुषोत्तम निर्मलकर , मनोज कुमार सिंग ,विजय डड़र्सेना , वरुण ताम्रकार , श्रीजीत और संगठन के सभी पदाधिकारी ने बधाई दिए हैं l

डीए एवं डीए एरियर्स की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा की 9 सितंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल

0
  • मंत्रालय,संचालनालय,चिकित्सालय,कार्यालय एवं विद्यालय रहेगा बंद

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला सयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति बताया की छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी सयुंक्त मोर्चा के घटक संगठनों की राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान डीए एवं डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने का किए गए वादे को प्रदेश के मुख्य मंत्री,वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को 31 जुलाई को दिए गए ज्ञापन एवं वित्त मंत्री से चर्चा के बाद भी एक जनवरी 2024 से देय चार प्रतिशत डीए/डीआर की घोषणा आज पर्यंत नही होने से प्रदेश के कर्मचारियों के आक्रोश देखते हुए 9 सितंबर को मंत्रालय,संचालनालय, सहित प्रदेश के समस्त कार्यालय,विद्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी ,अधिकारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त मोर्चा ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2008 के निर्धारित सेटअप एवं शिक्षा का अधिकार एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उलंघन कर किए जा रहे युक्तियुक्त करण का विरोध करते हुए चार शिक्षक संगठनों से बने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

बैठक को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत,संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा,संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी,अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टी आर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर,स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नवरे,दीपक शर्मा,राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ विद्याभूषण दुबे,कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,निगम मंडल कर्मचारी संघ के संजय सक्सेना,चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ गोकुल सरकार, पेंशनधारी कल्याण सिंह के वाय ए कुरेशी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ नरेंद्र सिंह ठाकुर,प्रगति शील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के गोपाल साहू के अतिरिक्त विभिन्न संगठनों सतीश पसेरिया, बी के शुक्ला, जाहिद खान आदि उपस्थित थे।

संपादक दैनिक समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल

अजय प्रताप सिंह परिहार जिला सयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

0
  •  प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 113 कड़ी का हुआ प्रसारण

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की 113 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना गया। शहरी क्षेत्र में भाजपा नगर मण्डल द्वारा वार्ड व बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के लिये प्रभारी व मुख्य अतिथि भी बनाये गये थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों को जोड़कर सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से कार्यक्रम के जरिये बात करते हुये राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस व चंद्रयान-3 को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं से राजनीतिक व्यवस्था से अभियान के रूप में जुड़ने पुन: अपील की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया था। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक विषयों पर बिन्दुवार बातचीत की। मालूम हो कि मन की बात का पहला कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

 

शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, कमल चंद्र भंजदेव, महापौर सफीरा साहू,योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, राजेश श्रीवास्तव, संतोष बघेल आदि सम्मिलित रहे।

दो लाख की ईनामी महिला नक्सली सहित तीन नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

0
  •  सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में अलग- अलग घटनाओं में शामिल 01 महिला सहित 3 नक्सलियों को विस्फोटक सामाग्री के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर छग शासन द्वारा 2 लाख रूपए का ईनाम घोषित है।तीनो नक्सली थाना जगरगुंडा क्षेत्र के निवासी हैं।

नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस बल सुकमा, डीआरजी, 165वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं विशेष आसूचना शाखा सुकमा की विशेष भूमिका रही है। सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डीआरजी कमांडर उप निरीक्षक सोड़ी कन्ना एवं प्रधान आरक्षक बारसे भीमा और डीआरजी, बस्तर फाईटर के जवान एरिया डोमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम आश्रमपारा, कामापारा, सिंगाराम की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सिंगाराम के जंगल के पास सादी वेशभूषा में कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देखकर भागने, छुपने लगे। घेराबंदी कर एक संदिग्ध तेलाम गुज्जा पिता तेलाम हुंगा उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी इंगीरपारा, सिंगाराम, थाना जगरगुंडा को पकड़ा गया। वह नक्सल संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्यरत रहा है। तेलाम गुज्जा के थैले से 2 नग जिलेटिन राड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 मीटर बिजली वॉयर बरामद किए गए। पूछताछ में तेलाम गुज्जा ने बताया कि बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसने यह सामान रखा था। 6 जुलाई को ग्राम कुदेड़ के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की आईईडी प्लांट करने की घटना में वह शामिल रहा है। इसी क्रम में बेदरे कैंप से 165वीं वाहिनी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुरेंद्र एमके सीआरपीएफ एवं जिला बल संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन एवं नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम मिसीगुड़ा, बेदरे व आसपास जंगल की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल में घेराबंदी कर एक महिला सहित 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। महिला उईका मोटी पिता कोआ जगरगुंडा एरिया कमेटी सीएनएम सदस्य ईनामी 2 लाख रूपए उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा, पाण्डुपारा डोडी भीमा पिता बधरु मिलिशिया सदस्य उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिसीगुड़ा, पटेलपारा को पकड़ा गया है। उईका मोटी के कब्जे से 2 नग जिलेटिन रॉड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 1 नग माचिस और डोडी भीमा के कब्जे से 1 नग बीजीएल सेल, 100 ग्राम बारुद, टिकली फटाका 1 नग, बरामद किया गए। ये लोग भी आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल रहे हैं।इनके खिलाफ जगरगुंडा थाने में धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है।

प्राइवेट प्रेक्टिस में मस्त हैं बस्तर जिले के सरकारी डॉक्टर

0
  • सरकार के आदेश की उड़ा रहे हैं सरेआम धज्जियां
  • जिले के ज्यादातर डॉक्टर जिला मुख्यालय में कर रहे हैं प्रेक्टिस

अर्जुन झा-

जगदलपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश की बस्तर जिले के सरकारी डॉक्टर्स खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जगदलपुर के अलावा बस्तर जिले के विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ सरकारी डॉक्टर अपने कर्तव्य स्थल वाले अस्पतालों में कम और अपनी निजी क्लीनिकों में ज्यादा समय दे रहे हैं। बकावंड, बस्तर, भानपुरी, लोहंडीगुड़ा, नगरनार, दरभा समेत तमाम सरकारी अस्पतालों के अधिकांश डॉक्टर्स अपने मुख्यालयों में न रहकर जगदलपुर में बसेरा किए हुए हैं। कई डॉक्टर्स ने यहां आलिशान मकान बनवा लिए हैं, जहां वे अपनी क्लीनिक चला रहे हैं, जहां मोटी फीस लेकर वे मरीजों का ईलाज करते हैं। रोज ये डॉक्टर्स अपना अधिकतर समय अपनी निजी क्लीनिकों में गुजारते हैं। जब समय मिल जाता है तो अपने कर्तव्य स्थल की ओर झांकने चले जाते हैं। कई डॉक्टरों ने विकासखंड मुख्यालयों में भी अपनी क्लीनिक खोल रखी है। जहां वे पूरी तरह बिंदास होकर प्राइवेट प्रेक्टिस करते रहते हैं। यहां तक किया सरकारी अस्पतालों के कंपाउंडर और अन्य कर्मी भी गांवों में दवाखना खोलकर ग्रामीणों का इलाज कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी बहुत ही कम नजर आते हैं। कई डॉक्टर्स ने तो जगदलपुर और कुछ बड़े विकासखंड मुख्यालयों में नर्सिंग होम भी खोल रखे हैं, जहां मालिक डॉक्टर के अलावा अन्य सरकारी डॉक्टर भी सेवाएं देने नियमित रूप से पहुंचते हैं। जगदलपुर शहर के जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के डॉक्टर से लेकर डिमरपाल मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर तक ने अपने सरकारी आवासों के साथ ही निजी मकानों, कॉम्प्लेक्स में अपने नर्सिंग होम खोल रखे हैं।इन नर्सिंग होम्स में मरीजों के हर मर्ज के इलाज, ऑपरेशन आदि की हर सुविधा उपलब्ध है। कुछ जगह तो अवैधानिक गर्भपात भी किया जाता है। ये सारे डॉक्टर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के विशेष सचिव चंदन कुमार द्वारा जारी आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक और सीएमएचओ इस आदेश का पालन नहीं करा रहे हैं।

अब घर में तोता पाला, तो खुद हो जाएंगे ‘सरकारी पिंजरे` में कैद, 3 साल तक खटना होगा जेल में

0
  •  तोतों को घरों में रखना अवैध, छोड़ने का फरमान

अर्जुन झा

जगदलपुर अगर आपने अपने घर में तोता पाल रखा है, तो सावधान हो जाइए। यह तोता आपको सरकारी पिंजरे में कैद करवा सकता है। मिट्ठू यानि तोता को घरों में पालना गैर कानूनी है। अगर किसी घर के पिंजरे में तोता पाया जाता है, तो उस घर के मालिक को सरकारी पिंजरे यानि जेल में कैद कर दिया जाएगा। बस्तर वन मंडल अधिकारी ने इस आशय का फरमान जारी कर दिया है।

वैसे किसी भी वन्य प्राणी को घरों में बंधक बनाकर रखना गैर कानूनी है, चाहे वह तोता ही क्यों न हो। वैसे तोते व कुत्ते का मनुष्य के साथ अनादि काल से मधुर रिश्ता चला आ रहा है। सनातन धर्म में तोते को बड़ा ही शुभ पक्षी माना जाता है। यह वाचाल पक्षी बहुत जल्दी मनुष्य की भाषा सीख जाता है और मनुष्य की भाषा में ही बोलने लग जाता है। एक दौर था जब अमूमन हर घर में तोता नजर आ जाता था। राजा महाराजा भी तोता पालते थे। तोता को लेकर कई कहावतें प्रचलित हैं, जैसे तोता रटंत, अपने मुंह मिया मिट्ठू बनना, हाथ से तोते उड़ जाना, रट्टू तोता, तोते की तरह टर्र टर्र करना आदि। वही तोते बोलने में सिद्धहस्त होते हैं, जिसे शिशु अवस्था से पाला जाता है। तोते की वाचालता और मिलनसारिता के चलते ही मनुष्य शुरू से तोते पालने का शौकीन रहा है। घर घर में तोतों की आवाज सुनाई देती थी। उनके मुंह से राम राम सुनना बड़ा ही सुखद लगता है। मगर अब छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग को मनुष्य और तोते का यह रिश्ता रास नहीं आ रहा है। तोता या किसी भी पक्षी अथवा जानवर को घरों में बंधक रखना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गैर कानूनी है। इसी अधिनियम का हवाला देते हुए वन विभाग ने तोते बेचने या पालने पर रोक लगा दी है। बस्तर डीएफओ ने इसी तारतम्य में एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि जिन भी घरों में तोते हैं, उन घरों के मालिक तोतों को जगदलपुर लामनी पार्क में पंछी विहार में पहुंचा दें। ऐसा न करने वालों को 3 साल के कारावास की सजा हो सकती है। यानि जिस तोते को आपने वर्षों पिंजरे में रखकर अपने अपने परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल की है, उसी तोते की वजह से आपको सरकारी पिंजरे में तीन साल तक बंद रहना पड़ सकता है।

 

लामनी पार्क की हकीकत

जिस लामनी पार्क के हवाले पालतू तोतों को करने का फरमान जारी किया गया है, उस लामनी पार्क की हकीकत भी जान लीजिए।करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया लामनी आज बड़ा बदहाल हो चला है। वहां के सारे पंछी या तो उड़ चुके हैं अथवा मर गए हैं। पार्क में दाना पानी और रख रखाव का समुचित प्रबंध न होने के कारण लमानी पार्क परिंदों को रास नहीं आया। अब उसी मौत के मुंह में तोतों को ठीक है की पंछी को भी धकेलने का फरमान वन मंडल अधिकारी ने जारी किया है। सनातन काल से मनुष्य का सहचर रहे तोतों के अस्तित्व के लिहाज से वन विभाग का यह फरमान तुगलकी साबित हो सकता है। वैसे भी कृषि कार्य में बढ़ते कीटनाशकों के प्रयोग और भारी प्रदूषण के चलते कई प्रजातियों के पक्षियों का अस्तित्व लगभग खत्म हो चुका है। जो गौरैया हर घर में चहकती रहती थी, उसके दर्शन तक दुर्लभ हो गए हैं। गिद्ध और कौव्वे भी नजर नहीं आते। ऐसे में बचे खुचे तोतों को मौत के मुंह में धकेलना भला कहां तक जायज होगा? ऐसा करना तोतों के अस्तित्व से ही खिलवाड़ नहीं, बल्कि सनातन आस्था पर भी प्रहार होगा।

समिति को मिला इस्पात सचिव से सकारात्मक संकेत

0
  •  इस्पात सचिव एवं सीएमडी से मिले जय झाडेश्वर समिति के प्रतिनधि

नगरनार नगरनार स्टील प्लांट विजिट पर आए इस्पात सचिव एवं सीएमडी से काफी जद्दोजहद के बाद जय झाड़ेश्वर समिति के प्रतिनिधि मंडल की भेंट हो सकी। यह मुलाकात सकारात्मक रही। इस्पात सचिव के नजरिए से समिति एवं प्रभावित गांवों के लोगों की आस बंधी है।

इस्पात सचिव और सीएमडी का रविवार को नगरनार स्टील प्लांट आगमन हुआ। इसकी खबर स्थानीय भू प्रभावित जय झाड़देश्वर समिति के पदाधकारियों को लगने पर सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस्पात संयंत्र के गेट नंबर एक के सामने पर एकत्रित होकर दोनों अधिकारियों से मिलने की मांग करने लगे। समिति के लोग काफिले को रोकने बात पर अड़ गए थे। वे शांतिपूर्ण तरीके से मिलने पर ज्यादा जोर दे रहे थे। संयंत्र के अधिकारियों एवं सुरक्षा जवानों के साथ उनकी तीखी नोकझोक भी हुई। फिर सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलवाने के आश्वासन के बाद जय झाडेश्वर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य एक नंबर गेट से हटे। कुछ ही देर बाद फिर इस्पात सचिव का काफिला बिना रुके गुजरने लगा तो समिति के सदस्य नारेबाजी करते हुए मांगपत्र की कॉपी लहराने लगे। उन्होंने अल्टीमेटम दे दिया कि हमारी बातचीत नहीं कराई गई तो वापसी के दौरान इस्पात सचिव के काफिले को रोककर ज्ञापन दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद स्थानीय प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में समिति के पांच सदस्सीय प्रतिनधि मंडल को इस्पात सचिव से मिलवाने के लिए प्रबंधन तैयार हुआ। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम को पांच सदस्यीय दल जिसमें अमित पांडे, बनमाली नाग, गीता मिश्रा, खगेश्वर पुजारी व लेखन बघेल शामिल थे, ने इस्पात संयंत्र में इस्पात सचिव एवं सीएमडी से मुलाक़ात की। प्रतिनिधि मंडल ने इस्पात सचिव और सीएमडी के समक्ष अपनी मांगों को रखा। इस्पात सचिव ने प्रभावित ग्रामों का समग्र विकास सीधे एनएमडीसी के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। नगरनार में हॉस्पिटल अपोलो ग्रुप के द्वारा संचालित कराने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया एवं अन्य मांगों पर नगरनार इस्पात सयंत्र प्रबंधन को बातचीत कर पूरा करने का निर्देश दिए। इस्पात सचिव ने साफ शब्दों में कहा कि बिना प्रभावितों एवं आसपास की जनता को विश्वास में लिए उद्योग का संचालन संभव नहीं है। इसके लिए समिति सदस्यों ने इस्पात सचिव को धन्यवाद दिया एवं आगे की रणनीति तक एवं प्रबंधन को पहल के लिए दो दिन का समय दिया गया है, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोककर अभद्रता अस्वीकार्य: बैज

0
  • भाजपा के नेता भी इसी प्रकार के प्रतिरोध के लिए तैयार रहे: दीपक बैज

जगदलपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने की कोशिश और उनके सुरक्षा कर्मियो के साथ विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बुरी तरह नाराज हो उठे हैं। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है और चेतावनी दी है कि भाजपा के नेताओं के साथ भी कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा ही सलूक करने लग जाएं तो भाजपा की बड़ी फजीहत हो जाएगी।

.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद भी भाजपा के ही अनुषांगिक संगठन हैं।भाजपा से जुड़े बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले को रोकने की कोशिश की और उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता की है, यह आचरण सर्वथा अस्वीकार्य है। दीपक बैज ने कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेता जिन्हें उच्च सुरक्षा प्राप्त है उनके काफिले को रोककर अभद्रता करने का दुस्साहस भाजपा को भारी पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस मामले में सरकार और भारतीय जनता पार्टी तथा संघ नेतृत्व स्पष्टीकरण जारी करे तथा दोषी कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करे। अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का भी विरोध किया जाएगा। सरकार यह न भूले की केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ में ही हैं। यदि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुई अभद्रता का जवाब कांग्रेस भी उन्हीं की भाषा में देने पर आ जाएगी तो राज्य सरकार की बड़ी फजीहत होगी। साथ ही श्री बैज ने कहा कि हम कांग्रेस संस्कारी लोग हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग पर विश्वास करने वाले लोग हैं, हम नाथूराम गोडसे जैसा आचरण नहीं कर सकते, मगर प्रतिकार जरूर कर सकते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS