नशीली प्रतिबंधित टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
10

बालोद पुलिस की कार्रवाई में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपी अरमान अहमद को किया गया गिरफ्तार, पूर्व में तीन आरोपियों से 1500 टैबलेट एवं अन्य सामग्री की गई थी बरामद

मुख्य सप्लायर तक पहुंची बालोद पुलिस, तकनीकी एवं विवेचनात्मक साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

आरोपियों के कब्जे से पूर्व में 1500 नग प्रतिबंधित Nitrosun-10 (Nitrazepam) टैबलेट, दोपहिया वाहन, नगदी एवं मोबाइल फोन किए गए थे जब्त

गिरफ्तार आरोपी अरमान अहमद के कब्जे एवं पेश करने पर अतिरिक्त 120 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद।

आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों की अवैध खरीदी-बिक्री कर ग्राहकों तक पहुंचाने का किया जा रहा था काम।🔹 प्रकरण में अब तक प्रतिबंधित टैबलेट, नगदी, वाहन एवं मोबाइल सहित लगभग ₹11,17,650 की संपत्ति जब्त।🔹 प्रकरण में NDPS एक्ट की धारा 22(ग) के तहत कार्रवाई, मुख्य सप्लायर को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई।— घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरणमामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बालोद के अपराध क्रमांक 574/2026 धारा 22(ग) NDPS एक्ट के प्रकरण में दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहनों में प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं।सूचना पर बालोद पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से नवीन चावला, आशीष निर्मलकर एवं किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से 01 सफेद रंग के थैले में रखी प्रतिबंधित Nitrosun-10 की कुल 1500 टैबलेट, नगदी रकम ₹15,000, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल लगभग ₹7,15,000 की संपत्ति जब्त की गई। बालोद में नशीली दवाई की सप्लाई करने वाले सप्लायर अरमान अहमद को बालोद पुलिस ने किरंदुल में पकड़ा ।प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपी अरमान अहमद, पिता स्व. इमरान अहमद, उम्र 20 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, वार्ड क्रमांक 07, थाना एवं जिला बालोद की संलिप्तता सामने आई।विवेचना के दौरान आरोपी अरमान अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे एवं पेश करने पर प्रतिबंधित Nitrosun-10 की 12 स्ट्रीप, प्रत्येक स्ट्रीप में 10 टैबलेट, कुल 120 टैबलेट बरामद की गईं।इसके अतिरिक्त एक ग्रे रंग का एप्पल कंपनी का आईफोन, नगदी रकम ₹4,650 एवं घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 KY 1101 सहित कुल ₹4,02,650 रुपए की संपत्ति जब्त की गई।इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 1620 नग प्रतिबंधित Nitrosun-10 टैबलेट एवं अन्य संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी की गिरफ्तारीआरोपी अरमान अहमद द्वारा किया गया कृत्य NDPS एक्ट की धारा 22(ग) के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने से उसे दिनांक 28.11.2026 को शाम 19:20 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।

प्रकरण में अभी तक कुल जब्त सामग्री1. प्रतिबंधित Nitrosun-10 टैबलेट – कुल 1620 नग।2. नगदी रकम – कुल ₹19,650।3. दोपहिया वाहन – हीरो स्प्लेंडर प्लस एवं एक्टिवा।4. चारपहिया वाहन – होंडा सिटी कार।5. विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री। बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।–00–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here