लालबाग मैदान पर कल सनातन राष्ट्र जागरण सभा

0
16

जगदलपुर बस्तर की धरती पर सनातन धर्म की पताका थामे वैदिक विदुषी अंजलि आर्य 16 अक्टूबर को जगदलपुर आ रही हैं। वे यहां लालबाग मैदान पर शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे तक सनातन धर्म जागरण सभा को संबोधित करेंगी। धर्म, संस्कृति, और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों और समर्पण को सुनने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। वैदिक विदुषी अंजलि अपने ओजस्वी भाषणों और निडर विचारों के माध्यम से सनातन धर्म के आदर्शों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती हैं। वे भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। वे बस्तर संभाग के लोगों को एक नई दिशा दिखाने आ रहीं हैं। उनका मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत होगा, जिससे लोग धर्म और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकेंगे।आयोजन के संयोजक पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ ने सभी सनातन बंधुओं से इस विशेष अवसर पर अपील करते हुए कहा कि सभी बस्तरवासी इस महायज्ञ में अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सफल बनाएं। आपकी उपस्थिति न केवल हमें एकता का संदेश देगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक मूल्यों को और भी सुदृढ़ करेगी। यह सभा हमारे लिए एक ऐसा मंच है, जहां हम सभी मिलकर सनातन धर्म की ध्वजा को और ऊंचा करने का संकल्प ले सकते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने पतंजलि योग समिति के डॉ. मनोज पाणिग्रही, राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, नैना सिंह धाकड़, शक्तिसिंह चौहान, रविन्द्र कुमार हेमनानी, राजेश चावड़ा, अरुण त्रिपाठी, ईला राव, जितेंद्र मिश्रा, मनीष भोजवानी, मंजू लूंकड़, मान कोर्राम, शुक्ला दास, जोगिंदर पाल, ऋषि यादव व अन्य प्रयासरत हैं। यह जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने दी।