City Media - Page 81 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 81

कांग्रेस हमेशा अपराधियों के साथ खड़ी रहती है – देव

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि हमेशा कांग्रेस का हाथ अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ रहा है। अपने रिश्तों को कांग्रेस को उजागर करना चाहिए। आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी खुलासे होंगे जिस पर कांग्रेस अभी चुप्प साधी हुई है। कांग्रेस का वास्ता कभी भी देश से नहीं रहा है ऐसे लोगों से रहा जो देश विरोधी है। समय-समय पर कांग्रेस को लेकर देश की जनता करारा जवाब देती है इसलिए कांग्रेस का जनाधारा लगातार देश में कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि जब पिछले पांच वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नशे की तस्करी से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक जो कुछ हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस हमेशा अपने हिडन एजेंडे पर चलती है जिसे देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कारगर कार्यवाही की जा रही है। यही कारण है कि इस समय ऐसे बहुत से मामलों के खुलासे हो रहे है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं ने किया बाढ़ पीड़ित परिवारों का सहयोग

0

बस्तर/लोहंडीगुड़ा बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी पहल की है। बस्तर के लोहंडीगुड़ा के मांदर क्षेत्र में भयावह बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी भयानक स्थिति में पीड़ित परिवारों के सहयोग और सहायता के उद्देश्य से समाज के युवाओं ने हाथ बढ़ाया है।

समाज के युवा प्रमुख विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बस्तर में ऐसी बाढ़ की भयानक त्रासदी पहले कभी नहीं देखी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन तो बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग कर ही रहा है, लेकिन ऐसी स्थिति में समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए और पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि धाकड़ समाज के ग्रामीण क्षेत्र के सदस्य लगातार बाढ़ पीड़ित लोगों के संपर्क में हैं और सहयोग कर रहे हैं।

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं ने दैनिक जीवन के उपयोग के सामान राहत शिविर में पहुंचाए हैं। विक्रम सिंह ठाकुर ने बाढ़ पीड़ित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि इस भयानक मंजर को भूलकर अब जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बस्तर का हर व्यक्ति और पूरा मानव समाज पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं का यह सहयोग बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ा सहारा होगा। उनकी इस पहल से बाढ़ पीड़ितों को अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।

गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य समाज के विकास में योगदान व युवाओं को संगठित करना और उन्हें एक नया स्वरूप देना है। बस्तर धाकड़ युवा संगठन के माध्यम से, युवाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा संगठन भविष्य में भी इन गतिविधियों को जारी रखेगा और समाज के युवाओं को संगठित करने के लिए काम करेगा। बस्तर धाकड़ युवा संगठन के प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। इस तरह के काम से अन्य समाज के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और सभी समाज के युवा बढ़-चढ़कर ऐसे कार्य में शामिल होकर सहायता करेंगे।

इस अवसर पर विक्रम सिंह ठाकुर, श्रीमती गायत्री ठाकुर, विजय ठाकुर, इंद्र नारायण ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, विक्की ठाकुर, ओम सन्नी सहित धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के युवा उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में चल पड़ी सनातन धर्म के संरक्षण की लहर

0
  • पर्वों में धर्मप्रेमी युवाओं ने शुरू की शानदार पहल
  • धर्म और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं युवक 
  • प्रसाद के साथ व्यजनों का भी किया जा रहा वितरण 

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों सनातन धर्म के संरक्षण के लिए और धर्म विरोधी तत्वों के खिलाफ अनूठी लहर चल पड़ी है। एक ओर जहां बस्तर संभाग के गांवों में कन्वर्जन के खिलाफ आदिवासी एकजुट हो गए हैं और कन्वर्जन कराने वाले तत्वों को गांवों में घुसने नहीं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को सनातन से जोड़े रखने के लिए पर्वों के दौरान प्रसाद के साथ खीर, खिचड़ी, मोदक लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, पोहा, कचौरी, आलूगुंडे समेत अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस पहल से श्रद्धालुओं की सेवा और धर्म संस्कृति का संरक्षण हो रहा है। धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सर्वविदित तथ्य है कि बस्तर संभाग और संभाग के सीमावर्ती जिलों के लिए नक्सलवाद के बाद कन्वर्जन दूसरी सबसे बड़ी समस्या है। आदिवासी समुदाय के साथ ही दूसरे समुदायों के गरीब तबके लोग भी बड़े पैमाने पर कन्वर्ट किए जा रहे हैं। प्रार्थना, चंगाई सभाओं के जरिए बीमारियां और समस्याएं दूर कराने के बहाने लोगों का कन्वर्जन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऎसी गतिविधियों पर रोक लगाने आदिवासी समुदाय के शिक्षित एवं जागरूक तबके वर्ग ने मोर्चा खोल दिया है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के कई गांवों में कन्वर्जन कराने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। इस बाबत गांवों के बाहर बोर्ड लगाकर सख्त चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही अब सनातन धर्मप्रेमी जागरूक युवाओं में धर्म संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। इसकी बानगी बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के फरसगांव इलाके के झाटीबन आलोर की पहाड़ी पर स्थित लिंगेश्वरी माता के दरबार और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा में देखने को मिल रही है। लिंगेश्वरी माता का दरबार आज खुला, जहां धर्मप्रेमी रवि घोष ने हजारों श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी और जल की व्यवस्था की है।रवि घोष यह कदम सनातन धर्म के संरक्षण के लिए उठा रहे हैं।

यहां व्यंजनों का वितरण

दल्ली राजहरा के चिखलाकसा में अष्टविनायक गणेश उत्सव समिति बीते चार सालों से श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ तरह तरह के व्यंजन परोस कर उन्हें धर्म से जोड़े रखने की पहल कर रही है। कम समय मे ही समिति सदस्यों की मेहनत से समिति ने अपनी अलग पहचान बनाई है। समिति प्रतिदिन विविध प्रकार के प्रसाद और व्यंजन वितरण के लिए चर्चित हो चुकी है। समिति द्वारा इस साल छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जा रहा है और पंडाल में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पोहा, खीर, चिवड़ा, आलू गुंडे, मोदक, मोती चूर के लड्डू जैसे विविध प्रकार के व्यंजन प्रसाद स्वरूप वितरित किए जा रहे हैं। गणेशोसव समिति सदस्य दिगंत माथुर और हितेश पटेल ने बताया कि इसके अलावा हर साल विशाल भंडारे का भी आयोजन समिति द्वारा किया है। लगभग 4 हजार श्रद्धालु भंडारे का लाभ लेते हैं। दिगंत और हितेश ने बताया कि सनातन के संरक्षण के लिए उनकी समिति यह पहल करती है।

कर्रेगुट्टालु के शूरमाओं के पराक्रम का हुआ यशोगान

0
  • अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट में शामिल जवानों का किया सम्मान
  • देश के सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल वीरों का हुआ अभिनंदन

जगदलपुर देश के सबसे बड़े एंटी नक्सल अभियान ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट में शामिल वीर जवानों का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सम्मान किया है। पहाड़ी पर ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट बस्तर संभाग के बीजापुर जिले और तेलंगाना की सीमा पर स्थित नक्सलियों की सबसे बड़ी पनाहगाह कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर कई दिनों तक चला था। इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट में वीर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाया, सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएं या समाप्त न हो जाएं तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे। गर्मी, ऊंचाई और हर कदम पर आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले से अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया।श्री शाह ने कहा- कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को सुरक्षाबलों के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया। नक्सल विरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुंचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुंचने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। शाह ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

शौर्य का हुआ बहुमान: केदार कश्यप

बस्तर के जुझारू एवं युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप ने ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट में अपनी जान की बाजी लगाकर नक्सलियों के सबसे बड़े ठिकाने को तबाह करने वाले जवानों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है। केदार कश्यप ने वीर जवानों को बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और देशभक्त जवानों के उत्साहवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहती है। हमारे राष्ट्र भक्त प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी हर बड़े त्यौहार के दौरान सीमाओं पर डटे जवानों के बीच खुशियां शेयर करते हैं, उनका सुख दुख साझा करते हैं, हमारे केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी भी देशभक्त फौजी भाइयों के बीच अक्सर पहुंचते रहते हैं। श्री कश्यप ने कहा- शाह जी बस्तर प्रवास पर सिर्फ और सिर्फ नक्सली मोर्चे पर डटे विभिन्न सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई करने और उनका दुख बांटने के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने 31 मार्च 2026 के पहले तक नक्सलवाद के खात्मे का जो संकल्प ले रखा है, उसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी प्रण प्राण से जुटे हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों का भरपूर साथ मिलने से हमारे जवानों का हौसला बुलंदी पर है और नक्सलवाद के नाश के लिए कृत संकल्प होकर काम कर रहे हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अभियान में मिल रही निरंतर कामयाबी बताती है कि नक्सलियों के अंतिम दिन करीब आ चुके हैं। यहां उल्लेखनीय है कि वन मंत्री केदार कश्यप स्वयं बस्तर संभाग के अति नक्सल प्रभवित नारायणपुर जिले के निवासी हैं। वे नक्सलवाद का दंश बचपन से देखते और महसूस करते आए हैं। केदार कश्यप ने बस्तर के रहवासियों को जागरूक कर नक्सलियों की समाज एवं विकास विरोधी विचारधारा से मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई है। वे नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर आदिवासी समुदाय को विकास एवं लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का काम निरंतर करते रहते हैं।

मन की बात” कार्यक्रम में बालोद जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर

0

बालोद दिनांक 31 अगस्त 2025, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का 125वां एपिसोड पूरे देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ सुना गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस कार्यक्रम को सुनने के मामले में बालोद जिला ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

 

इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे संगठनात्मक एकता व समर्पण का प्रतीक बताया।

जिला संयोजक शरद ठाकुर एवं सह-संयोजक श्री रिंकू राजीव शर्मा ने इस सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को और अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए ताकि हमारा जिला अगली बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और समर्पण सराहनीय रहा।

 

 

घर में गम के माहौल के बीच भी बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे मंत्री केदार कश्यप

0
  • मिसाल बनी वन मंत्री कश्यप की संवेदनशीलता
  • अपना गम भुलाकर औरों के आंसू पोंछने में जुटे मंत्री

जगदलपुर अपनी माटी, अपने लोगों से जुड़ाव की जो मिसाल छत्तीसगढ़ के वन मंत्री एवं नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप अक्सर पेश करते रहते हैं। बस्तर संभाग में हालिया हुई अतिवृष्टि और भीषण बाढ़ से मची तबाही के दौर में मंत्री केदार कश्यप ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, वैसी संवेदनशीलता और पहल के उदाहरण बहुत कम देखने सुनने को मिलते हैं। घर परिवार के लोग और स्वयं केदार कश्यप अभी गम के माहौल से उबर भी नहीं पाए हैं और वे अपना गम भुलाते हुए अपने एक बड़े कुनबे का दर्द गम साझा करने निकल पड़े।

वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से संबंधित अकर्मण्य अधिकारियों के लिए भले ही कड़क मिजाज हों, मगर अपनी अवाम के लिए वे निहायत ही नेक और रहमदिल हैं। श्री कश्यप की रहमदिली की नजीर हमें दंतेवाड़ा जिले में देखने को मिली। भारी बारिश और इंद्रावती नदी की बाढ़ ने बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में बड़ी तबाही मचाई है। कई ग्रामीणों के मकान जमीदोज हो गए हैं, अनाज, पुस्तक कॉपियां, कपड़े और जरूरी सामान बह गए हैं। जानकारी मिलते ही वन मंत्री कश्यप पीड़ितों की मदद के लिए निकल पड़े। उन्होंने गांव गांव जाकर हालात देखे, लोगों की तकलीफ देखी और प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ितों के घरों तक अनाज, कपड़े, रसोई ईंधन और तमाम जरूरी चीजें पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। श्री कश्यप पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित ग्रामीणों के साथ खड़े रहकर उन्हें भरोसा दिलाते रहे कि संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी तकलीफ हमारी सरकार की तकलीफ है, आप लोगों को किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे के दौरान भी वन मंत्री केदार कश्यप पूरे समय उनके साथ रहे। उन्होंने श्री साय को आपदा की विभीषिका के बारे में मुख्यमंत्री को सिलसिलेवार जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही मंत्री केदार कश्यप के जवान भतीजे का एक दुर्घटना में निधन हो गया था। परिवार में अभी भी मातमी माहौल है। बावजूद अपना गम भुलाकर मंत्री केदार कश्यप उन पीड़ितों की मदद के लिए निकल पड़े हैं, जिन्हें वे अपने परिवार का ही हिस्सा मानते हैं। श्री कश्यप की इस सदाशयता और जनता के प्रति समर्पण भावना के लोग कायल हो गए हैं।

एकदिवसीय इंटर क्लब मुएथाई प्रतियोगिता

0

विवेकानंद मार्शल आर्ट क्लब रायपुर द्वारा एकदिवसीय इंटर क्लब मुएथाई प्रतियोगिता का 31 अगस्त दिन रविवार कोआयोजन किया गया जिसमें राज्य भर के करीबन 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें विभिन्न जिलों में संचालित क्लब के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शामिल हुए राजहरा मार्शल आर्ट क्लब, विवेकानंद मार्शल आर्ट क्लब ,शहीद वीर नारायण मार्शल आर्ट क्लब,कोल फीस्ट क्लब, चैंपियन क्लब, ड्रैगन क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण 8 सिल्वर 2 ब्रोंज मेडल जीते स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं deemp निषाद, प्रियांशी ,आरोही जयसवाल, आराध्या जायसवाल ,आदि देवराज, उमंग ,वाणी, नैना चेनानी, सिल्वर मेडल पदक विजेता के नाम इस तरह है संनवि गंजीर, वृश्चि जयसवाल, अदिति झा ,जानवी राव, राहुल साहू, आर्यन ,ऋषि राव ,अभिनव शर्मा, ब्रोंज मेडल विजेता के आरव प्रियन , दीपिका कुकरेजा कल 18 पदक जीत कर लोहनगरी का नाम रोशन किए हैं इस अवसर पर उपस्थित नगर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

0

भानुप्रतापपुर बीती रात भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के मुल्ला के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि उसने आत्महत्या की है या किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है

युवक की पास जो कागज मिले हैं उसमें चंद्र मोहन लिखा है जो धुर्वाटोला कुसुमकसा के आसपास का बताया जा रहा है अभी तक इसकी पहचान नहीं हुई है शव को भानु प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखा गया है जिस किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो तो भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी को 94791 94108 पर संपर्क कर सूचना देकर सहयोग करें

बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को किया गया सील

0
  • कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश का अवहेलना किए जाने पर एसडीएम एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर की कार्यवाही

बालोद, 01 सितंबर 2025 एसडीएम बालोद नूतन कुमार कंवर द्वारा पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देते पाए जाने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को सील करने की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना एवं सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानि की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल खरीदी हेतु आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नही देने के संबंध में 01 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया गया था। एसडीएम श्री नूतन कंवर ने बताया कि आज तहसीलदार  आशुतोष शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी  शिशुपाल सिन्हा एवं खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस द्वारा आज केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसडीएम  कंवर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान केकेएस पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा था। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा की पिछले ढाई घण्टांे के रिकाॅर्डिंग का भी अवलोकन किया गया। जिसमें उक्त पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पहने कई अन्य ग्राहकों को भी पेट्रोल देने की पुष्टि हुई।

एसडीएम बालोद  नूतन कंवर ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद द्वारा 01 अगस्त 2025 को जारी किए गए आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को सील करने की कार्यवाही की है। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने के उपायों के अंतर्गत राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं एवं अन्य संबंधित विभागों के द्वारा लगातार जिले की पेट्रोल पंपों की जाँच की जा रही है।

 

बाढ़ अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत पंहुचाने के नाम पर खानापूर्ति कर रही सरकार: दीपक बैज

0
  • विशेष पैकेज की घोषणा करें केंद्र और राज्य सरकारें
  • मदद के नाम पर दिखावा बंद करे सरकार: बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ अतिवृष्टि राहत के नाम पर बस्तर संभाग के प्रभावितों के साथ छल करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि पूरे बस्तर में पिछले एक हफ्ते में बारिश ने जो कहर बरपाया है। ऐसा मंजर पिछले 100 साल में देखने को नहीं मिला। यह बड़ी त्रासदी है जो बस्तर के लागों को झेलनी पड़ रही है। भारी बरसात ने सड़कों, पुल- पुलियों को तबाह किया ही है, आम आदमी की रोजी-रोटी के साधन खेती-बाड़ी को भी बर्बाद करके रख दिया है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज जगदलपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति भयावह है। लगातार तीन दिनों तक बस्तर दंतेवाड़ा एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हमने सभी जगह की स्थिति देखी। लोग बहुत परेशानी में हैं। खाने पीने का सामान, दवाइयां कुछ भी नहीं बचा है उनके पास, घरों में रखा कपड़ा अनाज नगदी रुपया बच्चो के कापी किताब सब कुछ बह गए, बर्बाद हो गए हैं। जीवन थम गया है, लोगों के चेहरों पर बेबसी लाचारी साफ दिख रही है। श्री बैज ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ अनेक प्रभावित गांवों और राहत शिवरों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी और उनका हालचाल जाना। मैं दंतेवाड़ा भी गया था। बांगापाल, बड़े तुमनार, दंतेवाड़ा, आवराभाटा, सुरभि कॉलोनी, बालपेट (भैरमबद) का दौरा किया। बालपेट हाई स्कूल व भैरमबद के राहत शिविर भी गया था पीड़ितों से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जो राहत सामग्री मिल भी रही है, वो नाकाफी है। कुछ को मिला तो कुछ को नहीं। राहत पहुंचाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जिनका सबकुछ लुट गया उन्हें केवल 3 से 4 हजार की मदद दी जा रही है, राशन के नाम पर 4-5 लोगों के परिवार को केवल 100 ग्राम दाल और 3 किलो चावल दिया जा रहा है। किचन का सारा समान बह गया है, माचिस की एक तिली भी नहीं है तो खाना कैसे बनेगा?बगैर बर्तन, गैस, लकड़ी, चूल्हा के ग्रामीणों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। पका हुआ खाना 3 बजे तक लोगो तक नहीं मिल रहा है। खाना बनवाने वाले अधिकारी कहते हैं कि खाना बना है पर बांटने की जिम्मेदारी उनकी नहीं, खाना जहां बनवा रहे वह गांव से तीन किमी दूर है, खाना खाने उतना पैदल चल कर जाना होता है, हेल्थ कैंप की व्यापक व्यवस्था नहीं..गर्भवती महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण इलाज के लिए तरस रहे हैं। दवाओं और इलाज की कमी से लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- हमारी मांग है कि बस्तर के हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। ऐसे समय यह आवश्यक है कि सरकार अपनी पूरी क्षमता का उपयोग क्षेत्र के अधोसंरचना के पुनर्निर्माण साथ-साथ यहां के आम के आदमी की मदद में लगाए।हमारी मांग है कि बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए केंद्र और राज्य दोनों विशेष पैकेज की घोषणा करें।भाजपा डबल इंजन की सरकार केवल मदद का दंभ भरती है। हम मांग करते हैं राज्य सरकार बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सर्वे के लिए केंद्र सरकार से मांग करे और केंद्र सरकार यहां के लिए विशेष राहत पैकेज दे। आज मुख्यमंत्री बस्तर दौरे पर आए थे हम उनसे मांग करते हैं कि उनका दौरा सिर्फ खानापूर्ति न साबित हो, राहत, पुनर्वास और मुआवजे की ठोस घोषणाएं की जाएं और उन पर त्वरित अमल भी हो।

नजर आई संवेदनहीनता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ऐसे समय में जब बस्तर संकट से जूझ रहा था तब प्रदेश के मुखिया विदेश प्रवास पर थे। विदेश से आने के बाद वे रायपुर में ढोल नगाड़े फूल मालाओं से अपना स्वागत करवा रहे थे मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता होती तथा बस्तर के लिए पीड़ा होती तो वे अपना जापान, कोरिया का दौरा बीच में छोड़कर बस्तर आते, वे आज आए हैं। अमित शाह, दोनों उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्व मंत्री आपदा प्रबंधन मंत्री कोई भी बस्तर नहीं आया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा तुरंत सरकार यह कदम उठाए। बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन तबाह हो गया है। अनके गांवों का संपर्क टूट चुका है, रास्ते बंद हो चुके हैं, सैकड़ों लोगों का घर बारिश से टूट चुका है, स्थितियां चिंताजनक है। प्रभावित घरों के निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए।टूट चुके मार्गो पुल पुलियों की मरम्मत शुरू कर आवागमन बहाल किया जाए। बिजली व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए। प्रभावितों का व्यवस्थापन सुरक्षित स्थान पर उनकी सहमति से किया जाए। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50हजार रुपए की तात्कालिक सहायता और 10 लाख रु का मुआवजा दिया जाए। स्कूली बच्चों को कापी किताब बस्ते स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत बहाल की जाय, जब तक तात्कालिक राहत राशि 50 हजार और मुआवजा राशि दस लाख का वितरण नहीं हो जाता सरकार प्रभावित क्षेत्रों में सभी के लिए पके भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से करे। प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, कविता साहू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS