सुशील मौर्य की मणिमाला के अनमोल रत्न बने अवधेश झा

0
44

 

  • हर मामले की अच्छी समझ रखते हैं कांग्रेस नेता अवधेश
  • बस्तर और छत्तीसगढ़ की तासीर का है उन्हें अच्छा ज्ञान

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य की मणिमाला में एक अनमोल रत्न जुड़ गया है। इस रत्न का नाम है अवधेश झा। श्री मौर्य द्वारा घोषित कार्यकारणी में अवधेश झा को मीडिया चैनल प्रवक्ता बनाया गया है।  झा निसंदेह एक गुणी व्यक्ति हैं, उन्हें बस्तर और छत्तीसगढ़ की सियासी तासीर की अच्छी समझ है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी से उनके जुड़ने का भरपूर लाभ कांग्रेस को मिलेगा, इसमें शक की कोई गुंजाईश नहीं है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने हाल ही में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। विस्तारित कार्यकारिणी में बस्तर जिले के जाने माने वकील अवधेश झा को मीडिया चैनलों के लिए प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस तरह सुशील मौर्य की मणिमाला में अवधेश झा के रूप में उत्कृष्ट रत्न जुड़ गया है। उनके जुड़ने से बस्तर में कांग्रेस को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। अवधेश झा कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और तन मन से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। श्री झा उच्च शिक्षित हैं और बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं। बस्तर के इतिहास, भूगोल और सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक स्थिति की अच्छी समझ है। वे प्रखर वक्ता भी हैं और अमूमन हर विषय में बेहतरीन दखल रखते हैं। डिबेट के मामले में विपक्ष के वक्ता उनके सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते। उनके तर्कों में इतना दम रहता है कि विपक्षी प्रवक्ता धराशाई हो जाता है। श्री झा के शहर जिला कांग्रेस के मीडिया चैनल के लिए प्रवक्ता बनाए जाने से निश्चित रूप से पत्रवार्ता और इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनलों में डिबेट के दौरान वे अपनी पार्टी का पक्ष धारदार तरीके से रख सकेंगे। स्थानीय मीडिया के बीच लोकप्रिय अवधेश झा कांग्रेस ओर मीडिया के बीच बेहतरीन तालमेल बनाने में सौ फीसदी सफल होंगे यह सुनिश्चित है। अवधेश झा बस्तर की माटी में सुरभित आबोहवा के बीच पले बढ़े हैं, लिहाजा उन्हें यहां के रग रग से वाकिफ हैं। बस्तर, छत्तीसगढ़ और देश की सियासत की उन्हें उम्दा ज्ञान है। अवधेश झा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे मृदुभाषी, संयमी और धैर्यवान व्यक्ति हैं। उन्हें शहर जिला कांग्रेस का मीडिया चैनल प्रवक्ता बनाए जाने से अब कांग्रेस अपनी बात पुरजोर ढंग से अपनी बात जनता के समक्ष रख सकेगी।  झा को नई जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस में खुशी की लहर है और ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू समेत अन्य नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अवधेश झा को शुभकामनाएं दी है।