City Media - Page 1239 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1239

विधानसभा सत्र के लिए लगे प्रश्रों का आकड़ा एक हजार पार, सत्र हंगामेदार होने की संभावना

0

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र भारी हंगामेदार हो सकता है। सत्र के लिए विधायकों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रश्र लगाए जा रहे है। 16 फरवरी तक सत्र के लिए लगाए गए प्रश्रों का आकड़ा एक हजार पार हो चुका है।

बजट सत्र इस बार 07 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 25 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। कोरोना काल में इस बार भी सत्र जरूर सिर्फ 13 दिनों के लिए बुलाया गया है, लेकिन फिर भी सत्र भारी हंगामेदार होने की संभावना है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकगण भी सत्र को लेकर प्रश्र बढ़-चढ़कर लगा रहे है। 16 फरवरी की स्थिति तक सत्र के लिए कुल 1034 प्रश्र लगाए जा चुके है, जिनमें ऑफलाईन 167 एवं 867 ऑनलाईन प्रश्र लगाए गए है। ऑफलाईन में तारांकित 87 एवं अतारांकित 80 प्रश्र है, जबकि ऑनलाईन में 454 तारांकित एवं 413 अतारांकित प्रश्र है। विधायकों की सुविधा के लिए सत्र के लिए ऑनलाईन प्रश्र लगाने की सुविधा इस सत्र से ही शुरू किया गया है, जिसका फायदा विधायकों को मिल रहा है। विधायक घर में बैठे-बैठे अब सत्र के लिए प्रश्र ऑनलाईन लगा रहे है।

सत्र को लेकर विपक्षी दल भाजपा की जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यह बैठक नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की उपस्थिति में होगी। बैठक में भाजपा विधायकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के अलावा पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों को भी बुलाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में कवर्धा, जगदलपुर और फिर रायपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटनाओं को लेकर भाजपा ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया है, उसके बाद लग रहा है कि सत्र के दौरान इन मुद्दों को लेकर भाजपा विधानसभा में हंगामा कर सकती है।

इसके अलावा किसानों से जुड़े मुद्दे, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, धान की खरीदी, बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा, खाद की कमी सहित अन्य कई मुद्दो पर कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास विपक्षी दल द्वारा किया जा सकता है।

बेसहारा के सहारा बने भाजपा नेता, कंधे दे कर कराया अंतिम संस्कार

0

जगदलपुर:- वृद्ध बेसहारा शख़्स की अंतिम संस्कार करवाकर भाजपा नेताओं ने मानवता की मिसाल पेश की है।
वृद्ध की अंतिम यात्रा में शामिल हो कर भाजपा नेता मुक्तिधाम पहुँचे हुए थे। जहाँ इस मामले की जानकारी लगते ही सभी ने हर प्रकार से मदद कर उस मृत शरीर को अग्नि तक पहुँचाने में मदद की।

मामले की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा सदस्य आनंद झा ने बताया कि वह किसी अंतिम संस्कार में शहर के मुक्तिधाम पहुँचे थे, जहाँ उनके वार्ड के कुछ सदस्य एक मृत शरीर के साथ वहाँ मौजूद थे, जब उन्हें इस मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के सहयोग के साथ साथ सोशल मीडिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से उस मृत शरीर के अंतिम संस्कार हेतु शव दाह गृह में व्वयस्था करवाया गया । जिसके कारण मृत शरीर को अग्नि मिल पाई।

इस महत्वपूर्ण कार्य मे भाजपा नेता सहित जगदलपुर विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, कोतवाली टी आई सहित अन्य समाजसेवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान रामाश्रय सिंह,रजनीश पाणीग्राही, अविनाश श्रीवास्तव, रौशन झा, आनंद झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

सरकारी भूमि पर शासकीय कर्मी द्वारा अवैध तरीके से किया जा रहा लाल ईंट का निर्माण

0

सांसद, एसपी बंगले में कार्य करने की बात कह ग्रामीणों को धमकाता भी है जेल कर्मी

अवैध तौर पर वन कटाई कर ईंट पकाने में किया जा रहा उपयोग

ईंट भट्टे से उठते धुंए से आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर परेशान

जगदलपुर/कालीपुर

शासन द्वारा बनाये गए नियम कानून को ताक में रखकर केन्द्रीय जेल में पदस्थ जेल कर्मी द्वारा शहर से सटे ग्राम पंचायत कालीपुर में शासकीय जमीन पर अवैध रूप से लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है. आसपास के लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर जेल कर्मी होने का धौंस जताते हुए 0.69 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध रूप से लाल ईंट का निर्माण लगातार किया जा रहा है. उक्त जेल कर्मी के अनुसार वह जेल के अलावा पुलिस अधीक्षक बंगला, सांसद बंगला में भी देखरेख का कार्य करता है अतः जो भी मेरे द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा उसका क्या हश्र होगा वह स्वयं ही समझ सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय जेल में पदस्थ उक्त जेल कर्मी लखीराम द्वारा ग्राम कालीपुर में अवैध रूप से लाल ईंट निर्माण कर उसे बेचने का कार्य पिछले कई महीनों से किया जा रहा है. इस मामले में पंचायत के पञ्च-सरपंचों ने जानकारी दी है कि उक्त जेल कर्मी जो स्थानीय केन्द्रीय जेल, सांसद बंगला और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखरेख का कार्य करता है, अपने पद का रुतबा दिखाकर पंचायत के बनाये नियम-कानून की अवमानना कर जबरदस्ती ईंट निर्माण का कार्य कर रहे हैं. हालाँकि, पंचायत के अनुमति के बाद पंचायत निवासी स्वयं के उपयोग के लिए लाल ईंट का निर्माण कर सकते हैं लेकिन, उक्त जेल कर्मी द्वारा व्यापारिक दृष्टिकोण से पंचायत कालीपुर के सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर ईंट का निर्माण कर रहे हैं और उसे बेच भी रहे हैं.

पंचायत निवासियों के अनुसार, निर्माण के बाद ईंट को पकाने के दौरान उससे निकलने वाले धुंए से आसपास के लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं. कई लोगों ने उक्त ईंट भट्टे से निकलने वाले धुंए के कारण आँखों में जलन एवं कई प्रकार के स्वांस जन्य बीमारी के होने की बात भी कही है. इसके अलावा उक्त जेल कर्मी आसपास के हरे-भरे वृक्षों को भी काटकर अपने भट्टे में ईंटों को पकाने हेतु उपयोग कर रहा है.

मामले में जेल कर्मी लखीराम का कहना है कि उसके द्वारा पंचायत में 50 हज़ार ईंट बनाने का चालान पटाया गया और खनिज व पर्यावरण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गयी है. मेरे भट्टे के अलावा उसी जगह तीन भट्टे और हैं. जिस जमीन की बात हो रही है उसे ख़रीदा गया है और फ़िलहाल उनके भट्टे को जलाया नहीं गया है.

खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने कहा कि मामला गंभीर है, जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी.

गरीब वृद्ध की मौत की खबर लगते ही थाना प्रभारी से लेकर सामाजिक संगठन आये आगे, कराया अंतिम संस्कार

0

मोहल्ले के लोगों ने किया था इलाज में काफी मदद, नही बच पाया युवक

जगदलपुर, कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीतालाब पारा में रहने वाला एक निर्धन, असहाय जिसका पूरा खर्च मोहल्ले के लोगों के द्वारा किया जा रहा था, आज सुबह उस बीमार युवक की मौत हो गई, घटना के बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मृतक के भाई के पास पैसे भी नही थे, ऐसे में जैसे ही इस बात की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू से लेकर सामाजिक संगठनों को लगी, उसके लिए हाथ आगे बढ़ गए, जिसके बाद वार्डवासी, सामाजिक संगठन व थाना प्रभारी के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार गैस शवदाह गृह में किया गया |

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतक प्रवीण शर्मा 49 वर्ष के छोटे भाई पंकज ने बताया कि मोतीतालाब पारा में रहते है, भाई ने भी शादी नही की और ना ही मैंने, मृतक पहले ऑटो चालक था, लेकिन बाद में ऑटो काम छोड़कर गैरेज में काम करने लगा था, करीब एक माह से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, साथ ही उसे पीलिया भी हो गया था, ऐसे में वार्डवासी के द्वारा उसका इलाज से लेकर खाना पीना आदि की व्यवस्था वार्डवासी द्वारा किया जा रहा था, कई बार तो मृतक का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर खून की व्यवस्था भी वार्डवासी द्वारा कराया गया, लेकिन इन सबके बाद भी प्रवीण की जान नही बच सकी, और गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई, मौत की जानकारी सोसल मीडिया के माध्यम से शहर में जैसे ही पता चला,सबसे पहले भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी विधायक रेखचंद्र जैन, रेडक्रॉस के अलेक्जेंडर चेरियन ,आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल को दिया गया, वही बात थाना प्रभारी एमन साहू से लेकर सामाजिक संगठन तक पहुँची, जिसके बाद सभी ने मृतक के अंतिम संस्कार का पूरा जिम्मा उठाया, और अंतिम समय तक खड़े रहे, जहां अंतिम संस्कार के बाद मृतक के भाई ने सभी का धन्यवाद दिया की उनकी मदद से भाई का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम के गैस आधारित शवदाह गृह में किया गया |

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना बडांजी के ग्राम छापरभानपुरी मे एक दिवसीय खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0

बडांजी – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस थाना बडांजी प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत थाना बडांजी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापरभानपुरी के बिटला मैदान मे खेलकुद प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन 16 फरवरी 2022 को किया गया प्रतियोगिता का आयोजन थाना बडांजी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के माननीय सरपंच छापरभानपुरी के जीवनाथ मौर्य एवं मुन्ना राम कश्यप, टाकरागुडा सरपंच हिडमो राम, ग्राम टाहकापाल के ओजेश्वरी भारद्वाज छिन्दगांव के उमेश कश्यप ,साकरगांव के सकरू राम ,सिरिसगुडा के सामु राम,ग्राम पंचायत बेलर के बोदाराम ,ग्राम पंचायत सिंघनपुर के सरपंच बनमाली एवं उपसरपंचो की उपस्थिति में विभिन्न खेल प्रतियोगिता कबड्डी वॉलीबाल रस्साकशी एवं बच्चो का चम्मच दौड का आयोजन किया गया |

वन विभाग ने की साल और बीजा की लकड़ी जब्त

0

वन मंडल अधिकारी बस्तर स्टाएलो मंडावी के दिशा निर्देश एवम एस डी ओ जगदलपुर सुषमा नेताम के मार्गदर्शन में जगदलपुर रेंज के रेंजर देवेंद्र वर्माके साथ राज्य स्तरीय चक्रीय गश्त में डिप्टी रेंजर अमित झा, अभिषेक श्रीवास्तव, निर्मल देवांगन, ललन तिवारी, लछिन्दर, करन ध्रुव, सरस्वती, रंजीता, एवम नवागुड़ा समिति  द्वारा रात्रि लगभग 9:30 बजे 10नग साल स्लीपर एवं 1नग बीजा स्लिपर =0.400 घनलकड़ी पकड़ा गया । अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर साइकिल छोड़ भाग गए |

वन विभाग द्वारा पी ओ आर क्रमांक16738/05 दिनाँक 16:02:2022 जारी किया गया। जप्त वनोपज 10 नग साल स्लीपर, 1 नग बीजा स्लिपर =0.400 घन एवं 11 सायकल जप्त किया गया। जप्त वनोपज का बाजार मूल्य तकरीबन 12000 रुपये है।

युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस को ही चुने – कहा केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन ने

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रयागराज शहर उत्तरी के केंद्रीय पर्वेक्षक जगदलपुर बिधायक एवं संसदीय सचिव छ ग शासन रेख चंद्र जैन ने शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन एवं शहर उत्तरी प्रभारी अनूप त्रिपाठी के साथ प्रयागराज जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं के बीच जाकर कांग्रेस की सर्वमान्य नेता प्रियंका गांधीजी की प्रतिज्ञा पत्र को बताते हुए प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में वोट मांगा, साथ ही शहर के मुख्य डाकघर में राष्ट्रीय कर्मचारी नेता सुभाष पांडे के नेतृत्व में आयोजित सेवानिवृत्त तमाम पेंशन धारी नेताओं की बैठक में प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह एवं शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन शामिल हुए |

कर्मचारी नेताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक जैन जी ने कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी सरकारी संस्थानों को बेचने पर तुली हुई है ऐसे में कर्मचारियों की पेंशन देने की बात तो दूर आने वाली युवा पीढ़ी को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी और यदि हम इस बार गलत फैसला लेते हैं तो हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है साथ ही यह भी कहा कि इस सरकार में जनता डरी और सहमी हुई है अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर चाहे वह युवा हों चाहे वह किसान हो चाहे हमारी आशा बहने हो उनके ऊपर लाठी-डंडों से अत्याचार किया जाता है इसलिए मैं आप सब से अपील करता हूं की हमारे बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी माननीय अनुग्रह नारायण सिंह को समर्थन करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं इसके बाद इन सब बातों को सुनकर सभी कर्मचारी नेताओं ने प्रस्ताव पारित करके अनुग्रह नारायण सिंह को ही विजयी बनाने का निर्णय लिया !इसके बाद प्रचार अभियान के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन करणपुर क्षेत्र में आयोजित रेलवे कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी जी ने रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा सहित एलआईसी एवं अन्य संस्थानों को अपने 2 मित्र अदानी और अंबानी को भाजपा सरकार द्वारा बेचने की बात कहते हुए गैस के दाम ₹1000 एवं खाने के तेल एवं अन्य सामान के मंहगे होने की बात को प्रमुखता से रखा एवं उत्तर उत्तर प्रदेश में भी यदि कांग्रेस की सरकार आप लोग बनाते हैं तो छत्तीसगढ़ की तरह उत्तर प्रदेश मैं भी विकास को प्राथमिकता देते हुए एक खुशहाल राज्य बनाए जाने की बात कही |

इस अवसर पर काम. परदेशी लाल, काम. कडेदिन, काम. कृपा संकर सिंह, काम. राधे श्याम यादव,काम. शिवजी मिश्रा कामरेड सुनील सोनकर योगेंद्र वर्मा मनीष श्रीवास्तव बहन अनू सिंह राम सागर जी निर्मल जी प्रमोद मिश्रा जी नागेश्वर गिरी विनोद तिवारी सलवन्त अब्बास प्रमोद राय राजेश वर्मा राम सागर वेदमूर्ति भट्ट हीरामणि सिंह विजय सिंह गहलोत प्रवीण गोस्वामी रवि पांडे गब्बर पांडे अरविंद प्रताप सिंह मुस्ताक भाई राहुल मिश्रा जावेद उर्फी अजेंद्र गौड़ बस्तर जिला महासचिव हेमू उपाध्याय छत्तीसगढ़ इंटक कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं अन्य कर्मचारी तथा नेतागण उपस्थित थे |

ग्रामीणों के आमंत्रण पर एसपी नारायणपुर गिरिजा शंकर जायसवाल अपने टीम के साथ पहुँचे अबूझमाड़ के रायनार और मिले दर्जनों गाँव के ग्रामीणों और बच्चों से

0

दिनाँक 16.02.2022 को अबूझमाड़ के ग्रामीणों के अनुरोध पर एसपी नारायणपुर गिरिजा शंकर जायसवाल रायनार पहुँचे, जहाँ उन्होंने सोनबट्टी, धनोरा, धुरी, राजपुर, तिरंगई, चमेली, पेडमापाल, मडनार, टेकानार और रायनार सहित दर्जनों गाँव के ग्रामीण, महिलाओं और बच्चों से मिले। इस दौरान लोगों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों से मिलकर चर्चा की तथा उनके समस्याओं को जानकर निराकरण के लिए आश्वासन दिया। युवाओं और बच्चों की माँग पर एसपी जायसवाल ने उन्हें खेल सामग्री, ट्रेकशूट इत्यादि वितरित किये। युवाओं की माँग पर शीघ्र ही जिला स्तर पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ओरछा के युवाओं और बच्चों को प्राथमिकता के साथ विशेष सुविधाएँ भी मुहैया कराया जाएगा।

एसपी जायसवाल ने मित्र पुलिसिंग की ध्येय से भयमुक्त वातावरण निर्माण करने के लिए जवानों की ओर से विश्वास दिलाया तथा उन्हें बताया कि पुलिस और केंद्रीय बल के जवान आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए तैनात किए गए हैं जो आपके लिए हर स्थिति में बेहतर करने के लिये निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। एसपी को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और बच्चे अत्यंत खुश हुए।

रायनार से ग्रामीणों से मिलने के बाद एसपी जायसवाल ने बरसात में नदी के बहाव में डूबने और ओरछा लोगों के मार्ग को प्रभावित करने वाली पूल पुलिया को शीघ्र ही उन्नत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होने पिनगुड़ानाला पर बने पूल का निरीक्षण भी किया। इसदौरान एएसपी नीरज चंद्राकर, एसडीओपी अभिषेक पैकरा, डीएसपी विनय साहू, डीएसपी अनिल कुर्रे, आरआई दीपक साव और थाना/केम्प प्रभारियों के साथ पीडीएस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोरर -कठोली के पहाड़ों पर बसे लोगो तक महाअभियान में पैदल पहुची टीम 50 लोगो को लगाया टीका

0

आज बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा कोविड टीकाकरण आभियान में अपने शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए चलाये गए आभियान के तहत भानुप्रतापपुर के अंतिम छोर पर बसे ग्राम वनांचल ग्राम कठोली के मराई पारा जो चारो ओर जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुवा है वहाँ पर अनुविभागीय अधिकारी(र) जितेंद्र कुमार यादव एवं डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार के मार्गदर्शन में ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय के नेतृत्व में टीम इस महाआभियान में टीम बनाकर 3 किलोमीटर पहाड़ पर चढ़कर 50 हितग्राहियो को कोविड से बचाव हेतु दूसरा डोज लगाया गया,हितग्राही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने बीच पाकर बहुत प्रफुलित नजर आए साथ ही टीम का आभार प्रकट भी किया विदित हो कि विभाग द्वारा शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु रात दिन एक कर जंगल झाड़ी ,खेत खलिहान,पहुँच कर बचे हुवे हितग्राहियो को टीका लगाया गया ,आज इस आभियान में 50 लोगो को टीका लगा इस दौरान डॉ नवीन पाण्डेय,आरएचओ रोहित कवर,शिक्षक लछु राम नुरेटी,वन समिति कठोली के अध्यक्ष रामेश्वर कड़ियाम ,मितानिन रजनी नुरेटी,पुनारी सलाम,शाम बाई कड़ियाम,बुली बाई हुर्रा आदि उपस्थित थे।

कुपोषण पर सियासत: भाजपा बोली- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस ने कहा-जमीनी जंग से डरी भाजपा कर रही संसद का दुरूउपयोग

0

सीएम अपनी कुर्सी बचाने में लगे

रायपुर। प्रदेश में कुपोषण से मौत बढ़ने वाले बयान के बाद बीजेपी सांसद रामविचार नेताम नेताम ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री का इस पर कोई ध्यान नहीं है वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। नेताम के आरोप को सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे ने निराधार बताते हुए कहा, अगर सुझाव देना है तो देवे, ये आंकड़े सही हो नही सकते। इन आकड़ों का स्त्रोत भाजपा है। किसी एक इलाके में मौत को लेकर कोई सुझाव हो तो दें। कोई भी आरोप लगाएंगे तो ये सही नही है। आदिवासी महिलाओं और बच्चों के मौत के आंकड़ों से छत्तीसगढ़ सरकार इत्तेफाक नहीं रखती। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया गलत बीमारी से मौत के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर किया जा रहा है पेश भाजपा मौत पर सियासत करना चाहती है।

सीएम को सिर्फ कुर्सी की चिंता

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने एक पत्रवार्ता में कहा, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग चरमरा गई है. इस ओर मुख्यमंत्री का जरा सा भी ध्यान नहीं है। वो अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। सुदूर अंचलों में स्वास्थ्य विभाग सेवा नहीं दे पा रहा है, इस कारण प्रदेश में कुपोषण और उससे होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है।

नेताम के पेश किए आंकड़े

नेताम के पेश आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2018 में 3290 बच्चों, 2018 -19 में 6448 बच्चों, 2019-2020 में 7406 बच्चों की मौत हुई है. हालांकि प्रदेश सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए केंद्र मदद कर रही है। नेताम ने बताया कि बच्चों ही नहीं महिलाओं की भी मौते के मामला में इजाफा आया है. 2019-20 में 304 और 2020-21 में 314 आदिवासी महिलाओं की मौत हुई है।

राजनांदगांव में हालात सबसे ज्यादा खराब

भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए नेताम ने कहा कि खस्ताहाल स्वास्थ सेवाओं के कारण सबसे ज्यादा राजनांदगांव में महिलाओं की मौत हुई है। केंद्र सरकार हर साल राज्य को हजारों करोड़ रुपए मुहैया कराती है, लेकिन प्रदेश सरकार इन आदिवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक नहीं दे पा रही है।

संसद में झूठ बोल रही भाजपा

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उनके आरोप पर कहा संसद में पेश आकड़ों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर और से मौतें कम हुई हैं। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जमीनी मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए वो संसद जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों का भी राजनीतिकरण कर रही है। भाजपा ने संसद में झूठ बोला है, कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण से मौतें बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मॉडल से डारकर छत्तीसगढ़ की सरकार को बदनाम करने के लिए अब संसद के मंच का उपयोग हो रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS