City Media - Page 1342 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1342

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ क्षेत्र की जनता को दी 9 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

0

46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन संपन्न
25 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण सहित किसानों को कृषि यंत्र एवं सब्जी बीज मिनी किट वितरित गांव, गरीब एवं किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है राज्य सरकार-प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

बीजापुर 20 नवम्बर 2021- प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री बीजापुर कवासी लखमा ने आज एक दिवसीय बीजापुर जिला प्रवास पर भैरमगढ़ क्षेत्र की जनता को 9 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने भैरमगढ़ में 7 करोड़ 49 लाख रूपए लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं एक करोड़ 67 लाख 53 हजार रूपए लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने नर्तक दलों के बाजे-गाजे के साथ अतिथियों का जोशीला स्वागत किया। इस दौरान सांसद कोरापुट सप्तगिरी शंकर उल्का, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप, विधायक बीजापुर एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी सहित सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन मौजूद थे।

इस अवसर का प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार इस ओर लगातार नवीन फैसला लेकर कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल सुविधा, स्कूल, आश्रम, राशन दुकान, स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना से गांवों के विकास को बढ़ावा मिला है। कृषि ऋण माफी, सिंचाई कर में छूट, हाफ बिजली बिल, सिंचाई के साधनों का विकास, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजनान्तर्गत आदान सहायता से किसानों को तरक्की के नये अवसर मिले हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण का प्रति मानक बोरा 4 हजार रूपए करना, काबिज काश्त वन भूमि का वनाधिकार पट्टा वितरण और उन्हे खेती किसानी के लिए सहायता देने के फलस्वरूप वनवासियों में खुशहाली आयी है। हमारी सरकार ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को हर साल 6 हजार रूपए सहायता देगी। गरीब तबके के लोगों को रोजगार देने नरवा गरवा, घुरवा एवं बाड़ी गोधन न्याय योजना सहायक साबित हो रही है। यही नहीं हमारी सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केन्द्रीत कर विकास के नये आयाम

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

स्थापित कर रही है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कोविड संकट के दौरान विकास कार्यों को बढ़ावा मिला है और आज प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर सांसद कोरापुट सप्तगिरी शंकर उल्का और सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप तथा विधायक बीजापुर एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों को संबोधित कर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को रेखांकित किया। आरंभ में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्वागत उद्बोधन में जिले के विकास गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और अंदरूनी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की सुलभता के लिए हरसंभव पहल करने की कटिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और अन्य अतिथियों ने भैरमगढ़ में नवीन बस स्टैण्ड, पौनी पसारी परिसर तथा पुष्पवाटिका उद्यान का लोकार्पण करने सहित बस स्टैण्ड परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। वहीं क्षेत्र के 25 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा वितरण करने सहित 2 महिला स्व-सहायता समूह को मिनी राईस मिल, 5 कारीगरों को टूल किट, 5 किसानों को पावर स्प्रेयर, 5 पोषण माताओं को बेबी सुरक्षा किट, 5 गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी, 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा 6 किसानों को सब्जी बीज मिनीकिट प्रदान किया। इसके साथ ही असंगठित कर्मकार मुत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 2 हितग्राहियों को एक-एक लाख रूपए सहायता राशि का चेक, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 3 युवाओं को स्वरोजगार स्थापना हेतु 6 लाख रूपए ऋण राशि का चेक सहित शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता  संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत 4 हितग्राहियों को 4 लाख 24 हजार रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं बीजापुर स्पोर्टस आकदमी के 5 अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर चयनित अजय मोड़ियम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में   सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने आभार व्यक्त किया।

बस्तर सांसद दीपक बैज पहुँचे बीजापुर जिले के भैरमगढ़, करोड़ो रूपये के विकास कार्यो भूमिपूजन व लोकार्पण में हुए शामिल…

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी व कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का,प्रभारी मंत्री कवासी लखमा,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी रहे मौजूद…

आज बस्तर सांसद दीपक बैज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान भैरमगढ़ स्थित भैरम बाबा मंदिर दर्शन कर भैरम बाबा उद्यान का लोकार्पण,स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम संजयपारा के लोकार्पण एवँ आदर्श बाजार व नया बस स्टैंड एवँ काम्प्लेक्स के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवँ भूमिपूजन में मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

कार्यक्रम के दौरान सांसद बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज बीजापुर जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है इस से कही ना कही बीजापुर के विकास में तेजी आएगी, छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हित मे कार्य किया जिस से आज हमारे किसान भाई सशक्त हुए है। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी समाज को अपना एक भवन दिया जो कि प्रदेश में पहली बार देखने को मिला। आगे सांसद बैज ने कहा देश के अन्नदाताओं को जबरन 3 काल कृषि कानून केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा थोपा गया पर आज मोदी सरकार को देश के अन्नदाताओं के सामने झुकना पड़ा। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है बदले की भावना से काम कर रही है। जबकि हमारी सरकार ने बीजापुर के घर घर में पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है जिले के युवाओं को बस्तर फाइटर में भर्ती कर रोजगार देने का काम कर रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीजापुर से रायपुर तक जिले का विकास हो रहा है कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है 15 साल तक बीजापुर में बीजेपी के मंत्री रहे परंतु बिजापुर का विकास कर ना सके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से 3 साल में बीजापुर के विकास एवं निर्माण कार्य में तेजी आई है भाजपा के सरकार में महंगाई चरम पर है आज बीजापुर में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया भाजपा के शासनकाल में यहां के मंत्री हेलीकॉप्टर से बीजापुर आते थे।

🔹इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियामी,कमलेष कारम, अजय सिंह लालू राठौड़,नीना रावतीया,रुक्मिणी कर्मा,यशवर्धन राव,सांसद प्रतिनिधि सीताराम मांझी,प्रवीण राणा,वेणुगोपाल राव समेत कांग्रेस के पदाधिकारीगण,कलेक्टर बीजापुर, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, जनपद अध्यक्ष,सरपंच एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

जमीन विवाद के चलते बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या, मीडिया से बातचीत के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया

0

जांजगीर – जमीन विवाद के चलते दिनदहाड़े बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी | घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव निवासी सोहित केवट और सुनील केवट की जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था। पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी और को दे दिया था और जिस व्यक्ति को जमीन दिया गया था उस व्यक्ति ने वहां पर घर भी बना लिया है और पंच उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था मगर इन्हें पैसे नहीं मिले इन्होने अपनी जमीन 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी ।  पंच भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।

दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या करने के बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए मीडिया से बातचीत कर अपना जुर्म मानने के बाद खुद को पुलिस के हवाले किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – स्कूल जाने के लिए निकले 02 छात्र लापता

0

दल्लीराजहरा – स्कूल जाने के लिए निकले नेहरु स्कूल कक्षा 9 वी के 02 छात्र लापता हो गए है | छात्र भावेश धारगावे पिता संजय धारगावे वार्ड क्र 02 आज़ाद नगर एवं  तनिष्क निषाद पिता गणेश निषाद पंढर दल्ली के निवासी है | सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे पर स्कूल नही गए 11 बजे के आसपास इनको बस स्टैंड में देखा गया था स्कूल ड्रेस में थे और घर से दोनों अपने अपने साइकिल में निकलें थे |  

कृपया किसी को भी इसके बारे में जानकारी हो तो थाना राजहरा को सूचित करने का कृपा करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तीन कृषि कानूनों का वापस लिया जाना स्वागत योग्य निर्णय : विक्रम ध्रुवे

0

जिलाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो तीन कृषि क़ानून वापस लिए जाने की घोषणा की है वो स्वागतेय है। उन्होंने कहा की देशभर को ऊहापोह और दुविधाग्रस्त बनाकर भ्रमित करने के षड्यंत्रों से किसानों को मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है। ध्रुवे ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और सिख धर्मगुरु गुरु नानकदेव जी जयंती के पावन प्रकाश-पर्व पर तीनों कृषि क़ानूनों को लेकर किसानों के एक वर्ग की असहमति का सम्मान करते हुए जो यह निर्णय लिया गया है, वह भारतीय लोकतंत्र की ‘वादे-वादे जायते तत्वबोध:’ की सर्वोच्च भावना की विनम्र अभिव्यक्ति है और यही लोकतंत्र का सौंदर्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ध्रुवे ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन क़ानूनों से जुड़े तमाम पहलुओं पर देश को समझाने का, उन पर खुली चर्चा करके समाधान करने का और जिन प्रावधानों पर सर्वाधिक आशंका या असहमति थी, उनमें ज़रूरी संशोधन करने की तत्परता दिखाने के सत्यनिष्ठापूर्वक प्रयास किए थे। ध्रुवे ने कहा कि किसानों के कल्याण की और अनेक योजनाओं पर काम करके तथा नई योजनाएँ घोषित करके केंद्र सरकार देश के अन्नदाता किसानों की चिंता करती रहेगी और भाजपा इसके लिए प्रतिबद्ध है। ध्रुवे ने कहा कि किसानों के नाम पर देश को दिग्भ्रमित करने में लगे लोगों को अब किसानों के कल्याण की सच्ची कोशिशों में जुटना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आवश्यक सूचना – केंवटी से रायपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन

0

दल्लीराजहरा – केंवटी से रायपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है | तकनीकी कारणों से यह ट्रेन कल सुबह 1:30 विलम्ब से आएगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – रेलवे का लिंक फैल होने से टिकट बुकिंग प्रभावित, यात्री परेशान

0

दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा बालोद जिले का सबसे बड़ी रेलवे की इकाई है. तथा इसके साथ यह नगर जिले का सबसे बड़ा व्यावसायिक केन्द्र व सर्वाधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है. जिसके बदौलत ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को माल भाड़े के रूप में सबसे अधिक आमदानी की प्राप्ती होती है. लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते  नगर व क्षेत्र वासियों को टिकट रिजर्वेशन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत दल्लीराजहरा स्टेशन में लगभग 3-4  दिनों से तत्काल रिजर्वेशन टिकट नहीं बन पाने के कारण क्षेत्रावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके सिस्टम में आई तकनीकी खराबी में किसी प्रकार का कोई सुधार नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पिछले 3-4 दिनों से नगर के रेलवे स्टेशन में तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए क्षेत्रावासियों को भटकना पड़ रहा है.

इस सम्बन्ध में रेलवे अधिकारीयों से बात करने पर कहा गया

इस सम्बन्ध में स्टेशन मास्टर को कॉल किया गया था तो उन्होंने कहा वे बाहर है और इस सम्बन्ध में किसी अन्य अधिकारी से बात करें | उसके पश्चात् अन्य अधिकारी को कॉल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली जबकि शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज है और यह भी कहा कि उनकी ड्यूटी दुर्ग में है |

स्टेशन में हो रही इस परेशानी के वजह से क्षेत्रवासियों में रेलवे विभाग के प्रति काफी नाराजगी बनी हुई है. विदित हो कि तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए क्षेत्रवासी सुबह 6 बजे से अपना फार्म भरकर लाईन में खडे़ रहते हैं. इस तरह घंटों खडे़ रहने के कारण शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और घंटो खडे़ रहने के बाद जब तत्काल रिजर्वेशन काउंटर खुलता है तो संबंधित कर्मचारी द्वारा लिंक फेल होना बताया जाता है.

स्टेशन में जाकर मामले की जानकारी ली गई तो कोई भी अधिकारी/कर्मचारी कुछ भी बता पाने में असमर्थ है | जिसकी जानकारी यात्रियों द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियों देने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही या सुनवाई करना छोड़ दुसरे अन्य अधिकारीयों का हवाला देकर पल्ला झाड़ देते है. जिससे क्षेत्रवासियों में रेलवे विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

स्टेशन में हो रहा वाद विवादः

लोगों ने कहा कि रेलवे प्रबंधन यात्रियों की सुविधाओं के लिए बड़ी बड़ी बातें करता है परंतु विगत 4 दिनों से तत्काल रिजर्वेशन टिकट के लिए लिंक फेल हो जाने की वजह से लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद विभाग तत्काल रिजर्वेशन सुविधा के लिए सिस्टम में आई तकनीकी  खराबी को दूर कर पाने में नाकाम साबित हो रहा है. लिंक फेल होने और इसके चलते तत्काल रिजर्वेशन सुविधा का लाभ नहीं मिलने से यात्रियों एवं संबंधित कर्मचारी के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गिरनार तीर्थ जूनागढ़ में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के मंगल की कामना की

0

5200 सीढ़ी चढ़ कर 1031 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता अंबे और जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के दर्शन पूजन किया |

हिन्दू एवं जैन धर्म दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जूनागढ़ का गिरनार पर्वत |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत पर स्थित माता अम्बे के मंदिर जो की 5200 सीढ़ी चढ़ कर पहुंचे एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर बस्तर छत्तीसगढ़ एवं जगदलपुर की मंगल सुख समृद्धि शांति की कामना की |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

इसी तरह 4100 सीढ़ी चढ़ कर जैन धर्म के बाईसवें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के मोक्ष स्थल मंदिर में पूजा अर्चना की एवं सुख समृद्धि शांति की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की यह मेरा सौभाग्य है की आज हिन्दू धर्म एवं जैन धर्म के इस महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल का दर्शन पूजन कर छत्तीसगढ़ बस्तर एवं जगदलपुर के सुख समृद्धि शांति की कामना करने का अवसर मिला है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जैन एवं पुत्र जिनेश जैन उपस्थित रहे |

मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण सामाजिक जागरूकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

0

बीजापुर जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ एग्रीकाँन समिति द्वारा जिला के तीन विकाशखंडो में बीजापुर, भैरमगढ़,और भोपालपटनम में दिनांक 9/11/2021 से जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमे प्रशिक्षण देने के लिए मुख्य रूप से एग्रीकाँन समिति से राज्य समन्वयक दानिश हुसैन, जिला समन्वयक योगेश पुरोहित एवं एग्रीकाँन से बीजापुर के जिला समन्वयक पॉल कुमार नाग, यूनीसेफ जिला समन्वयक भरत साहू, जिला स्वस्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गवेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक उपस्थिक रहे। एवं प्रतिभागी के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन कार्यकर्ता और बिजादुतिर के स्वयं सेवक सहित तीनो ब्लाक में कुल. 265 की संख्या में उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

बीजापुर जिले के प्रत्येक ब्लॉक में प्रथम जागरूकता बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जाना कि मानसिक स्वास्थ्य का कितना असर सामान्य जीवन पर होता है। ज्ञात हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य सभी आयु वर्ग के लोगों पर प्रभाव डालता है बच्चों पर इसका गहरा असर होता है जिससे बच्चों में एकांत में रहना , चिंतित रहना, डरना आदि का आदत बन जाता है । जागरूकता कार्यक्रम में मानसिक अस्वास्थता की पहचान उसके कारण एवं शुरूवात में ही इसके निदान के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री राहुल कौशिक जी ने कहा की यह प्रथम कार्यशाला काफी कारगर था इससे कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर चित-परिचित हुए तथा भाग लिए कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर जाकर अन्य लोगों को जागरूक करेंगे और निश्चित रूप से यह कार्यक्रम जिले में कारगर साबित होगा।

प्रशासन की पहल पर नक्सल पीड़ित परिवारों के पुर्नवास व सहायता हेतु विशेष शिविर का आयोजन

0

22 नवम्बर को शिविर में बनाये जायेंगे राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुश्मान कार्ड, बस पास सहित अन्य जरूरी दस्तावेज

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 20 नवम्बर 2021

प्रशासन की विशेष पहल पर जिला मुख्यालय नारायणपुर के समीप गरांजी स्थित मंडी प्रांगण में नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार एवं आत्म समर्पित नक्सलियों जो शासकीय योजनाओं से वंचित है, उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन 22 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे से किया जायेगा। शिविर में इनके नये राशनकार्ड बनाना एवं राशनकार्ड स्थानांतरण, आयुष्मान कार्ड, नये आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, परिवहन पास, बैंकों में जनधन खाता, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित होंगे। शिविर में आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, पीड़ित परिवार के सदस्य के शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश, नक्सल पीड़ित व आत्म समर्पित परिवार के सदस्यों को स्वरेाजागर हेतु प्रशिक्षण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशनकार्ड प्रदाय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सुविधा, नक्सल पीड़ित परिवार को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट हेतु शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आत्म समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 196 ऐसे आत्म समर्पित नक्सली, जिनको किसी कारणवश सम्पर्क न होने के कारण प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया हैं से सम्पर्क करने व शिविर में भुगतान कराने की कार्यवाही की जावेंगी। इसी प्रकार पीडित परिवार के 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्य के शिक्षा एंव आश्रम/छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एंव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्रों को शिविर स्थल में रखेंगें व शिविर के पूर्व अपने अमले के माध्यम से आवेदन भरवाने की कार्यवाही करायेगे। स्कूल में प्रवेश हेतु लगने वाले सभी दस्तावेज यथा आवेदन पत्र जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, स्कूल टॉन्स्फर सर्टिफेकेट, पूर्व कक्षा की अंक सूची प्रस्तुत करने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेगें। उक्त दस्तावेजों के आधार पर ही पीडित परिवार के सदस्य की मॉग पर आश्रम व छात्रावासों में प्रवेश की कार्यवाही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा की जावेगी।

शिविर में पीडित परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण हेतु चयन के लिए पीडित परिवार के सदस्यों को व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण राज मिस्त्री, प्लंबर इलेक्टिशियन, सिलाई, सोलर सिस्टम आदि के प्रशिक्षण हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज जिसमें आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, शिविर में लाने हेतु पम्पलेट व मुनादी के माध्यम से पूर्व मंे जानकारी देंगे। वहीं पीडित परिवार की महिला सदस्यों को पूर्व से गठित महिला समूहों में जोडकर व नवीन समूह में महिला सदस्य का आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर प्राप्त कर गठन की कार्यवाही जिला पंचायत के राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (विज्ञान) के द्वारा की जायेगी। व्यवसाय मूलक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार स्थापित कराने की कार्यवाही महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला कोष के ऋण प्रकरण तैयार किए जायेगे। शिविर में पीडित परिवार के सभी सदस्यों के जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोलने की कार्यवाही अग्रणी बैंक प्रत्येक नारायणपुर के द्वारा की जायेंगी व शिविर स्थल में विभिन्न बैंक की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर व्यक्तिगत व व्यवसायिक ऋण के प्रकरण तैयार किए जायेगे। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड व फोटो लाने हेतु अवगत कराएंगे।

पीडित परिवार के सदस्यों मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड का प्रदाय राशन कार्ड का स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही नक्सल पीडित परिवार को मुख्यमंत्री खाधान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्ड की पात्रता है। जिला खाद्य अधिकारी शिविर स्थल में नवीन राशन कार्ड का प्रदाय पीडित परिवार के सदस्य अगर अन्य ग्राम से आए हो तो राशन कार्ड के स्थानांतरण व संशोधन की कार्यवाही कराऐगे। इसी प्रकार शिविर स्थल में स्वास्थ विभाग के द्वारा चिकित्सा सहायता हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जायेगी। इस हेतु आधार कार्ड राशन कार्ड व फोटो लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। आत्म समर्पित नक्सलियों के उनकी माँग पर नसबंदी खोलने के ऑपरेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जायेगी। इस हेतु पुलिस विभाग द्वारा संबंधित आत्म समर्पित नक्सली की जानकारी स्वास्थ विभाग को उपलब्ध कराई जायेंगी। शिविर स्थल में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों को यात्री बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट का पास बनाये जायेंगे। इसके लिए फोटो आधार कार्ड लाने हेतु पीडित परिवार को अवगत करायेंगे। नक्सल पीडित परिवार के सदस्यों के नये आधार कार्ड बनाना अधतनीकरण व संशोधन का भी कार्य किया जायेगा, पीड़ित परिवार अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, अंक सूची ,राशन कार्ड वोटर कार्ड आदि लाने हेतु सदस्यों को अवगत कराएंगे।

जिला मुख्यालय नारायणपुर के शांतिनगर, गुडरापारा और कुम्हारपारा में निवासरत व अन्य नक्सल पीड़ित परिवारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 22 नवम्बर को मंडी प्रांगण गरांजी में लगने वाले विशेष शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करत हुए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, पीड़ित परिवार के 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को शिक्षा एवं आश्रम/छात्रावास में प्रवेश हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित नक्सल पपरिवार के सदस्यों को स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु चयन के लिए जिला कौशल विकास अभिकरण, महिला बाल विकास की योजनाआं का लाभ व समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला महिला बाल विकास अधिकारी, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत् राशनकार्ड का प्रदाय, राशनकार्ड का स्थानांतरण व संशोधन हेतु जिला खाद्य अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत् आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर, नक्सल पीड़ित परिवार को यात्री बसों में किराये में 50 प्रशित की छूट का पास बनाने हेतु क्षेत्रीय परिवार अधिकारी और आत्मसमर्पित नक्सलियों के नसबंदी खोलने के आपरेशन की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और नया आधार कार्ड, नवीनीकरण व संशोधन हेतु ईडीएम को नोडल बनाया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS