City Media - Page 82 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 82

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

0

भानुप्रतापपुर बीती रात भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के मुल्ला के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि उसने आत्महत्या की है या किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है

युवक की पास जो कागज मिले हैं उसमें चंद्र मोहन लिखा है जो धुर्वाटोला कुसुमकसा के आसपास का बताया जा रहा है अभी तक इसकी पहचान नहीं हुई है शव को भानु प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखा गया है जिस किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो तो भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी को 94791 94108 पर संपर्क कर सूचना देकर सहयोग करें

बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को किया गया सील

0
  • कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश का अवहेलना किए जाने पर एसडीएम एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर की कार्यवाही

बालोद, 01 सितंबर 2025 एसडीएम बालोद नूतन कुमार कंवर द्वारा पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल देते पाए जाने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को सील करने की कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना एवं सड़क दुर्घटना के दौरान होने वाली जनहानि की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट पहने पेट्रोल खरीदी हेतु आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नही देने के संबंध में 01 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया गया था। एसडीएम श्री नूतन कंवर ने बताया कि आज तहसीलदार  आशुतोष शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी  शिशुपाल सिन्हा एवं खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस द्वारा आज केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एसडीएम  कंवर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान केकेएस पेट्रोल पंप के द्वारा बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा था। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा की पिछले ढाई घण्टांे के रिकाॅर्डिंग का भी अवलोकन किया गया। जिसमें उक्त पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पहने कई अन्य ग्राहकों को भी पेट्रोल देने की पुष्टि हुई।

एसडीएम बालोद  नूतन कंवर ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बालोद द्वारा 01 अगस्त 2025 को जारी किए गए आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर केकेएस पेट्रोल पंप लाटाबोड़ को सील करने की कार्यवाही की है। ज्ञातव्य हो कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटना की रोकथाम सुनिश्चित करने के उपायों के अंतर्गत राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं एवं अन्य संबंधित विभागों के द्वारा लगातार जिले की पेट्रोल पंपों की जाँच की जा रही है।

 

बाढ़ अतिवृष्टि प्रभावितों को राहत पंहुचाने के नाम पर खानापूर्ति कर रही सरकार: दीपक बैज

0
  • विशेष पैकेज की घोषणा करें केंद्र और राज्य सरकारें
  • मदद के नाम पर दिखावा बंद करे सरकार: बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ अतिवृष्टि राहत के नाम पर बस्तर संभाग के प्रभावितों के साथ छल करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि पूरे बस्तर में पिछले एक हफ्ते में बारिश ने जो कहर बरपाया है। ऐसा मंजर पिछले 100 साल में देखने को नहीं मिला। यह बड़ी त्रासदी है जो बस्तर के लागों को झेलनी पड़ रही है। भारी बरसात ने सड़कों, पुल- पुलियों को तबाह किया ही है, आम आदमी की रोजी-रोटी के साधन खेती-बाड़ी को भी बर्बाद करके रख दिया है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज जगदलपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति भयावह है। लगातार तीन दिनों तक बस्तर दंतेवाड़ा एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हमने सभी जगह की स्थिति देखी। लोग बहुत परेशानी में हैं। खाने पीने का सामान, दवाइयां कुछ भी नहीं बचा है उनके पास, घरों में रखा कपड़ा अनाज नगदी रुपया बच्चो के कापी किताब सब कुछ बह गए, बर्बाद हो गए हैं। जीवन थम गया है, लोगों के चेहरों पर बेबसी लाचारी साफ दिख रही है। श्री बैज ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ अनेक प्रभावित गांवों और राहत शिवरों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी और उनका हालचाल जाना। मैं दंतेवाड़ा भी गया था। बांगापाल, बड़े तुमनार, दंतेवाड़ा, आवराभाटा, सुरभि कॉलोनी, बालपेट (भैरमबद) का दौरा किया। बालपेट हाई स्कूल व भैरमबद के राहत शिविर भी गया था पीड़ितों से मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जो राहत सामग्री मिल भी रही है, वो नाकाफी है। कुछ को मिला तो कुछ को नहीं। राहत पहुंचाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जिनका सबकुछ लुट गया उन्हें केवल 3 से 4 हजार की मदद दी जा रही है, राशन के नाम पर 4-5 लोगों के परिवार को केवल 100 ग्राम दाल और 3 किलो चावल दिया जा रहा है। किचन का सारा समान बह गया है, माचिस की एक तिली भी नहीं है तो खाना कैसे बनेगा?बगैर बर्तन, गैस, लकड़ी, चूल्हा के ग्रामीणों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। पका हुआ खाना 3 बजे तक लोगो तक नहीं मिल रहा है। खाना बनवाने वाले अधिकारी कहते हैं कि खाना बना है पर बांटने की जिम्मेदारी उनकी नहीं, खाना जहां बनवा रहे वह गांव से तीन किमी दूर है, खाना खाने उतना पैदल चल कर जाना होता है, हेल्थ कैंप की व्यापक व्यवस्था नहीं..गर्भवती महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण इलाज के लिए तरस रहे हैं। दवाओं और इलाज की कमी से लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- हमारी मांग है कि बस्तर के हालात को सामान्य होने में समय लगेगा। ऐसे समय यह आवश्यक है कि सरकार अपनी पूरी क्षमता का उपयोग क्षेत्र के अधोसंरचना के पुनर्निर्माण साथ-साथ यहां के आम के आदमी की मदद में लगाए।हमारी मांग है कि बस्तर के बाढ़ प्रभावितों के लिए केंद्र और राज्य दोनों विशेष पैकेज की घोषणा करें।भाजपा डबल इंजन की सरकार केवल मदद का दंभ भरती है। हम मांग करते हैं राज्य सरकार बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सर्वे के लिए केंद्र सरकार से मांग करे और केंद्र सरकार यहां के लिए विशेष राहत पैकेज दे। आज मुख्यमंत्री बस्तर दौरे पर आए थे हम उनसे मांग करते हैं कि उनका दौरा सिर्फ खानापूर्ति न साबित हो, राहत, पुनर्वास और मुआवजे की ठोस घोषणाएं की जाएं और उन पर त्वरित अमल भी हो।

नजर आई संवेदनहीनता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- ऐसे समय में जब बस्तर संकट से जूझ रहा था तब प्रदेश के मुखिया विदेश प्रवास पर थे। विदेश से आने के बाद वे रायपुर में ढोल नगाड़े फूल मालाओं से अपना स्वागत करवा रहे थे मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता होती तथा बस्तर के लिए पीड़ा होती तो वे अपना जापान, कोरिया का दौरा बीच में छोड़कर बस्तर आते, वे आज आए हैं। अमित शाह, दोनों उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्व मंत्री आपदा प्रबंधन मंत्री कोई भी बस्तर नहीं आया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा तुरंत सरकार यह कदम उठाए। बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन तबाह हो गया है। अनके गांवों का संपर्क टूट चुका है, रास्ते बंद हो चुके हैं, सैकड़ों लोगों का घर बारिश से टूट चुका है, स्थितियां चिंताजनक है। प्रभावित घरों के निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए।टूट चुके मार्गो पुल पुलियों की मरम्मत शुरू कर आवागमन बहाल किया जाए। बिजली व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए। प्रभावितों का व्यवस्थापन सुरक्षित स्थान पर उनकी सहमति से किया जाए। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50हजार रुपए की तात्कालिक सहायता और 10 लाख रु का मुआवजा दिया जाए। स्कूली बच्चों को कापी किताब बस्ते स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाई जाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत बहाल की जाय, जब तक तात्कालिक राहत राशि 50 हजार और मुआवजा राशि दस लाख का वितरण नहीं हो जाता सरकार प्रभावित क्षेत्रों में सभी के लिए पके भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से करे। प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद, कविता साहू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई आदि मौजूद रहे।

बाढ़, बारिश ने फाड़ रखा है कलेजा, राहत के नाम पर दी फटी साड़ी! सुशासन का चीरहरण किया प्रशासन ने

0
  • मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कहने पर महिला को उठा ले गई पुलिस 

अर्जुन झा-

जगदलपुर एक तो बाढ़ और अतिवृष्टि ने पीड़ितों का कलेजा तार तार कर रखा है, ऊपर से प्रशासन ने राहत के नाम पर जो साड़ियां दी हैं, वह फटी निकल रही हैं। जब एक प्रभावित महिला ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री से करना चाही तो पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। उसे घंटों थाने में बिठाए रखा गया। इस तरह विष्णुदेव साय के सुशासन का चीरहरण किया है दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं।

बस्तर संभाग में बाढ़ और अतिवृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। गरीबों के आशियाने टूट गए हैं, अनाज, राशन, कपड़े लत्ते, बच्चों की किताब कॉपियां आदि सामग्री पानी की भेंट चढ़ चुकी हैं। प्रभावितों के घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। बारिश का जोर थमने के बाद प्रशासन द्वारा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, मगर यह राहत जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में भी तबाही का मंजर देखने को मिला है। वहां प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री और वस्त्र प्रदान किए जा रहे हैं। मगर दुर्भाग्य यह कि राहत और मदद के नाम पर प्रशासन द्वारा दंतेवाड़ा जिले में प्रभावित परिवारों को जो साड़ियां बांटी गईं हैं वे फटी हालत में हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। सीएम श्री साय ने पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद भी किया। इसी दौरान एक प्रभावित आदिवासी महिला ने जब प्रशासन द्वारा राहत एवं मदद के नाम पर फटी साड़ी दी जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कह दी, तो पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई। जब तक मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा जिले से लौट नहीं गए, तब तक महिला को थाने में ही बिठाए रखा गया। राहत और मदद के नाम पर दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने न सिर्फ पीड़ितों के जले में नमक छिड़कने का काम किया है, बल्कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का चीरहरण भी कर डाला है।यह घटना मानवीय संवेदना को भी तार तार कर गई।इस घटनाक्रम ने यह भी साबित कर दिया है कि सुशासन पर अफसरशाही किस कदर हावी है।

बिफर पड़े पीसीसी चीफ बैज

दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ प्रभावितों को फटी साड़ियां बांटने और मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत मात्र की बात कहने पर आदिवासी महिला को घंटों थाने में बिठाए रखने का मसला संज्ञान में आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आहत हो उठे। उन्होंने दंतेवाड़ा के प्रशासनिक अधिकारियों और टीआई की क्लास लगा दी। दीपक बैज ने टीआई से कहा कि एक तो आपने फटी हुई साड़ियां बंटवाई हैं, ऊपर से पीड़ित महिला के साथ अपराधियों जैसा सलूक कर निर्ममता का परिचय दिया है। आदिवासी महिला ने कोई गुनाह तो नहीं किया था, जो आपने उसे उठाकर थाने में बंद कर दिया? आखिर आदिवासियों के साथ आप और आपकी सरकार कब तक यूं ही जुल्म ढाते रहेंगे? पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- टीआई साहब आपने महिला के साथ जो व्यवहार किया है, वह हरगिज क्षमा योग्य नहीं है हम इस मुद्दे को राजधानी स्तर तक उठाएंगे। मोबाईल फोन के जरिए टीआई से बात करते समय प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज की पीड़ा और नाराजगी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। बाद में इस🏳️ संवाददाता से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर के आदिवासियों के प्रति पूरी तरह संवेदन शून्य हो गई है, आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते एक आदिवासी महिला के इस तरह के अपमान का उदाहरण और कहीं देखने सुनने को मिला नहीं है। इस कृत्य के लिए आदिवासी भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। दीपक बैज ने कहा कि बात सिर्फ एक फटी साड़ी की ही नहीं है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता से जुड़ा बड़ा मामला भी है।

भाजपा ने बनाया समीर कुमार मिश्रा को बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष

0
  • भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर नगर पंचायत में राजेन्द्र नगर वार्ड के पार्षद समीर कुमार मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज सोमवार को बस्तर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष के रूप में समीर कुमार मिश्रा के नाम की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त बस्तर नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से कार्य करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

संतानदात्री माई लिंगेश्वरी देवी के दरबार में कल लगेगा श्रद्धालुओं का मेला

0
  •  दूर दूर से संतान की चाह में आते हैं दुखियारे दंपत्ति

अर्जुन झा-

जगदलपुर जिस बस्तर की रत्नगर्भा भूमि पर प्रभु रामचंद्र  चरण पड़े थे, वह बस्तर भूमि अति पावन है। बस्तर पर वन देवी के साथ ही दंतेश्वरी माई, बारसूर के गणेश जी, पतित पावनी इंद्रावती मैया, शंकिनी डंकिनी और शबरी जैसी पुण्य सलिला नदियों की भी कृपा सदियों से बरसती आई है। देवभूमि बस्तर की लिंगेश्वरी मैया की भी महिमा बड़ी न्यारी है। खास बात यह है कि मातारानी का दरबार साल में सिर्फ एक दिन भद्रपद की ग्यारस तिथि के दिन ही खुलता है और देश विदेश के भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। इस साल भी यहां श्रद्धांलुओं का तांता लगना शुरू हो गया है।

माई लिंगेश्वरी का पावन धाम बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आलनार के ग्राम अलुर के पास एक प्राचीन गुफा में स्थित है। लिंगेश्वरी देवी मंदिर अलुर में 3 सितंबर बुधवार को सुबह 5 से लेकर शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। यहां देश विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने और मन्नत मांगने आते हैं। 2 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी कतार श्रद्धालुओं की लगती है। श्रद्धालुओं के पहुंचने और कतार में लगने का सिलसिला दो दिन पहले से ही शुरू हो गया। इस मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक बार केवल 12 घंटे के खुलते हैं। मान्यता है है कि लिंगेश्वरी मैया की कृपा से सूनी गोद भर जाती है, जीवन की सारी बाधाएं, तकलीफें दूर हो जाती हैं। यहां आने वाले ज्यादातर दंपत्ति निसंतान होते हैं और संतान की चाह लेकर आते हैं। जिन्हें माता की कृपा से संतान सुख की प्राप्ति हो चुकी होती है ऐसे दंपत्ति माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों और मंदिर समिति की ओर से खीर, पूड़ी, खिचड़ी की व्यवस्था की जाती है। 3 सितंबर को लगने वाले मेले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुफा के अंदर किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं करने दिया जाता, श्रद्धालु बाहर से ही देवी मां के दर्शन कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित रह गईं हजारों महतारियां

0
  •  प्रचार प्रसार की कमी और जानकारी के अभाव में नहीं भर पाईं फार्म
  • बस्तर में योजना के लिए विशेष अभियान जरूरी

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रचार प्रसार न होने और जानकारी के अभाव के चलते बस्तर संभाग की हजारों महतारियां महतारी वंदन के लाभ से वंचित रह गईं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सरकारी तंत्र की ओर से सूचना की कमी के कारण कई महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।

बस्तर संभाग के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं। सरकार को बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। खासकर बस्तर संभाग में इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। शासन प्रशासन द्वारा बस्तर की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के आवेदन के लिए पुनः अवसर की जानकारी नहीं दी गई, जिससे अंतिम तिथि निकल गई और वे योजना के लाभ से वंचित रह गईं। सरकार को ऐसी महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए ताकि वे भी योजना का लाभ उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक महतारी वंदन योजना का आवेदन के लिए प्रचार प्रसार करना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास और परियोजना कार्यालय में भी महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण छूटी हुई महिलाओं को महतारी वंदन योजना का फार्म नहीं भराया गया। इससे महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक महतारी वंदन योजना का प्रचार प्रसार करना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर गरीब महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। ऐसी महिलाओं के लिए जो योजना के आवेदन की प्रक्रिया में देरी या जानकारी की कमी के कारण वंचित हो गई हैं।

