City Media - Page 321 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 321

सहकार से समृद्धि की पहल के तहत छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का हुआ शुभारंभ

0
  • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने समितियों को दिए पंजीयन प्रमाण पत्र
  •  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े लोग 

जगदलपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर बुधवार को जगदलपुर के टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि की पहल से छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ राज्य के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा देशभर में नवगठित 10 हजार से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के शुभारंभ एवं संबोधन को वर्चुअल रूप से देखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करते हुए भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय द्वारा 54 पहल प्रारंभ की गई हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पहल से भारत की प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक बहुउद्देशीय पैक्स, मत्स्य तथा डेयरी समिति से अच्छादित करना है। अभी प्रदेश में कार्यरत 2058 पैक्स तथा लैम्पस द्वारा प्रदेश के कृषकों को कृषि ऋण तथा खाद-बीज एवं विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन्हें और अधिक सक्षम बनाने तथा नागरिकों को अधिक से अधिक सेवाएं इन समितियों में सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए इन्हें बहुउद्देशीय बनाते हुए कई तरह के कार्य दिए गए हैं। भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत राज्य में 500 नए बहुउद्देशीय पैक्स का गठन प्रक्रियाधीन है। सहकारिता मंत्री

कश्यप ने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादक कृषकों की आय में वृद्धि के लिए एनडीडीबी के साथ राज्य दुग्ध संघ तथा राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय एमओयू किया गया है। नवीन दुग्ध समितियों का पंजीयन कर दुग्ध उत्पादकों के लिए नवीन योजना भी तैयार की जा रही है, इससे दुग्ध और दुग्ध उत्पादों का प्रचार, उत्पादन, खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कृषक समुदाय का आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। इस कड़ी में राज्य में 57 से अधिक नवीन दुग्ध समितियों का पंजीयन कर लिया गया है।

लघु वनोपज सहकारी समितियां

कश्यप ने कहा कि इसी तरह प्रदेश में वनों तथा वनवासियों की बाहुल्यता को ध्यान में रखते हुए इस कार्ययोजना में लघु वनोपज समितियों को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत राज्य के 113 वन-धन समितियों को भी प्राथमिक बहुउद्देशीय लघु वनोपज सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत किया गया है। जहां वनवासियों को सभी प्रकार की सेवाएं मिल सकेंगी। छत्तीसगढ़ में मछली पालन को लेकर आर्थिक विकास की अपार संभावना है। मत्स्य पालन मछुआरों एवं कृषकों के लिए आजीविका का मुख्य साधन है। मत्स्य समितियों के गठन से हमारे समाज में कमजोर समूहों को आजीविका सुरक्षा, पोषण सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। सरकार के इस प्रयास से न केवल मछली उत्पादन बल्कि मत्स्य पालन क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में इसी कड़ी में 169 नवीन मत्स्य समितियों का गठन किया गया है।

रिकॉर्ड धान खरीदी

सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा वर्ष 2023-24 में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों से रिकार्ड 145 लाख मेट्रिक टन की धान खरीदी की गई। साथ ही कृषक उन्नति योजनांतर्गत किसानों को 13 हजार 260 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया ।खरीफ वर्ष 2024 में अल्पकालीन कृषि ऋण योजनान्तर्गत 15 लाख 21 हजार किसानों को 06 हजार 912 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी सरकार के द्वारा कृषक हित को ध्यान में रखते हुए दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 2024 के मध्य सहकारी बैंकों की 16 नवीन शाखाएं स्थापित की गई हैं। किसानों को पैक्स समितियों में 2058 माईक्रो एटीएम उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश के 10 लाख 45 हजार किसानों को रूपे केसीसी कार्ड वितरित किया जा चुका है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को माइक्रो एटीएम से 10 हजार रुपए तक की राशि की आहरण की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस माइक्रो एटीएम के जरिए विगत 01 नवम्बर 2024 से अब तक 19104 किसानों को 25 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश के 2014 पैक्स समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा हेतु सक्षम बनाया गया है। जिससे नागरिक सेवाएं दूरस्थ ग्रामीण अंचल तक पहुंच रही है तथा पैक्स को आय का एक अतिरिक्त साधन प्राप्त हुआ है। प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में ग्रामीण जनों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु राज्य के 25 पैक्स समितियों में प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र प्रारंभ किया गया है।

सहकारी बैंकों में भर्ती

सहकारिता मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक तथा 06 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में 300 से अधिक पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है और अभ्यर्थियों को नियक्ति पत्र प्रदान किया गया है। राज्य के 2058 पैक्स में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से किसानों को खरीफ 2024 में खाद एवं बीज के लिए 1600 करोड़ का कृषि ऋण वितरित किया गया है। पूर्ण रूप से विकसित होने के उपरान्त इन केन्द्रों में कृषकों को मिट्टी परीक्षण, मौसम पूर्वानुमान तथा कृषि तकनीक संबंधी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। वहीं अन्न भंडारण योजनांतर्गत 200 मेट्रिक टन क्षमता के 725 नवीन गोदामों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 625 गोदामों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इन सभी गोदामों के पूर्ण होने के उपरान्त राज्य की भण्डारण क्षमता में एक लाख 45 हजार मेट्रिक टन क्षमता की वृद्धि होगी।

उत्कृष्ट समितियों का सम्मान 

जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम को सांसद बस्तर महेश कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए नई पैक्स समितियों को ग्रामीण इलाकों में आर्थिक विकास की ईबारत गढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बस्तर अंचल की 10 नवीन सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र, 25 किसानों को रुपे किसान क्रेडिट कार्ड तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बड़े कापसी को माइक्रो एटीएम प्रदान किया गया। साथ ही प्रदेश के पहले ई- पैक्स समिति ओरछा सहित माइक्रो एटीएम से सर्वाधिक ट्रांजेक्शन करने वाले सहकारी समितियों मद्देड़, केशरपाल एवं नारायणपुर सहित लोक सेवा केन्द्र के बेहतर संचालन के लिए पैक्स समितियों माड़पाल, कांकेर, केरलापाल एवं बांसकोट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक द्वय बैदूराम कश्यप एवं लच्छूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक हरिस एस तथा सहकारिता विभाग एवं राज्य सहकारी बैंक के अधिकारी, बड़ी संख्या में सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के अलावा सहकारी समितियों से जुड़े कृषक एवं नागरिक मौजूद रहे।

राजनांदगांव के पुलिस भर्ती घोटाले में गृहमंत्री पद से इस्तीफा दें: दीपक बैज

0
  • मामले की एसआईटी नहीं, सीबीआई करे जांच
  • आरक्षक की आत्महत्या की भी हो न्यायिक जांच 

जगदलपुर राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को सिर्फ रद्द करना पर्याप्त नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि राजनांदगांव की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना ही पर्याप्त नहीं है, इस मामले की सीबीआई जांच के साथ राजनांदगांव के आरक्षक भर्ती घोटाला के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दें।

दीपक बैज ने कहा है कि पुलिस विभाग में भर्ती घोटाला हुआ है और पुलिस के ही अधिकारी एसआईटी के माध्यम से जांच करेंगे। गृहमंत्री जांच के आदेश दे रहे हैं, कैसे न्याय होगा? जो लोग दोषी हैं, वही जांच भी करेंगे। यह विष्णु के सुशासन में ही संभव है कि आरोपी अपनी जांच खुद करेगा। इस मामले में संलिप्त ठेका कंपनी को तत्काल ब्लेक लिस्टेड किया जाए तथा मामले में आत्महत्या करने वाले सिपाही की मौत के मामले की भी अलग से न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए। दीपक बैज ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, नौकरी के नाम पर वसूली की शिकायतों की बाढ़ आ गई है। सत्ता के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में नौकरियां बेचने वाले गिरोह फल फूल रहे हैं। भाजपा की सरकार में चयनित अभ्यर्थियों की सूची तो जारी होती है, लेकिन प्रक्रिया के दौरान परिणाम के अंक छिपाए जाते हैं, एसआई भर्ती इसका उदाहरण है। पुलिस भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड, प्रयोगशाला परिचारक में नौकरी लगवाने के नाम पर अनेक काउंटर खुल गए हैं। मंत्रालय और संचालनालय तक में खुलेआम बोली लगाई जा रही है। रिमोट से संचालित इस सरकार में युवाओं के सरकारी नौकरी के रोजगार के अवसर को बेचे जा रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आठवीं बटालियन पेंड्री में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मैनुअल एंट्री और रिजल्ट में गोलमाल किया गया है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक और ऊंची कूद को लेकर मैनुअल रजिस्टर में और रिजल्ट जारी करने में धांधली की गई है। नंबर बढ़ाने और पास करने लिए लेनदेन की भी शिकायत आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया है कि तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों के अंकों में गड़बड़ी की गई है। इतने व्यापक स्तर पर संगठित घोटाले को केवल आरक्षक स्तर के चंद कर्मचारियों द्वारा अंजाम दिया गया, यह संभव नहीं है। साय सरकार असल गुनाहगारों को बचाने के लिए 4 आरक्षकों और 2 ठेका कर्मचारियों पर कार्रवाई करके पूरे षडयंत्र पर लीपापोती कर रही है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

जगदलपुर के प्रस्तावित अटल परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

0
  • मुख्यमंत्री ने जशपुर से किया वर्चुअल भूमिपूजन
  • वीर सावरकर भवन में आयोजित किया गया सुशासन दिवस कार्यक्रम

जगदलपुर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जशपुर से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए जगदलपुर शहर के लालबाग दुर्गा मंदिर के सामने 50 लाख की लागत से अटल परिसर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर निगम जगदलपुर द्वारा वीर सावरकर भवन में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्री वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रसाशन मंत्री के मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह गौरव का क्षण है।स्व. बाजपेयी की प्रेरणा से कई लोगों ने राजनीतिक जीवन शुरू किया है। आज प्रदेश के सभी नगर निगमों में पचास लाख, नगर पालिकाओं में तीस लाख और ग्राम पंचायतों में बीस लाख की लागत से अटल परिसरों का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के बस्तर प्रवास का भी उल्लेख किया जिसमें ग्रामीण रात्रि काल में भी उनके स्वागत के लिए खड़े रहे थे। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप और बैदूराम कश्यप, पार्षदगण, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, आयुक्त नगर निगम निर्भय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। इसके उपरांत सभी अतिथियों ने लालबाग में बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया।

रवि बने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वस्थ्य कर्मचारी संघ के सामुदायिक स्वास्थ्य नानगुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरंदी में सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया। संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं संभागीय अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे, जिला सचिव दयानंद पटेल उपस्थित थे।आरएचओ रवि कुमार को नानगुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान राजेश तिवारी, निलय राय, प्रेम नाथ, रोशन सेठिया, शीला नायक, चंद्रिका मांझी, लख्मी कश्यप, प्रियंका, प्रमोद, लक्ष्मी यादव, निर्मला देवांगन, गरिमा, रेणुका, मेनका, पूनम आदि उपस्थित थे।

किरण देव ने किया अटल जी को नमन

0

जगदलपुर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती सुशासन दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने रायपुर के अवंती विहार चौक पर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

0

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूगेंरा में आज श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने मां भारती व अटल जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर , पूजा अर्चना की।

जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को व्यक्तित्व पर उनके जीवन काल पर भारत में उनके योगदान को याद किया।

तत् पश्चात जिला अध्यक्ष पवन साहू नगर पालिका बालोद के द्वारा वार्ड नंबर 16 शीतला मंदिर गंगासागर बालोद के समीप अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया वहां पहुंचे, छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकाय में आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के शुभ अवसर पर सभी जगह अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसे वर्चुअल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन के शिलालेख का अनावरण किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लिला शर्मा , वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद लुनिवाल, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री अंबिका यादव, मंडल प्रतिनिधि प्रेम साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जूंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, करही भदर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, बृजेश गुप्ता, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, सरोज गंगबेर, पंकज आहूजा,अजय बाफना, हितेश्वरी कौशिक, छवि सर्वा, विक्रम लालवानी,समीर खान, दुर्जन साहू,छगन साहू,बाल सिंह साहू, एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 100 वीं जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जूगेंरा में आज श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने मां भारती व अटल जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर , पूजा अर्चना की।

जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को व्यक्तित्व पर उनके जीवन काल पर भारत में उनके योगदान को याद किया।तत् पश्चात जिला अध्यक्ष पवन साहू नगर पालिका बालोद के द्वारा वार्ड नंबर 16 शीतला मंदिर गंगासागर बालोद के समीप अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया वहां पहुंचे, छत्तीसगढ़ में सभी नगरीय निकाय में आज अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती (सुशासन दिवस) के शुभ अवसर पर सभी जगह अटल परिसर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसे वर्चुअल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन के शिलालेख का अनावरण किया।

 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लिला शर्मा , वरिष्ठ नेता लक्ष्मी चंद लुनिवाल, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व पार्षद दीपक देवांगन,मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला मंत्री अंबिका यादव, मंडल प्रतिनिधि प्रेम साहू,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जूंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, करही भदर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, बृजेश गुप्ता, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, सरोज गंगबेर, पंकज आहूजा,अजय बाफना, हितेश्वरी कौशिक, छवि सर्वा, विक्रम लालवानी,समीर खान, दुर्जन साहू,छगन साहू,बाल सिंह साहू, एवं समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

नगर में रैली निकालकर भाजपाईयों ने मनाया सुशासन दिवस

0
  •  अटल चौक पर सुशासन दिवस मनाने बड़ी संख्या में जुटे भाजपाई
  • पूर्व प्रधानमन्त्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर भाजपाईयों ने मनाया सुशासन दिवस
  • पुराना जनपद पंचायत परिसर से अटल चौक तक निकाली गई रैली, भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को किया याद

 

डौंडीलोहारा.नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती को भाजपा मंडल डौंडीलोहारा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद पंचायत परिसर से अटल चौक तक रैली निकालकर पार्टी व देश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष दिलीप शर्मा,ज़िलामंत्री जयेश ठाकुर होरी लाल रावटे ,जसराज शर्मा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ,बलराम गुप्ता ,संजय दुबे जयलाल मालेकर, धर्मेंद्र निषाद ,सोमेन्द्र देशमुख, नरेन्द्र जैन, रवि जैन, इकबाल अरोरा,धीरज जैन, पलाश ,दुष्यंत गिरी,धीरेन्द्र टांक, दीपक थवानी,माया ठाकुर ,सुभद्रा टाण्डेकर, लता गुप्ता, दसोदा भुआर्य , नेहा उपाध्याय, पूर्णिमा चक्रधारी,डोमेन्द्र देशमुख, जीवराखन कौमार्य,दिलीप बाफना, पदम संचेती,मोहन निषाद, निखिल शर्मा आरती संचेती, रीना कोटेन,हीरा ठाकुर चंचल टेमरे, सरस्वती,राहुल सांखला ,भूषण साहू, ,नीलकमल साहू,सूर्यकांत कौशिक,प्रिंस शर्मा, डेविड साहू, हेमंत कुमार,निरंजन पटौदी, शिव मसिया, टेक राम, दिलीप कोसमा,भुवन यादव, लीलेंद्र कुमार सिन्हा, तुकाराम साहू, मौजूद रहे।

विराट व्यक्तित्व के धनी थे अटल जी, राष्ट्र को बनाया परमाणु सम्पन्न: कुसुम शर्मा:- 

नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को हम सब सुशासन दिवस के तौर पर मनाते हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सुशासन की शपथ भी दिलवायी जाती है. अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उन्हें हमेशा पूरा सम्मान दिया. उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. सफल परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की देन है. पूर्व प्रधानमंत्री सिर्फ जननेता ही नहीं बल्कि एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि भी थे। भाजपा मंडल डौंडीलोहारा उनके जन्मजयंती के अवसर पर उन्हें नमन करता हैं।

कमल पनपालिया

जिला मिडिया प्रभारी 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

वार्ड न. 21 मे नदीम बडगुजर के नेतृत्व में हुआ नये मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री का स्वागत

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक दृष्टि से हुए चुनाव में बालोद जिला के अंतर्गत दल्ली राजहरा मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुड्डू जी महामंत्री रमेश गुजर जी व पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी का वार्ड क्रमांक 21 शास्त्री नगर वार्ड में नदीम बडगूजर जी के प्रतिनिधित्व में महिलाओं व युवाओं द्वारा पटाखा फोड़कर व मिठाई बाटकर भव्य स्वागत किया गया।

वार्ड में 25 सालों से कांग्रेस के पार्षद होने की वजह से महिलाओं और युवाओं ने भाजपा नेताओं से बदलाव की इच्छा जाहिर की लोग भाजपा को चुनाव जिताने व भाजपा पार्षद बनाने को आतुर दिखे।इस कार्यक्रम में बिट्टू साहू, विनय सावलकर ,सुभाष यूके, पीनटू साहू, अरफिन खान, मोनू यादव, बांटी साहू, गुलशन मनडवि, अरविंद , देव, निर्मल, निर्भय निर्मलकर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

गांव के धरोवर को सवारने की जिम्मेदारी हम सबकी संजय बैस 

0

ग्राम कुसुमकसा के टोला पारा मे गांव के भूमियार देव का भूमिपुजन जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे समाज प्रमुख मोहन हिड़को जगन्नाथ सिवना जोगी राम गांव के बैगा जन उपस्तिथ रहे सर्व प्रथम भूमियार देव पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्रामीन सिमिति के प्रमुख जगन्नाथ सिवना ने स्वागत उदबोधन मे कहा की आज भूमियार देव का निर्माण कार्य का भूमिपुजन हम सभी गांव के लोगो का स्वपन जैसा सैकड़ो वर्ष पूर्व हमारे टोला पारा को बसाने वाले जिनके कृपा दृष्टि से हम गांव मे सुख शान्ति से रहते है हम सभी हमारे जनपद सदस्य का आभार मनाते है हमारे गांव के पुरखा देव स्थल का निर्माण कार्य करने के लिये अपनी निधि से राशि स्वीकृति कर इसे सजाने का जिम्मा लिया सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे ने कहा की वर्षो से कई जनप्रतिनिधियों से ग्रामीन जन मांग करते आ रहे थे भूमियार देव स्थल के निर्माण कार्य कराने के लिये पर आज जाकर हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी ने पूरा किया कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद सदस्य संजय बैस ने सम्बोधित करते हुये कहा की आज मेरा सोभाग्य है देव स्थल भूमियार देव का निर्माण मेरे जनपद निधि से हो रहा है ग्रामीन जन की मांग पर आज देव स्थल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुवा ये हमारे गांव की धरोवर के साथ हमारी गांव की संस्कृति है जिसे सजोने की जिम्मेदारी हम सबकी है वर्षो पूर्व टोला पारा पर मिटकू मारकम जी ने इस गांव को बासया और उन्ही से गांव की शुरवात हुयी उनका पुण्य प्रताप से गांव खुशहाल है उनका आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे इस अवसर पर जोगी राम रावटे मोहन हिड़को जागेश्वर भोई नारायण यादव किरतून ठाकुर मान सिंग तारम और ग्रामीन जन उपस्तिथ रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS