भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया लोकार्पण

0
9
  • 84 लाख के विकास कार्यों का किरण देव ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन 
  • भूतहा तालाब के समीप पौधरोपण में भी शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

जगदलपुर शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भूतहा तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण एवं बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन समेत लाखों रुपए के विकास कार्यों का शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

डीएमएफटी एवं महापौर निधि, विधायक निधि से शहर के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब में 69 लाख की लागत से पाथवे, टोवाल, कार्पेट ग्रास पिचिंग व अन्य सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीटी सड़क निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया। साथ ही भूतहा तालाब के निकट पौधरोपण भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि भूतहा तालाब सौंदर्यीकरण की आवश्यकता रही, तालाबों का संरक्षण करना जरूरी है। तालाब के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही जनमानस की मांग के रूप बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। श्री देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं महापौर सफीरा साहू ने कहा कि विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में शहर का विकास लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में शहर में चहुमुखी विकास हो रहा है। सभी के सहयोग से जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में विकास कार्य होंगे।भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, वरिष्ठ पार्षद संजय पांडे, पार्षद नीलम यादव, त्रिवेणी रंगारी एवं विद्याशरण तिवारी, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, वार्डवासी बालकृष्ण शर्मा, शुभ सिंह कुरेटी, मनीष गुप्ता, सपन देवागंन, शुभेंद्र भदौरिया, नागेश्वर राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की मांग के अनुरूप शहर में चहुमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा। जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चहुमुखी विकास होंगे। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए।