City Media - Page 45 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 45

जिले में अवैध रूप से धान के भण्डारण एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्यवाही धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी की टीम द्वारा 06 प्रकरणों में कार्यवाही कर 218 क्विंटल धान किया गया जप्त

0

बालोद, 20 नवंबर 2025 जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक 06 प्रकरण बनाकर 218 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आज बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा में में 22 क्विंटल, ग्राम लोण्डी में 40 क्विंटल, ग्राम पोण्डी में 99 क्विंटल, ग्राम भेड़िया नवागांव में 32 क्विंटल और ग्राम बेलमंाड में 24 क्विंटल अवैध रूप से धान के भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

दो वार्डों में मेयर संजय पाण्डेय ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन..

0
  • – गंगानगर वार्ड में नाली, पुलिया निर्माण, राजेंद्र नगर में होगा सड़क निर्माण…

नगर निगम के दो अलग अलग वार्डो में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। दोनों ही स्थानों पर महापौर संजय पाण्डे की उपस्थिति में अधोसंरचना मद से महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। नगर के गंगानगर वार्ड में रमजान चौक के पास नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत अशफाक घर से बंटू भैया घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा रमजान घर के समीप स्थित पंप हाउस के पास आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना है।

ये दोनों महत्वपूर्ण कार्य अधोसंरचना मद से स्वीकृत किए गए हैं। भूमिपूजन के दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिया निर्माण पूर्ण होने के बाद पानी की निकासी सुगम होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि वार्ड में नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए तेजी से पूरा किया जाएगा।

मालूम हो कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे ये विकास कार्य शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। दोनों वार्डों के निवासियों ने इन कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और नगर निगम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद श्रीमती आशा साहू, सुश्री उर्मिला यादव, शशिनाथ पाठक, रमजान बेग सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

हॉफ बिजली माफ के नाम पर जनता को धोखा दे रही है साय सरकार: अनिला भेड़िया…

0
  • -200 यूनिट तक हाफ बिजली सुविधा राजनीतिक स्टंट: अनिला भेड़िया…
  • – पूर्व मंत्री अनिला ने कहा 400 यूनिट तक माफ न किए जाने पर करेंगे आंदोलन…

विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सरकार ने 200 यूनिट बिजली हाफ करने की घोषणा की है, लेकिन यह निर्णय किसी भी प्रकार से जनहित में लिया गया कदम नहीं है। यह कदम मात्र कांग्रेस पार्टी के लगातार दबाव और जनता के बढ़ते आक्रोश के कारण उठाया गया है।

श्रीमती भेड़िया ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 यूनिट तक बिजली हाफ होती थी, जिससे लाखों परिवारों को वास्तविक आर्थिक राहत मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस सुविधा को खत्म कर दिया और अब आधी-अधूरी राहत देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। अनिला भेड़िया ने कहा है- मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूँ क200 यूनिट हाफ करना जनता के साथ छल है, राहत नहीं।

यह निर्णय जनता की पीड़ा को समझने के बजाय राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास है। भाजपा सरकार पहले सुविधा छीनती है, फिर अधूरी राहत देकर वाहवाही लूटना चाहती है। पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मैं मांग करती हूँ कि 400 यूनिट तक बिजली हाफ की सुविधा तुरंत पुनः लागू की जाए। जनता का पूरा हक उन्हें वापस मिले, आधे में नहीं टाला जाए। वर्तमान समय में जनता महंगी बिजली और बढ़ते बिलों से परेशान है। कांग्रेस पार्टी उनकी तकलीफ़ को भली-भांति समझती है और हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। जब तक 400 यूनिट हाफ बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होती, कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर संघर्ष को और तेज करेगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समायोजन शाला के प्रभावित प्रधान पाठक बी.ई.ओ. पाटन- डी. के. देवांगन से मिले…

0

विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया।

जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, श्रीमती केमेश्वरी देशमुख, श्रीमती रचना वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती सीता वैष्णव,श्रीमती लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।

0

*छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समायोजन शाला के प्रभावित प्रधान पाठक बी.ई.ओ. पाटन- डी. के. देवांगन से मिले।* पाटन//- विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया। जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, श्रीमती केमेश्वरी देशमुख, श्रीमती रचना वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती सीता वैष्णव,श्रीमती लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने समायोजन शाला के प्रभावित प्रधान पाठक बी.ई.ओ. पाटन- डी. के. देवांगन से मिले…

0

विकासखंड-पाटन के समायोजन शाला के प्रधान पाठको ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी- डी. के. देवाँगन जी से छ.ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय व जिला टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर चर्चा किया। जिसमे मर्ज शाला मे आ रहे विभिन्न परेशानियों के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी-देवांगन ने मर्ज शाला के दोनो संस्था प्रमुखो की बहुत जल्द एक बैठक आहुत करने का अश्वासन दिया गया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी- पाटन से मुलाकात कर समस्याओं के बारे में छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामडियाँ, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, जिलाध्यक्ष- अनिल ठाकुर, पुष्कर यादव, हेमंत कुर्रे, अजय सेन, परस राम ठाकुर, पंकज चंद्राकर, श्रीमती केमेश्वरी देशमुख, श्रीमती रचना वर्मा, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, श्रीमती सीता वैष्णव,श्रीमती लिखेश्वरी चन्द्राकर प्रमुख रुप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने दिया है।

बालोद जिले में ई एवं टी संवर्ग के प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों का पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न

0

जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न हुआ पदोन्नति प्रक्रिया

बालोद जिले के ई एवं टी संवर्ग के प्रधान पाठकों का पदोन्नति प्रक्रिया सोमवार 17 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के विवेकानंद सभागार में संपन्न हुआ। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न कराया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला ई संवर्ग के 10 एवं टी संवर्ग के 27 सहायक शिक्षकों का प्राथमिक शाला प्रधान पाठकों के पद हेतु काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान सभी पदोन्नत शिक्षक-शिक्षिकाओं को वरिष्ठता क्रम के आधार पर जिले में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों पर पदस्थ करने पद स्थापन आदेश जारी किया गया।

ग्राम बकली टोला में संजय बैंस के प्रयास से उचित मूल्य का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने किया शुभांर

0

ग्राम पंचायत गिधाली के आश्रित ग्राम बकली टोला शासकीय उचित मूल्य का दुकान का शुभांरभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी के मुख्यातिथि में शुभांरभ हुआ इस अवसर भाजपा नेता संजय बैंस सरपंच कंवल सिंग कुलार्य उप सरपंच शतरूपा भूआर्य ग्राम समिति के अध्यक्ष डोमार खरे ग्राम पटेल प्यारी लाल कुलार्य जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी ने फीता काटकर शुभांरभ कर गांव को नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान समर्पित किया अपने गांव में ही उचित मूल्य की दुकान पाकर ग्रामीण जन बहुत हर्षित हुए इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम के सरपंच कवल सिंग कुलार्य ने संबोधित करते हुआ कहा कि वास्तव में आज हमारे गांव के लिए बड़ा दिन है जो सपना हमारे पूर्वज देखे थे ।

जो आज हमारे क्षेत्र के जननेता संजय बैंस के मेहनत ने साकार हुआ जिसे हमारे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने गांव वालो को स्वर्णिम उपहार लोकार्पण कर समर्पित किए है ग्राम समिति के अध्यक्ष डोमार खरे जी ने कहा कि पूरे गांव को तीन किलोमीटर दूर जाकर हमे राशन लाना पड़ता था मेन रोड में भारी भारी गाड़ियों से दुर्घटना का भय बना रहता था कई बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी है हम ग्राम वासी कई जनप्रतिनिधि से हम गुहार लगा चुके थे जिसे हमारे जननेता संजय बैंस ने पूरा किया मै समस्त ग्रामवासियों के तरफ से आभार व्यक्त करता हु कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि मुझे बहुत खुशी होती है मै इस क्षेत्र की समस्या का समाधान करने में सफल हो पाता हु हमारे क्षेत्र में विकास के साथ समस्याओं का अंबार है प्रदेश में विष्णुदेव साय जी की सरकार है और हम सब मिलकर क्षेत्र में विकास के साथ ऐसे सभी समस्याओं को समाधान कर कुसुमकसा के आस पास क्षेत्र को चहुमुंखी विकास करना ही हमारा प्रथम लक्ष्य है आप सभी को उचित मूल्य की दुकान जो आज गांव में ही खुला है आप सभी को बधाई देता हु मुझे सरपंच जी बार बार बोलते थे मै ग्रामवासियों को वादा किया हु बकली टोला में उचित मूल्य की दुकान खोलकर रहूंगा मैं ग्रामवासियों को आपके भरोसा वादा कर दिया हु जिसे आपको पूरा करना है जो आज पूरा भी हुआ भाजपा नेता संजय बैंस ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी से ग्राम बाकलीटोला के लिए 20 लाख रुपए सीसी रोड के लिए ग्रामवासियों के तरफ से मांग करता हु और मांगा भी उसी से मांगा जाता है जो देने लायक हो जिसे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने तुरंत 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी किए जिससे ग्राम वासियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले आप सभी ग्राम वासियों को बहुत बहुत जिसका आप सभी को जरूरत था हमारे जननेता संजय बैंस ने आपके गांव में ही लाकर सौगात दिए ये विष्णुदेव सरकार की तत्परता के साथ ग्रामवासियों के हित में खड़े रहने वाली सरकार है जिसे आप लोगों ने देख भी लिया मै उनके आशीर्वाद से इस क्षेत्र के विकास में कमी भी नहीं होने दूंगा सदैव मै आप के साथ विकास और अन्य समस्याओं में भी आपके साथ सदैव रहूंगा इस अवसर रूपलाल पेटल जगमोहन कोठारी संतोष आर्य रोहित देवांगन प्रेम सिंग भूआर्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जल संचय, जन भागीदारी अभियान अंतर्गत बालोद जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को किया सम्मानितपूर्वी जोन में शामिल

0

बालोद जिले को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर प्रदान किया गया 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशिकलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संपूर्ण जिले वासियों को दिया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को ’जल संचय, जन भागीदारी’ (जेएसजेबी 1.0) के तहत पूर्वी जोन मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर सम्मानित किया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आज आयोजित 6वाँ राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय, जन भागीदारी अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को 02 करोड़ रूपये का प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल, केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री वी सोमन्ना एवं अन्य अतिथियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संपूर्ण बालोद जिले वासियों को दिया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं संपूर्ण जिले वासियों के अथक प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता के फलस्वरूप जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान में जिले को यह महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल हो सका है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित पूरे जिले वासियों के प्रति विनम्र आभार माना है। श्रीमती मिश्रा ने जल संचय एवं जन भागीदारी अभियान में बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होेने पर बालोद जिले को भारत के राष्ट्रपति के कर कमलों से सम्मानित होेने का गौरव प्राप्त होने पर संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।

उल्लेखनीय है कि बालोद जिले में ’जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 01 लाख 06 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्त्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 03 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया। जिले में इस अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों द्वारा स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जिले में 01 लाख 09 हजार 0273 स्टेगर्ड कंटूर टेंªच का निर्माण किया गया है। जिले मंे कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में 01 हजार 944 सामुदायिक तालाब, 06 हजार 160 निजी डबरी, तालाब निर्माण किया गया है। जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 06 हजार 614 लूज बोल्डर चेक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टाॅप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुंआ का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। उपरोक्त सभी कार्यों के फलस्वरूप भारत सरकार के सभी मानको के आकलन के आधार पर बालोद जिले को प्रथम स्थान अर्जित होेने पर यह महत्वपूर्ण सौगात मिला है।

जादुई जीत या सोची समझी रणनीति? – अशोक फडनवीस कहा – NDA की लहर समझ से परे

0

राजनांदगांव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फड़नवीस ने बिहार सहित देशभर में 2023 के बाद हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा NDA की लगातार बढ़ती जीत पर सवाल उठाते हुए कहा है कि विपक्ष जहां जनता की बुनियादी ज़रूरतों की बात करता है वहीं NDA बिना एंटी-इन्कम्बेंसी के असर में आए लगातार रिकॉर्ड सीटें कैसे जीत लेता है? उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को चुनावी रणनीति के केंद्र में रखने को लेकर गहरी चिंता और संदेह जताया है।श्री फड़नवीस ने आगे कहा है कि 2023 के बाद से भाजपा और उसके सहयोगी दलों की चुनावी सफलताएँ सामान्य नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 20–25 साल के लंबे शासन के बाद भी एंटी-इंकम्बेंसी को दरकिनार कर NDA पहले से भी ज़्यादा सीटें कैसे जीत लेता है?

फड़नवीस ने आरोप लगाया कि महिलाओं को केंद्र में रखकर एक सुनियोजित चुनावी नैरेटिव बनाया जा रहा है जिससे चुनावी परिणामों पर गहरा असर पड़ रहा है। उनके अनुसार महिलाओं को लुभाने के नाम पर विभिन्न योजनाएँ लाभ और प्रचार रणनीतियाँ चलाकर भाजपा NDA एक मजबूत वोट बैंक तैयार कर चुका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रुझाना अब केवल एक चुनावी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक बड़े पैमाने पर तैयार की गई रणनीति है।जिसके पीछे कई तंत्र सक्रिय दिखते हैं। यही वजह है कि भाजपा और उसके साथी दल जिस भी राज्य में चुनाव लड़ रहे हैंनबड़ी जीत दर्ज कर रहे हैं। फड़नवीस ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई बेरोज़गारी और स्वास्थ्य शिक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की बात करता है लेकिन उसके बावजूद उन्हें पिछली बार से भी कम सीटें मिल रही हैं। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि इतनी जुमलेबाज़ी के बाद भी जनता सब कुछ स्वीकार कर रही है यह समझ से परे है। विपक्ष को नए सिरे से मंथन करने की सख्त जरूरत है। यदि विपक्ष ने अपनी रणनीति में बड़े बदलाव नहीं किए तो आगामी चुनावों में भी हालात उनके पक्ष में जाने की संभावना कम ही दिखती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS