कुसुमकसा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )ने आज निको माइनिंग लिमिटेट गिधाली के G M ललित सर से मुलाक़ात कर अपने मण्डल क्षेत्र मे विकास कार्य पर चर्चा किया और N H 30 मुख्य मार्ग करियाटोला पुल के आसपास अधेरा होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट होते रहता है जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है व आसपास के गॉव वाले को पुल बड़ा होने के कारण मेन रोड से करियाटोला मार्ग सकरा हो गया है जिसके कारण आवागमन करने में बहुत सुविधा होती है आसपास में बिजली का पोल न होने के कारण ग्राम पंचायत के द्वारा अभी तक लाइट की व्यवस्था नहीं की गई थी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मण्डल अध्यक्ष ने निको मीनिंग के डायरेक्टर से बात कर के सौर ऊर्जा से चालित हाई मास्क लाइट पोल सहित लगाने का आग्रह किया और ग्राम पंचायत कुसुमकसा में माता शीतला मंदिर के प्रांगण में ड्रोन सेट निर्माण व बैठक किस स्थान में टाइल्स लगाने का आग्रह किया जिससे निको मीनिंग के G M ललित सर ने आग्रह को स्वीकार करते हुए आने वाले समय में इस कार्य को पूर्ण करने आश्वासन दिया मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा के साथ भाजपा नेता मोती लाल कोचरिया भी उपस्थित रहे
पांचवी, आठवीं की परीक्षाओं के सफलसंचालन की तैयारी में जुटे डीईओ बीआर बघेल
- जिला शिक्षा अधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक
जगदलपुर बस्तर जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल अब प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी पूरी तरह संजीदा हो गए हैं। इन परीक्षाओं के निर्विघ्न संचालन और प्रश्नपत्रों की जांच व मूल्यांकन में पारदर्शिता व त्रुटि रहित मूल्यांकन के लिए बघेल ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

पांचवी और आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने मातहत अधिकारियों की बैठक ली। श्री बघेल ने परीक्षा आयोजन और प्रश्न पत्रों की जांच एवं मूल्यांकन के लिए जरूरी टिप्स दिए। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों सहायक खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड स्त्रोत समन्वयकों और संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक निर्मल विद्यालय में ली गई। बघेल ने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं केंद्र अध्यक्ष के दायित्वों के बारे में पॉइंट टू पॉइंट समझाया। बघेल ने निर्देश दिया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से संचालित किया जाए और गोपनीय सामग्री का वितरण 15 मार्च को जगतू माहारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर से किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है परीक्षा उपरांत मूल्यांकन कार्य हेतु प्रत्येक विकासखंड में दो मूल्यांकन केंद्र हैं। केवल बस्तानार में एक मूल्यांकन केंद्र है।

एनएमडीसी में मजदूरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी, उत्पादन और शेयर कीमतों में गिरावट
- बीते पखवाड़े भर से जारी है श्रमिकोंकी हड़ताल
बचेली ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर 27 फरवरी से एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं में मजदूर संगठनों का आंदोलन जारी है। श्रमिक चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल से कंपनी के उत्पादन और शेयर मूल्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा है।
श्रमिकों की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2022 से लंबित वेतन समझौते को लागू करने, ठेका श्रमिकों के वेतन समझौते के लिए बातचीत शीघ्र शुरू करने, मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती की अधिसूचना जारी करने, प्रबंधन और श्रम संगठनों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन रोकने की मांग शामिल हैं। मजदूर संगठन 27 फरवरी से बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। फेडरेशन के 8 सदस्य एवं पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक एनएमडीसी चेक पोस्ट के सामने धरना दे रहे हैं। आंदोलन के 14वें दिन महिला श्रमिकों ने भी भूख हड़ताल में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की। इनमें राजेश्वरी प्रधान, जी. मिनी, नीतू रानी सिकदर, नंदा नाग, हेमवती शर्मा, अनिता मौर्य, आसमति साहू, रेणुका नाग, चांदनी परवीन एवं सरिता खमारी प्रमुख हैं।इसके अलावा, 6 मार्च से मजदूर संगठनों ने मैनपावर की कमी और नई भर्ती की मांग को लेकर ओवरटाइम भी बंद कर रखा है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ रहा है, जिससे एनएमडीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधि
कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी हड़ताल स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आज कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भी हड़ताल स्थल पहुंचकर आंदोलन को फिर से अपना समर्थन देते हुए कहा कि श्रमिक बिरादरी के में कांग्रेस सदैव साथ खड़ी रहेगी। प्रतिनिधि मंडल में दंतेवाड़ा जिला महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी, महिला पार्षद किरण जायसवाल, रीना डाकुआ एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, पुनीता साहू, दमयंती साहू समेत बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य शामिल रहे। विदित हो कि पूर्व में भी इस आंदोलन को समर्थन देने हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित समस्त पार्षदों ने हड़ताल स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी ।
3 साल से लंबित है वेतन समझौता
गौरतलब है कि एनएमडीसी के मजदूरों का वेतन समझौता 1 जनवरी 2022 से लंबित है। श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के बीच अब तक 8 बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें अगस्त 2024 में 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर सहमति बनी थी। बावजूद इसके, अब तक इस प्रस्ताव को लागू नहीं किया गया है, जिससे श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा है। मजदूर संगठनों ने 13 जनवरी 2025 को एनएमडीसी प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस सौंपा था। इस दौरान नियमित और ठेका श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
उत्पादन और शेयर प्रभावित
आंदोलन के चलते एनएमडीसी के उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है, जिससे शेयर बाजार कंपनी के शेयर के दाम में भी मंदी का दौर शुरू हो गया है। इससे कंपनी प्रबंधन और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मजदूर संगठनों ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
कलेक्टर, सीईओ ने महिला समूह से खरीदे रंग ग़ुलाल
जगदलपुर।कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह बस्तर की महिलाओं द्वारा लगाए गए हर्बल गुलाल व होली के सामानों के स्टॉल का निरीक्षण किया। कलेक्टर और सीईओ ने स्व सहायता समूह की सदस्याओं से होली के लिए हर्बल रंग गुलाल और पिचकारियां खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया ।
नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज ( पिंटू ) दुबे का बंग समाज द्वारा बधाई दिया
दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज ( पिंटू ) दुबे का बंग समाज दल्ली राजहरा के द्वारा नगर पालिका परिषद में पहुंचकर बधाई दिया गया l इस अवसर पर रविन्द्र ग्रंथालय के सेक्रेटरी कनक बैनजी राजहरा कालीबाड़ी के सेक्रेटरी मदन माइती ने भारतीय जनता पार्टी से विजय हुए तोरण लाल साहू एवं मनोज दुबे को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आप दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l

समाज के वरिष्ठ नागरिक गगन पांड्या ने बधाई होते हुए कहा कि बंग समाज की ओर से आप दोनों की जीत की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई l मां काली से प्रार्थना है कि दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में आप दोनों के प्रयास से बेहतरीन काम हो l दल्ली राजहरा के आम जनता आपके कार्यों से खुश रहे तथा दल्ली राजहरा एक नई ऊंचाई पर कायम हो l
अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने समाज की उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद में आप सभी का स्वागत है आपने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाया हैं l हम लोग आप लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे तथा आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे l
वहीं मनोज दुबे नगर पालिका उपाध्यक्ष ने बंग समाज के द्वारा सम्मानित किए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है l हमारा सरकार पूरी ईमानदारी के साथ हर वर्ग का विकास का कार्य करेगी l 5 सालों में दल्ली राजहरा एक नए विकास के राह पर अग्रसर होगा तथा लोगों को पूरा परिवर्तन नजर आएगी l हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपकी सरकार होगी यह आम जनता की सरकार होगी l जहां विकास के साथ नवनिर्माण होगा तथा लोगों को शिकायत का मौका नहीं आने देंगे l बंग समाज कीओर से इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ गगन पंड्या पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा कनक बैनजी , मदन माइती गौतम बेरा गौतम बोस, सजल राय ,जयंतो चक्रवर्ती पिंकू डे एवं सुरेश जयसवाल उपस्थित थे l
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दंतेश्वरी मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की
- जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग व उपाध्यक्ष पुरषोंतम बघेल को भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर बधाई दी
जगदलपुर:/जगदलपुर जनपद पंचायत चुनाव में निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पदलाम नाग ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व अपने समर्थकों और सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए पदलाम नाग ने कहा कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, छ.ग. शासन में मंत्री केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का तेजी से विकास करेंगे। व क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्धता के साथ जनसामान्य की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इसके साथ ही जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये पुरुषोत्तम कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी संगठन व भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। और कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन से आज जगदलपुर जनपद का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ।

पिछले कई वर्षों से लगातार बजरंग दल एवं भाजपा की विचारधारा से जुड़कर पार्टी में मैंने अपनी सेवाएं दीं। एवं पिछले लोकसभा चुनाव में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री महेश कश्यप जी के लिए चुनाव प्रचार किया। व निर्वाचन क्षेत्र से उन्हें लीड भी दिलाई। इसके पूर्व भी मैंने उपसरपंच पद पर रहते हुए भाजपा की विचारधारा के अनुसार जनमानस की सेवा की।
इस बार छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में जनपद सदस्य हेतु भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा एवं क्षेत्र की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन से जनपद सदस्य के रुप मे भारी मतों से विजय हासिल की।
और यह जीत न केवल उनकी है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है। इस जीत के साथ अपने इस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास जैसे शिक्षा,सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधा और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
एक बार पुनः मैं भाजपा संगठन, सभी जनपद सदस्य, भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ कि, आप सभी ने मुझे भरोसे के साथ जनपद उपाध्यक्ष चुना। अब मेरा भी कर्तव्य है कि मैं उस भरोसे को कायम रखूं। और भाजपा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास को सभी के साथ मिलकर नई ऊंचाइयों तक ले जाऊं।
निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात नव-निर्वाचित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सभी जनपद सदस्यों ने सिरहासार चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर दंतेश्वरी माई के दर्शन किये। व क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि की सभी ने कामना की। इसके बाद सभी सदस्य जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय से सभी ने मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी को जीत की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाई।
कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला
जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया।
नियद नेल्लानार योजना की लक्षित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को पहुंचाएं त्वरित लाभ: कलेक्टर हरिस एस
- शिकायत, मांग और सुझावों के लिए आमचो बस्तर वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप लांच
जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा है कि नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित जन कल्याणकारी योजनाओं के सर्वे के आधार पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कर सेचुरेशन करने पहल की जाए। साथ ही सर्वे के डाटा में आवश्यकता के अनुसार सुधार किया जाए।
कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। बैठक में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आम जनों के शिकायत, मांग और सुझाव के लिए आमचो बस्तर वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के विकास और अधिकारियों को लॉगिग आईडी के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने पोर्टल में प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्काल निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के डेटा का एक प्लेटफॉर्म में एकत्र करने के लिए पोर्टल बनाया गया है, आम जनता को इससे लाभ देने की पहल हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बैठक में नियद नेल्लानार योजना के तहत मनरेगा में मांग के आधार पर 100 प्रतिशत जॉब कार्ड की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रमिक पंजीयन कार्ड, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी , पशु टीकाकरण, दिव्यांग पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्लरी पाइप लाइन के विस्तार से संबंधित स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों की प्रगति के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र को जमा करने के साथ साथ अप्रारम्भ कार्यों को निरस्त करने के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनदर्शन के एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों के संबंधित विभागों के अधिकारी से चर्चा कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण की समीक्षा करते कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड शिविर के लिए मोबीलाइज अधिक से अधिक करें, प्रतिदिन शिविर आयोजित करने की तिथि और स्थल की व्यापक प्रचार- प्रसार करें। साथ ही इस शिविर में एनआरएलएम के माध्यम से बैंकों से महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं को स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को जिले में बच्चों में अंडर वेट का स्तर बढ़ने की स्थिति का जांच करने सहित फेस और इमेज कैप्चरिंग एप की स्थिति की समीक्षा भी की। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा के तहत जल संरक्षण, रीच टू वैली क्षेत्र में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाद्य भंडारण की स्थिति, धान का उठाव, उचित मूल्य की दूकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन के लिए चर्चा किया गया। उन्होंने कृषि से संबद्ध विभागों के बैंकों में प्रस्तुत केसीसी प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही जाति प्रमाण पत्र प्रदाय की प्रगति, स्कूल जतन योजना का तृतीय पक्ष मूल्यांकन संबंधी जानकारी, सघन मोतियाबिंद जांच और उपचार, चिरायु योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच, आंगनबाड़ी बच्चों का आधार कार्ड बनाने, जल जीवन मिशन के कार्यों, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति सहित समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण में शामिल हुए किरण देव और केदार कश्यप
जगदलपुर बस्तर संभाग की सुकमा नगर पालिका परिषद सुकमा के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। किरण देव एवं केदार कश्यप ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के कुशल नेतृत्व में सुकमा नगर के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे। इन्हीं कामनाओं के साथ आपके आगामी कार्यकाल में सफलता के लिए पुनः शुभकामनाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बालोद में जला ईडी का पुतला
बालोद। ईडी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े स्थानों पर कार्रवाई करने के विरोध में कांग्रेस ने नगर में ईडी का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूर्णतया लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या करने जैसा प्रयास है। इसके विरोध में आज बालोद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ईडी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, धीरज उपाध्याय ,चंद्रेश हिरवानी, विनोद शर्मा बंटी, अंचल प्रकाश साहू, अनिल यादव, साजन पटेल, संदीप साहू, सुमीत शर्मा, दिनेश्वर साहू, सुनील मंडावी, सतीश यादव, रीता सोनी, चंद्रहास साहू, चमेली साहू, मनोज ठाकुर, नारायण साहू, रोहित सागर, आदित्य दुबे, कमल टुवानी, फैज खान, कान्हा एवं साथी उपस्थित थे।


