City Media - Page 119 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 119

मकान तोड़ घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक

0

दल्लीराजहरा:- बालोद जिले के ग्राम गिधाली में कल रात्रि करीबन 9 बजे के आसपास आयरन से भरा ट्रक घर में घुसा।घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के गिधाली का हैं । जहां ट्रक क्रमांक सीजी -21 जे 8071 जो निको प्लांट से आयरन भरकर आ रहा था । तभी ट्रक बेकाबू होकर जनक भूआर्य के घर का मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में जा घुसा।

सौभाग्य से घटना  के समय मकान खाली होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ।स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा हैं कि ट्रक ड्राइवर नशे से धुत व ट्रक की रफ्तार हाई स्पीट होने के कारण घटना को अंजाम दिया । ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई , घटना में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी हो चुके हैं ऐसे कई हादसे , यहां पहला घटना नहीं है । अब निको प्लांट के ट्रकों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। तब भी शासन प्रशासन चुप्पी सादे हुए हैं । ट्रक ड्राइवर के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसके बावजूद भी लापरवाही थामने का नाम ही नहीं हैं। नशे से धुत चालकों पर न ही कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

फांसी पर लटका मिला सरपंच का पति

0

जगदलपुर ग्राम पंचायत कावापाल सरपंच के पति कमलोचन बघेल वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित चाय की गुमटी में फांसी पर लटका मिला है। कमलोचन बघेल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। अस्पताल से वह शाम 5.30 बजे निकला था और रात में उसने चाय की गुमटी में फांसी लगा ली। उसका बेटा डिमरापाल में ही है। कमलोचन का एक भाई पुलिस आरक्षक है। उसने स्वयं फांसी लगाई या उसके साथ कोई घटना हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है।

चार फीट लंबी बाम फिश

0
  •  नगरनार प्लांट के पॉन्ड में मिली विशालकाय मछली

अर्जुन झा-

जगदलपुर नगरनार स्टील प्लांट के तालाब में करीब चार फीट लंबी बाम मछली मिली है। इस मछली का वजन करीब दस किलोग्राम है।

नगरनाल स्टील प्लांट की जरूरत के लिए शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए पानी लाकर ग्राम तिरिया के पास बनाए गए पॉन्ड में भरा जाता है। इसी पॉन्ड में यह विशाल मछली मिली है। माना जा रहा है कि शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए यह मछली पॉन्ड में आ गई होगी। स्टील प्लांट के कर्मचारी जब पॉन्ड में बोट पर सवार होकर जब दवाई का छिड़काव कर रहे थे तब यह मछली नजर आई। विशालकाय मछली को देख पहले तो कर्मचारी डर गए, फिर जब पता चला कि यह मछली है, तब साहस जुटाकर उसे पकड़ लिया गया। 10 किलो वजनी इस बाम मछली को स्थानीय बोली में भंवरी कहा जाता है।

पर्याप्त धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराए सरकार: विक्रम मंडावी

0
  • किसानों की आवाज बने कांग्रेस विधायक मंडावी
  • विधायक विक्रम मंडावी ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

जगदलपुर खाद और धान बीज के लिए भटक रहे किसानों के हित में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आवाज उठाई है।उन्होंने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर सोसायटियों में पर्याप्त रासायनिक खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

बस्तर संभाग में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। व्यापारी अनाप शनाप कीमत लगाकर रासायनिक खाद बेच रहे हैं। बीजापुर जिले में भी ऐसे ही हालात हैं। धान बीज और रासायनिक खाद की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लिखा कि बीजापुर के अन्तर्गत सोसायटियों में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है। जिसके चलते बीजापुर जिले के कृषकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजापुर जिला अत्यंत सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसों में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को समीप के राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से धान बीज एवं रासायनिक खाद को महंगे दामों में खरीदकर लाना पड़ रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान बीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए। जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

23 लाख रूपए के ईनामी सहित कुल 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
  • सरेंडर करने वालों में बड़े कैडर के नक्सली भी 

जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों का आत्मसमर्पण का दौर लगातार जारी है। बीजापुर जिले में फिर 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 23 लाख के ईनामी नक्सली भी शामिल हैं।

नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से तथा छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पश्चिम बस्तर डिवीजन अंतर्गत कंपनी नम्बर 2 की पार्टी सदस्य, धमतरी- गरियाबंद- नुआवाड़ा डिवीजन अंतर्गत पीपीसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, एलओएस सदस्य, एओबी डिवीजन अंतर्गत पीएलजीए सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य 23 लाख रूपये के ईनामी सहित कुल 13 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ बीजापुर के डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट सीआरपीएफ 85 बटालियन सुनील कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन सीआरपीएफ अमित कुमार, कमांडेंट 168 बटालियन विक्रम सिंह, कमांडेंट 170 बटालियन सरकार राजा रमन, कमांडेंट 199 बटालियन केरिपु आनंद कुमार, कमांडेंट 222 बटालियन विजेंद्र सिंह, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर चंद्रहास के समक्ष सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में देवे मुचाकी ऊर्फ प्रमिला कंपनी नम्बर 2 पार्टी सदस्या, ईनाम 8 लाख रूपए, कोसा ओयाम ऊर्फ राजेंद्र धमतरी- गरियाबंद नुआपाड़ डिवीजन अंतर्गत एसीएम ईनाम 5 लाख रूपए, कोसी पोड़ियाम आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष ईनाम 2 लाख, सम्मी सेमला पीएलजीए सदस्य l, ईनाम 1लाख रूपये, छोटू परसीक ऊर्फ दीपक पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख, मोती ताती पार्टी सदस्य, ईनाम 1.00 लाख रूपये, सुनीता हेमला एलओएस सदस्य ईनाम 1 लाख रूपये, मंजुला कुंजाम पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख, सायबो पोड़ियम पीएलजीए सदस्य ईनाम 1 लाख रूपए शामिल हैं। इनके अलावा हुंगी ऊंडम ऊर्फ राधा पीएलजीए सदस्य ईनाम 1 लाख, मंगा मड़कम उर्फ मंगेश आरपीसी सदस्य,

बुधराम कोड़मे ऊर्फ राजू आरपीसी सदस्य, जमली कोड़मे ऊर्फ हिड़मे आरपीसी सदस्य ने भी आत्मसमर्पण किया है। छग शासन की नक्सल उन्मूलन नीति और नियद नेल्लानार योजना के कारण कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बीजापुर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों के आत्मसमर्पण के पीछे अनेक महत्वपूर्ण कारण सामने आ रहे हैं। संगठन के भीतर विश्वास की कमी और अनिश्चित भविष्य ने भी उनके निर्णय को प्रभावित किया है। इन सब कारणों के चलते अनेक माओवादी आत्मसमर्पण कर शांति की राह पर लौटने का निर्णय ले रहे हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर एक नया जीवन आरंभ कर रहे हैं। शासन की पुनर्वास नीति ने कई माओवादियों को नई उम्मीद दी है। उन्हें संगठन के भीतर शोषण और क्रूर व्यवहार से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया है। यह नीति उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीने की आशा देती है। इसके अलावा सुरक्षा बलों के लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में कैम्प स्थापित करने और क्षेत्र में चलाए जा रहे आक्रामक अभियानों ने भी माओवादियों को संगठन छोड़ने के लिए प्रेरित किया है।

समर्पण में ही भलाई: यादव

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे छत्तीसगढ़ शासन की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हों। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पुनर्वास नीति के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता, पुनर्वास के अवसर, रोजगार एवं शिक्षा संबंधी सुविधाएं माओवादियों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने नक्सलियों से आह्वान किया कि वे बाहरी तत्वों की भ्रामक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर सामाजिक जीवन में लौटें।

दयानिधि धाकड़ बने बस्तर जिलाध्यक्ष एवं सुकमा बीजापुर से बनाये गये संभागीय उपाध्यक्ष

0

बस्तर — धाकड़ समाज बस्तर संभाग पंजीयन क्रमांक 1722के तहत साधारण सभा की संभागीय बैठक 25 जून को धाकड़ समाज कार्यालय कुच्चागुड़ा में सुरेन्द्र सिंह धाकड के अध्यक्षता मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभा के मुख्य अथिति बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आज युग में समाज हो या शासन संघ शक्ति से संचालित होता है।,साथ ही सांसद ने धाकड समाज बस्तर संभाग के लिए जगदलपुर मे भवन निर्माण हेतु सांसद निधि से पन्द्रह लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा किए एवं स्थान का चुनाव संभागीय पदाधीकारी के साथ मिलकर किया जायेगा।साधारण सभा के बैठक में जिला बीजापुर और जिला सुकमा और बस्तर जिला धाकड़ समाज के प्रमुख एवं स्वजाति बन्धुओं ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिए।सभा के समापन तक मूसलाधार बारिश जारी रहा उसके बावजुद भी समाज के लोगों मे समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना ने उन्हे सभा तक खिंचकर ले आयी और अन्त तक बने रहे जो शुखद अनुभव है।धाकड़ समाज जिला बीजापुर पं.क्रमांक 1722 के अध्यक्ष एकन सिंह धाकड़ ने अपने उद्बोधन मे समाज को पं.क्र.1722 के महत्व को समझाते हुए संगठन से जुड़ने की अपिल की।सभा के बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।

1)पंजीयन क्रमांक 1722के तहत धाकड समाज बस्तर संभाग को मजबुत करने के लिए सदस्यता अभियान पुरे संभाग में किया जायेगा।जिला बीजापुर से निगम्बर सिंह धाकड़,जिला सुकमा से हमीरगढड़ परगना के मांझी शशिभूषण सिंह धाकड़ को सर्वसम्मति से संभागीय उपाध्यक्ष चुना गया।

2)बस्तर जिला के विभिन्न क्षेत्र को और भी मजबुत करने व सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए तथा सक्रिय रूप से जिला संगठन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दयानिधी धाकड ग्राम तुरपुरा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।एवं पुर्व अध्यक्ष घनश्याम धाकड़ को संरक्षक नियुक्त किया गया।

परगना माझियों का सम्मान 

1)हमीरगढ़ परगना जिला सुकमा के मांझी शशिभूषण सिंह धाकड़,2)करेकोट परगना के मांझी श्री मंगलु धाकड़ जी का मुख्य अथिति सांसद महोदय के हाथो सम्मान कराया गया।

सन 1910 के भुमकाल विद्रोह में शहीद परिवारों का सम्मान 

1)मिलाप वल्द घेनवा के नाति अजब सिंह धाकड, केशरपाल,1)घेनवा वल्द आशाराम के परिवार से जगत सिंह धाकड़, परचनपाल का स्वागत सासंद के हाथों सम्मानित कराया गया।

संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ जी का उद्बोधन 

संभागीय अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की व्यक्तिगत सम्बन्ध और व्यक्तिगत मतभेद के आधार पर समाज नही चल सकता समाज किसी व्यक्ति विशेष का नही होता समाज मे।समाज लोकतांत्रिक प्रणाली से चलेगा जिसमे सबका समानाधिकार है अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता है।

नकुल सिंह धाकड़ भैरमगढ़ ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समाज संगठन मात्र जात भात करने के लिए नही बना है समाज की उन्नती के लिए बना है। समाज को शिक्षित करने शासन प्रशासन तक अपनी अधिकार व समाज की मांग करने के लिए बना है।निति नियम का परिपालन करने के लिए बना है।

जमीन पर ही रह जाएंगे तारापुर के सितारे

0
  •  200 विद्यार्थियों के लिए महज 3 शिक्षक तैनात
  • तारापुर के पीएम स्कूल में आखिर कैसे होगी पढ़ाई, पालक हैं चिंतित

अर्जुन झा

बकावंड कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी तारे जमीं पर। यह फिल्म एक एबनॉर्मल बच्चे पर आधारित थी, जिसे घर परिवार से दूर एक आवासीय स्कूल में उसके माता पिता ने दाखिला दिला दिया था। मगर यहां तो घर के पास उत्कृष्ट स्कूल रहते हुए भी तारापुर गांवके नन्हे मुन्ने सितारों को दमकने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इससे लगने लगा है कि तारापुर के सितारे जमीं पर ही रह जाएंगे, वे कभी आसमान की शान नहीं बन पाएंगे।

बकावंड विकासखंड की ब्लाक ग्राम पंचायत तारापुर में शासन ने पीएम श्री स्कूल तो खोल दिया है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाले इस स्कूल को वह सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जिसका वह हकदार है।तारापुर के पीएम श्री स्कूल में कक्षा पहली से पंचवी तक कुल 200 बच्चों का दाखिला हो चुका है और अभी अभी भर्ती चालू है। दर्ज संख्या का आंकड़ा 300 तक पहुंच सकता है, मगर यहां केवल 3 ही शिक्षक हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि 300 बच्चों को महज तीन शिक्षक आखिर किस तरह पढ़ा पाएंगे? इस स्कूल स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी और इसे पीएम श्री स्कूल का दर्जा हाल के वर्षों में मिला है। दर्जा तो बढ़ा दिया गया मगर स्कूल में और शिक्षकों की अब तक व्यवस्था नहीं की गई है।सहायक शिक्षक चद्रभव सिंह ने बताया कि स्कूल में 4 चार शिक्षकों मांग पालक कर रहे हैं।

अभी यहां केवल एक ही पंचायत के बच्चों का दाखिला हुआ है और दर्ज संख्या 200 को पार कर चुकी है। ग्राम पंचायत तारापुर की सरपंच आसमती कश्यप, उप सरपंच श्याम भाई पटेल, पंच नवीना, कमल नेताम, शंकर भारती, प्रभु कश्यप, भगतवती, क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदय सुभरना नेताम ने कहा है कि महज तीन शिक्षकों के भरोसे इतने सारे बच्चों की पढ़ाई हरगिज मुमकिन नहीं है। यहां कम से कम छह शिक्षक नियुक्त किए जाने की जरूरत है। अगर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती है तो तारापुर के सितारे उभर नहीं पाएंगे।

शिविर में 40 लोगों का हेल्थ चेकअप

0

जगदलपुर बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत सोरगांव में सरपंच शशि भारती द्वारा ओएसडी, एमएसडी वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर जेनरेटिक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन सरपंच शशि भारती ने किया। शिविर में में 40 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई तथा सभी लोगों को काढ़ा पिलाया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. टीएस बढ़ई, डॉ. खिलेश्वरी नेताम, फार्मासिस्ट मोहन कश्यप, और औषधालय सेवक धनमती कश्यप पीटीएस फूलचंद दीवान का सहयोग रहा।

रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में 18 यूनिट रक्तदान

0

दल्लीराजहरा रक्त की कमी और रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु ग्राम डौंडी ब्लॉक से आए रक्तमित्र साथियों ने शहीद ब्लड बैंक में 18 यूनिट रक्तदान किए युवा रक्तमित्र साथी अश्वन मानकर नरेंद्रा साहू अखिलेश यदु के प्रायस से यहां रक्तदान किया गया युवा रक्तमित्र के अध्यक्ष अश्वन मानकर ने बताया कि राजहरा के आस पास से आए मरीजों को समय पर रक्त मिलना मुश्किल होता है शहर के डोनेट ब्लड वेलफेयर फाउंडेशन डीबी ग्रुप संस्था के द्वारा रक्त की पूर्ति किया जाता है।

डीबी ग्रुप के कार्य से प्रेरित हो कर हमारे युवा साथियों का एक ग्रुप बनाया गया है और जब भी रक्त की आवश्यकता होगा हम सभी प्रयास करेंगे कि मरीज को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके ग्रुप के सदस्य नरेंद्रा साहू अखिलेश यदु ने आगे बताया रक्तदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र से सभी युवा साथियों को जोड़ा जा रहा है ताकि रक्त जागरूकता को बढ़ावा मिल सके डीबी ग्रुप के साथ मिल कर हमारी टीम सेवा कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करेगी रक्तदान में शहीद ब्लड सेंटर से डॉ शैबाल जाना जी डॉ योगेश लालवानी जी किरण करियरे जितेश्वरी ध्रुव निकिता मांडवी नीलम मेश्राम संगीता गायकवाड़ एवं डीबी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे रक्तवीरो का नाम प्रशांत सोनबेर छगन ठाकुर नागेश्वर सिंहा मनीष यादव प्रकाश कुलदीप राजेंद्रा पटेल अनिल यादव आशीष ठाकुर अजय दर्रो प्रशांत चंद्राकर अशोक ठाकुर उमेश कुमार योगेश साहू कामदेव निषाद

सभी रक्तवीरो का सम्मान डीबी ग्रुप के द्वारा मोमेंटो प्रमाण पत्र दे कर सम्मान किया गया

राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के उपर लगातार 

0
  • 4 दिवस में 7 प्रकरण आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर किया गया गिरफ्तार ।
  • आदतन निगरानी गुण्डा बदमाशों का किया जा रहा जिला बदर की कार्यवाही ।
  • अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है थाना प्रभारी द्वारा 4 दिवस में आबकारी एक्ट के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करने वाले के विरूद्ध 1 प्रकरण, अवैध शराब ‍ बिक्री करने के ‍विरूद्ध 3 प्रकरण , अवैध रूप से शराब बिक्री हेतू ‍ परिवहन के 1 प्रकरण तथा अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा प्रदान करने वाले के विरूद्ध 1 प्रकरण एवं सार्वजनिक जगह पर बैठ कर शराब पीने वालों के विरूद्ध 1 प्रकरण दर्ज किया गया है ।

थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा राजहरा नगर के निगरानी गुण्डा बदमशों की चेकिंग कर उन पर जिला बदर की कार्यवाही किया जा रहा है तथा प्रतिबंधित करने हेतू लगातार 129 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।

1. प्रकरण :- दिनांक 25.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र0 18 आम जगह रोड पर शराब पी रहा है कि सूचना पर रेड कर मनोज कुमार रामटेके पिता स्व0 सहदेव रामटके निवासी वार्ड क्र0 18 पुराना बाजार राजहरा को आम जगह पर शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके विरूद्ध अपराध क्र0 190/25 धारा 36(च) आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

02. प्रकरण:- दिनांक 25.06.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र0 17 में आरोपी द्वारा अपने घर के बाहर शराब ‍बिक्री कर रहा है कि सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही आरोपिया नेमीन बाई साहू पति स्व0 संतराम साहू उम्र 49 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शोले शराब एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

03. प्रकरण:- दिनांक 26.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान से रेल्वे लाबी के सामने रोड वार्ड क्र0 26 की ओर की से एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर आ रहा है कि मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी प्रमोद कुमार सिन्हा पिता मानिक लाल उम्र 28 साल सा0 दोरबा थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अम्बागढ चौकी के कब्जे से एक लायलोन थैला में रखे 32 पौवा देशी शोले प्लेन शराब को जप्त किय गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 195/25 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत तहत कार्यवाही किया गया ।

04. प्रकरण:- दिनांक 27.06.2025 को टाउन पेट्रालिंग पर जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सब्जी मार्केट राजहरा में ओम बाई अपने होटल में शराब पीने पिलाने की सुविधा प्रदान करा रहे कि सूचना पर रेड कार्यवाही आरोपीया ओम बाई पति स्व0 राजेन्द्र साहू उम्र 55 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 22 मछली मार्केट राजहरा के होटल में शराब पीलाने की सुविधा प्रदान करते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्र0 196/2025 धारा 36(सी) आब0 एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

05. प्रकरण :- दिनांक 27.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि सब्जी मंडी चिखलाकसा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब ‍ ‍बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मोहनीश राजाभोज ‍पिता स्व0 शैलेन्द्र राजा भोज उम्र 34 साल सा0 वार्ड क्र0 3 कुसुमकसा के कब्जे से एक्‍ थैला में 20 नग देशी प्लेन शोले शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 197/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत तहत कार्यवाही किया गया ।

06. प्रकरण :- दिनांक 27.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड क्र0 27 बोगदा पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब ‍ ‍बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बिहारी लाल चतुर्वेदी पिता स्व0 मेहत्तर चतुर्वेदी उम्र 45 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 17 कोण्डे पावर हाउस राजहरा के कब्जे से एक मटमैला रंग के थैला में 20 नग देशी प्लेन शोले शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 198/2025 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

07. प्रकरण :- दिनांक 28.06.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ती सब्जी मंडी रोड चिखलाकसा की ओर से अवैध पर शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय सिंह राजपूत पिता टिकेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 6 शिव वार्ड चिखलाकसा थाना राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से एक थैला में रखे 11 पौवा देशी रोमियों प्लेन शराब एवं 3 अध्धी देशी प्लेन शोले शराब को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 199/2025 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि विजय जगत, सउनि हिरामन मंडावी, प्र0आर0 बालाराम मरकाम , संजय देशमुख, म0प्र0आर0 नर्मदा कोठारी, आर0 छन्नु बंजारे, योगेन्द्र सिन्हा, यादव , झामसिंग कोमरे का प्रमुख भूमिका रही ।

MOST POPULAR

HOT NEWS