दल्लीराजहरा पिछले लगातार 12 घंटे से भारी वर्षा के कारण दल्ली राजहरा में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड नंबर 23,24 एवं 13 के साथ चिखलाकसा क्षेत्र हुआ है।
दल्ली राजहरा खदान के पहाड़ों से आने वाला लाल पानी से दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग पर स्थित नाले व रेल पटरियो में जल स्तर काफी बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गयी हैं।
वार्ड नंबर 24 बस स्टैंड पुल के पास पालतू मवेशी बहे, घर के सामने खड़ी कार भी पानी में डूबी
दल्ली राजहरा बस स्टैंड रोड के पास स्थित पुलिया के आसपास नाले में पालतू गाय एवं भैंस पानी में बह रहे थें पुल की एक ओर मंदिर के सामने वाली गली में लोगों के घरों तक पानी भरा था व गली पर खड़ी कार पानी में डूबी हुई दिखाई दी वहीं दूसरी और साहू सदन के आसपास घरों में पानी भरा। नाले में पानी अधिक होने से मुख्य मार्ग राजहरा पैथोलॉजी लैब की सामने सड़क पर तालाब जैसी स्थिति।
नपा अध्यक्ष ने बीएसपी प्रबंधन से मशीन मांग की थी
यह बताना लाजिमी है कि दल्ली राजहरा के मुख्य मार्ग में स्थित नाले की सफाई के लिए नपा दल्ली राजहरा द्वारा काफी प्रयास किया गया था एवं बीएसपी प्रबंधन से चैन माउंटिंग मशीन की मांग भी की गई थी किंतु बीएसपी प्रबंधन की नागरिक को प्रति संवेदनहीनता एवं उदासीनता का प्रमाण फिर एक बार देखने को मिला। बीएसपी माइंस की पहाड़ों से आने वाला लाल पानी दल्ली राजहरा के नागरिकों एवं आसपास के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बना रहता है। आज सुबह से नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू विभिन्न वार्डों में पहुंच वार्डवाशियो से समस्या पर चर्चा की एवं समाधान का आश्वासन दिया।
वार्ड नंबर 23 में झाड़ियां एवं मलबा
वार्ड नंबर 23 में मलबा पाटकर कब्जा का किया जा रहा है उसके पास नाले की सफाई की मांग भी की गई थी जिसकी झाड़ियां एवं नगर वासियों के द्वारा मलबा फेक के कारण नाले की स्थिति अत्यधिक सकरी हो गई है कई बार मरे हुए जानवर भी यहां पर फेंक दिए जाते हैं जिससे बंदबू फैलती है, नालियों से बहकर आने वाली गंदगी झाड़ियां में फंस कर पानी के बहाव को रोकती हैं। इस स्थान पर सफाई का अभाव नपा दल्ली राजहरा एवं नगर पंचायत चिखलाकसा सीमा की जानकारी का अभाव भी है नपा दल्ली राजहरा के कर्मचारी अपनी सीमा सुलभ शौचालय तक ही बताते हैं इस वजह से उसे स्थान का सड़क निर्माण भी आज तक अधूरा है। जबकि नगर पंचायत चिखलाकसा का कहना है सीमा तक हमारे द्वारा रोड निर्माण कराया जा चुका है।
विवादित पुल भी जल भराव का कारण
चिखलाकसा में विवादित पुल के पहले बनाया गया अस्थाई पुल भी दल्ली राजहरा से बहकर आने वाली गंदगी के कारण जाम हो जाता है और जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में पानी में पानी का भरा हो जाता है जिसके कारण आम नागरिकों को
का सामना करना पड़ता है लोगों के घर के सामने दो दो तीन फीट तक पानी भर जाता है एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।
रेलवे ट्रैक पर नाले जैसी स्थिति
वार्ड नंबर 13 घोड़ा मंदिर के सामने स्थित रेलवे ट्रैक जिस पर की दल्ली राजहरा से अंतागढ की जाने वाली चलती है उसे ट्रैक की स्थिति बरसाती नाली जैसी हो गई ट्रैक पर तीन से चार फीट तक पानी बहने
लगा।



