City Media - Page 158 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 158

70 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल मात्रा 12.6 बल्क लीटर

0

आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के निर्देश पर, कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में और जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा के निर्देशन में जिला बालोद के विभिन्न स्थानों पर संयुक्त आबकारी बल द्वारा छापामार कार्यवाही कर अजमानतीय प्रकरण, कायम कर आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।

दिनांक 12.05.2025 को आई टी आई दल्लीराजहरा के पास दुपहिया वाहन TVS XL हैवी ड्यूटी CG-24 M 7688 में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी सुरेश चिकवा उर्फ मंडल पिता- शोभालाल चिकवा, जाति चिकवा, उम्र 35 वर्ष, साकिन वार्ड क्र.25 मछली मार्केट दल्लीराजहरा, से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में 70 नग पाव देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल मात्रा 12.6 बल्क लीटर एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन TVS XL हैवी ड्यूटी CG-24M 7688 को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत अपराध कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया |

शराब विक्रेताओं, तस्करों और निर्माताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग बालोद की यह कार्यवाही सतत रुप से जारी रहेगी | इस महत्वपूर्ण छापामार कार्यवाही में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, मुख्य आरक्षक तेजेन्द्र नाथ मण्डल एवं आबकारी आरक्षक चंद्रशेखर सिंहसार का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

हाईटेक होगा जगदलपुर का काकतीय पीजी कॉलेज

0
  • होगा स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज भवन का निर्माण 

जगदलपुर नगर का शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब हाईटेक होने जा रहा है। कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज आदि का निर्माण होने जा रहा है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कॉलेज में 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट क्लास रूम निमार्ण, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लैंग्वेज लैब भवन निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा। इन कार्यों का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कॉलेज में के हमारे युवा छात्र- छात्राओं के लिए काफी हर्ष का विषय है कि काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल सेंटर, रिसोर्स सेंटर, लेंगवेज लैब भवन निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। आज के आधुनिक युग में स्मार्ट क्लास, डिजिटल सेंटर व अन्य आधुनिक शिक्षा होना आवश्यक है। जिसे गंभीरता से लेते हुए हमारे शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सभी कार्यों का निमार्ण किया जा रहा है। जिससे हमारे बस्तर अंचल के हमारे युवा साथियों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। उच्च शिक्षा में हमारे बस्तर के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमारी सरकार गंभीरता से इन विषयों पर काम कर रही है। युवाओं के अच्छे अवसर मिले यह हमारा कर्तव्य है। जिस पर हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। शासकीय काकतीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में और बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक होगा उसे भी हम पूरा करेंगे। श्री देव ने कहा हम वचनबद्ध हैं कि हमारे युवा साथी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएं, जिसके लिए जितना भी बेहतर हो हम जरूर प्रयास करेंगे। वहीं सभी निमार्ण कार्य जल्द पूरा करते गुणवत्ता के साथ कार्य करें। इस दौरान महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षद संतोष गौर, श्याम सुंदर, विद्याशरण तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, यशवर्धन राव, मनोहर तिवारी, प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव तथा कॉलेज के प्रोफेसर्स व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

नक्सलियों ने की सोसायटी संचालक नागा भंडारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

0
  • शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच कायराना करतूत
  • बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की घटना

जगदलपुर नक्सली एक तरफ तो शांति वार्ता का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारने से भी नहीं चूक रहे हैं। नक्सलियों की ऎसी ही कायराना करतूत बस्तर संभाग के बीजापुर जिले से सामने आई है, जहां नक्सलियों ने मारूडबाका सोसायटी के संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भंडारी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या कर दी है।

बताया जाता है कि नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम लिंगापुर गए हुए थे। जहां देर रात करीब 11.30 बजे अज्ञात नक्सलियों द्वारा कुल्हाड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना उसूर से पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना की गई है। पुलिस बल के घटना स्थल पहुंचने उपरांत विस्तृत जानकारी से अवगत कराने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। नक्सलियों की ओर से शांति वार्ता के प्रस्ताव के बीच बाद इस तरह की घटना से लोगों में दहशत है। वहीं यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि नक्सली नेता एक तरफ तो बार बार शांति वार्ता का प्रस्ताव रख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे बेकसूर आदिवासियों की हत्याएं भी कर रहे हैं। बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने नागा भंडारी की हत्या की घटना की पुष्टि की है।

प्रशासन सीमा के पचड़ेमें उलझा रहा, ग्रामीणों ने जप्त कर ली चेन माउंटेन मशीन

0
  •  भास्कली नदी में रेत के अवैध खनन का मामला
  • बनियागांव के पंचों और ग्रामीणों का बड़ा एक्शन

बकावंड विकासखंड बकावंड से गुजरने वाली भास्कली नदी में रेत के अवैध खनन को लेकर जहां प्रशासन ने सीमा के पचड़ेकी वजह से हाथ खड़े कर दिए, वहीं ग्रामीणों और पंचों ने अब बड़ा एक्शन ले लिया है।गांव वालों ने नदी में खड़ी चेन माउंटेन मशीन को जप्त कर लिया है। चेन माउंटेन मशीन खनन माफिया की बताई जा रही है।

पड़ोसी राज्य ओड़िशा से आई भास्कली नदी बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक के दर्जनों गांवों से गुजरती हुई इंद्रावती नदी में मिल जाती है। बकावंड की ग्राम पंचायत बनियागांव समेत दर्जनों गांवों की खेती किसानी और निस्तार व्यवस्था भास्कली नदी के जल से होती है। बनियागांव के पास भास्कली नदी से रेत का बेतहाशा खनन और परिवहन हो रहा है। रेत माफिया चेन माउंटेन मशीन और जेसीबी के जरिए नदी को खोदकर रेत निकाल रहे हैं। इससे नदी की धारा मुड़ गई है और बाढ़ के समय बस्तर जिले के खेतों का कटाव तेजी से होता है। कई किसानों के खेत नदी में समा चुके हैं। इसके अलावा रेत परिवहन करने वाले ट्रकों और ट्रेक्टरों के कारण गांवों की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार और कलेक्टर कार्यालय में कई बार गुहार लगाई। चर्चा है कि बकावंड तहसीलदार के संरक्षण में रेत का यह खेल चल रहा है। शिकायत के आधार पर बकावंड एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने बनियागांव जाकर मुआयना किया, तो उन्हें एक भी ट्रक या ट्रेक्टर रेत का परिवहन करते नहीं मिला। अलबत्ता उन्हें भास्कली नदी के बीचो बीच एक चेन माउंटेन मशीनजरूर खड़ी नजर आई, मगर सीमा के चक्कर में उस मशीन को जप्त नहीं किया जा सका। दरअसल भास्कली नदी ओड़िशा और बस्तर जिले की सीमा रेखा से बहती है।

मशीन बस्तर की सीमा में खड़ी है या ओड़िशा की सीमा में, इसे लेकर असमंजस की स्थितिथी, लिहाजा अधिकारी खाली हाथ लौट आए। इसके बाद बनियागांव के ग्रामीणों और पंचों ने खुद ही कार्रवाई करने का फैसला कर लिया।

खनिज निरीक्षक को गांव में बुलाकर नदी में खड़ी मशीन की जप्ती बना ली गई।पंचनामा और जप्ती पत्र पर पंच तूफान सिन्हा, पंच अमर सिंह मांझी, ग्रामीण दिवाकर गोस्वामी, वेदप्रकाश सेठिया, बाबूराम भारती आदि के हस्ताक्षर हैं।

साथी नदी भास्कली से रेती के अवैध खनन पर, जांच के नाम पर दिखावा करने पर ग्राम के पंचों ने अपने हस्ताक्षर से जारी बयान करके मौके पर जाकर पंचनामा किया है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ग्रीन सिटी कॉलोनी में किया सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण

0
  •  महापौर संजय पाण्डेय भी समारोह में रहे मौजूद

जगदलपुर शहर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड की ग्रीन सिटी कालोनी में सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि ग्रीन सिटी कालोनी शहर की बहुत ही व्यवस्थित कालोनी है। सभी मिलकर ग्रीन सिटी कालोनी को और बेहतर बनाएंगे। कालोनी में सांस्कृतिक मंच बनने से कालोनी में निवासरत लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने में काफी सुविधा होगी। इसको संरक्षित व सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। कालोनीवासियों को गतिविधियां कराने के लिए एक अच्छा सुविधायुक्त मंच मिल गया है। कालोनी के विकास में जो बेहतर होगा उस विकास कार्य को किया जाएगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा ग्रीन सिटी कालोनी के लोगों को सांस्कृतिक मंच निमार्ण की बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम का पूरा सहयोग रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर शहर में चहुमुखी विकास हो रहा है। सभी मिलकर हम बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, राजस्व सभापति व वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा, मनोहर तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, बलराम यादव, नवीन बोथरा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, ग्रीन सिटी कालोनी अध्यक्ष अभय नोन्हारे, केके कश्यप, एम. भगत, बी फिलिप, बी. विश्वास,  खरे, विलास साहा, संरक्षक हरिशंकर देवांगन एवं कालोनीवासी उपस्थित थे। मंच संचालन पार्षद संग्राम सिंह राणा ने किया।

अंतर्जिला चोर गिरोह सहित सोनार व चोरी के आरोपी से जेवरात सहित नगदी रकम बरामद

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा०पु०से०) के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बालोद जिला में थाना बालोद, गुण्डरदेही, देवरी, अर्जुन्दा सहित जिला दुर्ग, बेमेतरा, जिला राजनांदगांव के छुरिया और कई जिलों में चोरी की घटना में शामिल है चोर।

चोरी करने के लिए चोरी की मोटरसायकल व फर्जी नम्बर प्लेट का करते थे उपयोग। पहचान में न आये करके अपने मुंह को गमछा से बांध के रखते थे चेहरा।

ताला बंद सूने मकान में दिन का करते थे रेकी रात्रि में जाकर करते ये चोरी।

त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण सुराग।

आरोपियो का पूर्व में है कई अपराधिक रिकार्ड, हत्या के प्रकरण में जेल काट चुका है एक आरोपी।

घटना के बाद से एक आरोपी केरल भाग गया था जिसे टीम द्वारा पकड़ कर बालोद लाया गया।

आरोपियों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात लगभग कीमती 30 लाख बरामद।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल, 01 नग कार, लोहे का राड़, पेचकस, पेनचिंस बरामद।

आरोपियो को पकड़ने में सायबर सेल टीम बालोद व थाना बालोद की संयुक्त टीम की रही विशेष भूमिका।

दिनांक 27.04.2025 को सूचना मिली कि उमरादाह व झलमला बालोद में रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा 02 प्रार्थी के घर के चाहर लगे बंद ताला को तोड़कर मकान में प्रवेश कर पर में रखे आलमारी से सोने-यांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर ले गया है कि सूचना पर एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उक्त चोरी के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु वाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में 1 अपराध क्रमांक 179/2025 थारा 331 (4), 305, 62 बीएनएस 2. अपराध क्रमांक 180/2025 बारा 331(4), 305, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग (भा०पु०से०) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा०पु०से०) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों के संबध में पतासाजी हेतु त्रिनयन एप के माध्यम से बालोद क्षेत्र पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज को प्राप्त कर टीम द्वारा बारीकी से एनालिसिस करने पर 03 संदिग्ध व्यक्ति व मोटरसायकल की जानकारी प्राप्त हुई जिसे टीम द्वारा चिन्हांकित किया गया सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम बालोद से दुर्ग रोड़, गुण्डरदेही, अर्जुन्या होते हुए राजनांदगाव पर लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर एनालिसिस किया गया साथ ही तकनीकी टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्य किया गया। टीम द्वारा रात दिन राजनांदगांव के आसपास कैम्प कर संदिग्ध मोटरसायकल की पहचान करने का प्रयास किया गया जिसमें मोटरयायफल का नम्बर प्लेट फर्जी होना पाया गया। तीनो संदेही भी गमाछा से चेहरे को बांध कर रखे थे जिससे उन सभी का चेहरा स्पष्ट नही हो पा रहा था। तकनीकी साध्य के आधार पर 02 टीम बनाया गया। जिसमें एक टीम निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में आरोपी के केरल में होने की सूचना पर केरल रवाना किया गया।

दूसरी टीम एसडीओपी बालोद के नेतृत्व में राजनांदगांव जाकर सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान 01 सीसीटीवी फुटेज में 01 आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिखा। जिसकी पहचान राजनांदगांव निवासी आरोपी आरिफ खान उर्फ राजा खान के रूप में हुई। आरिफ खान से पूछताछ करने पर वह बताया की वे अपने साथी अनवर खान निवासी नेवई जिला दुर्ग, राजू मेश्राम के साथ मिलकर घटना के दिन

 

 

राजनांदगांव से चोरी की मोटर सायकल में तीनो बालोद आये थे रेकी करके रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। एक टीम भिलाई नेवई से अनवर खान को पकड़कर बालोद लाई। केरल गईं टीम को पता चला कि राजू मेश्राम अपनी परिवार के साथ गोवा चला गया है तत्काल टीम गोवा के लिए रवाना हुआ। जहां पतासाजी करने पर गोवा में कई ठिकानों में दबिस देकर पकड़ने में सफलता मिली। आरिफ खान व अनवर खान से पूछताछ पर चोरी के जेवरात को नथमल सोनी को देना बताया। टीम द्वारा नथमल सोनी निवासी राजनांदगांव को पकड़कर बालोद लाया गया। आरोपियो द्वारा पूर्व में बालोद जिला के थाना बालोद, देवरी, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही के कई सूने मकानो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा अन्य जिला दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा में भी कई चोरी की घटनांए किये है। आरोपियों द्वारा बालोद जिले के 13 एवं सरहदी जिले के 05 कुल 18 अपराध को अंजाम देना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर धारा 331(4), 305, 112, 317(4), 238, 62 बीएनएस लगाकर न्यायालय पेश किया गया।

 

आरोपियों की जेल में हुई थी जान-पहचान व बनायी चोरी की योजना अनवर खान सोने चांदी के जेवरात चोरी के प्रकरण

 

में राजनांदगांव जेल गया था, उसी समय राजनांदगावं जेल में आरिफ खान उर्फ राजा खान निवासी शांतिनगर राजनांदगांव जो धन व सायकल चोरी के मामले में जेल गया था से जान-पहचान हुआ था। माह मार्च वर्ष 2024 में राजनांदगांव न्यायालय में पेशी पर राजा खान से मुलाकात हुआ था तब राजा खान, अनवर खान से कहा कि आर्थिक स्थित बहुत खराब है, मिलकर चोरी का काम करतें है। इस पर अनवर खान जो आलमारी का लाक तोड़ने में उस्ताद है, राजा खान जो बाहर दरवाजा लगा ताला तोड़ने में, रेकी करने, चोरी कर भागने के लिए रास्ता बनाने व मोटरसायकल की वायर को निकालकर डायरेक्ट कर चालू करने में उस्ताद है। दोनो मिलकर गैंग बनाये और इस गैंग में शांतिनगर के राजू मेश्राम जो बाईक चलाने में उस्ताद है और सन्नी निमजे जो बाईक उठाने में उस्ताद है उसे भी अपने गैंग के संबंध में बताकर आरिफ खान उर्फ राजा खान ने शामिल कर लिया व चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गये एवं राजनांदगावं के लोकल सोना व्यापारी नथमल सोनी को माल खपाने में अपने गैंग में शामिल किये।

 

आरोपियों द्वारा तरिका ए वारदात आरोपियो के द्वारा अपने निवास से दूसरे जिले जाकर मोटरसायकल चोरी करते है फिर मोटरसायकल के नम्बर प्लेट का नम्बर बदलते है और शीट के नीचे 02-03 नम्बर प्लेट रखे रहते है चोरी के बाद नम्बर प्लेट को बदल देते थे।

 

आरोपीगणों द्वारा सुनियोजित प्लान कर बाईक से आउटर एरिया निकलते थे एवं शहर के आउटर कॉलोनी या सूने मकान के घरो की रेकी करते थे। घटना को अंजाम देने के लिए ताला लगे सूने मकानो का घूमघूम कर दिन में रेकी करते है फिर रात्रि को वापस आकर उस मकान के बंद ताला को तोड़ कर घर मे रखे नगदी रकम व सोने, चांदी के जेवरात को चोरी कर फरार हो जाते है। नगदी रकम को खाने, पीने एवं अपने दैनिक खर्च में उपयोग करते है। और सोने व चांदी के जेवरात को एक व्यक्ति नथमल सोनी निवासी राजनांदगांव को जेवरात बेचने संपर्क करते थे। बाजार मूल्य से कम कीमत पर वह सामान बेच कर पैसा आरोपी को देकर आपस में बांट लेते थे।

आरोपियों द्वारा किये गये बालोद जिला के चोरी का अपराध-

1. थाना बालोद के अपराध क्रमांक -423/2024, धारा 331 (3), 305 बीएनएस कीमती 17,000/- रूपये।

2. थाना बालोद के अपराध क्रमांक 425/2024, धारा 331 (3), 305 बीएनएस, कीमती 3,80,000/- रूपये।

3. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 170/2024, धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस, कीमती 37,000/- रूपये।

4. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 178/2024, धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस, कीमती 5,30,000/- रूपये।

5. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 189/2024, धारा 305 (ए) बीएनएस, कीमती 23,500/- रूपये।

6. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 66/2025, धारा 303 (2) बीएनएस, कीमती 40,000/- रूपये।

7. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 194/2024, धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस कीमती 30,300/- रूपये।

8. थाना देवरी के अपराध क्रमांक 11/2024, धारा 331 (4), 305 बीएनएस, कीमती 1,80,000/- रूपये।

9. थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक-36/2025, धारा 331 (4), 305 बीएनएस कीमती 9,90,000/- रूपये।

10. थाना देवरी के अपराध क्रमांक-25/2025, धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस कीमती 90,000/- रूपये।

11. थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक-35/2025, धारा 331 (3), 305 (ए) बीएनएस कीमती 43,000/- रूपये।

बकावंड ब्लॉक के उलनार और बस्तर के ग्राम पखना कोंगरा में लगा समाधान शिविर

0
  •  सांसद महेश कश्यप और जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप हुए शामिल

बकावंड सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिले के विभिन्न विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड और बस्तर की ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

बकावंड विकासखंड के उलनार में आयोजित समाधान शिविर में 19 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया था। इनमें ग्राम उलनार, पाईकपाल, गुमडेल, करीतगांव, जुनावनी, कोरपाल, कानापाल, कुरूषपाल, मालगांव, धोबीगुड़ा, इरिकपाल, कोहकापाल, चितालूर, बालपुटी, बजावंड, तारापुर, टलनार, बनियागांव एवं बेलगांव शामिल हैं। शिविर में 7271 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें 7252 आवेदनों का निराकरण किया गया और 19 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए थे। बस्तर विकासखंड के पखना कोंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में सालेमेटा-1, छुरावंड, खड़का, पखना कोंगेरा, कोटगढ़, खंडसरा, तुरपुरा, पल्लीभाटा, तुरपुरा नवीन, केशरपाल, नहरनी, सोरगांव एवं जामगांव कुल 13 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। इस शिविर में 5889 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5882 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 8 लंबित हैं। इस शिविर में भी सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिले थे।

उलनार में आयोजित समाधान शिविर में सांसद बस्तर महेश कश्यप ने स्थानीय हल्बी बोली में संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी की सहभागिता हो। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी जागरूक जनसाधारण ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही है। सांसद ने कहा कि सुशासन तिहार में आवेदनों का निराकरण जिस तेजी के साथ किया गया यह सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि ग्रामीणों को छोटी- छोटी समस्या और मांग के लिए तहसील और जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं हो। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। इस शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला और खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बस्तर विकासखंड के पखना कोंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आम जनता की समस्या-मांगों का त्वरित निराकरण हो रहा है वहीं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह सुशासन शहर और गांवों के हर व्यक्ति तक पहुंचे, यह सार्थक प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने इस शिविर से सभी को लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारियों सहित जिला और खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान किताब, सामाजिक सहायता पेंशन स्वीकृति आदेश, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवास निर्माण स्वीकृति आदेश और सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

क्रिकेट आयोजन के लिए कलेक्टर से मुलाकात

0

जगदलपुर 14 दिवसीय सामाजिक एकता कप का आयोजन जगदलपुर के हाता ग्राउंड में किया जाना है। इस आयोजन का शुभारंभ 23 मई को किया जाएगा। इसमें कुल 16 टीमें शामिल होंगी। आयोजन समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आज महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में बस्तर कलेक्टर हरिस एस. से मुलाकात की। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरीक सिंह, सचिव नवीन बोथरा, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, नितिन साव, वसीम अहमद, जंग बहादुर सिंह सोढ़ी उपस्थित रहे।

चना घोटाला, एक्शन में आया प्रशासन; एसडीएम ने तारापुर के सरपंच, सचिव और विक्रेता को भेजा नोटिस

0
  •  घोटाले पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान तब शुरू हुई जांच की प्रक्रिया 

बकावंड विकासखंड बकावंड की कई राशन दुकानों में चना घोटाला मामले में अब जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है।हेराफेरी मामले में एसडीएम ने तारापुर के सरपंच, पंचायत सचिव और पीडीएस दुकान के विक्रेता को नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि चना का आवंटन नहीं होने के कारण जनवरी, फरवरी और मार्च माह के चना का वितरण उपभोक्ताओं को नहीं किया जा सका था। अप्रैल माह में एकसाथ चार माह के चने का आवंटन हुआ। आवंटन प्राप्त होने के बाद अधिकांश राशन दुकानों में सक्रिय खाद्यान्न माफिया दुकान संचालकों से सांठगांठ कर चना की कालाबाजारी में लग गए। उपभोक्ताओं को पूरा चना न देकर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा चना दबा लिया गया। ऐसा ही मामला तारापुर, बनियागांव कi राशन दुकानों का भी उजार हुआ था। जहां राशन कार्ड धारकों को तीन माह के 6 पैकेट चना न देकर 2- 2 पैकेट चना वितरण कर शेष प्रत्येक कार्ड धारकों का 4 पैकेट चना का घालमेल किया गया था। जिसकी शिकायत बस्तर कलेक्टर से ग्रामीणों ने की थी।

ऐसे चल रहा है खेल

शिकायत मिलने पर बस्तर कलेक्टर हरिस एस. ने खाद्य विभाग को जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर से मिले आदेश पर खाद्य विभाग ने मामले की जांच की। जांच में तारापुर की राशन दुकानों में चना वितरण में गड़बड़ी पाई गई। खाद्य निरीक्षक हेमंत भट्टाचार्य ने बताया कि तारापुर राशन दुकान में चना वितरण में अनियमिता की गई है। इस मामले में एसडीएम द्वारा सरपंच, सचिव एवं विक्रेता को नोटिस जारी किया जा चुका है। बनियागांव की जांच जारी होने की बात कही।

ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा प्रत्येक कार्ड धारक को पौष्टिक आहार के रूप में 2 किलो चना दिया जाता है। उक्त चना पर खाद्यान्न माफिया की नजर होती है। ये लोग राशन दुकानों से ऊंची दर पर चना खरीद कर उसे ओड़िशा के बेसन मिल वालों और व्यापारियों के पास 50 से 60 रूपये की दर पर बेच देते हैं। फिर वही चना रीपैकिंग कर राशन दुकानों में पहुंचता है। यह खेल लंबे समय से से चला आ रहा है। इसके तार पीडीएस के चना सप्लायर से जुड़े होने की खबर है।

शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की क्रमोन्नति की मांग

0
  • मोदी की गारंटी पूरी करे सरकार: शंकर साहू 

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि मोदी की गारंटी वाले घोषणा पत्र में शामिल क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2033 के घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार आने पर मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में शामिल सभी मांगों को पूर्ण किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षकों हेतु 10 वर्ष में क्रमोन्नत वेतनमान देने का वादा भी शामिल है। शंकर साहू ने कहा कि इस वादे को पूरा करने के लिए अब उचित समय आ गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सोना साहू विरुद्ध छत्तीसगढ़ शासन के न्यायालयीन फैसले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने हेतु मार्ग प्रशस्त किया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन यह मांग करता है कि मुख्यमंत्री उचित पहल करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान हेतु एक सामान्य आदेश जारी करे जो न्यायसंगत व सेवाकालीन अधिकार है। शासकीय शिक्षक फेडरेशन मांग करता है कि न्यायालय के आदेश व मोदी की गारंटी का सम्मान करते हुए सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान कर शिक्षकों के बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूरा करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS