सड़क दुर्घटना से  बाइक सवार की मौत

0
1786

बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र से दर्दनाक सड़क दुर्घटना से  बाइक सवार की मौत हो गई।सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के सामने मेटाडोर के अचानक टर्न लेने से पीछे से आ रही बाइक उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाईक सवार हुसू जोशी जो  संबलपुर का रहने वाला था जो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी रेवा राम तारम गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चात्

दुर्घटना के पश्चात् सड़क के किनारे तड़पते रहे। लेकिन मौके पर मौजूद लोग सिर्फ खड़े होकर देखते रहे। किसी ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि , घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर हॉस्पिट मौजूद था, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। वहीं, 108 एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में भी आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया ।