जगदलपुर, 16 जून 2025 (अर्जुन झा) बस्तर जिले में आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिले के समस्त शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक, फूल-माला पहनाकर एवं सरस्वती वंदना के साथ स्वागत किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर.बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा प्रवेश उत्सव की तैयारी पूर्व में ही कर ली गई थी, जिसमें शालाओं की साफ-सफाई, बच्चों को गणवेश व किताबों का वितरण पहले ही किया जा चुका है, जिसका उद्देश्य सत्र के पहले दिन से ही शिक्षण कार्य कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि “प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं उन्हें विद्यालय से जोड़ना है। जिले की सभी शालाओं में यह उत्सव एक पर्व की तरह मनाया गया।”

‘स्कूल चलें हम’ प्रवेश उत्सव को लेकर विद्यालयों में विशेष सजावट की गई थी। बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनका मनोबल बढ़ाया गया।
ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी विद्यालयों तक इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। बच्चों की मुस्कान और जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों की भागीदारी ने आज के दिन को अविस्मरणीय बना दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी आज कई शाला प्रवेश उत्सव मे शामिल हुए वे सर्वप्रथम विकासखंड तोकापाल के वालाआवरा भाटा प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला राजूर सेजस तोकापाल उसके पश्चात विकासखंड दरभा गड्ढों पारा पखनार गए।
सुदूर दरभा विकासखंड के माध्यमिक शाला छोटे गडडो पारा जो वर्ष 2019 से छात्रः विहीन था वहां जिला शिक्षा अधिकारी, के द्वारा शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 07 बच्चों का कक्षा 6वी में प्रवेश कराया गया जिला मे एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है इस मौके पर उनके साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, समूल राम जनपद सदस्य दीप सरपंच, पांच के अलावा शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित थे



