घटना का विवरण भेड़ी गाँव निवासी एक 5 वर्षीय बालक दिनांक 14 अप्रैल 2026 को खेलते समय एक दोपहिया वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के पश्चात बालक के परिजनों ने उसे निकटवर्ती अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया | परंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सको ने बच्चे को हायर सेण्टर रेफेर कर दिया जिसके बाद बच्चे के परिजन उसे दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे शहीद अस्पताल लेकर आए।भर्ती के समय बालक की स्थितिशहीद अस्पताल लाए जाने पर बालक की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। बालक हीमोरेजिक शॉक (Haemorrhagic Shock) की अवस्था में था तथा पेट के अंदर आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था।
विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने तुरंत बालक को भर्ती कर आपातकालीन पुनर्जीवन (Emergency Resuscitation) प्रारंभ किया तथा आवश्यक रक्त चढ़ाया गया।आपातकालीन शल्य चिकित्साबालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात्रि आपातकालीन कॉल लेते हुए Exploratory laprotomy and Spleenectomy ऑपरेशन किया गया, जो रात्रि लगभग 02:30 बजे तक चला। ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि बालक की प्लीहा (Spleen) दो भागों में विभाजित हो गई थी तथा उससे जुड़ी हुई नसें भी अपने स्थान से टूट गई थीं।ऑपरेशन उपरांत देखभाल एवं उपचारसफल शल्य चिकित्सा के पश्चात बालक को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। भविष्य में होने वाले संक्रमणों (Infections) को रोकने हेतु प्रोफाइलेक्सिस (Prophylaxis) के रूप में एंटीबायोटिक का पूर्ण खुराक दिया गया। बालक की स्वास्थ्य स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार देखा गया।बालक को दिनांक 22 अप्रैल 2026 को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। भविष्य में स्वस्थ जीवन हेतु बालक को एक विशेष टीकाकरण (Vaccination) की आवश्यकता होगी, जो शहीद अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में सम्पन्न होगा।आयुष्मान भारत योजना: बालक का संपूर्ण इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क सम्पन्न हुआ है। शहीद अस्पताल प्रत्येक पात्र नागरिक को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।“शहीद अस्पताल का विशेषज्ञ चिकित्सा दल बालक के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है तथा आश्वस्त करता है कि भविष्य में भी आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।“



