बालोद, 07 अप्रैल 2026 आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 06 अप्रैल 2026 को थाना कंवर क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी लीलाराम गंधर्व एवं थाना

रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 8.10 लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचन में लिया गया है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती समिघा पांडे, आबकारी उप निरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ द्वारा की गई। कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री राकेश देशमुख एवं वाहन चालक श्री हरीश कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।क्रमांक/22/ठाकुर



