राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में थाना राजहरा में शांति समिति की बैठक लिया गया

0
1140

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 04.08.2020 को थाना राजहरा मे एसडीएम महोदय ऋषिकेश तिवारी, सीएसपी राजहरा महोदय अब्दुल अलीम खान, तहसीलदार महोदया प्रतिमा ठाकरे, प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले, थाना प्रभारी राजहरा टी एस पटटावी की उपस्थिति में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में राजहरा के हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कार्यक्रम को शांति से पूर्ण करने के संबंध में थाना राजहरा में शांति समिति की बैठक लिया गया | बैठक में भारतीय जनता पार्टी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व समाज के पदाधिकारी मौजूद थे |