City Media - Page 301 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 301

मुरुम निकालने सड़क ठेकेदार ने के खेत को बना दिया खाई, नहीं कराया समतलीकरण

0
  •  अब मुसीबत में पड़ गया है निरीह किसान, नहीं हो रही है उसकी सुनवाई 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले में ठेका फर्म मेसर्स हिलब्रो मेटेलिक्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ की एक बड़ी मनमानी सामने आई है। इस फर्म ने सड़क निर्माण के लिए मुरुम निकालने के फेर में सड़क किनारे के एक खेत को खाई में तब्दील करवा दिया है। किसान का खेत तो तबाह हुआ ही है, मवेशियों और किसान परिवार के सदस्यों की जान पर भी बन आई है।

 

उक्त फर्म ने कच्चे से अंतागढ़ सड़क के समतलीकरण के लिए पेवारी के किसान नारद पिता नरसिंह के खेत से मुरुम निकालने के नाम पर खनिज विभाग से परमिशन लेकर खेत की बुरी तरह खोदाई करवा दी है। ठेकेदार ने किसान नारद को भरोसा दिलाया था कि मुरुम निकालने के बाद खेत को समतल करा दिया जाएगा। ठेकेदार द्वारा बेतहाशा मुरुम निकालने के लिए बड़ी बेतरतीबी से खेत की खोदाई करवा दी गई है। खेत को आठ फीट गहरा बना दिया गया है। अब खेत को उसी हाल में छोड़ दिया गया है।

किसान परेशान है दर दर भटक रहा है, अधिकारियों ने मौन साध लिया है। किसान की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिम्मेदार विभाग द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह 8 फीट का गड्‌ढ़ा आने वाले समय में पशुओं और किसान के परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है।जानकारी के अनुसार मेसर्स हिलब्रो मेटेलिक्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ का स्टाप पेवारी के ग्रामीण नारद पिता नरसिंह से उसके खेत से मुरूम निकालने के लिए बात की गई थी। उसके अनुसार मुरुम निकालने के बाद खेत को समतल कर देने की बात कही गई थी और समतलीकरण के लिए आदेश खनिज विभाग से भी जारी हुआ था। ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए समतलीकरण के नाम पर लगभग 2 एकड़ के आसपास की भूमि पर लगभग 8 फीट तक के गहरे गड्‌ढे कर दिए गए हैं, जिसे देखकर तालाब जैसा मंजर नजर आ रहा है। ठेकेदार के द्वारा समतलीकरण का कार्य नहीं बल्कि मुरुम खनन करना मुख्य उद्देश्य था। समतलीकरण के नाम पर कई पुराने हरे भरे पेड़ों को जड़ के साथ धराशायी कर दिया गया है, जिसकी सुध लेने वाला कोई अधिकारी नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि यह कार्य किसी दूर दराज के क्षेत्र में नही बल्कि अंतागढ़ मेन रोड पर इस तरह का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग से एसडीएम, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और इस निर्माण कार्य के सब इंजीनियर और खनिज विभाग के अमले ने देखा है, परंतु आज तक किसी के द्वार कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।

लोनिवि अफसरों ने साधा मौन

सड़क निर्माण का ठेका देने वाले वाले विभाग लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और सब इंजीनियर सहक बनने के दौरान इस गड्ढे को कई बार देखा होगा। इन सभी अधिकारियों को मालूम है कि इस तरह के गड्‌ढे करना गैर कानूनी है, परंतु इनके द्वारा भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और न खनिज विभाग को किसी तरह का पत्र लिखा। नियमों का उल्लंघन करके काम करने वाले पर नकेल कसने की जिम्मेदारी हर विभाग की बनती है, मगर सभी के मौन साध लेने से संठगांठ की संभावना को बल मिल रहा है।मुरुम निकालने का परमिशन मिला है

तहसीलदार ने झाड़ा पल्ला

मेसर्स हिलबों मेटॅलिक्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ के सुपरवाईजर विश्वकर्मा का कहना है कि हमारी कंपनी के द्वारा मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है और इसका उपयोग कच्चे से अंतागढ़ सड़क में किया गया है। हमारे पास मुरुम खोदने की खनिज विभाग से परमिशन है। भानुप्रतापपुर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा से जानकारी लेने पर उनका जवाब था कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला है। आदेश खनिज विभाग द्वारा दिया गाया है उनके द्वारा ही इस पर कार्रवाई की जा सकती है। खनिज विभाग के अधिकारी के मोबाईल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु कई चार उनका मोवाईल आउट आफ कवरेज बताता रहा और घंटी बजी भी तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया नगरीय निकायों के 441 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0
  •  दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र ने स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित 

जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के नगरीय निकायों में 441 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर 6 नगरीय निकायों में 270 करोड़ रुपए लागत के जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही 155 करोड़ 38 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं 15 करोड़ 85 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 103 पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के तहत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 नगरीय निकायों के स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और विधायकों सहित सचिव नगरीय प्रशासन विभाग एस बसवराजू एवं राज्य शासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जगदलपुर के पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू और अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्वच्छता दीदियां उपस्थित थे।

अधिवक्ता अजय शर्मा हो सकते हैं कांकेर में भाजपा के लिए अजेय योद्धा

0
  •  नपा अध्यक्ष पद के लिए हैं बीजेपी से सशक्त नाम
  • कांकेर के लिए अजय शर्मा से बेहतर कोई नहीं

अर्जुन झा

कांकेर नगरीय निकाय चुनाव होना अब लगभग तय हो है। दोनों ही राष्ट्रीय दल चुनावी रणनीति बनाने और अध्यक्ष पद के लिए सशक्त और जिताऊ उम्मीदवार इस जंग में उतारने के लिए आंतरिक मंथन कर रहे हैं। कांकेर में इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद का मुकाबला इसलिए बड़ा ही दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि कांकेर में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए घोषित हो चुका है। कांग्रेस के पास एक नाम तो दौड़ में सबसे आगे है, लेकिन बीजेपी में सामान्य वर्ग का एक भी सटीक प्रत्याशी सामने नहीं होने के कारण मंथन जारी है। इस बीच लोकप्रिय अधिवक्ता अजय शर्मा का नाम हर शहरवासी की जुबान पर है। लोगों का कहना है कि अजय शर्मा कांग्रेस से तो लड़ेंगे ने नहीं, मगर भाजपा के लिए वे जरूर कांकेर में अजेय योद्धा साबित हो सकते हैं। अजय शर्मा वैसे तो किसी भी दल से नहीं जुड़े हैं, मगर वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा और भाजपा के कई बड़े नेताओं के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली से प्रभावित जरूर हैं। ऐसे में अगर भाजपा उन्हें ऑफर करेगी तो वे चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे और कांकेर नपा अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में डालने में निश्चित ही सफल होंगे।

कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अनेक लोगों के नाम बीजेपी से सामने आ रहे हैं। इन नामों में अधिकांश पिछड़ा वर्ग से आते हैं अथवा शुद्ध रूप से व्यापारी हैं। इन परिस्थितियों में अजय शर्मा अधिवक्ता का नाम बीजेपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में सबसे ज्यादा चर्चा में है। श्री शर्मा अभी किसी दल के कार्यकर्ता नहीं हैं। वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और संत महात्माओं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के लिए पसंदीदा व्यक्ति हैं। बशर्ते पार्टी उन्हें विधिवत अपने दल में शामिल कर ले। उनका भाजपा में जाना भी पार्टी के लिए फायदेमंद ही होगा। अजय शर्मा छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में हैं। छात्र नेता के रूप में भी वे किसी दल के समर्थक नहीं थे, केवल छात्रों का ही नेतृत्व करते थे। वे शासकीय भानुप्रताप देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर छात्रसंघ के सचिव निर्वाचित हो चुके हैं तथा छात्र-हित में उन्होंने जोरदार नेतृत्व भी किया था। सचिव पद पर अजय शर्मा ने सीटी पैनल से अकेले ही विजय प्राप्त की थी।जबकी सचिव पद को छोड़ कर बाकी पद हास्टल पैनल ने जीते थे। उस वक्त छात्र महाविद्यालय छात्रसंघ में अध्यक्ष मनोज मंडावी, उपाध्यक्ष नीलकंठ टेकाम व सह सचिव दिलीप नरेटी थे।

गौर करने वाली बात ये है कि कल के ये सभी छात्र नेता आज एक कुशल राजनीतिज्ञ व सफल अधिवक्ता हैं। अजय शर्मा प्रबुद्ध वर्ग से आते हैं। वे कम उम्र में ही वकील बनकर समाज सेवा कर रहे हैं। कांकेर में एक होनहार छात्र का वकालत शुरू करना युवा वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश सिद्ध हुआ। अन्यथा आज कल के युवाओं की पहली पसंद सरकारी नौकरी ही होती है। अजय शर्मा ने कभी भी सरकारी नौकरी करना या किसी की चारनभाठ स्वीकार नहीं किया। वे सरकारी वकील का भी दायित्व निभा चुके हैं तथा वर्तमान में नोटरी का कार्य करते हुए वे लोकपाल भी हैं। अजय शर्मा में कानून की अच्छी समझ है। बेबाकी से अपनी बात विधि सम्मत रूप से रखते हैं। तर्क में उनकी कोई सानी नहीं है। अतः हर दृष्टि से बीजेपी से अजय शर्मा का नाम उपयुक्त है जो कांग्रेस के प्रत्याशी को इस बार पटखनी देते हुए एक मिसाल कायम कर सकते हैं। आगे देखते हैं कि अजय शर्मा का नाम बीजेपी के नेताओं तक पहुंचता है या हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का प्रत्याशी ही नगर पालिका अध्यक्ष का ताज पहनेगा। इस पर गंभीर विचार बीजेपी के शीर्ष नेताओं को करना होगा।

पेड़ में जा टकराई कार पति पत्नी की मौत

0

बालोद  लोहारा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पिनकापार पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम गिधवा चौक से एक किलोमीटर आगे एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है की घटना सोमवार की सुबह 4:30 बजे की है। सभी ग्रामीण एक स्कॉर्पियो में सवार थे और बीती रात को रायपुर तरफ से रामायण प्रतियोगिता में प्रस्तुति देकर लौट रहे थे। गाड़ी में कुछ बच्चे भी बैठे थे। हादसे में पति-पत्नी ने अपनी जान गंवा दी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा भिड़ी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। तो वहीं अन्य ग्रामीण और बच्चे घायल हैं। जिनका इलाज रायपुर और राजनांदगांव में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम पुरुषोत्तम यादव पिता मुखिया राम यादव उम्र 45 वर्ष और उनकी पत्नी मृतका जानकी यादव पति पुरुषोत्तम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मनकी के हैं। घायलों में उनके दो बच्चे कुमारी हिना यादव पिता पुरुषोत्तम यादव 17 वर्ष और हर्ष कुमार यादव पिता पुरुषोत्तम यादव 15 वर्ष भी शामिल हैं। जिन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य घायलों में किरण और रानू है जो करमरी के रहने वाले हैं। वाहन का मालिक उदय सिंह साहू निवासी संबलपुर बताया जा रहा है। तो वही वाहन को चालक रूपेश कुमार संबलपुर का ही रहने वाला चला रहा था ।

ओबीसी वर्ग का आरक्षण तुरंत बहाल करे साय सरकार: मोहन मरकाम

0
  •  पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ने जगदलपुर में ली पत्रवार्ता 

जगदलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन जगदलपुर में ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारवार्ता ली। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में हुई में पत्रकार वार्ता में मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में भाजपा सरकार द्वारा कराई गई आरक्षण प्रक्रिया के चलते प्रदेश में ओबीसी वर्ग का नुकसान हुआ है। प्रदेश की भाजपा सरकार आरक्षण को रद्द कर फिर से आरक्षण कराए।ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल करे, भले ही इसके लिए अध्यादेश लाना पड़े तो लाया जाए।विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना पड़े, तो बुलाया जाए लेकिन ओबीसी वर्ग के आरक्षण को तत्काल बहाल किया जाए।

मोहन मरकाम ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की एक भी सीट ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती हो गई है। पूर्व मंत्री ने कहा- कांग्रेस सरकार के समय 2019-20 में जब जिलों की संख्या 27 थी तब अनुसूचित जनजाति के लिए 13, अनुसूचित जाति के लिए 3, ओबीसी के लिए 7 तथा सामान्य वर्ग के लिए 4 जिला पंचायत सीटें आरक्षित थीं। भाजपा सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक इसमें कटौती कर दी है। अब जिलों की संख्या 33 हो गई है लेकिन ओबीसी का आरक्षण 7 से घटकर शून्य हो गया। प्रदेश की सभी जिला पंचायत एवं जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थीं, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। साय सरकार द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावनापूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले, शहर और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। पहले ओबीसी को धोखा दिया, अब सामान्य वर्ग को ठगने जा रहे हैं। जब पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा है तब कह रहे कि अनारक्षित वर्ग की आधा सीटों में पिछड़ा वर्ग को लड़ाएंगे। पहले तो पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार में डाका डाला, अब जले पर नमक छिड़क रहे। अनारक्षित सीटों में तो सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी कोई भी लड़ सकता है और जहां पर जैसी परिस्थिति होती है लोग लड़ते भी है, इसमें भाजपा क्या अहसान कर रही? भाजपा का अहसान नहीं बाबा साहब के संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण का अधिकार चाहिए प्रदेश की साय सरकार को ओबीसी वर्ग आरक्षण तत्काल बहाल करना चाहिए। प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, पार्षद रशीद खान, संजय पाणिग्रही, रविशंकर तिवारी, महामंत्री जाहिद हुसैन, कोषाध्यक्ष असीम सुता, अफरोज बेगम, आकिब रजा, हेमंत कश्यप, उस्मान रजा, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

चुनाव आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 को आयेगा रिजल्ट

0

दल्लीराजहरा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस कहा गया कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम मशीन से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है। चुनावी चक्र के अनुसार नामांकन का प्रारंभ 22 जनवरी से 28 जनवरी तक अंतिम नामांकन भरे जाएंगे। जिसकी जांच 29 जनवरी को किया जाएगा। नामांकन नाम वापसी 31 जनवरी तक किया जा सकता है।11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।

 

 

 

हम, जीतेंगे” नारे के साथ चुनावी समर में उतरने जा रही है भाजपा

0
  •  भाजपा संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश महामंत्री पवन साय ने ली संभाग स्तरीय बैठकनगरीय निकाय व पंचायत चुनाव जीतने का दिया मंत्र =

= जीतने योग्य प्रत्याशी के चयन को प्राथमिकता =

*जगदलपुर।* भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये “हम, जीतेंगे ” का नारा दिया है। आज रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक ली। जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

करीब दो घंटे चली बैठक में भाजपा संगठन के आला नेताओं ने नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को जीतने का मंत्र दिया।” हम, जीतेंगे ” के नारे के साथ शहरी व ग्रामीण दोनों चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने कहा गया। जीतने वाले व योग्य प्रत्याशियों का चयन करते हुए बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने कहा गया है। दोनों चुनावों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सौ फीसदी जीत का लक्ष्य लेकर भाजपा के कार्यकर्ता प्राणप्रण से चुनावी समर में संपूर्ण ताकत झोकेंगे। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण संभाग से आए भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुना। इसके लिए सभागार में बड़ी एलईडी स्क्रीन व्यवस्था की गई थी। बैठक उपरांत श्री जामवाल व श्री साय दोपहर एक बजे विमान से रायपुर रवाना हो गये। संभाग स्तरीय बैठक का संचालन बस्तर संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा व आभार प्रदर्शन नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विक्रम उसेंडी, नीलकंठ टेकाम,चैतराम अट्टामी, विनायक गोयल, आशाराम, राजा पाण्डेय, डा सुभाऊ कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, जी वेंकट, विद्याशरण तिवारी, लच्छूराम कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, महेश जैन, सेवक राम नेताम, धनीराम बारसे, संतोष गुप्ता, भरत कटियार, योगेंद्र पाण्डेय संजय पाण्डेय, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव आदि सहित संभाग के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू

0

जगदलपुर नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अभी चल रही है। कांग्रेस विधायको की बैठक ली जा रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, एस. संपत कुमार, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद हैं। 20 से अधिक विधायक बैठक में शामिल हुए हैं। चुनाव की रणनीति, प्रत्याशी चयन के मापदंड पर चर्चा हो रही है।

एक ग्रामीण की मौत से ग्रामीणों द्वारा गिधाली माइंस के बाहर धरना प्रदर्शन

0

बालोद जिला की बड़ी घटना में गिधाली प्लांट निको कंपनी के ओवरलोड मालगाड़ी से गैंजी के एक ग्रामीण की मौत व मौत को छुपाने कर रहा था गुमराह,,गैंजी के ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन व कंपनी के बाहर घेराव की स्थिति में प्रशासन जागा अभी कंपनी द्वारा कुरचना रचकर लाश को प्रशासन के हाथो सौंपकर क्या जगजाहिर करना चाहता है व शासन प्रशासन की कार्यवाही क्या होगी व लगातार गिधाली प्लांट निको कंपनी की बेरहमी व दंश से क्षेत्र में मौत व लोगों के स्वास्थ्य व जिंदगी तर बदर हो रही है।

पर्यवेक्षक विमल सुराना ने प्रभारियों और सहप्रभारियों की ली बैठक

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव जगदलपुर के पर्यवेक्षक विमल सुराना द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त सभी वार्डों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक राजीव भवन जगदलपुर में ली। इस दौरान बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सुराना ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु बनाए गए प्रभारियों एवं सहप्रभारियों द्वारा अपने वार्डों में ली गई बैठकों में दावेदारों के से मिले आवेदनों पर वरिष्ठ नेताओं चर्चा कर एवं कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। एकबार फिर हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर निगम चुनाव में विजय पताका फहराएंगे। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। समस्त कांग्रेसजन एकजुटता के साथ वार्ड प्रत्याशी को जिताने हेतु कार्य करेंगे यही हमारा मुख्य संकल्प है। बैठक में मुख्य रूप से हनुमान द्विवेदी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, रामशंकर राव, दिनेश यदु, अतिरिक्त शुक्ला, रविशंकर तिवारी, अनवर खान, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, रोजविन दास, पंचराम सिंह, पंचराज, कौशल नागवंशी, प्रकाश अग्रवाल, एम वेंकट राव, मोइन खान, महामंत्री जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, निकेत झा, अभिषेक नायडू, सेमियल नाथ, जावेद खान, शहनाज बेगम, अमरनाथ सिंह, संदीप दास, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, मनिता राउत, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव सहित समस्त नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी सह प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS