City Media - Page 117 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 117

रेखचंद बोले – चुनाव आयोग बिहार में गरीबों-वंचितों का वोट देने का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही

0

जगदलपुर/पटना एआईसीसी ने जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पहली बार बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर आपत्ति जताते हुए कहा वहां पर ऐसा कर चुनाव आयोग मतदाताओं की संख्या को कम करने का प्रयास कर रहा है। जो सीधे-सीधे वहां की जनता के मौलिक अधिकार का हनन हैक्। उन्होंने कहा इसके तहत किसी भी वयस्क को मतदाता बनने या बने रहने के लिए दस्तावेज दिखाना होगा। आयोग ने जो शर्त रखी है उसके अनुसार 11 दस्तावेज का विकल्प है और इसे दिखाने से छूट केवल उन्हीं को है, जिनका या जिनके माता/पिता का नाम 2003 में हुए गहन पुनरीक्षण के बाद जारी मतदाता सूची में दर्ज है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा, ऐसा कर आयोग एक तरह से वहां के लोगों पर ज्यादती करने में लगी है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

उन्होंने कहा, आयोग एक माह के भीतर पूरे बिहार के वोटर का पुनरीक्षण कैसे कैसे करेगा। वहां के लोगों के मन में संदेह है कि गरीबों-वंचितों का वोट देने का अधिकार छीना जा सकता है। आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार मिले। विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी ने जो सवाल पूछे हैं, उसका जवाब आयोग की ओर से नहीं मिला है। श्री जैन को बिहार में पर्यवेक्षक बनाए जाने के बाद उन्होंने वहां के क्षेत्रों की जानकारी ली है। वे वहां पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बताते हुए कहा कि भाजा के इशारे पर चुनाव आयोग अचानक ऐसा गणित ला रही है ताकि उन्हें फायदा मिले।

राजहरा पुलिस ने चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को ‍ चंद घंटे में किया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू ‍किया गया जप्त ।
  • आरोपी कार्तिक नेताम उर्फ कौआ का पूर्व में कई अपराधिक मामला है दर्ज

मामले का विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 04.07.2025 के प्रार्थी सचिन राजपूत अपने साथी मनीष पिल्लई के साथ वार्ड क्र. 2 में उनके रिश्तेदार प्रमोद उडीया द्वारा फोन कर मिलने हेतू बुलाने पर ये दोनो एक साथ मोटर सायकल में बैठकर वार्ड क्र0 2 कार्तिक उर्फ कौआ के जीजा किशन बहादुर के घर तरफ से जाते समय रास्ते में आरोपी द्वारा रास्ता रोककर तुम लोग कहां के रहने वाला हों इधर कहां जा रहे हो कहर गाली गलौज करने पर उसे गाली देने से मना किया इसी बात को लेकर आवेश में आकर आरोपी ने प्रार्थी एवं उनके साथी को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से सचिन को हत्या करने की नियत से प्रहार करने लगा उसी समय प्रार्थी अपने गर्दन को झुका देने से चाकू उनके दाहिने ओठ व दाहिने कोहनी के पास गहरा चोट आया है, मारपीट करते देख मनीष द्वारा छुडाने का प्रयास किया तो उसी चाकू से उसे भी हत्या करने के नियत से उनके पेट के दाहिने तरफ मारकर चोट पहुचाया है, जिससे प्रार्थी के रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , नगर पुलिस अधीक्षक डा0 चित्रा वर्मा एवं थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में आरोपी कार्तिक नेताम उर्फ कौआ पिता स्व0 गुहाराम नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को चंद घंटों में पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो घटना करना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू को जप्त किया गया है । आरोपी कार्तिक उर्फ कौआ एक आदतन अपराधी किस्म का है जिसके पूर्व में भी थाना राजहरा में कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है ।आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय सहायक उप निरीक्षक कांता धीरेंद्र, आरक्षक छन्नू बंजारे ,योगेन्द्र सिन्हा,खिलावन सिन्हा, झाम सिंह कोमरे, दीपक यादव, सुरेंद्र देशमुख की विशेष भूमिका रही ।

भगवान श्री जगन्नाथ जी 9 दिन मौसी के घर रहने के बाद लौटे अपने निवास

0
  • शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की बहुदा यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई।

भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा जी 9 दिनों तक महामाया मंदिर (जो भगवान की मौसी का घर माना जाता है) में विश्राम करने के उपरांत शनिवार को अपने निवास कपिलेश्वर मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ लौटे। इस पावन बहुदा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ रथयात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। चारों ओर हरि नाम संकीर्तन और “जय श्री जगन्नाथ” के जयकारे गूंजते रहे।

भगवान श्री जगन्नाथ की बहुदा यात्रा का धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस यात्रा में भाग लेने से श्रद्धालु को सुख, सौभाग्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाने के लिए यह यात्रा अत्यंत पुण्यकारी मानी जाती है।

“बहुदा” का शाब्दिक अर्थ है “वापसी”। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर जाते हैं और नौ दिन वहाँ विश्राम करने के पश्चात पुनः अपने निवास लौटते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था और संख्या दोनों में वृद्धि होती है।

इस दिव्य यात्रा में मंदिर समिति के सदस्यगण, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और सेवकगण भावपूर्वक सम्मिलित हुए। भगवान श्री जगन्नाथ जी को प्रेम और श्रद्धा से उनके निवास स्थान तक पहुँचाया गया।

विक्रम बैस हत्याकांड का फरार मास्टर माइंड विप्लव हलधर गिरफ्तार

0
  •  नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • नारायणपुर निवासी विक्रम बैस की एक साल पहले की गई थी हत्या
  • पुलिस ने 24 घंटे में ही पकड़ लिए थे 6 आरोपी

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बीते साल हुए विक्रम बैस उर्फ चिंटू हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी विप्लव हलधर को नारायणपुर पुलिस ने सटीक सूचना, सतर्कता एवं तकनीकी सहायता से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारी के बाद विप्लव को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी विप्लव हलधर थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 21/2020 धारा 384, 387, 506-आईपीसी, 66(ई), 67(ए)- आईटी एक्ट, एक्स्ट्राॉर्शन के मामले में भी आरोपी था जो न्यायालय से जमानत लेने के बाद से फरार था और गोपनीय तरीके से जिले के बाहर और मनीष राठौर के ठिकाने में छिपकर रहता था।विदित हो कि आरोपी विप्लव हलधर अपने साथियों के साथ मिलकर 13 मई.2024 की रात करीब 10.15 बजे स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम विद्यालय बखरूपारा तिराहा के आगे संजय माणिकपुरी किराना दुकान के पास विक्रम बैस उर्फ चिंटू को घर जाने के दौरान रास्ते में रोककर गड़ासा से सिर के पीछे मारकर गाड़ी से गिराया गया था और फिर एक गोली छाती में और एक गोली पेट में मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के पूर्व हत्या की गुत्थी सुलझाकर पहले ही पुलिस विश्वजीत नाग, संदीप यादव उर्फ संजू, राजीव रंजन यति उर्फ राजू उर्फ बिहारी, आर. सैमुअल उर्फ रायनुन्तलम, जसप्रीत सिंह उर्फ पोतू और विवेक अधिकारी उर्फ सिदाम को गिरफ्तार करके जेल भेजा चुकी है। यह गैंग लोगों के नक्सलियों के नाम पर डरा धमका कर उगाही भी करती रही है।

स्वच्छ जगदलपुर-सुंदर जगदलपुर की मुहिम में जुटे विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  दिया सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का नारा
  • चौक पर झाड़ू लेकर उतरे दोनों जनप्रतिनिधि

जगदलपुर विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय अक्सर कुछ ऐसा काम कर दिखाते हैं, जो नजीर बन जाता है। नगर का सेवक बनकर काम करने वाले विधायक और मेयर आज कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। हाथ में झाड़ू लेकर सड़क को साफ करते विधायक किरण सिंह देव और मेयर संजय पाण्डेय को देख लोग खुद बखुद उनके मिशन से जुड़ते चले गए।

दरअसल विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डेय की पहल पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 5 जुलाई को सुबह 7.30 बजे से नेशनल हाईवे के आमागुडा महाराणा प्रताप चौक पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता पहल का उद्देश्य नगर को और अधिक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना है। विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पाण्डेय स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर सड़क और चौक की सफाई करते रहे। कचरा, झिल्ली पन्नी को वे कचरा ट्राली में डालते रहे। उन्हें अपने झक सफेद कपड़ों पर दाग धब्बे लगने की जरा भी परवाह नहीं थी, परवाह थी तो सिर्फ अपने शहर पर लगे गंदगी के दाग मिटाने की। किरण देव और संजय पाण्डेय की इस मुहिम में कई गणमान्य नागरिक, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकार, स्वच्छता एंबेसडर्स एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय का यह अंदाज सबको भा गया। लोगों का कहना था कि जन उम्मीदों पर सौ फीसद खरा उतर रहे हैं हमारे विधायक किरण भैया एवं मेयर संजय भाई। इन दोनों के नेतृत्व में हमारा जगदलपुर निश्चित रूप से स्वछता एवं सुंदरता के मामले में नंबर वन बन जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर के प्रथम बालोद आगमन पर भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

0

बालोद छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर के बालोद जिले के प्रथम दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में नियुक्ति के पश्चात उनके प्रथम आगमन पर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री चंद्राकर ने बालोद जिले से अपने पुराने जुड़ाव को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन और जनसेवा में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना अपेक्षा के सेवा करने से प्रसिद्धि और समृद्धि स्वतः प्राप्त होती है।

इसके पश्चात वे पर्रेगुड़ा स्थित चुरंगिया हाल में आयोजित किसान संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए गामा रिएक्टर प्लांट जैसी आधुनिक तकनीकों को जल्द लागू किया जाएगा। बीज निगम से जुड़ी समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही नोटशीट जारी की जा चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों को अधिक मुनाफा दिलाने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, पूर्व विधायक विरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्षगण कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, भाजपा महामंत्री राकेश “छोटू” यादव, त्रिलोकी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, मुकेश कौड़ो, प्रदेश महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) शाहिद खान, मनोहर नाहटा, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला मंत्री शरद ठाकुर, राजेश दशोड़े, लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम साहू,अरुण साहू, रामेश्वर साहू, कृतिका साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोहारा रुपेश सिन्हा,सतानंद साहू, संतोष कौशिक, गिरजेश गुप्ता, पालक ठाकुर, बंशी साहू, पुष्पा साहू, आशा पटेल, सुनिता मनहर, दुर्जन सिंह साहू, संजू मानकर, रवि प्रकाश पांडे, कमल बजाज, विनोद गिरि गोस्वामी, प्रीति बाला साहू, छवि सार्वा , नीता साहू,सौरभ जैन, भुनेश्वर यादव, मनोहर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

निगरानी बदमाश को सट्टा पट्टी लिखते राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी के कब्जे से लाखो रूपयों की सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 15000 रूपये को जप्त किया गया ।
  •  अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर  योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति फुटबाल ग्राउंड जिम मैदान के पास अवैध रूप से अंको के पीछे रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते पडका गया ,जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम पी0आई0 अकबर पिता स्व0 पी0एम0 इब्राहीम उम्र 55 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 22 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से लाखो रूपये की सट्टा पट्टी पर्ची एवं नगदी रकम 15000 रूपये एवं एक डाट पेन को जप्त किया गया । आरोपी पी आई अकबर जो थाना राजहरा के निगरानी बदमाश है जो पूर्व में भी सट्टा खाईवाली का काम करता था कि आरोपी पी आई अकबर के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय , सउनि विजय जगत, सउनि कांताराम घिलेन्द्र, आर0 छन्नु बंजारे, आर0 योगेन्द्र सिन्हा, आर0 झामसिंग कोमरे , आर0 दीपक यादव की सहारनीय भूमिका रही ।

जिला पुलिस एवं सशस्त्र बल के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त सदस्य व परिवार के हेल्थ चेकअप

0
  •  जिला पुलिस एवं सशस्त्र बल के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त सदस्य व परिवार के हेल्थ चेकअप हेतु बालोद टाउन हॉल में हुआ मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा मेडिकल कैंप पहुंचकर उक्त शिविर का लिया गया जायजा, अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं हेल्थ समस्या का उचित निदान/इलाज हेतु गाइड कर शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बरकरार रखने किया गया उद्बोधन।

 बालोद पुलिस के अधिकारी कर्मचारी एवं सशस्त्र बल समेत परिवारजनों ने उक्त शिविर का लिया लाभ।

दिनांक 02.07.2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में बालोद टाउन हॉल में जिला पुलिस एवं सशस्त्र बल के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त सदस्य व परिवारजनों के स्वास्थ्य परीक्षण निदान हेतु मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उद्बोधन के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों को अपने हेल्थ के प्रति जागरूक रहने अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने प्रोत्साहित किए, स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका उचित उपचार कराने फिजिकली एवं मेंटली तौर फिट रहकर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किए गए।

मेगा मेडिकल कैंप में BMO ऑफिस बालोद एवं उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर से जनरल फिजिशियन,नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, उदर रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल स्टाफ के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का बीपी शुगर नेत्र परीक्षण तथा पेट संबंधी विकारों का जांच कर उचित उपचार हेतु रोग अनुसार दवाई लेने एवं डाइट प्लान के साथ अच्छी दिनचर्या फॉलो करने सलाह दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेगा मेडिकल कैंप मंच के जरिए जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित कर तनाव मुक्त रहने, नशे से दूर रहने, बेहतर लाइफ़ स्टाइल एवं अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर सभी के बेहतर स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दिए तथा स्वास्थ्य परीक्षण में आए डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ टीम को प्रतीक चिन्ह के साथ धन्यवाद ज्ञापित किए।

 

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ चित्रा वर्मा, डीएसपी श्री राजेश बागडे, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा समेत जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं सशस्त्र बल व परिवारजन सम्मिलित हुए।

बस्तर में रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर, सांसद महेश कश्यप ने रावघाट रेललाइन व जनजातीय गौरव कॉरिडोर का मुद्दा उठाया

0
  •  रेलवे की सांसद समीक्षा बैठक में मुखर रहे कश्यप

जगदलपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलमंडल द्वारा आयोजित सांसद समीक्षा बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर अंचल की रेल यात्री सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दे जोरदार ढंग से उठाए। उन्होंने रावघाट- जगदलपुर रेललाइन (140 किमी) के शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने और इसे जनजातीय गौरव रेल कॉरिडोर का दर्जा देने की मांग को प्राथमिकता के साथ सामने रखा।

सांसद महेश कश्यप ने बताया कि रावघाट से जगदलपुर तक की रेललाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3513 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है, अब रेल प्रशासन को तत्परता से निर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए। उन्होंने रेल जोन और मंडल के अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत योजना और समय सीमा की जानकारी भी मांगी। बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा बैठक में धमतरी- विश्रामपुरी कोंडागांव नई रेललाइन के सर्वे की प्रगति, दिल्ली- जगदलपुर अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत, दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ करने, संबलपुर-जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन का विस्तार जगदलपुर तक करने, और पिट लाइन निर्माण शीघ्र पूरा करने जैसी कई जनहितकारी मांगें रखी गईं। उन्होंने कहा बस्तर की रेल कनेक्टिविटी न केवल यात्रियों की सुविधा से जुड़ी है, बल्कि यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन को भी गति देगी। रावघाट रेललाइन से बस्तर, रायपुर से सीधे जुड़ेगी, जो विकास की एक नई धारा लेकर आएगी।सांसद महेश कश्यप ने यह भी आश्वस्त किया है कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

बैठक में बिलासपुर रेल जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम रायपुर दयानंद, आईजी रेलवे पुलिस बल मुनव्वर खुर्शीद, सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सांसदों में बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन ने भी भाग लिया।

पत्रकारों और विहिप नेता ने धर्मांतरण और नक्सलवाद पर किया मंथन

0

जगदलपुर पांचजन्य के संपादक हेमशंकर जी और स्वदेश के संपादक जयप्रकाश मिश्र जी बस्तर प्रवास पर आए। दोनों वरिष्ठ पत्रकारों से विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल कुमार अग्रवाल एवं जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा ने भेंट की। बस्तर के भानपुरी में तीनों वरिष्ठ पत्रकारों और विहिप नेता ने बैठ कर विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की। बस्तर सहित अन्य जनजातीय इलाकों में आदिवासियों के ईसाई धर्म में धर्मांतरण पर गहन मंथन हुआ। कहा गया कि धर्मांतरण से आदिवासी संस्कृति, प्रथाओं, परंपराओं और रीति रिवाजों के विलोप होने का खतरा बढ़ रहा है।आदिवासी समुदाय हमारे देश की उत्कृष्ट पहचान और आन बान शान है। धर्मांतरण से हमारी पहचान मिटने लगी है। इस दिशा में आदिवासी समाज के नेताओं और पढ़े लिखे वर्ग की खामोशी पर चिंता व्यक्त की गई। विहिप नेता और पत्रकारों ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जुड़े आदिवासी नेताओं को राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर आदिवासी समुदाय के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए। पत्रकारों ने बस्तर में नक्सल प्रभाव तथा नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की और केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदमों तथा सुरक्षा बलों के उच्च मनोबल की प्रशंसा पत्रकारों ने की। रायपुर से आए दोनों वरिष्ठ पत्रकार नगर के युवा महापौर संजय पांडे से भी मिलना चाहते थे, लेकिन महापौर से मुलाकात नहीं हो पाई। पत्रकारों ने महापौर संजय पाण्डेय की प्रखर सनातनी हिंदूवादी छवि की सराहना की।

MOST POPULAR

HOT NEWS