पूर्व सरपंच के दशगात्र में शामिल हुए जैन

0
123

जगदलपुर रविवार सुबह करनपुर के पूर्व सरपंच सोन सिंह बघेल के दशगात्र में शामिल होने संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन पहुंचे। उन्होने शोकाकुल परिजनों को ढाँढ़स बंधाया और दशगात्र पर होने वाली पूजा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक जैन के साथ संभागीय सरपंच संघ अध्यक्ष लैखन बघेल, इंद्रावती विकास प्राधिकरण सदस्य सियाराम नाग, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, एमआइसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, नगरनार के उप सरपंच रवि दास, संजय दास, विजय सिंह आदि मौजूद थे।