आज सुबह लगभग 5 बजे के करीब बस स्टैंड चौक पर कांकेर रोडवेज की बस क्रमांक सीजी 04 ई 3150 बस स्टैंड से निकल कर सवारी के लिए चौक पर खड़ी हो रही थी तभी बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन होने के कारण बस पीछे की ओर लुढ़कती हुई साहु किराना स्टोर में घुस गई जिससे की दुकान के सामने लगा टिन सेट पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया,किस्मत अच्छी रही की बस में कोई भी सवारी नहीं थी व किराना दुकान के सामने भी कोई व्यक्ति नहीं खड़ा था ,टिन सेड में लगे लोहे के एंगल से बस का पिछला शीशा टूट गया,और दुकान के शटर तक नहीं पहुंची कुछ स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया जा रहा हैं सामने के फल में तिरछी खड़ी बोलेरो पिक अप सीजी 07 सीए 8357 के कारण बस तिरछी हो कर चढ़ रही थी जिसके कारण बस दुकान की ओर गई जिस वजह से घटना हुई, दो दिन पूर्व ही दादा बस सर्विस ने भी सुभाष चौक के पास दुर्घटना में एक साईकल सवार के साथ एक कार एव स्कूटी को भी क्षति ग्रस्त किया था।
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/05/caar.jpg?resize=561%2C266&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/03/kgn.jpg?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/05/brijmohan-1.jpg?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/12/Bestonline_Logo-copy.png?w=696&ssl=1)
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
![This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/03/Satlal.png?w=696&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/04/gk.jpg?resize=696%2C696&ssl=1)