City Media - Page 1030 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1030

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल को व्हील चेयर प्रदान की

0

औचक निरीक्षण पर महारानी अस्पताल पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन को मरीजों ने बताई थी अस्पताल में व्हील चेयर की कमी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हर वार्ड समेत आपातकालीन वार्ड को प्रदान की व्हील चेयर

शहर में बढ़ते हुए डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों को देखते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जहां उन्हें मरीजों के द्वारा एक वार्ड से दूसरे वार्ड में एवं आवश्यक जांच कराने के लिए पैथालॉजी लैब जाने के लिए व्हील चेयर की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हर वार्ड समेत आपातकालीन वार्ड को व्हील चेयर प्रदान की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के कारण आज शहर का महारानी अस्पताल अपने नव निर्मित स्वरूप में लोगों की सेवा कर रहा है आज महारानी अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं उन्होंने कहा की महारानी अस्पताल शहर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसमें जो भी कमी खामी होगी उसे तत्काल दूर किया जाएगा इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया एवं महारानी अस्पताल के अधिक्षक डॉ संजय प्रसाद समेत चिकित्सक एवं अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

0

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ के तत्वाधान मे आयोजित राज्य स्तरीय 21वीं सीनियर रैकिंग एवं वैट्रन्स महिला पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत शनिवार को क्वार्टर फ़ाइनल और सेमीफाइनल राउंड के मैच खेले गये। प्री क्वार्टर फ़ाइनल राउंड के मैचों को मिलाकर 20 अगस्त को कुल 64 मैच खेले गये जिसमें रायपुर और बिलासपुर ज़िले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी इनडोर हाल में हो रहे प्रतियोगिता के तहत सभी वर्गों के फ़ाइनल मुक़ाबले 21 अगस्त, रविवार को खेले जायेंगे और शाम 5 बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण संपन्न होगा। बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के राजेश जेना ने बताया कि प्रतियोगिता के आख़री दिन सुबह 10 बजे से फ़ाइनल राउंड के मैच प्रारंभ होंगे जोकि शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहेंगे। ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा एवं सचिव राजेश त्रिपाठी ने शहर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों से मैदान में उपस्थिति दर्ज करवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आव्हान किया है।

साँसद श्री बैज मुह मीठा कराकर प्रवीण राणा को दी जन्मदिन की बधाई, शुभकामनाएं

0

▪️दंतेवाड़ा-गीदम
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व औषधि पादक बोर्ड के उपाध्यक्ष छविंद्र कर्मा ने गीदम के साँसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा का स्थानीय सर्किट हाउस में केक कटवाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बस्तर साँसद श्री दीपक बैज ने अपने गीदम के प्रतिनिधि प्रवीण राणा का मुह मीठा कराकर बधाई व शुभकामनाएं दी

पीईकेबी खदान के बंद होने पर नौकरी जाने का डर सताने लगा स्थानीय ग्रामीणों को , खदान शुरू कराने पिछले दस दिनों से बैठे धरने पर

0

साल्हि; 20/08/2022: परसा ईस्ट और केते बासेन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के बंद होने की खबर से सरगुजा के जिला मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामों के व्यापारियों को भी चिंता होने लगी है। वहीं खदान में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को अब नौकरी जाने का भय सताने लगा है। पिछले एक दशक से पीईकेबी खुली खदान में ग्राम साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेपुर, तारा इत्यादि ग्रामों के ग्रामीण काम करते है। इस परियोजना से सभी फल – फूल रहे थे, जिसके कारण अंचल के व्यापार के दायरे बढ़ गए थे। और केन्द्र और प्रदेश सरकार को कई सौ करोड़ के रॉयल्टी देने के साथ साथ जो गांव देश के मानचित्र में कोयला खदानों के लिए पहचाना जाने लगा था। उन क्षेत्रों के विकास को अब ग्रहण लगने वाला है। जी हाँ राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के सरगुजा जिले में उदयपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीईकेबी खुली खदान परियोजना में खनन का कार्य अब गत सप्ताह से थम गया है।

वर्ष 2013 में चालू हुए इस खुली कोयला खदान में लगभग 5000 से भी अधिक स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। वहीं इससे दो गुने लोग अप्रत्यक्ष रूप से विभिन्न स्वरोजगारों से जुड़े हुए हैं। किन्तु विगत कई माह से सभी जरूरी अनुमति मिलने के पश्चात भी यहां खनन के दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जिसकी वजह से आरआरवीयूएनएल की खनन और विकास प्रचालक (एमडीओ) कंपनी द्वारा कोयला लोडिंग के कुल करार को ठेका कंपनी के कार्य में कटौती करना शुरू कर दिया गया है। अब चूंकि ठेका कंपनियों में कर्मचारी स्थानीय ग्रामीण ही हैं जिन्हें एक दशक से नौकरी मिली है। उन्हें भी कर्मचारियों की छुट्टी करनी पड़ सकती है नतीजतन ऐसे ग्रामीण जिन्हें नोटिस मिल चूका है अब उनके सामने एक बार फिर रोजगार का मुद्दा गहराने लगा है। वे सब ग्रामीण अब सरकार से खदान को चलाये रखने की अपील की है। वहीं अंबिकापुर बिलासपुर के साल्हि मोड़ पर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे मदद की गुहार लगा रहे है। इन सभी ने आज खदान को पुनः शुरू कराने प्रदेश शासन से गुहार लगाई है। अपनी एकजुटता दिखाने आज 150 से अधिक स्थानियों ने साल्हि मोड़ से पंचायत भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा तक रैली निकालकर खदान शुरू कराने अपनी आवाज बुलंद की। रैली में ग्राम घाटबर्रा के अभिराम, शेखर तिर्की और इनके कई साथी, ग्राम साल्हि से सुनीन्द्र उइके और बुधराम उइके तथा इनके कई साथी, ग्राम परसा के ओमप्रकाश और इनके साथी, ग्राम तारा के चितेन्द्र और इनके कई साथी तथा ग्राम फत्तेपुर के मदन सिंह और जगतपाल पोर्ते और इनके कई साथी मौजूद थे।

इन सभी ने रैली के दौरान अपने नौकरी जाने के भय तथा इससे प्रभावित होने वाले कारणों को बताया। उन्होंने कहा कि “अगर खदान का काम पुनः शुरू नहीं होता है तो हमारे गावों में कंपनी द्वारा चलाये जा रहे कई जन हित के कार्य जैसे इंग्लिश मीडिया स्कूल जहां हमारे बच्चे अभी मुफ्त में गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, बंद हो सकता है। साथ ही अधोसंरचना विकास के कई कार्य, जीविकोपार्जन और आजीविका संवर्धन के कार्य भी बंद हो जायेंगे। यहीं नहीं हमें घर बैठे अच्छी स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। और अभी हालही में हमारे ग्राम साल्हि में ही 100 बिस्तरों के सर्वसुवधा युक्त अस्पताल के लिए जमीन चिन्हित की गयी है यह भी परियोजना खटाई में पड़ सकती है। इसलिए हम सब ग्रामवासी राज्य और केंद्र सरकार से अपील करते है कि हमारी रोजोरोटी और इन जनहित के कार्यों को सुचारु रूप से चलाये रखने के लिए पीईकेबी खदान पुनः शुरू कराया जाये। जिससे हम सभी ग्रामीण अपने परिवार का भरण पोषण अच्छी तरह से करते रहें।

राजीव गांधी जयंती पर काग्रेस कार्यकता ने पुष्पांजलि अर्पित किए

0

भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती पर भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया साथ ही सिविल हॉस्पिटल भानपुरी में मरीजों को फल भी वितरण किया।इस दौरान अचल बाजपाई,श्याम सुन्दर पांडे,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, धनुर्जय नेताम,जिला अध्यक्ष जया ध्रुव,अभिषेक बाजपाई,अनिल बघेल,लखेश्वर ठाकुर, मोसूराम बघेल,सत्यकांत कश्यप,अमीर भारती,भोला बघेल, डीजेंद्र पाढ़ी,दया दीवान, नरेंद्र पांडे,बालिसिंग ठाकुर, मूंदीया पटेल,कमल गजेल, डमरू कश्यप, पूरन,राजू राम,बलराम,जीवन सेठिया,रुपनाथ यादव,कृष्णा,रामबासी, द्वारिका सेठिया, सोंधर दीवान,मगतू,प्रेमनाथ, ढोई बघेल, विक्की कश्यप,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी मौजूद थे।

श्री कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना

0

जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार के सदस्य श्री कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की यादव समाज एवं पंजाब सनातन धर्मसभा के द्वारा आयोजित जन्माष्टमी समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कांग्रेस परिवार के सदस्य विधायक कार्यालय के सामने यादव समाज के शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित किया श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया समाज के लोगों से मुलाकात कर दी श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बस्तर जिला यादव समाज द्वारा समुद्र चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर एवं शहर के पंजाब भवन में श्री पंजाब सनातन धर्मसभा के द्वारा आयोजित भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए एवं समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शोभायात्रा में शामिल हुए एवं भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की गई l

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बाढ़ पीड़ितों को मिली 8 लाख रुपए से अधिक की क्षतिपूर्ति

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को 8,59,400 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिसका चेक विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हितग्राहियों को तहसील कार्यालय में प्रदान की

मकान के आंशिक एवं पूर्ण क्षतिपूर्ती के लिए कुल 176 हितग्राहियों को 6,99,400 एवं पशु क्षतिपूर्ति के के लिए कुल 6 हितग्राहियों को 1,60,000 रुपए की क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की गई

प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर वर्तमान स्थिति में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जा रही है पूर्व के सरकार में जहां क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को जहां वर्षों तक इंतजार करना पड़ता था अब हमारी संवेदनशील सरकार में यह राशि तत्काल प्रदान की जा रही है

इस अवसर पर हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान संवेदनशील सरकार के कारण इन विपरीत परिस्थितियों में उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई है जिससे वे अपने क्षति की भरपाई कर सकते हैं हितग्राहियों ने एक स्वर में कहा ” भूपेश हैं तो भरोसा है “

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वय अनवर खान, गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती लता निषाद, श्रीमती त्रिवेदी रंधारी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, तहसीलदार पुष्प राज पात्र,नायब तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम,नाजीर सिद्धू बघेल , राजस्व निरीक्षक प्रेमचंद झा, श्रीमती शशि सर्वन, धर्मेन्द्र टांडिया,जगर्नाथ चालकी पटवारी टी पी पाण्डे,बुधराम पोर्ते,रमेश पानीग्राही, सर्वेश्वर पाण्डे, दिनेश यादव,कमल कश्यप, देवेन्द्र ठाकुर,अनवर खान समेत कोटवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्वराजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई

0
 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक  20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता,संचार क्रांति के जनक भारतरत्न स्व राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया 

सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, विवेक मसीह,जिला सचिव युवराज साहू,ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, तिलक मानकर,एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, ईश्वर लाल सोनवानी, महामंत्री सुरेश ठाकुर ने राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, हरिश खस,रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा, पूर्व पार्षद रमेश भगत, युवा नेता अनिल कोम्बे, वरिष्ट नेता हीरालाल पवार, अजय नोनहारे, नगर उपाध्यक्ष अ जा विभाग अजय बघेल, सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, कृष्णमूर्ति रामटेके, फ्रांसीस कोलीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

         

आदिवासी बच्चों के लिए मंगवाए गए सेनेटरी पैड नही आया बच्चो के काम, कालातीत हो चुके नेपकिन को अब चोरी छुपे की जा रही डिस्पोज की तैयारी

0

अमरेश झा

कोण्डागाँव– आश्रम छात्रावासों में बच्चों के उपयोग के लिए शासन से मिलने वाले शासकीय राशि का दुरुपयोग किस प्रकार से किया जा रहा है यह एक बार फिर से जिले में नजर आ रहा है।


सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उच्च स्तरीय सप्लायर द्वारा जिले में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पैड नैपकिन की सप्लाई की गई थी, जिसे कमला नेहरू मैट्रिक छात्रावास कोण्डागाँव की अधीक्षिका द्वारा रिसीविंग कर रख लिया गया था, लेकिन शासन द्वारा बच्चों के उपयोग हेतु आवंटित पैसों से खरीदे गए सेनेटरी पैड बच्चों के काम ही नहीं आ पाया उक्त नैपकिन बगैर उपयोग के ही अब कालातीत हो चुके हैं ,जिसे चोरी छुपे डिस्पोज करने की तैयारी चल रही है वहीं सूत्रों की माने तो एक पिकअप सेनेटरी पैड चोरी छुपे पहले ही फिकवाया जा चुका है।
अधीक्षिका ने पहले तो सेनेटरी पैड उनके स्टोर में होने से ही इंकार कर दिया था लेकिन मीडिया कर्मियों को जानकारी मिलते ही उक्त मामले की जानकारी एसडीएम चित्रकान्त राजेश चार्ली एवं एसडीओपी निमितेश सिंह को दी गई जिसके बाद अधिकारियों के निर्देशन पर पतासाजी के दौरान हॉस्टल रसोई कक्ष के स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पेड कंबल व मच्छरदानी के नीचे छुपाए रखा नजर आया जिसके बाद हॉस्टल अधीक्षक ने कहा कि उक्त सेनेटरी पैड बच्चों को दिया जा रहा है व उपयोग करवाने की बात कही लेकिन सेनेटरी पैड चेक करने पर कालातीत नजर आया जिसके बाद मैडम ने अपना बयान बदलते कहा कि जो सेनेटरी पैड एक्सपायर हो चुका है उसे डिस्पोज करवाया जाएगा वही अब कालातीत सेनेटरी पैड का उपयोग अगर बच्चे कर रहे हैं तो हाइजीन व अन्य संक्रमण से बच्चों के ग्रसित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
वहीं जब इस मामले पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि इसे डिस्पोज कराया जाएगा, चूंकि वर्तमान में हमारे पास कोई आवंटन नहीं है जिसकी वजह से हमने सेनेटरी पैड नहीं खरीद पाए हैं यदि यहआश्रम छात्रावासों में वितरित किया जा रहा है तो अधीक्षका अपने स्तर पर वितरित कर रहे होंगे।

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने सद्भावना दिवस मनाया

0

“स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ने सद्भावना दिवस मनाया””परियोजना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ”किरंदुल (प्रातः इंडिया) पूरे भारतवर्ष में 20 अगस्त सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे “समरसता दिवस” तथा “राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस” के नाम से भी जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस भारत के छठे प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में मनाया जाता है। लौह नगरी किरंदुल में भी एनएमडीसी परियोजना द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती के उपलक्ष में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ने परियोजना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बी के माधव (उप महाप्रबंधक कार्मिक) एस गुहा (उप महाप्रबंधक वित्त) सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के विभिन्न कार्यक्षेत्र में भी संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS