ब्रेकिंग न्यूज़ | बालोद न्यायालय परिसर में धमकी भरा पत्र: 3 करोड़ की मांग, नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की चेतावनीबालोद। जिले के गुंडरदेही न्यायालय परिसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को धमकी भरा पत्र भेजकर 3 करोड़ रुपये की मांग की गई है। रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्रार्थी प्रशांत कुमार देवांगन ने इस मामले में गुंडरदेही थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:25 बजे न्यायालय परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा मिला। जब लिफाफा खोला गया तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें प्रार्थी से 3 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।पत्र में आरोपी ने खुद को नक्सली बताते हुए धमकी दी है कि यदि रकम नहीं दी गई तो प्रार्थी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 एवं 351(3) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक नवीन बोरकर द्वारा की जा रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही पत्र की सत्यता और स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालन्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है



