दल्लीराजहरा:- बालोद जिले के ग्राम गिधाली में कल रात्रि करीबन 9 बजे के आसपास आयरन से भरा ट्रक घर में घुसा।घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के गिधाली का हैं । जहां ट्रक क्रमांक सीजी -21 जे 8071 जो निको प्लांट से आयरन भरकर आ रहा था । तभी ट्रक बेकाबू होकर जनक भूआर्य के घर का मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में जा घुसा।

सौभाग्य से घटना के समय मकान खाली होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ।स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा हैं कि ट्रक ड्राइवर नशे से धुत व ट्रक की रफ्तार हाई स्पीट होने के कारण घटना को अंजाम दिया । ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई , घटना में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी हो चुके हैं ऐसे कई हादसे , यहां पहला घटना नहीं है । अब निको प्लांट के ट्रकों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। तब भी शासन प्रशासन चुप्पी सादे हुए हैं । ट्रक ड्राइवर के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसके बावजूद भी लापरवाही थामने का नाम ही नहीं हैं। नशे से धुत चालकों पर न ही कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है।



