उद्योग मंत्री ने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की

0
106


जगदलपुर भारत सरकार के पीएम गति शक्ति के मंथन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करने बैंगलुरू पहुंचे प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बस्तर सहित समुचे छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर की भव्यता और साफ-सफाई एवं दर्शन के लिए व्यवस्थित समुचित सुविधा देखकर वे काफी प्रभावित हुए। मंदिर समिति के सदस्यों ने मंत्री को श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था के विषय में जानकारी से अवगत कराया। राधाकृष्ण मंदिर में कई विदेशी भक्त अपनी शानोशौकत और विलासितापुर्ण जीवन को त्याग कर कृष्ण भक्ति में लीन होकर धोती कुर्ता पहने और तिलक लगाए गीत गाते नजर आए। इस दृश्य को देखकर मंत्री कवासी लखमा ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और भक्ति का प्रभाव बताया।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार