- मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान हैं समन्वयक
अर्जुन झा-
बकावंड विकासखंड बकावंड के शिक्षा विभाग में भर्राशाही और अफसरशाही हावी है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक समन्वयकों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता है, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ितकिया जाता है। जब जुल्म की इंतहां हो गई तब मजबूर होकर ब्लॉक के सभी शैक्षणिक समन्वयकों ने एकसाथ पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

शैक्षणिक समन्वयक कार्यालय द्वारा मानसिक रूप से दबाव बनाया जाता है एवं छोटी छोटी बातों पर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। वाट्सएप के माध्यम से बीईओ, बीआरसी, सीएसी ग्रुप में किसी भी कार्य लिए दबाव बनाया जाता है और सीएसी का काम है बोलकर वेतन काटने रोकने की धमकी दी जाती है सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण भेजकर सीएसी के आत्मसम्मान ठेस पहुंचाया जा रहा है और समस्या का समाधान के लिए उच्च अधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जाता है। कार्यालय के छोटे कर्मचारियों के जरिए सूचना प्रस्तारित करते समय अभद्र व्यवहार और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सभी शैक्षणिक समन्वयक शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो चले हैं। अंततः ब्लॉक के सभी शैक्षणिक समन्वयकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।