हाइड्रोलिक मशीन में फंस जाने से महिला बुरी तरह से घायल

0

बालोद जिले के परसोदा स्थित गंगोत्री फ्लाई रेश इट फैक्ट्री में आज सुबह हाइड्रोलिक मशीन से सफाई के दौरान यहां घटना घटी । जिसमें एक महिला मजदूर बुरी तरह से मशीन में फंस जाने के कारण उनके दोनों पैर टूट गए व पैर की तीन उंगलियां कट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम रूपा मांडवी जो की 27 नंबर वार्ड दल्ली राजहरा के निवासी है। जो की महिला मजदूर प्रतिदिन की भांति आज रविवार को भी साफ सफाई का काम कर रही थी तभी फैक्ट्री में सफाई के दौरान मशीनों में फंस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें फिलहाल घायल महिला का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।

ग्राम मांदर के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जायेगी, राहत कार्य निरंतर जारी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

0
  • ग्राम मांदर के बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जायेगी, राहत कार्य निरंतर जारी – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
  • बाढ़ प्रभावित ग्राम मांदर पहुँचा भाजपा का दल, बाढ़ पीड़ितों से मिले, राहत सामग्री उपलब्ध करायी

जगदलपुर :- लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र के बाद प्रभावित ग्राम मांदर का शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया। भाजपा के दल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और राहत सामग्री का भी वितरण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ आपदा से प्रभावितों को शासन द्वारा अविलंब सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। राहत कार्यों में कोई भी कमी नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विदेश प्रवास के दौरान बस्तर में आयी बाढ़ आपदा को संज्ञान में लिया था और हर संभव सहायता व राहत कार्यों के लिये निर्देश दिये थे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा दल में योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, रोहित त्रिवेदी, बलदेव मण्डावी, अतुल सिम्हा,वीरेंद्र जोशी, मंगतूराम कश्यप, पद्मा कश्यप, चन्द्रभान कश्यप,पाण्डू कोर्रामी ,शिव नंदन पेगड़,बलिराम कश्यप आदि शामिल रहे।

फिट इंडिया मूवमेंट का हुआ भव्य समापन समारोह

0

जगदलपुर। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जगदलपुर के तत्वावधान में प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही फिट इंडिया मूवमेंट की विविध खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का समापन समारोह आज, 31 अगस्त को भव्य रूप से आयोजित हुआ।

समापन दिवस पर 800, 400, 200 और 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।इसके साथ ही पार्षदों की 100 *मीटर दौड़ प्रतियोगिता तथा पार्षदों एवं जिला प्रशासन के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा।

नगर निगम की ओर से महापौर संजय पाण्डे ने नेतृत्व किया, वहीं जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने कमान संभाली। रोमांचक मुकाबले में अंततः महापौर संजय पाण्डे की टीम विजयी रही। समापन अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट से समाज में स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन निरंतर ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक, सभी की सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया है।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेल सिंह देवगांव, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित नगर निगम के mic मेंबर पार्षद एवं गणमान्य नागरिक – निर्मल पनिग्रही, लक्ष्मण झा, योगेन्द्र पांडेय, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, यशवंत ध्रुव, पारुल बोथरा, आशा साहू, दिलीप दास, खगेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, बसंती समरथ एवं उर्मिला यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

खेल विभाग से कीड़ा अधिकारी वेदप्रकाश सोनी, राजकुमार महतो सुनील पिल्लै, कोटेश्वर नायडू, श्रावण साहू, चंद मोहन वर्मा, अविनाश माने,अतुल शुक्ला एवं प्रदीप साहू भी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS