City Media - Page 94 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 94

संजीव सिंह “संटू” की पहल पर दिव्यांग बालक को मिली ट्राई साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद द्वारा आज एक सराहनीय कार्य किया गया, जब दल्लीराजहरा निवासी दिव्यांग बालक रितेश कुमार साहू को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। रितेश को 40% विकलांगता के कारण चलने-फिरने में कठिनाई होती थी, जिससे उसका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

 

इस गंभीर समस्या को वार्ड क्रमांक 4, एकलव्य नगर के सक्रिय पार्षद श्री संजीव सिंह “संटू” ने गंभीरता से लिया और तत्काल रेडक्रॉस को इस बाबत अवगत कराया। पार्षद श्री संजीव सिंह की तत्परता एवं संवेदनशीलता के कारण इस बच्चे की पीड़ा पर जल्द ही संज्ञान लिया गया।

रेडक्रॉस के राज्य चेयरमेन तोमन साहू जी की पहल और समाज कल्याण विभाग, बालोद के उपसंचालक अजय गेडाम के सहयोग से रितेश को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलते ही रितेश के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। अब वह बिना किसी पर निर्भर हुए अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से कर सकेगा।

रितेश के पिता गजानंद साहू ने भावुक होकर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि — “अब हमारे बेटे को कहीं आने-जाने के लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं है, यह सब पार्षद संजीव सिंह जी की वजह से संभव हो पाया।”

इस अवसर पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्दिव्या उमेश मिश्रा, जिला चेयरमैन प्रदीप जैन, जिला संगठक चंद्रशेखर पवार, कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख तथा समाजसेवी जगप्रीत संधू उपस्थित रहे।

पार्षद संजीव सिंह “संटू” ने कहा:

“हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों की सहायता करना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।”

रेडक्रॉस सोसायटी जिले के गांव-गांव में इस तरह की मानवीय सेवाएं प्रदान कर रही है और ऐसे जनप्रतिनिधि जब साथ होते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

0

बालोद:- बालोद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आया हैं जो एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के पश्चात् स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी । घटना की जांच करते हुए मृतक की पहचान ग्राम कसही का बताया जा रहा है ।मृतक का नाम मुकेश साहू उम्र 19 हैं जो आत्महत्या कर लिया है ।आत्महत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ पुलिस आगे का कार्यवाही कर रही हैं।

 

दल्ली राजहरा- चिखलाकसा पुल पर ट्रकों में हुई टक्कर

0

दल्लीराजहरा चिखलाकसा पुलिया में विपरीत दिशा से आ रही दो माइंस ट्रैकों का जोरदार टक्कर में कोई भी घायल नहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक मानपुर की ओर से आ रही थी दूसरी दल्ली राजहरा से जा रही थी ट्रक कि सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं दल्ली राजहरा की ओर से आ रही है ट्रक अपने विपरीत दिशा में जाकर दूसरी ट्रक को टक्कर मारी पुल पर टक्कर होने से यातायात बाधित हो गई था।

पुलिस प्रशासन तत्काल ट्रक को साइड कर यातायात व्यवस्था सामान्य किया उक्त पुल के पास सड़क ऊपर नीचे होने के कारण व सकरा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लंबे समय से दल्ली राजहरा में बायपास रोड मांग की जा रही हैं। लेकिन आज तक सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दी। इसी तरह सड़क दुर्घटना में पुल के दोनों ओर लगे मार्ग निर्देशन बोर्ड कई वर्षों सड़क किनारे पड़े हैं जिनका विभाग भी सुध नहीं ले पाया।

भाजपा ने सुषमा स्वराज का किया पुण्य स्मरण

0
  • भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आज बुधवार को भाजपा नेत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया। भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर वक्ता, पद्म विभूषण सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि समकालीन भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज एक संवेदनशील व समर्पित नेता की रुप में जानी जाती थी। कुशल राजनीतिज्ञ,सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति और ओजस्वी वक्ता के रूप में उनकी याद अमिट है। नेता विपक्ष के रूप में अनेक विषयों पर उनकी मुखरता ने भारतीय लोकतंत्र को नई ऊंचाई दी और विदेश मंत्री के तौर पर उनकी निर्णय क्षमता व दूरदृष्टि ने भारतीय विदेश नीति को नया आयाम दिया। संगठन से लेकर सरकार तक, हर दायित्व में उन्होंने अपनी कार्यक्षमता और निष्ठा से देश को सशक्त किया। उनकी स्मृतियाँ भाजपा कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा व आभार प्रदर्शन पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,योगेन्द्र पांडे, सफीरा साहू, राजेन्द्र बाजपेई, हरिराम मंडावी, तरुण पांडे, संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता लक्ष्मी कश्यप,माया रानी, आशा साहू, बिजली बैद्य, हरीश पारेख, प्रभात चौहान, वीरेंद्र जोशी, विनायक बेहरा, रोहित त्रिवेदी, जनपद उपाध्यक्ष सोनबारी भद्रे,योगेश ठाकुर,माणिक राम पंत, चंद्रकांत भण्डारी,राजपाल कसेर, गायत्री कश्यप, कलावती कसेर, रामबती भंडारी, पुष्पा तिवारी,रीना राय,प्रियंजलि दास आदि शामिल रहे।

जेडीऔर पाण्डेय और डीईओ बघेल ने दूरस्थ स्कूलों में दी दबिश

0
  •  कई शिक्षक शिक्षिकाओं पर गिरी कार्रवाई की गाज 

लोहंडीगुड़ा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर राकेश पाण्डे एवं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर बीआर बघेल द्वारा आज 6 अगस्त को विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सुदूर अंचल संकुल केंद्र बिनता, भेजा और सतसपुर की शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारी प्राथमिक शाला बिनता में प्रातः 9.45 बजे प्रार्थना में शामिल हुए।

पांडे और बघेल ने मिडिल स्कूल बिनता का निरीक्षण किया।शाला की छात्रा मंगला मौर्य ने अफसरों से अंग्रेजी में चर्चा की, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। इस दौरान शिक्षक डायरी का नियमित संधारण न करने पर रेशमा पाण्डे, कोदंड पाणिग्राही, संदीप भगत की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई। कन्या आश्रम शाला भेजा में निरीक्षण किया गया। इस शाला के शिक्षक उदय राज बंसल को प्राथमिक शाला बिनता में तथा माध्यमिक शाला कोरली की शिक्षिका जमुना मौर्य को कन्या आश्रम शाला भेजा में तथा धनेंद्र ध्रुव को मिडिल स्कूल रायगोंदी से मिडिल स्कूल करेकोट में पदस्थ किया गया। तत्पश्चात माध्यमिक शाला कोरली में संयुक्त संचालक राकेश पांडे और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों ने भोजन की सराहना की। तत्पश्चात हाई स्कूल बिनता में बच्चों को गणित विषय का अध्यापन करवाया गया तथा प्राचार्य एवं शिक्षकों को मुख्यालय में रहने हेतु कड़े निर्देश दिया गया।

दिया गणवेश, खेली क्रिकेट

जेडी  पांडे और डीईओ बघेल ने रायगोदी के स्कूलों का निरीक्षण कर वहां के 14 बच्चों को गणवेश के दूसरे सेट का वितरण किया गया। शाला की शिक्षिका दामिनी सिंह तथा शिक्षक धनेंद्र ध्रुव के खिलाफ अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई। पांडे और बघेल ने माध्यमिक शाला करेकोट में खेल कालखंड में बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। आज सुदूर क्षेत्र घाटी नीचे के स्कूलों का दौरा शिक्षा कें क्षेत्र में कसावट लाने हेतु किया गया।

26.36 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर बस्तर पुलिस के शिकंजे में

0
  • चार राज्यों के 9 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना = करोड़ 36 लाख 74
  • पिग आयरन खरीदी कर रकम का किया गबन

जगदलपुर कोतवाली पुलिस जगदलपुर ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने पिग आयरन खरीदी के नाम पर चार राज्यों के नौ लोगों को 26 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा का चूना लगाया है।गिरफतार आरोपी का नाम अनिल राय पिता राजदयाल राय उम्र 43 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी फ्लेट नंबर 210 अपोलो डीव्ही सीटी इंदौर जिला इंदौर मध्यप्रदेश स्थाई पता सी चाणक्यपुरी औरंगाबाद जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र बताया गया है।

अनिल राय इंदौर व कलकत्ता स्थित बॉलस्टर ट्रेडलिंक लिमिटेड एवं औरंगाबाद स्थित आर्बिट इलेक्ट्रॉमेक इंडिया कंपनी का संचालक था। छत्तीगढ़ के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश एवं महाराष्ट्र के कुल 09 थानों में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी के मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपी अनिल राय के विरुद्ध अन्य राज्यों में शिकायतें व दर्ज प्रकरणों के संबंध जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है जिससे दर्ज प्रकरण की संख्या और भी बढ़ सकती है। ज्ञात हो कि प्रार्थी मोहित चावड़ा ने थाना कोतवाली जगदलपुर में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आर्बिट इलेक्ट्रोमेक के संचालक अनिल राय एवं कंपनी के पर्चेस मेनेजर राहुल चौहान द्वारा पिग आयरन लेकर रकम 64 लाख 51 हजार 143 रूपये वापस न कर गबन कर धोखाधड़ी की गई है। अपराध पंजीबद्ध होने पश्चात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली भोलासिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी अनिल राय को इंदौर से पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी ने मेमोरंडम कथन में बताया कि वह औरंगाबाद स्थित आर्बिट इलेक्ट्रॉमेक इंडिया कंपनी और इंदौर व कलकत्ता स्थित बालस्टर ट्रेडलिंक लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। कंपनी में पिग आयरन खरीदने के लिए जगदलपुर निवासी मोहित चावड़ा से संपर्क कर कंपनी के पर्चेस मेनेजर राहुल चौहान ने मोहित चावड़ा के पर्सनल वाट्स नंबर पर अपने मोबाईल नंबर से 26 अप्रैल 2025 को मेसेज कर अपना परिचय सीनियर मेनेजर पर्चेस ब्लास्टर ट्रेडलिंग प्रायवेट लिमिडेट बताया। राहुल चौहान मेसेज में 2 हजार मिट्रिक टन पिग आयरन की रिक्वायरमेंट बताकर मोहित चावड़ा से रेट की मांग की और राहुल चौहान ने जीएसटी डिटेल भेजा था। उसके बाद मोहित चावड़ा ने राहुल चौहान के नंबर पर दिनांक 26 अप्रैल को ऑफर लेटर दिया था। मोहित चावड़ा ने राहुल चौहान से कंपनी के संचालक अनिल राय के बताए अनुसार हैदराबाद के एमपीएल नामक कंपनी को 90 लाख 52 हजार 462 रुपए मूल्य का 209 टन पिग आयरन ट्रकों से मंगवाया गया था। जिसकी रकम बालस्टर ट्रेडलिंक लिमिटेड इंदौर एंड कोलकाता के संचालक अनिल राय पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने हैदराबाद के एमपीएल कंपनी से स्वयं लेकर उक्त रकम को प्रार्थी मोहित चावड़ा को न देकर अन्य कंपनी में उपयोग कर लिया गया है। मोहित चावड़ा द्वारा भेजे गए पिग आयरन की रकम की मांग अनिल राय व राहुल चौहान से लगातार की जा रही थी, किन्तु दोनों आरोपियों द्वारा मोहित चावड़ा को रूपये रकम वापस न कर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी द्वारा अपराध कबूल करने पर आरोपी के कब्जे से मोबाईल आई फोन-13 प्रो जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के रास्ते जेल दाखिल किया गया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपी द्वारा अपने कंपनी इलेक्ट्रॉमेक इंडिया औरंगाबाद एंड बोलस्टर ट्रेडलिंक लिमिटेड इंदौर एंड कोलकाता को ट्रेडिंग कंपनी का हवाला देते हुए अपने आप को उक्त कंपनी का संचालक बताया था। एक कंपनी से माल उठाकर दूसरी कंपनी में माल डिलीवर कर वहां से रकम प्राप्त कर उक्त रकम को सामने वाले कंपनी को न देकर खुद गबन कर घोखाधड़ी करता था। अनिल राय के विरूद्ध बिहार के 2 थानों, उत्तरप्रदेश के 1 थाने एवं महाराष्ट्र के 2 थानों में भी धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। जिसमे उत्तरप्रदेश व बिहार के मामलों में वह फरार चल रहा है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के अलावा दुर्ग में 2 प्रकरण व रायपुर में 1 प्रकरण दर्ज हैं। इस तरह आरोपी के विरूद्ध कुल 4 प्रांत में 9 मामले घोखाधड़ी के दर्ज हैं। आरोपी ने कुल 26 करोड़ 36 लाख 74 हजार 904 रूपए की धोखाधड़ी की है। आरोपी के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों एवं रकम की संख्या और भी बढ़ सकती है जिसके संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी अनिल राय के विरूद्ध रायपुर के आमानाका के प्रकरण में न्यायालय द्वारा गिरफ्‌तारी वारंट भी जारी किया गया है।

राज्यों में दर्ज मामले

अनिल राय के खिलाफ थाना आमानाका रायपुर में 9 करोड़ 33 लाख 92 हजार 823 रूपए की धोखाधड़ी का केस, थाना पुरानी भिलाई में 37 लाख 37 हजार 307 रूपए की धोखाधड़ी, थाना पुरानी भिलाई में ही 25 लाख 48 हजार 300 रुपए की धोखाधड़ी, थाना एमआईडीसी याकूज औरंगाबाद शहर (महाराष्ट्र) में 6 करोड़ 78 लाख की धोखाधड़ी, थाना सिड़को जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र में 93 लाख 63 हजार 381 रूपए की धोखाधड़ी, थाना कोतवाली पटना बिहार में धोखाधड़ी 3 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी थाना बुद्धा कालोनी पटना बिहार में 3 करोड़ 58 लाख रूपए, थाना बीटा-2 जिला ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर में 65 लाख 63 हजार 328 रूपए और थाना ताल कटोरा लखनउ उत्तरप्रदेश में 80 लाख 69 हजार 765 रूपए की धोखाधड़ी के मामलेदर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक भोलासिंह राजपूत, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक रंगलाल खरे और आरक्षक रोशन चौहान ने अहम भूमिका निभाई।

महारानी अस्पताल के शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संस्थान में चार जुड़वा नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान

0
  • सुकमा जिले की दशमी कवासी के चार जुड़वा शिशुओं को जन्म के बाद थी श्वसन की दिक्कत, एक महीने तक एसएनसीयू में दी गई लाईफ सपोर्ट

जगदलपुर/ महारानी अस्पताल जगदलपुर के शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य संस्थान की समुचित देखभाल एवं एसएनसीयू में एक महीने तक दी गई लाईफ सपोर्ट के फलस्वरूप आज दशमी कवासी के चार जुड़वा बच्चे स्वस्थ एवं तंदुरुस्त हैं और मां दशमी कवासी के साथ परिजन महारानी अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की मानवीय संवेदनाओं के साथ दिए गए सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। मंगलवार को महारानी अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इन चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ की संवेदनशील सेवाओं को सराहना करते हुए उन्हें बस्तर अंचल की जनता को अनवरत बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहवर्धन किया। ज्ञात हो कि साल भर पहले 25 जुलाई 2024 को जगदलपुर में सुकमा जिले के तोंगपाल थाना अंतर्गत ग्राम जैमर निवासी श्रीमती दशमी कवासी ने एक निजी अस्पताल में सिज़ेरियन ऑपरेशन के माध्यम से चार जुड़वा शिशुओं (क्वाड्रप्लेट्स) को जन्म दिया था।

जन्म के समय उक्त चारों नवजातों का वजन अत्यंत कम था। इन चार शिशुओं में 2 लड़के और 2 लड़कियाँ थीं, जिनका जन्म के समय वजन क्रमशः 1.3 किलोग्राम, 1.2 किलोग्राम, 1.1 किलोग्राम और 1.25 किलोग्राम था। जन्म के तुरंत बाद सभी शिशुओं को साँस लेने में कठिनाई (श्वसन संकट) उत्पन्न हो गया, जिस कारण उन्हें विशेष देखभाल हेतु महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन चारों में से एक बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसे पुनर्जीवन (resuscitation) की आवश्यकता पड़ी। तीन शिशुओं को सीपीएपी (CPAP) पर रखा गया और एक को वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा। इन बच्चों के इलाज हेतु आवश्यक सभी दवाइयाँ और जाँचों की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा सीजीएमएससी के माध्यम से की गई।

 

महारानी अस्पताल की समर्पित चिकित्सकों और नर्सेस टीम ने इन नन्हें जीवनों को बचाने के लिए निरंतर निगरानी, ऑक्सीजन सपोर्ट और पोषण प्रबंधन प्रदान किया। मां दशमी कवासी और अस्पताल के स्टाफ के अथक प्रयासों से चारों शिशुओं की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और एक महीने बाद उन्हें वजन बढ़ने के साथ स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के समय उनका वजन था: 1.79 किलोग्राम, 1.53 किलोग्राम, 1.3 किलोग्राम और 1.6 किलोग्राम था।

 

अब उक्त चारों बच्चे स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी रहे हैं। यह कहानी चिकित्सा सेवा, एक मां के प्रेम और समुदाय के सहयोग की शक्ति का सजीव प्रमाण है। यह उन परिवारों के लिए आशा की किरण है, जो इसी तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और यह दर्शाती है कि समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से नाज़ुक से नाज़ुक जीवन भी संवर सकता है।

सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों तथा अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ी करने तथा घुमंतू मवेशियों की धरपकड़ हेतु की जा रही है कार्रवाई

0
  • कलेक्टर के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु प्रशासनिक अमले द्वारा किया जा रहा है मुस्तैदी से कार्य

बालोद, 06 अगस्त 2025  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमले के द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दल्लीराजहरा में एसडीएम सुरेश साहू एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा सड़क के किनारे बढ़ाकर दुकान लगाने वाले व्यापारियों एवं सड़क में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई। इसके अलावा सड़कों में विचरण करने वाले घुमंतू मवेशियों की भी धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। इन पशुओं को गौठान में ले जाकर जपती करने की कार्यवाही की जा रही है।

इसके पश्चात पशुपालकों से अर्थ दंड आदि की वसूली की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने तथा व्यापारियों द्वारा सड़क के किनारे लगाए गए दुकान, यातायात व्यवस्था बाधित होने का प्रमुख कारण बनता है, इसके अलावा सड़कों में विचरण करने वाले घुमंतू मवेशी भी सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के द्वारा इसकी रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश गए दिए हैं।

 

गायक गायिकाओं ने रफी साहब और किशोर दा को दी सुरमयी श्रद्धांजलि

0
  • याद ए मौसिकी के कलाकारों ने जीता दिल

जगदलपुर याद- ए- मौसिकी संगीत समूह जगदलपुर की संगीत यामिनी में मुहम्मद रफी और किशोर कुमार के चुनिंदा गीतों की प्रस्तुति ग्रुप के कलाकारों ने दी।

ग्रुप के अध्यक्ष और प्रस्तुतकर्ता संजय देवांगन ने बताया कि ग्रुप द्वारा प्रतिमाह दिवंगत संगीतकारों के गीतों का लाईव कार्यक्रम किया जाता है। आकांक्षा होटल के सभागार में यह प्रथम मंचीय कार्यकम हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे ने की। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्योति लागू ने भी ‘आ चल के तुझे मैं लेके चलूं’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथियों में करमजीत कौर, मधु गुरु कुशवाहा, श्यामवती देवांगन, अनिता राज राजैया, रेखा सिंग, सुनीता सिंह, मोहन जोशी, वंदना राठौर, ओंकार पाण्डे शामिल थे। अध्यक्ष संजय देवांगन ने पार्वती के साथ “तुम्हारी नजर क्यूं खफा हो गई” गाकर समां बांध दिया। आशा आचार्य ने हमें तुमसे प्यार कितना, अभय ने ‘मुझो दर्दे दिल’ संगीता ने जिंदगी के सफर, गीत गाए। शांति देवांगन ने “जवानी ओ दीवानी तू जिंदाबाद”. संजीव शील ने ‘घुंघरू की तरह’ गीत, सुनिल सिंह ने ‘मुझे ईश्क है तुझीसे गीत गाया। ललिता और संजय ने युगल गीत ‘आंखों आंखो में हम तुम हो दीवाने’, आभा ने ‘बेकरार दिल तू गाए जा’। समवेत कोरस में कार्यकम का शीर्ष के गीत “तुम बिन जाऊं कहां गाकर, रफी किशोर को श्रद्धांजलि दी गई। शांति संजीव ने जाना क्या अजी प्यार बिना, गाया। विशिष्ट अतिथि मधु गुरु के साथ संजय ने गीत “दीवाना हुआ बादल सावन की घटा छाई”, गाकर खूब तारीफें बटोरी। अध्यक्ष संजय देवांगन ने मधु गुरु कुशवाहा को याद-ए-मौसिकी में शामिल करने की घोषणा मंच से की। मुख्य वक्ता दीप्ति पाण्डे ने कार्यकम की सराहना करते हुए कहा कि अमर गायकों एवं संगीतकारों के गीतों का कार्यकम उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। मोहन जोशी ने माता के स्थान पर प्रकाश डाला। अंत में माताजी की महिमा के बखान एवं मां के आशीर्वाद उपरांत या-ए-मौसिकी के अध्यक्ष संजय देवांगन ने अतिथियों को साधुवाद देते हुए आभार प्रदर्शन किया।

तुरेनार में फिश फीड मिल-स्थानीय रोजगार और सस्ती फीड का स्रोत

0
  • शिवदुलारी की फिश फीड यूनिट की कामयाबी 

जगदलपुर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत जगदलपुर के तुरेनार गांव में एक अत्याधुनिक मत्स्य आहार इकाई मत्स्य पालकों और पशु पालकों को उचित दरों पर मछली और पशु आहार उपलब्ध करा रही है। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ रही है और किसानों की भी आय में इजाफा हो रहा है। इसके अतिरिक्त इस मिल ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं।

बस्तर निवासी शिव दुलारी द्वारा तुरेनार में स्थापित यह फीड मिल एक सफल उदाहरण है कि कैसे विभागीय योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त कर सकती हैं। तुरेनार की फीड मिल वर्तमान में प्रतिमाह 50 टन फ्लोटिंग फिश फीड का उत्पादन कर रही है। बाजार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद, मिल फीड की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। मछली आहार के अलावा, यह इकाई बड़ी मात्रा में पशु आहार और कुक्कुट आहार का भी उत्पादन कर रही है, जिससे जिले के पशुपालक किसानों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। अब तक इस मिल ने 200 टन मत्स्य आहार, 20 टन पशु आहार और 25 टन कुक्कुट आहार का उत्पादन और विक्रय किया है। इससे मत्स्य आहार से 76 लाख रुपए, पशु आहार से 5 लाख 20 हजार रुपए और कुक्कुट आहार से 8 लाख रुपए की उल्लेखनीय आय हुई है। उत्पादित फीड जिले के भीतर और बाहर के मत्स्य पालकों, पशुपालकों और संबंधित सरकारी संस्थाओं को बेची जा रही है, जो इस पहल की व्यापक पहुंच और सफलता को दर्शाता है।

 

किसानों की आय दुगुनी

भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालन क्षेत्र में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। वर्ष 2020-21 में शुरू की गई यह योजना मछली पालन को प्रोत्साहित करने और नवीनतम तकनीकों को अपनाने में किसानों की मदद करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत वित्तीय सहायता देती है। योजना के तहत अब तक जिले में 986 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और किसानों की आय बढ़ी है। इन लाभार्थियों ने निजी भूमि पर तालाब निर्माण, बायो-फ्लॉक पद्धति से मछली पालन, खुदरा मछली बिक्री के लिए मोटर साइकिल-सह-आइसबॉक्स, फिश फीड मिल की स्थापना और सजावटी मछली संवर्धन जैसी नवीन तकनीकों को अपनाया है। बचत सह-राहत योजना ने भी मछुआरों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत इन नवीन पहलों से मछली पालन क्षेत्र में न केवल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि किसानों की आय में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बल मिल रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS