विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने तय की विकास की प्राथमिकताएं

0
14

नारायणपुर गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए।ओरछा विकासखंड की ग्राम पंचायत कच्चापाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पेड़ की छांव तले आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए गए।बैठकों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही रिफॉर्म उत्सव के तहत ग्रामीणों को रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और विभिन्न अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई।प्राप्त सुझावों के आधार पर ग्राम पंचायतों के विकास की प्राथमिकताएं तय कर विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here