दल्ली राजहरा में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती

0
8

दल्ली राजहरा। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय दल्ली राजहरा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, रवि जायसवाल, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, संतोष पांडे, महेन्द्र अप्पू, जोगेंद्र ठाकुर, रामजतन भारद्वाज, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, अजय छाजेड़, श्रीनिवास राव, लक्ष्मण शर्मा, कुलदीप नोन्हारे, अनूप बाम्बेश्वर, धीरपाल नेताम, कृष्ण यादव, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विहार, प्राची सिंहा, मालकी केरकेट्टा, पवेंद्र कोड़प्पा, अरुण भारद्वाज, राजकुमार साहू जगदीश श्रीवास दिनेश उर्वसा, राजेश कुमार, हिमेश उर्वशा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा तथा गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संघर्षपूर्ण जीवन, देश के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और देशहित में किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here