दल्ली राजहरा–राजनांदगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0
2749

दल्ली राजहरा- दल्ली राजहरा से राजनांदगांव मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के गिधाली गांव के पास मुख्य मार्ग का है, जहां राजनांदगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गयाl

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे और वे राजनांदगांव की ओर से बालोद की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

मृतक की पहचान, घायल की स्थितिहादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पप्पू खान के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा युवक जिसका नाम नंद कुमार यादव बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।