City Media - Page 346 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 346

गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे

0

जगदलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर की एनसीसी सीनियर विंग 1 छग परचनपाल और 10 छग (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी जगदलपुर के कैडेट्स ने 24 नवंबर को उल्लास के साथ 76वां एनसीसी दिवस मनाया।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य जेएल शर्मा एवं सेवनिवृत श्रीमती कर्मजीत कौर द्वारा एनसीसी ध्वजारोहण कर किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। यह प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। शाला मे एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत संगीत एवं नाटक जैसे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी विजयलक्ष्मी पटनायक ने करवाई थी और इसमें एनसीसी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन एनसीसी की कैडेट कोमल शर्मा और गरिमा ने किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री वर्गीस एवं श्री शील ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एनसीसी के बारे में जानकारियां दी। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य सुधा परमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एनसीसी थर्ड आफिसर जैमवती ठाकुरद्वारा किया गया।

बस्तर ओलंपिक की पुरस्कार राशि देने में आनाकानी, खिलाड़ियों ने घेरा जनपद कार्यालय

0
  • अव्यवस्था की भेंट चढ़ा बकावंड ब्लॉक लेवल बस्तर ओलंपिक 

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक का आगाज किया है। मगर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी मुख्यमंत्री के सपने को कुचलने में लगे हुए हैं। बस्तर ओलंपिक के पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है, मगर अधिकारी पुरस्कार राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे गुस्साए खिलाड़ियों ने आज जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया।

बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें अनेक खेल इवेंट हुए। हर इवेंट के विजेता को दो हजार रुपए नगद, प्रमाण पत्र, ट्राफी देने का प्रावधान है। मगर यहां किसी भी विजेता को नगद राशि तो दूर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र तक नहीं दिए गए। इससे नाराज खिलाड़ियों ने सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न खेलों के विजेता 15 छात्र और 5 छात्राओं को घोषित ईनाम राशि दो दो हजार रुपए नहीं दी गई है।अब इन खिलाड़ियों से कहा जा रहा है कि उनके खाते में पुरस्कार राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के साथ ही दर्जनों युवा आज जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने जनपद के सीईओ ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया। उस समय सीईओ एसएस मंडावी कार्यालय से अनुपस्थित थे। जानकारी मिलने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी मौके पर पहुंचे।. खिलाड़ियों ने उन्हें वस्तुस्थिति बताई और एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के समक्ष जनपद पंचायत कार्यालय में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद पंचायत बकावंड द्वारा ओलंपिक विजेताओं को अब तक उनकी पुरस्कार राशि नहीं प्रदान नहीं की गई है। आयोजन के दौरान स्वास्थ सुविधा की कमी थी। खेलते समय चोटिल हुए खिलाड़ियों का मौके पर ही उपचार नहीं हो सका। खिलाड़ियों को उनके गांवों से लाने, वापस छोड़ने, भोजन और दूरस्थ गांवों के खिलाड़ियों के रुकने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।

वर्सन

शिकायतें गंभीर हैं

पुरस्कार राशि नहीं देने ओर अन्य कमियों की जो शिकायतें आई हैं, वह गंभीर हैं। मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करूंगा और पुरस्कार राशि जल्द दिलाने प्रयास करूंगा।

लखेश्वर बघेल,

   विधायक, बस्तर

संसद के शीतकालीन सत्र का पहले दिन ही एक्टिव मोड में नजर आए बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  •  सांसद कश्यप ने कॉर्पोरेट मंत्री से पूछे कई सवाल 

जगदलपुर संसद के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। इस सत्र के पहले दिन ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्री से कई सवाल पूछ डाले।

25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में विचार के लिए लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश भी करेगी। सत्र के पहले दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से प्रश्न किया है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट (सी- पेस) की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कंपनियों की स्ट्राइक ऑफ प्रकिया में तेजी लाने के लिए सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट ( सी – पेस ) की स्थापना की स्थिति क्या है? अनुपालन में सुगमता’ और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में हासिल की गई अन्य उपलब्धियों का ब्यौरा क्या है? अनुपालन में सुगमता और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय किए गए हैं ?

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में हो रहा गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण

0
  •  निर्माण में लोकल सीमेंट का किया जा रहा उपयोग

जगदलपुर बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट और अन्य सामग्री घटिया स्तर की उपयोग की जा रही है। संदीप दास ने इस पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि मामले की निगम आयुक्त से शिकायत करेंगे। युकां नेता संदीप दास ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नही होने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का पांचवे दिन

0

दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन तक बी एस पी प्रबंधन के अनदेखी के चलते उनकी मांगों का सार्थक हल ना होने पर पूर्व में घोषित 25 नवम्बर सोमवार को राजहरा परिवहन संघ के द्वारा डडसेना पुलिया के पास सुबह लगभग 9.45 बजे धरना पर बैठ गए साथ ही मुख्य मार्ग से कोड़े जाने वाली मार्ग पर भी बैठ कर बी एस पी लौह अयस्क परिवहन कार्य को बाधित कर दिया था वही आज उनकी मांगों का समुचित समाधान ना होने पर 26 नवंबर से दल्ली व राजहरा एवं महामाया माइंस से लौह अयस्क को चक्काजाम कर ठप्प करने का निर्णय लेते हुए परिवहन संघ द्वारा प्रशासन व बी एस पी के अधिकारियों को दे दी है

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य सुबह माइंस आफिस के समीप धरनास्थल पंडाल से मोटरसाइकिल रैली निकाली जो ,जैन भवन चौक ,थाना चौक,बस स्टैंड चौक,गुप्ता चौक ,पुराना बाजार चौक होते हुए चक्काजाम स्थल डडसेना पुलिया पहुंचा , व वहा पर बैठ गए जिससे महामाया,दुल्की माइंस से आने वाली गाड़िया खड़ी हो गई ,वही चक्काजाम की जानकारी मिलते ही उक्त माइंसो की और से आने वाली गाडियां नगण्य सी हो गई थी ,चक्काजाम होने से तीन _चार गाड़िया लोह अयस्क भरकर तथा तीन गाडियां खाली खड़ी रही

चक्काजाम स्थल पर आर के सोनकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व डोंडी), डॉ चित्रा वर्मा (नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा), डॉ जे एस बघेल उप प्रबंधक कार्मिक (आई ओ सी),मयाराम ठाकुर( जी एम झरन दल्ली माइंस ), अरुण कुमार (जी एम महामाया ,दुलकी माइंस),ने आंदोलनरत राजहरा परिवहन संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की किंतु चर्चा में कोई सार्थक हल ना निकलने से परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों का उचित परिणाम मिलने पर ही आंदोलन से हटने की बात कही , उपस्थित बी एस पी प्रबंधन के अधिकारियों ने मांगो का निराकरण करने का अधिकार उनके कार्य छेत्र में ना होने की बात कही ,परिवहन संघ के सदस्यों ने जिम्मेदार अधिकारी ही चर्चा के लिए आए जो हमारी मांगों को पूर्ण कर सके

युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा किया जा रहा चक्काजाम स्थल पहुंचकर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की एवं उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सहयोग करने की बात कही

सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सदलबल चक्कजाम स्थल पर उपस्थित रहे ,चक्काजाम स्थल कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दल्लीराजहरा इकाई , दल्लीराजहरा, विशाल मोटवानी,मोनू चौधरी , व्यापारी संघ के सदस्यों ने पहुंच कर समर्थन किया

कुसुमकसा समिति प्रबंधन ने निकाला था फरमान: 50% बारदाना किसानों को लाना होगा, विरोध में जनपद सदस्य संजय बैस आए सामने, प्रबंधन ने फैसला लिया वापस 

0

बालोद  कुसुमकसा के समाजसेवी और जनपद सदस्य संजय बैस हमेशा अपने जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता को लेकर चर्चा में रहे हैं। ताजा मामला कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति का सामने आया है जहां पर प्रबंधन द्वारा यह फरमान जारी किया गया था कि समिति में बारदाने की कमी है तो प्रत्येक किसान को धान बेचने के लिए 50% बारदाना स्वयं लाना पड़ेगा। इसके लिए प्रति बारदाना किसानों को ₹25 देने की बात कही गई थी। इस आदेश का विरोध करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस किसानों के साथ समिति पहुंचे और किसान हित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

अंततः विरोध को देखते हुए प्रबंधन को फैसला बदलना पड़ा और तय हुआ कि समिति प्रबंधन द्वारा ही बारदाने की व्यवस्था की जाएगी। ज्ञात हो कि सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा से आदेश निकला था की किसान अपने ही बारदाने मे धान बेचेंगे। इस आदेश से किसान बहुत चिंतित थे। बारदाने की समस्या से किसानों को अपने धान बेचने की चिंता सताने लगी थी। इस विषय का समाधान करने किसानों के साथ जनपद सदस्य संजय बैस धान खरीदी केंद्र पहुंचे और अधिकारियों के साथ चर्चा किये। चर्चा में तहसीलदार श्री नायक, जनपद सीईओ श्री मंडाले, प्रबंधक भीखम साहू मौजूद रहे। अधिकारी और किसान के बीच मध्यस्थता करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की किसान धान बेचेने के लिए बारदाने कहां से लाएंगे? पूरी व्यवस्था शासन से किया जाए। उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरान्त किसानों के लिए पर्याप्त बोरी हम समिति में उपलब्ध कराएंगे और किसानों को बारदाने की दिक्क़त नहीं होगी। इस फैसले से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी और किसानों के द्वारा जनपद सदस्य का आभार व्यक्त किये। संजय बैस ने कहा की छतीसगढ़ ने विष्णु देव की सरकार है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होंगी हमेशा किसानों हित में फैसला लिया जाएगा। उनके द्वारा 21 क्विंटल 3100 रूपये लेकर हम सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिला है और मिलता रहेगा। इस अवसर पर हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला, सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, गणेश शेवता भीखम भुआर्य बंशी रावटे प्रताप गोटा गुलशन कोठारी संतोष जैन पुष्पजीत बैस पोषण धनकर दीपक यादव के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

0

भाजपा ने दिया समर्थन :- दल्ली राजहरा में पिछले पांच दिनों से स्थानीय माइंस आफिस के सामने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन विभिन्न मांगो को लेकर किया जा रहा है। स्थानीय तौर पर लगभग सभी लोगों का समर्थन परिवहन संघ को मिल रहा है। आज दल्ली भाजपा मण्डल ने दल्ली राजहरा के विकास एवं रोजगार व बीएसपी से आयरन ओर परिवहन पर अपना समर्थन परिवहन संघ की मांग को दिया वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने संघ के मांगो को जायज बताते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कहीं।

आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,जिला मंत्री राजेश दसोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर राजू कुकरेजा,भूपेंद्र श्रीवास, बंटी चोपड़े, सुरेन्द्र बेहरा, पार्षद राजेश कांबले,निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू रामेश्वर साहू, सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन,श्याम जायसवाल,हरीश बाघ,मेवालाल, नदीम ,अमन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वनमंत्री केदार कश्यप भाग्यनगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में हुए शामिल

0
  •  सांस्कृतिक एकता की ओर बढ़ता भारत, विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार 

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप भाग्य नगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रज्ञा प्रवाह द्वारा भाग्यनगर में 21 से 24 नवंबर तक इसका आयोजन किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक मंथन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों का स्टॉल लगा था। मंत्री श्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों के स्टॉल में पहुंचकर उसका अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में भाग लेने आए लोक कलाकारों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की

समृद्ध संस्कृति को मजबूत करने की पहल

वनमंत्री केदार ने कहा कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एकता के सूत्र में बांधने व मजबूत करने का यह एक सराहनीय पहल है। लोकमंथन जैसे आयोजनों का उद्देश्य देश के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का छोटा सा प्रयत्न है।

विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार

वनमंत्री केदार ने कहा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्ध जनों का विचार सुनने के पश्चात यह अनुभव हुआ कि भारत अब किसी अन्य राष्ट्र या देश से पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। जिस प्रकार से आज पश्चिम देश भारत की ओर देख रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार है।

मां दंतेश्वरी की हुई पूजा

वनमंत्री श्री कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की अराध्य देवी माई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की गई। यह क्षण हमारे लिए गौरव का विषय था। पहले दिन कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बस्तर के विकास में सबसे बड़े बाधक हैं नक्सली, खात्मे के लिए जन सहयोग जरूरी: गृहमंत्री विजय शर्मा

0
  • नारायणपुर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा
  • नारायणपुर और ओरछा में खेल मैदान बनाने 50-50 लाख रुपए की घोषणा

जगदलपुर जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आगाज किया गया है। इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें सुदूर गांवों से आए युवा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ ही युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

इसी के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 नवंबर तक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नारायणपुर के परेड ग्राउंड और खेल परिसर में हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान, प्रौद्योगिकी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 से 10 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जीतने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को विकसित करने के लिए अंदरुनी गांव तक सड़़क, पुल पुलिया, आंगनबाड़ी, स्कूल, पेयजल, बिजली, मोबाईल टावर लगाए जाएंगे। बस्तर की तस्वीर को बदलने का कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किया जा रहा है। बस्तर को माओवाद से मुक्त बनाने में आप सभी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने बस्तर की जनता को विकास से अलग रखने का मंसूबा बना लिया है, जिसके कारण अब तक अंदरूनी गांवों तक स्कूल, सड़क, पुल पुलिया और पेयजल की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। नक्सली बस्तर के बच्चों को अशिक्षित बनाए रखना चाहते हैं। उनके मंसूबों को सफल होने नहीं देंगे 31 मार्च 2026 तक बस्तर संभाग को माओवाद मुक्त बनाने का संकल्प हम सब को लेना पड़ेगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि माओवादियों का डटकर सामना करने के लिए हमें आगे आना होगा। बस्तर को शांत अंचल, प्रगतिशील, उन्नतीशील और विकसित बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए हम सबको आगे आने की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ियों में एक अद्भुत प्रतिभाएं हैं, जिसको निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक के रूप में एक अच्छा अवसर मिला है। आप लोग अच्छा प्रदर्शन कर खेल को आगे बढ़ाएं। बस्तर में प्रचुर मात्रा में जल जंगल जमीन है उसको संरक्षित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दें। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के पहुंच विहीन क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं। शीघ्र ही अबूझमाड़ मुख्य धारा से जुड़ने लगेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओरछा और नारायणपुर में 50-50 लाख रूपये से खेल मैदान बनाने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए खेल में लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप गांव की प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा समय मिला है इस अवसर का फायदा उठाते हुए राज्य स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलकर अनुशासन का परिचय देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने मलखम्भ खेल का हुनरबाज बनकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया और अपने अबूझमाड़ का नाम रोशन किया है। आयोजन में सहभागिता प्रदान करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो, ट्राफी, प्रमाण पत्र और गणवेश वितरित किए गए। आयोजन में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को समहभागित प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

बस्तर के विकास में सबसे बड़े बाधक हैं नक्सली, खात्मे के लिए जन सहयोग जरूरी: गृहमंत्री विजय शर्मा

0
  • नारायणपुर जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा
  • नारायणपुर और ओरछा में खेल मैदान बनाने 50-50 लाख रुपए की घोषणा

जगदलपुर जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आगाज किया गया है। इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें सुदूर गांवों से आए युवा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ ही युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

इसी के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 23 नवंबर तक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नारायणपुर के परेड ग्राउंड और खेल परिसर में हुआ। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान, प्रौद्योगिकी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 से 10 दिसंबर तक जगदलपुर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जीतने के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को विकसित करने के लिए अंदरुनी गांव तक सड़़क, पुल पुलिया, आंगनबाड़ी, स्कूल, पेयजल, बिजली, मोबाईल टावर लगाए जाएंगे। बस्तर की तस्वीर को बदलने का कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किया जा रहा है। बस्तर को माओवाद से मुक्त बनाने में आप सभी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि माओवादियों ने बस्तर की जनता को विकास से अलग रखने का मंसूबा बना लिया है, जिसके कारण अब तक अंदरूनी गांवों तक स्कूल, सड़क, पुल पुलिया और पेयजल की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। नक्सली बस्तर के बच्चों को अशिक्षित बनाए रखना चाहते हैं। उनके मंसूबों को सफल होने नहीं देंगे 31 मार्च 2026 तक बस्तर संभाग को माओवाद मुक्त बनाने का संकल्प हम सब को लेना पड़ेगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि माओवादियों का डटकर सामना करने के लिए हमें आगे आना होगा। बस्तर को शांत अंचल, प्रगतिशील, उन्नतीशील और विकसित बनाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए हम सबको आगे आने की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ियों में एक अद्भुत प्रतिभाएं हैं, जिसको निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक के रूप में एक अच्छा अवसर मिला है। आप लोग अच्छा प्रदर्शन कर खेल को आगे बढ़ाएं। बस्तर में प्रचुर मात्रा में जल जंगल जमीन है उसको संरक्षित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दें। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के पहुंच विहीन क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, पेयजल, स्कूल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहे हैं। शीघ्र ही अबूझमाड़ मुख्य धारा से जुड़ने लगेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओरछा और नारायणपुर में 50-50 लाख रूपये से खेल मैदान बनाने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 के जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए खेल में लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप गांव की प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा समय मिला है इस अवसर का फायदा उठाते हुए राज्य स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलकर अनुशासन का परिचय देना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के बच्चों ने मलखम्भ खेल का हुनरबाज बनकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया और अपने अबूझमाड़ का नाम रोशन किया है। आयोजन में सहभागिता प्रदान करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो, ट्राफी, प्रमाण पत्र और गणवेश वितरित किए गए। आयोजन में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को समहभागित प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS