पटवारी प्रेमकांत पाण्डे निलंबित

0
286

जगदलपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदपुर  जीआर मरकाम ने ट्री पट्टे पर दिए गए शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कूटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में विक्रय कार्य में दोषी पाए जाने पर जगदलपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 37 के तत्कालीन हल्का पटवारी  प्रेमकांत पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।