वार्ड 09 में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग, सांसद से 10 लाख रुपये स्वीकृत करने का अनुरोध

0
170


दल्लीराजहरा: कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग को वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद मेवालाल पटेल ने पत्र लिखकर वार्ड में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
पार्षद मेवालाल पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 09 में वर्तमान में एक भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वार्ड मुख्य रूप से श्रमिक बहुल बस्ती है, जहां गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं और अधिकांश परिवारों के पास निजी शौचालय की सुविधा भी नहीं है।


पार्षद ने सांसद से आग्रह किया है कि वार्ड की स्थिति और महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, ताकि वार्डवासियों को मूलभूत स्वच्छता सुविधा मिल सके।
बताया गया कि यह पत्र 07 मार्च 2026 को सांसद भोजराज नाग को भेजा गया है, जिसमें वार्ड की इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here