भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर रैली निकाली गई है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में चाए नए जिलों मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ की सौगात दी है। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर
ब्लॉक को जिला बनाने की मांग को सर्वसमाज एवं व्यवसायियों द्वारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं एवं शहर में दुकानें पूर्ण रूप से बंद है। हालांकि आवागमन आम दिनों की तरह जारी है। वहीं मांगों को लेकर जिला संघर्ष समिति, सर्वसमाज एवं व्यवसायियों के लोग मुख्य चौक पर इकट्ठा हुए हैं । बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब अन्य जगहों से भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है।







