शाला प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक-गणवेश वितरण कार्यक्रम संपन्न

0
13

आज ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के अंतर्गत *प्राथमिक शाला, बड़े पारा में “शाला प्रवेश उत्सव 2026-27” बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:1. नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर शाला परिवार में स्वागत किया गया। पुस्तक एवं गणवेश वितरण शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सभी छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। नया बैग, नई किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रेरणादायी उद्बोधन

: उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि “पढ़ाई ही जीवन की असली पूंजी है। अनुशासन में रहो, रोज शाला आओ, मन लगाकर पढ़ो। तुम ही कल गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करोगे। शिक्षा से ही बस्तर का भविष्य बनेगा।”उपस्थित गणमान्यजन: इस अवसर पर सरपंच सन्तोष कुमार कश्यप, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। चेहरे की मासूम मुस्कान और आंखों की चमक ने साबित कर दिया कि शिक्षा की अलख जल चुकी है। बड़े पारा, आवास पारा के ये नन्हे कदम कल बस्तर की तरक्की की नींव बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here