बालोद में कुएं में गिरा तेंदुआ, 6 घंटे तक पाइप के सहारे लटका रहापानी की तलाश में गांव पहुंचा था वन्यजीव, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

0
279

बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतरा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक कुएं में गिरा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया और करीब 6 घंटे तक कुएं के भीतर लगे मोटर पाइप के सहारे लटका रहा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कुएं का मालिक पानी निकालने पहुंचा था।

इसी दौरान उसकी नजर कुएं के अंदर पड़े तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ पानी में भीगने और लंबे समय तक संघर्ष करने के कारण काफी थका हुआ नजर आ रहा था। वह किसी तरह मोटर पाइप को पकड़कर खुद को संभाले हुए था।घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई। वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, तेंदुए की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने लगी, जिसके चलते पुलिस द्वारा लोगों को कुएं से दूर रहने की समझाइश दी जा रही