जगदलपुर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।



