- किसान जवान संविधान सभा आज, आएंगे खड़गे
जगदलपुर प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों और आदिवासियों के हक, नारी अस्मिता तथा संविधान की रक्षा के लिए शुरू से आवाज उठाते आ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संघर्ष का प्रतिफल आज रायपुर में अवाम की भारी भीड़ के रूप में नजर आएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। उनके सामने दीपक बैज की मेहनत दिखेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित ‘किसान जवान संविधान सभा में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक लेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन केसी वेणुगोपाल भी रायपुर आ रहे हैं। श्री खड़गे शाम को 6 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस महति सभा के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम घूमकर जिलेवार बैठकें की हैं। इन बैठकों में सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि सैकड़ों की तादाद में आम नागरिक भी शामिल हुए थे। इससे लगता है कि किसान, जवान, संविधान सभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। खेती किसानी का समय होने के बावजूद किसान और खेतिहर मजदूर और महिलाओं की भी सभा में खासी आमद रहेगी।अकेले बस्तर संभाग ही हजारों लोग कल शाम ही हजारों लोग रवाना हो चुके हैं और अन्य लोगों की रवानगी का सिलसिला आज सुबह तक जारी रहा।
राहुल गांधी भी कायल हैं बैज के
दीपक बैज कांग्रेस के सिद्धांतों और रीति नीति पर चलते हुए आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और आदिवासियों के हित में शुरू से संघर्ष करते आए हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने प्रदेश में कवर्धा, मुंगेली, बसना, बस्तर समेत कई स्थानों से न्याय पदयात्राएं निकाली और न्याय शब्द को जन जन की जुबान पर बसा दिया है। दीपक बैज की ये यात्राएं बेहद सफल रही हैं। राहुल गांधी भी दीपक बैज की यात्राओं से प्रभावित रहे हैं। गांधी ने बैज को व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखकर इन यात्राओं के लिए दीपक बैज की सराहना की थी।



